फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 19-May-2026

Bihar News: प्रेम विवाह की रंजिश में खून से लाल हुआ घर! सो रहे युवक की हथौड़े से कूचकर हत्या; गांव में दहशत

मुंगेर के दरियापुर गांव में घर में सो रहे युवक नीतीश कुमार की हथौड़े और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। परिजनों ने प्रेम विवाह की रंजिश में हमला होने का आरोप लगाया है। आशंका है कि हमलावर उसके भाई को निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन पहचान की गलती में वारदात हो गई।

और पढ़ें

10:46 PM, 19-May-2026

Bihar: नबीनगर ताप विद्युत परियोजना बनेगी देश की दूसरी सबसे बड़ी बिजली परियोजना, 4380 मेगावाट उत्पादन का लक्ष्य

औरंगाबाद के नबीनगर ताप विद्युत परियोजना का दूसरा चरण 2030 तक पूरा होगा। इसके बाद बिजली उत्पादन क्षमता 4380 मेगावाट पहुंच जाएगी और यह देश की दूसरी सबसे बड़ी ताप विद्युत परियोजना बन जाएगी। परियोजना से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। और पढ़ें

10:33 PM, 19-May-2026

Bihar: एक्सीडेंट या साजिश? शादी के 20 दिन बाद नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने कहा- दहेज के लिए ली जान

मुजफ्फरपुर के अहियापुर में परीक्षा देने जा रही नवविवाहिता की मोटरसाइकिल से गिरकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और धक्का देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:09 PM, 19-May-2026

Bihar: कांप रहा डुमरिया घाट पुल! 110 टन की क्षमता पर गुजरा 210 टन का ट्रक, अब टूटे पुर्जों के सहारे टिका सफर

मोतिहारी के डुमरिया घाट पुल में स्प्रिंग और नट-बोल्ट टूटने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। क्षमता से दोगुना वजन गुजरने के बाद पुल की स्थिति बिगड़ी। नए पुल का निर्माण वर्षों से अधूरा है, जबकि एनएचआई ने सुरक्षा कदम तेज करने की बात कही है। और पढ़ें

10:01 PM, 19-May-2026

Bihar: निशांत कुमार और मैथिली के बाद जदयू नेता का AI फोटो वायरल, राजद विधायक ने क्यों करवाई प्राथमिक दर्ज?

Bihar : निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर के बाद अब जदयू नेता का एआई जेनरेटेड फोटो वायरल हो रहा है। इसको लेकर जदयू विधायक ने प्राथमिकी दर्ज करवाई। साथ ही इसी मामले में राजद विधायक ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई  है।   और पढ़ें

विज्ञापन
09:38 PM, 19-May-2026

Bihar: दोस्तों की बेरहमी से पिटाई के बाद युवक की मौत, अस्पताल पर शव रोकने का आरोप; बिल को लेकर घंटों हंगामा

दरभंगा में शादी समारोह के दौरान दोस्तों की पिटाई से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर साढ़े तीन लाख रुपये के बिल के लिए शव घंटों रोकने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:19 PM, 19-May-2026

Bihar News: ‘तेजस्वी को विकास नहीं दिख रहा, मोटा चश्मा लगाना पड़ेगा’; जेडीयू विधायक का बड़ा हमला

घोसी विधायक ऋतुराज कुमार ने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें बिहार का विकास नहीं दिख रहा। विधायक ने दावा किया कि जेडीयू में भविष्य की कमान निशांत कुमार संभालेंगे, जबकि सम्राट चौधरी एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं। और पढ़ें

09:07 PM, 19-May-2026

Bihar News: डीजे पर डांस को लेकर शादी में खूनी बवाल, बीच-बचाव करने गए युवक को मारी गोली; तीन आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक कुंदन कुमार के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें

09:06 PM, 19-May-2026

Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में बड़ी घटना टली, इकबाल हॉस्टल से जिंदा सुतली बम बरामद

Patna University : पटना विश्वविद्यालय के छात्रावास में बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे छात्रावास में जांच-पड़ताल की। छात्रों का कहना है कि कॉलेज और छात्रावास में बमबाजी कोई नई बात नहीं।  और पढ़ें

08:44 PM, 19-May-2026

Bihar News: नगर निकायों में फिर शुरू होगी सशक्त स्थायी समिति चुनाव प्रक्रिया, 26 से 31 मई तक होंगे निर्वाचन

नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की कि बिहार के नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति का लंबित चुनाव 26 से 31 मई 2026 के बीच कराया जाएगा। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

08:00 PM, 19-May-2026

Bihar : तेजस्वी के हमले पर भाजपा का पलटवार, लालू यादव का भी लिया नाम, कहा- सदन में बोलने वक्त गायब हो जाते हैं

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज महिला सशक्तिकरण के नाम पर  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर हमला किया। इसके जवाब में अब भाजपा ने तीखा प्रहार किया है, जिसमें लालू प्रसाद यादव का भी नाम लिया है। और पढ़ें

07:56 PM, 19-May-2026

Bihar: सड़क के लिए फूटा जनता का गुस्सा! डीएम-एसपी का काफिला रोका, गाड़ियों के आगे धरने पर बैठे ग्रामीण

वैशाली के दौलतपुर चांदी गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम और एसपी का काफिला रोक दिया। लोग डीएम से गांव चलकर हालात देखने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने के बाद राजद ने भी सरकार पर निशाना साधा।

और पढ़ें

07:41 PM, 19-May-2026

Bihar: BRO ने संभाली कमान, दिन-रात जारी है काम; विक्रमशिला सेतु पर जून के पहले हफ्ते तक शुरू हो सकता है आवागमन

विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के बाद बंद आवागमन को बहाल करने के लिए बेली ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। बीआरओ ने 50% से ज्यादा काम पूरा कर लिया है। जून के पहले सप्ताह तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। और पढ़ें

07:26 PM, 19-May-2026

Bihar: लापरवाही पर नपेंगे अफसर! मंत्री श्रेयसी सिंह अधिकारियों को दो टूक; शिकायत मिलने पर होगा निलंबन

खेल एवं उद्योग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह ने सीतामढ़ी में अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर पंचायत स्तर पर जनसमस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। लापरवाही पर सीधे निलंबन की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि जनता को अब ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। और पढ़ें

07:06 PM, 19-May-2026

Bihar: एक फुटेज और खुल गया किडनैपिंग का राज!, गया से आसनसोल तक पुलिस ने काटे चक्कर; फिर ऐसे मिला मासूम

औरंगाबाद के ओबरा मंदिर से अगवा 4 वर्षीय आदविक पराशर को पुलिस ने गया से सकुशल बरामद कर लिया। 15 पुलिस टीमों ने बिहार से लेकर आसनसोल तक CCTV फुटेज खंगाले। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़ें

06:56 PM, 19-May-2026

Bihar: नीतीश कुमार की खाली सीट नहीं लेना चाहेंगे निशांत कुमार! जून में बिहार की राजनीति कौन नए चेहरे लाएगी?

Bihar News : बिहार की राजनीति में जून का महीना अहम होने वाला है। कई नए चेहरों के सदन में जाने पर मुहर लगेगी। रास्ता होगा विधान परिषद् का। खास बात यह भी कि नीतीश कुमार की खाली सीट उनके बेटे निशांत कुमार लेना चाहेंगे या नहीं? और पढ़ें

06:44 PM, 19-May-2026

Bihar: 'देश में 123 बार लीक हुआ पेपर, फिर भी मौन है सरकार'; नीट पेपरलीक पर पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्र और बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में पेपर लीक एक उद्योग बन चुका है। सांसद ने कोचिंग माफिया, सीबीआई और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़े कानून की मांग की। और पढ़ें

06:23 PM, 19-May-2026

Bihar News: रात का अंधेरा और वो छह रेलवे स्टेशन, जहां बंद मिले कैमरे; कैसे सुलझेगी सिर कटी लाश की मिस्ट्री?

लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन पर ट्रेन से महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को शक है कि शव थावे जंक्शन से ट्रेन में लोड किया गया था, लेकिन वहां के CCTV कैमरे 10 महीने से बंद हैं। अब जांच मैनुअल इंटेलिजेंस के भरोसे चल रही है। और पढ़ें

05:50 PM, 19-May-2026

Bihar: सभी जिलों की एयर कनेक्टिविटी पर बात कहां तक बढ़ी? मुख्यमंत्री के साथ केंद्र के अफसरों की बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार को सुरक्षित, निर्बाध और टिकाऊ हवाई संपर्क वाला अग्रणी नागरिक उड्डयन केंद्र बनाना सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में हवाई संपर्क बढ़ने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

और पढ़ें

05:45 PM, 19-May-2026

Bihar: दो बच्चों को मारकर बोरियों में ठूंसा; खून से लथपथ शव तालाब के पास फेंक गए, शेखपुरा में हत्या से हंगामा

शेखपुरा के कसार गांव में तालाब किनारे बोरी में बंद दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चों की बेरहमी से हत्या की आशंका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, जबकि खोजी कुत्ता देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

और पढ़ें

05:20 PM, 19-May-2026

Bihar: 'इलेक्टेड नहीं, सेलेक्टेड सीएम', कानून व्यवस्था पर जमकर बरसे तेजस्वी; जारी की 50 जघन्य अपराधों की लिस्ट

तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध, दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाएं बढ़ी हैं।  और पढ़ें

04:49 PM, 19-May-2026

Bihar: CM सम्राट चौधरी की चेतावनी का दिखने लगा असर! सहयोग शिविर में लापरवाही मिलते ही सीओ के निलंबन की अनुशंसा

बिहार सरकार के 'सहयोग शिविर' के पहले ही दिन वैशाली जिले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। गोरौल प्रखंड की कटरमाला पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचे तिरहुत कमिश्नर गिरिवर दयाल ने जमीन परिमार्जन और दाखिल-खारिज में गंभीर गड़बड़ी मिलने पर गोरौल अंचलाधिकारी के निलंबन की अनुशंसा कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:21 PM, 19-May-2026

Bihar: 'जब भी फोन करता, बिजी आता था नंबर', पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने दे दी जान; रोते बिलखते रहे तीन मासूम

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र (चांदचौर गांव) में सोशल मीडिया विवाद के चलते 30 वर्षीय अमृता देवी ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति रमेश पासवान ने बताया कि उसकी पत्नी देर रात तक फेसबुक और इंस्टाग्राम पर व्यस्त रहती थी, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। और पढ़ें

03:46 PM, 19-May-2026

Bihar: ‘30 दिन में काम नहीं तो कार्रवाई तय’, सहयोग शिविर में बोले सम्राट चौधरी; लोगों को मौके पर मिला समाधान

वैशाली के सोनपुर में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब हर महीने शिविर लगेगा और 30 दिनों के भीतर काम नहीं होने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

और पढ़ें

03:36 PM, 19-May-2026

Bihar: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! किउल-झाझा के बीच बिछेगी तीसरी रेल लाइन, 962 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

भारतीय रेलवे ने 962 करोड़ की लागत से 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना से हावड़ा-दिल्ली रेल कॉरिडोर की क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों की समयबद्धता सुधरेगी और बिहार समेत पूर्वी भारत में व्यापार व उद्योग को बड़ा फायदा मिलेगा। और पढ़ें

03:21 PM, 19-May-2026

Bihar: इस जिले में 20 मई को बंद रहेंगी दवा दुकानें, ऑनलाइन मेडिसिन बिक्री के विरोध में एसोसिएशन का बड़ा फैसला

समस्तीपुर में 20 मई को ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट छूट के विरोध में सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। केमिस्ट एसोसिएशन ने एक दिवसीय बंद का ऐलान किया है। हालांकि आम लोगों की सुविधा के लिए जिले के अलग-अलग इलाकों में कुछ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे।

और पढ़ें

03:09 PM, 19-May-2026

Bihar: महिला और तीन बच्चों के हत्यारे का कबूलनामा; पत्नी को कूच-कूच कर मार डालने का कारण बताया

Murder Case : हरियाणा में काम छूटा तो पश्चिम बंगाल निवासी शख्स सपरिवार बिहार आकर रोजी-रोटी कमाने लगा। फिर, इसी परिवार को उसने एक झटके में खत्म कर दिया। अब हत्यारे ने खुद पत्नी और तीन बच्चों को मारने की वजह बताई। और पढ़ें

02:53 PM, 19-May-2026

Bihar News: सहयोग शिविर में पहुंचीं मंत्री लेसी सिंह, बोलीं- जनता को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

मधुबनी के काको पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में मंत्री लेसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर में भूमि विवाद, पेंशन, राशन कार्ड, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई।

और पढ़ें

02:21 PM, 19-May-2026

Bihar: TRE-4 को लेकर शिक्षामंत्री का बड़ा एलान, बोले- 'जल्द आएगा शेड्यूल', अभ्यर्थियों को दी खास सलाह

Bihar: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मधेपुरा में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इसका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से पढ़ाई पर ध्यान देने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।   और पढ़ें

02:01 PM, 19-May-2026

Bihar News: JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rajeev Ranjan ने Petrol-Diesel की कीमतों पर जताई नाराजगी

Bihar News: JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rajeev Ranjan ने Petrol-Diesel की कीमतों पर जताई नाराजगी और पढ़ें

01:48 PM, 19-May-2026

Land Bihar : 11 टाउनशिप की जमीन के मुआवजे पर बड़ा एलान; CM सम्राट चौधरी ने जमीन मालिकों को बताई दर

Bihar News : जिन 11 टाउनशिप के लिए राज्य सरकार जमीन लेने वाली है, उसमें भूमि अधिग्रहण का रेट क्या होगा और उसकी प्रक्रिया कैसे होगी; अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद सामने आकर सब कुछ बता दिया है। जानते हैं, सीएम ने कहा क्या? और पढ़ें

01:45 PM, 19-May-2026

Bihar Latest News: सारण में CM ने शुरू किया सहयोग शिविर, अधिकारियों को सख्त चेतावनी

Bihar Latest News: सारण में CM ने शुरू किया सहयोग शिविर, अधिकारियों को सख्त चेतावनी और पढ़ें

12:42 PM, 19-May-2026

Bihar News: तहखाने के अंदर क्या ढूंढ़ने पहुंची पश्चिम बंगाल और बिहार STF? पूर्णिया में चार गिरफ्तार

Bihar News: पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में बंगाल STF और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में भूमिगत अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। तहखाने में संचालित इस फैक्ट्री से हथियार बनाने की मशीनें, अर्धनिर्मित हथियार और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:24 PM, 19-May-2026

Bihar Bridge News: इस पुल पर गाड़ी ले जाने से पहले डर जरूरी है! पांच पिलर झूल रहे; कहां है यह पुल?

Bihar Bridge News: बोधगया से ढुंगेश्वरी जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर बने बसतपुर और सिलौंजा पुल की हालत बेहद खतरनाक हो चुकी है। पटना से आई IIT जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि 16 पिलरों पर बने इस पुल के 12 पिलर जर्जर अवस्था में हैं, जबकि पांच पिलर सतह छोड़कर झूल रहे हैं।  और पढ़ें

12:09 PM, 19-May-2026

Bihar: जदयू विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से राहत, भाई और CA राहुल पर गिरफ्तारी का खतरा! 27 मई पर टिकी नजरें

Bihar: गोपालगंज के चर्चित जमीन कब्जा और रंगदारी मामले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय को फिलहाल अदालत से राहत मिली है और उनकी गिरफ्तारी पर रोक बरकरार रखी गई है।   और पढ़ें

11:58 AM, 19-May-2026

Bihar: 'काम नहीं करेंगे तो सजा भुगतने को तैयार रहें', मुजफ्फरपुर में बोले- राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल

Bihar: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री और मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मंगलवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विभिन्न प्रखंडों में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया।   और पढ़ें

11:43 AM, 19-May-2026

Bihar: लापरवाही नहीं चलेगी! जनता की शिकायत लंबित रही तो सस्पेंड होंगे अधिकारी; शिकायत निपटाने का नया फॉर्मूला

Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सारण जिले के डुमरी बुजुर्ग में सहयोग शिविर की शुरुआत करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि 30 दिनों में जनता की शिकायतों का समाधान नहीं होने पर संबंधित अधिकारी स्वतः निलंबित माने जाएंगे। उन्होंने सहयोग पोर्टल, हेल्पलाइन 1100, एयरपोर्ट, टाउनशिप, गंगा-अंबिका पथ और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। और पढ़ें

10:18 AM, 19-May-2026

Bihar: महिला और तीन बच्चों की हत्या; किस सनक में पति ने पत्नी के साथ संतानों पर ढाया कहर?

Bihar: दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक सनकी पति ने पत्नी और तीन बच्चों पर डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

09:24 AM, 19-May-2026

Bihar: एक्शन मोड में राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल; कल CO को किया था सस्पेंड, आज मुजफ्फरपुर में सुनेंगे शिकायतें

 Muzaffarpur: बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल मंगलवार को मुजफ्फरपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह जिले में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल होकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और समाधान के निर्देश देंगे। और पढ़ें

09:13 AM, 19-May-2026

Bihar: अब गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! सोनपुर से ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत करेंगे CM सम्राट, 30 दिन में होगा समाधान

Bihar: बिहार सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ शुरू करने जा रही है। इसका शुभारंभ सोनपुर प्रखंड के डुमरी बुजुर्ग पंचायत से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और लोगों की शिकायतों का 30 दिनों के भीतर समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है। और पढ़ें

08:17 AM, 19-May-2026

Bihar: 27 लाख की लूट का मास्टरमाइंड पुलिस एनकाउंटर में घायल, पटना में सुबह-सुबह चली गोलियां, 4 साथी गिरफ्तार

Patna: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में CMS सिक्योरिटी वैन से 27 लाख रुपये लूटने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हो गया, जबकि उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। और पढ़ें

07:50 AM, 19-May-2026

Bihar: नीतीश कुमार की राह पर निशांत कुमार; बिहार में स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से डॉक्टर हैरान-परेशान

Bihar News : नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ते-छोड़ते बिहार के डॉक्टर को लेकर बड़ा आदेश जारी किया था। अब उनके बेटे निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग संभालने के एक महीने के अंदर बिहार के सरकारी डॉक्टरों पर दूसरे तरीके से नकेल कस दी है। और पढ़ें

07:34 AM, 19-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 19 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज और पैसों की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें