फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:39 PM, 13-May-2026

Bihar: गयाजी में पुलिस-जनता संवाद की नई पहल, हर महीने थानों में लगेगा लोक संवाद; सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा

गयाजी में आईजी विकास वैभव ने हर महीने थानों में लोक संवाद संगोष्ठी शुरू करने की घोषणा की। पुलिस-पब्लिक संवाद में ट्रैफिक जाम, महिला सुरक्षा और अतिक्रमण प्रमुख मुद्दे रहे। जनता से सुझाव देने और समाधान में भागीदारी की अपील की गई।

और पढ़ें

08:51 PM, 13-May-2026

Bihar: खड़े ट्रक से टकराया टेम्पो, शादी में जा रहे 12 से अधिक लोग हुए घायल; सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

वैशाली के सराय थाना क्षेत्र में एनएच-22 पर शादी में जा रहे टेम्पो की जब्त खड़ी ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

08:42 PM, 13-May-2026

Bihar: 'सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें', CM सम्राट चौधरी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक तेजी से पहुंचे। सभी विभाग एआई का उपयोग करें, जिससे पारदर्शिता बढ़े। बिहार की उपलब्धियों का प्रचार और भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन करने पर भी जोर दिया गया।

और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 13-May-2026

Bihar: पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों मारा, गांव में फैली दहशत

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया। घायलों का इलाज चल रहा है। 

और पढ़ें

08:25 PM, 13-May-2026

Bihar: शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा मौत का कहर, तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को रौंदा, एक की मौत; 12 से अधिक घायल

Crime: गया-पटना राष्ट्रीय मार्ग पर बेलागंज बाईपास के पास तेज रफ्तार हाइवा ने शादी से लौट रहे परिवार के ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:19 PM, 13-May-2026

Bihar News: पीएम की ‘एक साल तक सोना मत खरीदिए’ अपील से सर्राफा बाजार ठंडा, मायूस हुए व्यापारी

प्रधानमंत्री की एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद गयाजी के सर्राफा बाजार में मंदी छा गई है। ग्राहक घटने से कारोबार प्रभावित हुआ है, जिससे ज्वैलर्स, कारीगरों और कर्मचारियों की आजीविका को लेकर चिंता बढ़ी है।

और पढ़ें

08:11 PM, 13-May-2026

Bihar: महुआ बाजार की जाम समस्या पर मंच से फूटा मंत्री का दर्द, बोले- अतिक्रमण हटाने को लेकर जल्द होगी कार्रवाई

वैशाली के पातेपुर विधायक व मंत्री लखेंद्र पासवान ने महुआ बाजार में लगने वाले भीषण जाम पर मंच से नाराजगी जताई। उन्होंने अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को कारण बताया और एसडीएम-डीएसपी के साथ बैठक कर जल्द समाधान निकालने की बात कही।

और पढ़ें

07:43 PM, 13-May-2026

Bihar: 1 जुलाई से मनरेगा के बदले लागू होगा वीबी-जी रामजी कानून, अब 125 दिन काम; ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

1 जुलाई 2026 से मनरेगा की जगह वीबी-जी रामजी कानून लागू होगा। इसमें ग्रामीण मजदूरों 125 दिन रोजगार की गारंटी, ऑनलाइन आवेदन सुविधा, समय पर काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता, डीबीटी भुगतान जल, कृषि व विकास कार्य प्राथमिकता मिलेगी।

और पढ़ें

07:34 PM, 13-May-2026

Bihar: महुआ में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नहीं पहुंचने पर भड़के कार्यकर्ता, मंत्रियों को सुनाई खरी-खोटी

Bihar news : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नहीं पहुंचने पर, चिराग के मंत्री को लोगों ने खड़ी खोटी सुनाई और पढ़ें

07:28 PM, 13-May-2026

CBSE Result: कपड़े की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी बनी टॉपर, गयाजी की माही ने 99.8% अंक लाकर रचा इतिहास

Education: गयाजी की माही कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर भारत के टॉप स्कोरर्स और पटना रीजन टॉपर्स में जगह बनाई। साधारण परिवार से आने वाली माही की सफलता से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। और पढ़ें

07:24 PM, 13-May-2026

Bihar: स्कूल के क्लासरूम में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, डीईओ ने बैठाई जांच; नाइट गार्ड भी जांच के घेरे में

मुंगेर के असरगंज स्थित एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में युवकों की कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। डीईओ ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में प्रधानाध्यापक और नाइट गार्ड की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

और पढ़ें

07:17 PM, 13-May-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में मिठाई दुकान पर हमला, डेढ़ लाख की लूट के बाद मांगी 5 लाख रंगदारी; घटना CCTV में कैद

मुजफ्फरपुर के पानापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मिठाई दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की, तोड़फोड़ की और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। जाते-जाते अपराधियों ने दुकान चलाने के एवज में 5 लाख रुपये मासिक रंगदारी मांगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

और पढ़ें

07:09 PM, 13-May-2026

Bihar News: दस दिन की मजदूरी मांगना पड़ा भारी, ठेकेदार के घर पीट पीटकर मार डाला; 10 नामजद आरोपी फरार

Crime: गया जी के पीर बिगहा गांव में बकाया मजदूरी मांगने गए युवक इरफान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। विवाद में उसका भाई रिजवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ। मामले में 10 नामजद आरोपी फरार हैं और पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

07:00 PM, 13-May-2026

Bihar: सुधा मॉडल पर बिहार में खुलेंगे सब्जी बिक्री केंद्र, किसानों को मिलेगा बेहतर दाम; मंत्री रामकृपाल बोले

बिहार में सुधा मॉडल की तर्ज पर सब्जी बिक्री केंद्र खोलने की तैयारी शुरू होगी। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पायलट परियोजना बनाने, बंद चीनी मिलों को चालू करने, गेहूं खरीद तेज करने और पैक्स कंप्यूटरीकरण पूरा करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

06:53 PM, 13-May-2026

Bihar News: 30 मई तक मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण जरूरी, नहीं तो अटक सकती है पेंशन; जानें क्या करना होगा

बिहार की समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से 30 मई तक मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण कराने की अपील की। अब तक 91.25 लाख लाभुक प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। पंचायत शिविर और CSC केंद्रों पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध है।

और पढ़ें

06:48 PM, 13-May-2026

Indian Railways : वंदे भारत का एक स्टेशन और बढ़ा, पुणे वाली स्पेशल ट्रेन दो दिन रद्द; कहां हो रहा स्पीड ट्रायल

समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के तहत रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड पर 14 मई को स्पीड ट्रायल और सीआरएस निरीक्षण होगा। परियोजना से मिथिलांचल में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। वहीं पुणे-दानापुर और दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेनें 16-17 मई को रद्द रहेंगी। और पढ़ें

06:43 PM, 13-May-2026

Bihar Politics: औवेसी की पार्टी का वंदे मातरम पर विरोध, अख्तरूल ईमान बोले- हम सिर्फ एक ईश्वर की इबादत करते हैं

किशनगंज में AIMIM ने वंदे मातरम गायन का विरोध करते हुए इसे वैकल्पिक बनाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला दिया, जबकि विधायक सरवर आलम ने बिहार में बढ़ते अपराध और नशे पर चिंता जताई।

और पढ़ें

06:40 PM, 13-May-2026

BPSC 33rd Judicial Services Exam: तीन जून को दो पालियों में 33वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा, नोट करें समय

BPSC 33rd Judicial Services Prelims Exam: बीपीएससी की 33वीं न्यायिक सेवा प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा 3 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा पटना स्थित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी।
  और पढ़ें

06:34 PM, 13-May-2026

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: NIFTEM, डेयरी यूनिट समेत चार औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी; फैसले पर लगाई गई मुहर

बिहार कैबिनेट ने NIFTEM स्थापना, BIIPP नीति संशोधन, MSME क्लस्टर विकास और नमस्ते इंडिया की ₹97 करोड़ डेयरी परियोजना समेत चार बड़े औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी दी। फैसलों से निवेश, फूड प्रोसेसिंग, कौशल विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें

06:30 PM, 13-May-2026

Bihar: सुशील मोदी की पुण्यतिथि, CM सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; जानिए किसने-क्या कहा?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की पुण्यतिथि पूरे बिहार के भाजपा कार्यालय में मनाई गई है। पटना में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत बिहार सरकर सभी मंत्री शामिल हुए। आइये पढ़ते हैं पूरी खबर...
  और पढ़ें

06:05 PM, 13-May-2026

Bihar: छात्रा को थप्पड़ पड़ते ही स्कूल बना रणक्षेत्र, शिक्षक को गोली मारने की धमकी; लोगों ने घुसकर किया हंगामा

भागलपुर के पीरपैंती स्थित लक्ष्मीपुर विद्यालय में छात्रा को थप्पड़ मारने के विवाद पर ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। शिक्षकों से मारपीट, जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

05:59 PM, 13-May-2026

Bihar: पटना में 25 मई से लगेगा राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेला, 20 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

पटना के ज्ञान भवन में 25 से 27 मई तक राज्य स्तरीय स्वास्थ्य एवं रोजगार मेले का आयोजन होगा। बिहार सरकार ने 20 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। 100 से अधिक संस्थान शामिल होंगे, जहां स्वास्थ्य समेत विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती की जाएगी।

और पढ़ें

05:45 PM, 13-May-2026

Bihar News : पटना पुलिस को चुनौती, पांच हथियारबंद अपराधियों ने कैश वैन से दिनदहाड़े 27 लाख रुपये लूटे

पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा में हथियारबंद अपराधियों ने  सिक्योरिटी वैन से दिनदहाड़े 27 लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर लूटा गया बॉक्स बरामद हुआ।

और पढ़ें

05:44 PM, 13-May-2026

Bihar Police: शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, पटना में विधायक आवास पर छापेमारी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पार्टी के विधायक ओसामा शहाब फिर से सुर्खियों में हैं। इस पर उनके पटना स्थित आवास पर पुलिस टीम पहुंची है। ओसामा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस यहां पहुंची। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

05:31 PM, 13-May-2026

Murder Case : पति कमाई में लगा रहा, पत्नी एक नहीं दो आशिकों के साथ ऐश में; हत्या तक कैसे पहुंचा मामला?

पूर्णिया में पत्नी ने दो प्रेमियों संग मिलकर पति गजेंद्र की हत्या कर दी। पति विदेश से घर बनाने के लिए पैसे भेजता था, जिसे पत्नी ने प्रेमियों पर लुटा दिया। हिसाब मांगने पर विवाद हुआ, तो उसे रास्ते से हटा दिया गया। और पढ़ें

05:08 PM, 13-May-2026

Bihar News : जहरीली शराब बनाने वाला केमिकल मिला; होम्योपैथ दवा के नाम पर मंगाकर उपयोग कर रहा था

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने पोल्ट्री फॉर्म की आड़ में चल रही जहरीली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। भारी मात्रा में स्प्रिट, नकली विदेशी शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई। एक तस्कर गिरफ्तार, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार हैं।

और पढ़ें

04:45 PM, 13-May-2026

Bihar News: पेट्रोल-डीजल बचत अभियान को बिहार सरकार का समर्थन, एक वाहन में पहुंचे तीन मंत्री; खूब हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत अपील का असर बिहार में दिखा। वैशाली के महुआ कार्यक्रम में तीन मंत्री एक ही सरकारी वाहन से पहुंचे। मंत्रियों ने कार पूलिंग कर ऊर्जा संरक्षण, सरकारी खर्च में कटौती और विदेशी मुद्रा बचाने का संदेश दिया।

और पढ़ें

04:39 PM, 13-May-2026

CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, पटना जोन में कैसा रहा परिणाम?

CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। पटना जोन में पिछले साल की तुलना में कम छात्रों ने सफलता पाई है। हालांकि, लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा है। आइये जानते हैं... और पढ़ें

04:38 PM, 13-May-2026

Bihar Crime: दरभंगा में बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को पीट-पीटकर मार डाला

दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद को शांत कराने गए सुजीत कुमार साहू उर्फ मुंशी जी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी रामविलास महतो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें

04:16 PM, 13-May-2026

Bihar: 48 घंटे में चार सिर कटे शव बरामद, अलग-अलग पड़े शरीर के हिस्से; इस जिले में रहस्यमयी मौतों से सनसनी

Bihar: 48 घंटे के भीतर चार सिर कटे लाशें और शरीर के हिस्से मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस, एफएसएल और डीआईयू टीम जांच में जुटी है। शवों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे मामला और रहस्यमय बन गया है।

और पढ़ें

03:45 PM, 13-May-2026

Bihar: दिनदहाड़े स्कूल में घुसे बदमाश, छात्र को ‘जिंदा नहीं छोड़ना’ कहकर किए पांच वार, सीतामढ़ी में सनसनी

सीतामढ़ी के नानपुर स्थित राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय में बाइक विवाद को लेकर तीन बदमाशों ने क्लासरूम में घुसकर छात्र मोहम्मद अरहान पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में छात्र अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें

03:33 PM, 13-May-2026

Bihar Accident: ओवरलोड ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को कुचला, मौत के बाद हाजीपुर-लालगंज मार्ग जाम

वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र में गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ने अशोक राय को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज मार्ग जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

और पढ़ें

03:27 PM, 13-May-2026

Bihar: पूर्णिया में घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत; भोज से लौटने के बाद हुई वारदात

भवानीपुर के पंडित बासा में 55 वर्षीय किसान लूरी मंडल की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मौके से एक हेलमेट मिला है। घटना उस वक्त हुई जब परिवार भोज से लौटकर सो रहा था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। और पढ़ें

03:16 PM, 13-May-2026

Bihar News: 45 साल बाद भी इस शहर में शवदाह गृह नहीं, बारिश में कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार को मजबूर लोग

Madhepura News : मधेपुरा को जिला बने 45 साल हो गए हैं, लेकिन अब तक यहां एक भी शवदाह गृह नहीं है। तेजी से शहरीकरण के कारण लोगों को अब अंतिम संस्कार के लिए भी जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती है। और पढ़ें

03:05 PM, 13-May-2026

Bihar: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से तीन लाख रुपये की चेन छीनी, बाइक सवार बदमाशों ने बनाया निशाना

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक से लौट रही 52 वर्षीय महिला से बाइक सवार बदमाशों ने करीब तीन लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली। घटना के बाद इलाके में दहशत है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच में जुटी है।

और पढ़ें

02:54 PM, 13-May-2026

Bihar: जनसुराज नेता के ईंट भट्ठे पर छापा, 62 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, पूर्व प्रत्याशी भी हैं; मामला हुआ दर्ज

किशनगंज के जियापोखर थाना क्षेत्र में जनसुराज नेता और मुखिया इकरामुल हक के ईंट भट्ठे पर छापेमारी में 62 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त हुए। प्रशासन ने अवैध भंडारण मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

02:51 PM, 13-May-2026

Bihar News : मठ की जमीन पर उतरेगा बुलडोजर; बोधगया में 32 परिवारों को प्रशासन ने क्या चेतावनी दी?

बोधगया में मठ और सरकारी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर 32 परिवारों को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया है। प्रशासन ने 18 मई तक समय देते हुए बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान के संकेत दिए हैं।

और पढ़ें

02:21 PM, 13-May-2026

NEET Paper Leak की खबर सुनते ही भड़के Tejashwi Yadav, सरकार को सुनाई खरी-खोटी!

NEET Paper Leak की खबर सुनते ही भड़के Tejashwi Yadav, सरकार को सुनाई खरी-खोटी! और पढ़ें

02:19 PM, 13-May-2026

Muzaffarpur की शाही लीची के लिए Railway ने ये क्या खास तैयारी की? देखें Amar Ujala की खास रिपोर्ट

Muzaffarpur की शाही लीची के लिए Railway ने ये क्या खास तैयारी की? देखें Amar Ujala की खास रिपोर्ट और पढ़ें

02:18 PM, 13-May-2026

Khan Sir On NEET Paper Leak: '₹10 वाला डायपर लीक नहीं होता लेकिन पेपर..', खूब भड़के Khan Sir!

Khan Sir On NEET Paper Leak: '₹10 वाला डायपर लीक नहीं होता लेकिन पेपर..', खूब भड़के Khan Sir! और पढ़ें

02:16 PM, 13-May-2026

दो बच्चियों को मारा,शव गड्ढे में फेंका...Muzaffarpur की ये घटना दिल दहला देगी!

दो बच्चियों को मारा,शव गड्ढे में फेंका...Muzaffarpur की ये घटना दिल दहला देगी! और पढ़ें

02:14 PM, 13-May-2026

नए मंत्रियों संग CM Samrat Chaudhary की पहली कैबिनेट मीटिंग..18 एजेंडे पास, क्या बड़े फैसले लिए?

नए मंत्रियों संग CM Samrat Chaudhary की पहली कैबिनेट मीटिंग..18 एजेंडे पास, क्या बड़े फैसले लिए? और पढ़ें

02:00 PM, 13-May-2026

Bihar News: बातचीत करते-करते भरभराकर गिरा 17 साल पुराना पुल, गड्ढे में दबे युवक; गांव में मचा हड़कंप

पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित दल्लोचक गांव में 17 साल पुराना ग्रामीण पुल अचानक गिर गया। हादसे के दौरान पुल पर पांच युवक बैठे थे, जो कि नीचे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने पांचों युवकों को बांस और लकड़ी की मदद से बाहर निकाला।  और पढ़ें

01:37 PM, 13-May-2026

Bihar : कितनी गाड़ियों के साथ कैबिनेट बैठक में कौन मंत्री पहुंचे? पीएम मोदी की अपील पर CM का काफिला कितना घटा?

Petrol Crisis : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से वाहनों का उपयोग कम करने की अपील की। असर मंत्रियों तक पहुंच चुका है। आम आदमी को संदेश देने के लिए काफिला छोटा हो गया। ऐसे में सीएम के काफिले की गाड़ियों के कारण चर्चा गरम है। और पढ़ें

01:32 PM, 13-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मई के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 को मंजूरी दे दी है। महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर एक लाख रुपये और ई-स्कूटर पर 12 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा। सरकार ने 2030 तक राज्य में 30% इलेक्ट्रिक वाहन का लक्ष्य तय किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें