फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 15-May-2026

Bihar: शख्स को बुलाकर महिला चप्पल-हेलमेट से पीटने लगी, कारण जानकर शहर के लोग भी देखते रहे; पुलिस ने क्या किया?

Bhagalpur News : बीच शहर में एक महिला ने एक शख्स को बुलाया और फिर दनादन चप्पल-हेलमेट से पीटने लगी। भीड़ को कारण पता चला तो वह तमाशबीन बन गई। महिला के बेटों ने भी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस दौड़ती पहुंची तो कानून हाथ में लेने वालों को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

11:09 PM, 15-May-2026

Bihar News : कैशियर को गोली मार ₹2 लाख लूटे, पॉश कॉलोनी में वारदात से गयाजी में सनसनी

Crime: बिहार के गयाजी के पॉश एपी कॉलोनी स्थित सुधा दूध कलेक्शन सेंटर में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट के दौरान विरोध करने पर कैशियर को गोली मार दी। अपराधी दो लाख रुपये से अधिक नकदी लूटकर फरार हो गए, जबकि पुलिस घटना के बाद जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:05 PM, 15-May-2026

Bihar News: सड़क पार कर रहे अधेड़ को बाइक ने उड़ाया, NH पर शव रख पटना-गया मुख्य मार्ग को किया जाम

Bihar News: बिहार के गया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रामजन्म यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रख पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर मुआवजे और कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

विज्ञापन
11:02 PM, 15-May-2026

Bihar News: पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या की आशंका, गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर किया हंगामा; मछली लाने गया था

Crime in Bihar : बिहार के गया में मछली लाने निकले युवक अमरकांत का शव बेलागंज रेलवे लाइन के पास मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई और गया-गोह मार्ग जाम कर प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच व गिरफ्तारी की मांग की। और पढ़ें

10:58 PM, 15-May-2026

Bihar: विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के सामने इसी साल स्थापित होंगे नंदी, सावन में रुद्राभिषेक के लिए बुकिंग शुरू

मोक्ष और अध्यात्म की धरती बिहार में बन रहे विश्व के सबसे बड़े 'विराट रामायण मंदिर' में इस साल के अंत तक भव्य नंदी की स्थापना हो जाएगी। मंदिर का ग्राउंड लेवल काम पूरा हो चुका है। इस बार सावन में विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग के रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:48 PM, 15-May-2026

Bihar News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच दौड़ेगी नई 'अमृत भारत एक्सप्रेस'

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस (14664/14663) के नियमित परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, सकरी और फॉरबिसगंज समेत बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे उत्तर बिहार के रेल यात्रियों को बड़ा फायदा होगा। और पढ़ें

10:39 PM, 15-May-2026

Bihar News: अब सरकारी दफ्तरों में दौड़ेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, डीजल-पेट्रोल गाड़ियों को हटाने की तैयारी

बिहार सरकार ने सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने का फैसला लिया है। पहले चरण में दो से तीन हजार ईवी वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकारी परिसरों और पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे।

और पढ़ें

10:12 PM, 15-May-2026

Bihar: चार साल पहले जिस घर में बनी थी दुल्हन, वहीं संदिग्ध हालत में मिली लाश; मायके पक्ष पर लगे हत्या के आरोप

गया के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में विवाहिता नीतू कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

09:47 PM, 15-May-2026

Bihar News: लापता ‘बहादुर’ की बेरहमी से हत्या, चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह कुचला; कांप उठे देखने वाले

गया के बेलागंज थाना क्षेत्र में युवक शांतनु कुमार उर्फ बहादुर का खून से लथपथ शव बधार में मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार से लापता युवक की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

08:43 PM, 15-May-2026

Bihar: रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान के लिए गयाजी में पिंडदान, विदेशी परिवार की आस्था देख भावुक हुए लोग

रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए जवान की आत्मा की शांति के लिए रूस से आया परिवार गयाजी पहुंचा। फल्गु नदी तट पर वैदिक रीति से पिंडदान किया गया। विदेशी परिवार की आस्था और भावुक श्रद्धांजलि ने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया है।  और पढ़ें

08:39 PM, 15-May-2026

Bihar : जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, कहा-जमीन पर उतरें पार्टी का हर कार्यकर्ता; आप ही हमारी ताकत

Bihar : बिहार की राजनीति के केंद्रबिंदु और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार अब एक नई भूमिका और नए तेवर में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद, अब वह अपनी पूरी ऊर्जा पार्टी संगठन को धार देने में झोंक रहे हैं। और पढ़ें

08:23 PM, 15-May-2026

Bihar : पटना में हत्या, शव के तीन टुकड़े किए और सिर लेकर फरार; मौत का राज खुलने पर पत्नी की पिटाई, सड़क जाम

पटना में अवैध संबंध के विवाद में 22 वर्षीय ऑटो चालक चंदन कुमार की बेरहमी से हत्या कर शव के तीन टुकड़े कर दिए गए। मृतक का सिर धड़ से गायब है और शव रेलवे ट्रैक से मिला। घटना से गुस्साए परिजनों ने मुख्य मार्ग जाम कर हंगामा किया।  और पढ़ें

08:07 PM, 15-May-2026

Bihar: मजदूरी करने निकले शख्स की पीट-पीटकर हत्या, शव से लिपटकर बिलखते रहे मासूम; गांव में पसरा सन्नाटा

मुंगेर के टिकरामपुर में बच्चों के मामूली विवाद में दबंगों ने मजदूर मुरारी सिंह की लाठी-सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी। भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है।  और पढ़ें

07:37 PM, 15-May-2026

Bihar : नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए ई-वोटिंग की तैयारी, वरिष्ठ नागरिकों व विशेष श्रेणियों के लिए क्या है ख़ास?

Bihar : बिहार में होने वाले नगरपालिका चुनाव 2026 में वरिष्ठ नागरिकों और विशेष श्रेणियों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करने वाली है। इससे सीधे तौर पर वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाएँ, दिव्यांग और गंभीर रोग से ग्रसित मतदाताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। और पढ़ें

07:13 PM, 15-May-2026

Bihar Crime: मां काम पर गई, तो मासूम को अकेला पाकर पड़ोसी ने किया गंदा काम; फिर भड़की भीड़ ने किया बुरा हाल

दरभंगा के लहेरियासराय में एक छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने बच्ची की मां के काम पर जाने के बाद मौका देखकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। और पढ़ें

07:10 PM, 15-May-2026

BPSSC Exam: पटना में सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों ने अच्छी खबर, बिहार पुलिस ने निकाली वैकेंसी

बिहार पुलिस की नौकरी की चाह रखने वालों के लिए काम की खबर है। बीपीएसएससी ने बहाली निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 21 मई 2026 से 21 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आइये जानते हैं पूरी प्रक्रिया... और पढ़ें

06:54 PM, 15-May-2026

Bihar News: बिहार के ईशान किशन को एक करोड़ का इनाम, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले- यूं ही रोशन करते रहिए

Ishaan Kishan: विकेटकीपर बल्लेबाज और पटना के लाल ईशान किशन को बिहार सरकार ने सम्मान से नवाजा है। सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें इनामी राशि देने के बाद शुभकामनाएं दी। आइये जानते हैं पूरा मामला
  और पढ़ें

06:49 PM, 15-May-2026

Bihar: छह साल पहले मां ने छोड़ा, तीन साल पहले भाई को सांप ने डसा; अब इकलौते कमाऊ बेटे की बेरहमी से हत्या

रोहतास के बिक्रमगंज में चार दिनों से लापता 18 वर्षीय किशोर डब्ल्यू कुमार की हत्या कर शव उसके ही घर के आंगन में फेंक दिया गया। मृतक के गले में फंदा और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस और एफएसएल मामले की जांच कर रही हैं। और पढ़ें

06:31 PM, 15-May-2026

Bihar News: मां की डांट नहीं सह पाईं सगी बहनें, घर लौटते ही उठाया आत्मघाती कदम; गांव में पसरा सन्नाटा

मधेपुरा में मां की डांट से नाराज दो सगी बहनों ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मक्के के खेत में काम के दौरान मां ने उन्हें डांटा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:14 PM, 15-May-2026

Bihar: एनएच-31 पर दर्दनाक हादसा, बालू लदे 18 चक्का ट्रक की जोरदार टक्कर; चालक की मौके पर मौत

Bihar News: खगड़िया के एनएच-31 पर बालू लदे 18 चक्का ट्रक की हाईवा से टक्कर में चालक सैफुल अंसारी की मौत हो गई। वह पटना से मालदा जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिवार में मातम पसरा हुआ है। और पढ़ें

06:00 PM, 15-May-2026

Bihar: केमिकल के दम पर 'धनकुबेर' बनने का ख्वाब! गड्डियों के खेल के पीछे का वो सच, जिसे जानकर पुलिस भी चौंक गई

Bihar News: गोपालगंज में पुलिस ने ‘नोट दोगुना’ करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। बैकुंठपुर में छापेमारी कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से करीब 50 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन और संदिग्ध केमिकल बरामद हुए हैं।

और पढ़ें

05:28 PM, 15-May-2026

Bihar: पहली जॉइनिंग की सालगिरह पर थम गई शिक्षक की सांसें, प्रशिक्षण के दौरान बिगड़ी तबीयत; शिक्षा जगत में शोक

गोपालगंज में कार्यरत युवा शिक्षक अनुराग राय का प्रशिक्षण के दौरान तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। खास बात यह रही कि जिस दिन उनकी पहली जॉइनिंग की वर्षगांठ थी, उसी दिन उन्होंने अंतिम सांस ली। शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

और पढ़ें

05:23 PM, 15-May-2026

Bihar Police : दो आईपीएस अधिकारियों के साथ कई डीएसपी का हुआ तबादला; जानिए सूची में कौन-कौन हैं शामिल

Bihar : राजधानी पटना सहित बिहार के कई जिलों के डीएसपी का तबादला कर दिया गया है। साथ ही महिला सहित दो आईपीएस अधिकारियों को भी नै जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय ने इसकी अधिसूचना जारी की है। और पढ़ें

05:02 PM, 15-May-2026

Bihar: दुबई में उड़ते विमान की फोटो लेना पड़ा भारी, युवक को 10 साल की सजा; परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bihar News: दुबई में उड़ते विमान की फोटो लेना बिहार के गोपालगंज निवासी वसीम अकरम को भारी पड़ गया। दुबई कोर्ट ने उसे 10 साल की सजा सुनाई है। मजदूरी कर परिवार चलाने वाला युवक तीन महीने से लापता था। अब परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

और पढ़ें

04:29 PM, 15-May-2026

Bihar: नगर परिषद का जेई 1.45 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग के छापे से मचा हड़कंप

सीतामढ़ी के पुपरी नगर परिषद कार्यालय में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेई विजय कुमार शर्मा को 1.45 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

और पढ़ें

04:20 PM, 15-May-2026

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा और विधान परिषद् में बनाई अपनी नई टीम, किन्हें-क्या जिम्मेदारी मिली?

आज पैदल ही अपने दफ्तर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक और बड़ा निर्णय लिया है। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई नेताओं के साथ मिलकर विधानसभा और विधान परिषद् में एक नई टीम तैयार की है। आइये जानते हैं, किन्हें क्या जिम्मेदरी मिली? और पढ़ें

03:49 PM, 15-May-2026

Bihar: ‘जब पीएम दो गाड़ियों में चलते हैं तो बिहार CM का काफिला इतना लंबा क्यों?’, तेज प्रताप यादव का बड़ा हमला

गया पहुंचे तेज प्रताप यादव ने विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और सीएम के लंबे काफिले पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पीएम मोदी दो गाड़ियों में चल सकते हैं तो बिहार सीएम क्यों नहीं। और पढ़ें

03:36 PM, 15-May-2026

Bihar News: एनटीपीसी मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, कर्मचारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ हुआ। कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ली। 31 मई तक जागरूकता अभियान, प्रतियोगिताएं, स्कूलों में कार्यक्रम और स्थानीय बस्तियों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। और पढ़ें

02:48 PM, 15-May-2026

Bihar: साली की शादी में जीजा ने उठाया खौफनाक कदम, पेट्रोल डाल खुद को लगाई आग; खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

Bihar: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में साली की शादी में शामिल होने आए युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को पहले अमरपुर रेफरल अस्पताल और फिर भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया।   और पढ़ें

01:33 PM, 15-May-2026

Bihar: अनंत सिंह को कोर्ट से राहत नहीं: गिरफ्तारी पर रोक नहीं, वायरल हथियार वीडियो केस में 20 मई तक बढ़ी टेंशन

Bihar: मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह को सोशल मीडिया पर वायरल हथियार प्रदर्शन वीडियो मामले में अदालत से राहत नहीं मिली। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार करते हुए पुलिस से केस डायरी तलब की है। और पढ़ें

01:20 PM, 15-May-2026

Bihar: फेसबुक वाली दोस्ती ने उजाड़ दी जमा-पूंजी! ‘पल्लवी’ की मीठी बातों में फंसा युवक, 10.67 लाख लेकर हुई फरार

Bihar: गया में फेसबुक पर हुई दोस्ती एक युवक के लिए महंगी साबित हुई। ‘पल्लवी अग्रवाल’ नाम की युवती ने बिजनेस में मोटे मुनाफे का झांसा देकर युवक से 10.67 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में आरोपी संपर्क तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:44 AM, 15-May-2026

Bihar: सीएम सम्राट चौधरी आवास से कार्यालय पैदल निकले; पेट्रो दर वृद्धि के बीच गाड़ी छोड़ने का कारण बताया

Bihar News : पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी की दरों में भारी वृद्धि की खबरों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को अपने आवास से कार्यालय की ओर पैदल निकले। गाड़ी के बगैर। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका फोटो डालकर कारण भी बताया। और पढ़ें

11:22 AM, 15-May-2026

Bihar: FIR से नाम हटाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, कूदकर जान देने की देता रहा धमकी, फिर ऐसे उतारा गया नीचे

Bihar: दरभंगा  में जमीन विवाद से जुड़े कथित झूठे मुकदमे में नाम हटाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब 7 घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस, प्रशासन और युवक के गुरुजी के समझाने पर वह नीचे उतरा।   और पढ़ें

11:05 AM, 15-May-2026

Bihar News: पटना में कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी का क्या रेट है? लोगों में नाराजगी

Petrol Diesel Price Hike : सरकार पिछले कुछ दिनों से वाहन का उपयोग कम करने की अपील कर रही थी। आ बिहार समेत पूरे देश में ईंधन के दाम बढ़ा दिए गए हैं। अचानक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से लोग हैरान हैं। और पढ़ें

10:49 AM, 15-May-2026

Bihar: पहले हुई किसी और से शादी, फिर प्रेमी संग होटल में मिली युवती, पंचायत ने सुनाया फैसला और गांव बना बाराती

Bihar: मुजफ्फरपुर में एक प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। तीन साल पहले किसी और से शादी होने के बावजूद युवती अपने पुराने प्रेमी को नहीं भूल सकी। गुरुवार को दोनों को साथ देखकर मामला पंचायत तक पहुंचा, जहां पंचों और दोनों परिवारों ने प्रेम को स्वीकार करते हुए गांव के मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी।   और पढ़ें

08:49 AM, 15-May-2026

Bihar Weather:बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, 20 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 15 से 20 मई तक बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
  और पढ़ें

08:46 AM, 15-May-2026

Bihar: बच्चों की परवरिश के लिए डॉक्टर ने की दूसरी शादी, दूसरी बीबी पहली पत्नी के जेवर लेकर फरार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर  में एक डॉक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों पर घर से लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का कहना है कि पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने वर्ष 2022 में कोलकाता की युवती से निकाह किया था।  और पढ़ें

08:27 AM, 15-May-2026

Bihar News : पटना में मसाला कारोबारी की हत्या; हाट की भीड़ में गोली मारी, मगर आवाज नहीं सुनाई दी

Bihar Police : पटना में अपराधी लगातार बिहार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस बार हाट की भीड़ में युवा मसाला कारोबारी को सिर में गोली मारी गई। तैयारी पहले से थी और उसी हिसाब से साइलेंसर वाले पिस्टल का उपयोग किया गया था। और पढ़ें

08:10 AM, 15-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Darbhanga: दरभंगा में शादी के दौरान दूल्हा बदलने का आरोप लगने पर बड़ा हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने अधेड़ उम्र के दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया और दूल्हे समेत पांच लोगों को बंधक बना लिया। लड़की वालों ने दहेज में दिए गए सामान और नकद रुपये लौटाने की मांग की है। मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत चल रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें