फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 11-May-2026

Bihar News: निगरानी का बड़ा एक्शन; 20 हजार रिश्वत लेते पुलिस रीडर गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

Bihar News: सीतामढ़ी के पुपरी में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पुलिस रीडर गोविंद चौधरी को गिरफ्तार किया है। केस में नाम हटाने के बदले रिश्वत मांगी गई थी। ट्रैप ऑपरेशन में आरोपी पकड़ा गया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:23 PM, 11-May-2026

Bihar News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्री की गोली मारकर हत्या, बाथरूम से लौटते वक्त हुआ हमला; आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: जम्मूतवी एक्सप्रेस में गया के दिनेश साहू की बाथरूम से लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी को पुलिस ने चंदौली के पास गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:22 PM, 11-May-2026

Bihar News : बिहार सचिवालय के विकास भवन में मिलीं शराब की बोतलें, सुशासन के दावों पर उठे गंभीर सवाल

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। शराब के साथ या शराब पीने की स्थिति में पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। आज सचिवालय में कार्यालय के पास डस्टबीन में शराब की बोतल बरामद की गई, इसके बाद  हड़कंप मच गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:00 PM, 11-May-2026

Bihar: रेल यात्रियों को बड़ी सौगात, पूर्णिया-सहरसा रूट पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

Bihar News: पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार 100 से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे करने की तैयारी है। डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान जानकारी दी कि ट्रैक अपग्रेड से यात्रा समय घटेगा और कोसी-सीमांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

09:23 PM, 11-May-2026

Bihar: दिनदहाड़े सीएसपी सेंटर में हथियारबंद बदमाशों ने बोला धावा, संचालक को बंधक बनाकर लूटे लाखों रुपये

Bihar News: जमुई के पवना गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी सेंटर में घुसकर संचालक को बंधक बनाया और एक लाख बीस हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है। पढ़े पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
09:15 PM, 11-May-2026

Bihar News : मंत्रियों के अब नए ठिकाने, जानिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को कौन सा मिला आवास?

Bihar : बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब नए मंत्रियों के सरकारी आवास का इंतजार भी खत्म हो गया है। राज्य सरकार के भवन निर्माण विभाग ने मंत्रियों के लिए बंगले आवंटित कर दिए हैं।  और पढ़ें

08:40 PM, 11-May-2026

Bihar News: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबे दो युवक, मौत के बाद पसरा मातम

Bihar News: भागलपुर के अजगैविनाथ धाम में गंगा स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ और स्थानीय नाविकों की मदद से दोनों के शव बरामद किए गए। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

07:54 PM, 11-May-2026

Bihar: खेल नीति से जिला स्तर तक स्पोर्ट्स हब का विजन, श्रेयसी सिंह ने पद संभालते ही तैयार किया रोडमैप

Bihar News: श्रेयसी सिंह ने बिहार खेल विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए खेल नीति, जिला स्तर पर खेल अवसंरचना और जमीनी प्रतिभाओं के विकास को प्राथमिकता बताया। उन्होंने बिहार को स्पोर्ट्स हब बनाने और पीपीपी मॉडल लागू करने पर जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

07:44 PM, 11-May-2026

Bihar: बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए काम की खबर, सरकार ने लाई बियाडा लैंड अलॉटमेंट एंड मैनेजमेंट पॉलिसी

नई नीति में प्लग-एंड-प्ले शेड को विशेष प्राथमिकता दी गई है। ऐसे शेडों का शुरुआती आवंटन पांच वर्षों के लिए होगा, जिसे अधिकतम 15 वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा। आवंटन के 90 दिनों के भीतर संचालन शुरू करना अनिवार्य होगा। और पढ़ें

07:28 PM, 11-May-2026

Bihar News: बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार, खिड़की तोड़कर हुए गायब; प्रशासन में मचा हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के नरौली बाल आश्रय गृह से 10 बच्चे खिड़की तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

07:13 PM, 11-May-2026

Bihar News: ‘डीएम साहब शादी करा दीजिए’, विक्रमशिला सेतु बंद होने से फंसी बारात; दूल्हे ने लगाई गुहार

Bihar News: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर अब शादी-विवाह पर भी पड़ने लगा है। नाव सेवा बंद होने से दूल्हा जयराम कुमार गंगा पार नहीं जा सका। परेशान दूल्हे ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा- 'डीएम साहब, शादी करा दीजिए।' पढ़ें पूरी खबर....

और पढ़ें

07:02 PM, 11-May-2026

Bihar News: अब घर बैठे करें अपनी समस्याओं का समाधान, बिहार सरकार ने लाया 'सहयोग पोर्टल'; जानिए इसके बारे में

अब ग्रामीण क्षेत्रें के लोगों को सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आप अपनी समस्या का समाधान घर बैठे कर सकते हैं। बिहार सरकार एक पोर्टल लेकर आई है। सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने इसके बारे में सारी बात बताई... और पढ़ें

06:39 PM, 11-May-2026

Bihar: खेत में मोटर लगाने गया था इकलौता बेटा, करंट ने छीन ली जिंदगी; चार साल पहले पिता की भी ऐसे ही हुई थी मौत

Bihar News: पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में खेत में बिजली मोटर लगाने के दौरान करंट लगने से 25 वर्षीय युवक मुरारी शर्मा की मौत हो गई। चार साल पहले उसके पिता की भी करंट लगने से जान गई थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

06:22 PM, 11-May-2026

Bihar News: स्टेट हाईवे पर आपस में टकराईं बाइक और बुलेट, दर्दनाक हादसे में युवक ने गंवाई जान

Bihar News: पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र में बाइक और बुलेट की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सेंट्रल बैंक के फील्ड ऑफिसर सुजीत कुमार साह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

06:17 PM, 11-May-2026

Bihar News: पटना वालों की दशकों पुरानी जरूरत पूरी, जानिए नाले पर बनी सड़क ने कहां से कहां तक राह बनाई आसान?

Patna News: अब पटना वालों को दशकों पुरानी जरूरत पूरी हो गई। नाला रोड, बोरिंग रोड, दीघा-आशियाना रोड के बाद अब मंदिरी नाले को पाट कर हाईटेक सड़क बना दी गई। आज जब इसका लोकार्पण हुआ तो इस इलाके के लोग खुशी से झूम उठे। पढ़िए पूरी कहानी... और पढ़ें

06:05 PM, 11-May-2026

Bihar News: 20 वर्षों में बदली बिहार की छवि; मंत्री श्रवण कुमार बोले- विकास कार्यों और मीडिया की अहम भूमिका

Bihar News: आईपीआरडी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में सरकार के विकास कार्यों से बिहार की छवि बेहतर हुई है। उन्होंने मीडिया की सकारात्मक भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विकास योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में मीडिया का बड़ा योगदान रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

 

और पढ़ें

05:50 PM, 11-May-2026

SBI ATM Video : पटना में बैंक एटीएम के अंदर सैलून का सच जान लीजिए; पैसा निकालने की मशीन का क्या हुआ?

SBI ATM Video : पटना के दानापुर में एसबीआई के पुराने एटीएम बूथ को सैलून में बदल दिया गया है। खराब मशीन हटने के बाद नया एटीएम नहीं लगने पर मकान मालिक ने कमरे को किराये पर दे दिया। अब यहां लोग पैसे नहीं, बल्कि बाल और दाढ़ी बनवाने पहुंच रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

05:03 PM, 11-May-2026

Bihar News: दुबई जाने से पहले चेन्नई के होटल में युवक की संदिग्ध मौत, फोन बंद होने पर खुला राज; मचा कोहराम

Bihar News: गोपालगंज के निलेश कुमार सिंह दुबई जाने के लिए चेन्नई पहुंचे थे, जहां होटल के कमरे में उनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। फोन बंद होने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:55 PM, 11-May-2026

Bihar News: प्रेमिका के घर मिली प्रेमी की लाश, परिजन बोले- हत्या कर दी; लड़की वालों ने कहा- खुद को मारी गोली

Patna Crime News: कदमकुआं इलाके में सबकुछ सामान्य था। अचानक गोली चली और माहौल बदल गया। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा युवक जमीन पर गिरा हुआ था। वह खून से लथपथ था। जानिए क्या है पूरा मामला... और पढ़ें

04:41 PM, 11-May-2026

Bihar News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से बरियारपुर में महाजाम, एनएच-80 पर चार किमी तक ट्रकों की लंबी कतार लगी

Bihar News: विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने और फोरलेन निर्माण अधूरा रहने से बरियारपुर के NH-80 पर भारी जाम लग गया है। सड़क पर चार किलोमीटर तक ट्रकों की कतार लगी है। इससे आम लोगों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:20 PM, 11-May-2026

Bihar News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, चलती ट्रेन के टूटे शीशे; यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Bihar News: गोरखपुर से पाटलिपुत्र जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर मुजफ्फरपुर के नारियार स्टेशन के पास पथराव किया गया। घटना में ट्रेन के दो कोचों के शीशे टूट गए और यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:04 PM, 11-May-2026

Bihar Crime: भाई को बस में छोड़ घर लौट रहे युवक की गला रेतकर हत्या, पानी में मिला शव; मची चीख-पुकार

Bihar Crime: पूर्णिया के बायसी थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक मो. अनवर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने शव को पानी में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:44 PM, 11-May-2026

Bihar: भगवान सिंह कुशवाहा ने संभाली योजना एवं विकास विभाग की कमान, बोले- डेटा आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Bihar News: बिहार के नए योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पदभार संभाल लिया। विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने डेटा आधारित नीति निर्माण, योजनाओं की मॉनिटरिंग और पारदर्शिता को मजबूत करने पर जोर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:30 PM, 11-May-2026

Bihar Crime: कोचिंग पढ़ने जा रही थी नाबालिग छात्रा, चाकू की नोक पर लड़कों ने किया गंदा काम; मचा हड़कंप

छपरा के एकमा में कोचिंग जा रही 17 वर्षीय छात्रा से चाकू के बल पर दुष्कर्म की हृदयविदारक घटना हुई है। पुलिस ने SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में 3 आरोपियों की पहचान हुई है, जिसमें से एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

और पढ़ें

02:26 PM, 11-May-2026

Nitin Nabin In Patna: अचानक फिर Patna पहुंचे Nitin Nabin, सबसे क्या कहा? जानें सबकुछ

Nitin Nabin In Patna: अचानक फिर Patna पहुंचे Nitin Nabin, सबसे क्या कहा? जानें सबकुछ और पढ़ें

02:24 PM, 11-May-2026

शराबबंदी पर अपनी ही सरकार पर फायर हुए BJP MLA Vinay Bihari, क्या कह डाला?

शराबबंदी पर अपनी ही सरकार पर फायर हुए BJP MLA Vinay Bihari, क्या कह डाला? और पढ़ें

02:22 PM, 11-May-2026

Bihar Weather Update: Bihar में मौसम हुआ खतरनाक! तेज आंधी-बारिश से बढ़ी टेंशन!

Bihar Weather Update: Bihar में मौसम हुआ खतरनाक! तेज आंधी-बारिश से बढ़ी टेंशन! और पढ़ें

02:20 PM, 11-May-2026

Bihar News: Patna को मिला गिफ्ट, नवीन सिन्हा पथ तैयार..जानें कहां से कहां ले लाएगा?

Bihar News: Patna को मिला गिफ्ट, नवीन सिन्हा पथ तैयार..जानें कहां से कहां ले लाएगा? और पढ़ें

02:17 PM, 11-May-2026

अब Bihar में भी Expressway? पदभार ग्रहण करते क्या बोले Engineer Shailendra Kumar?

अब Bihar में भी Expressway? पदभार ग्रहण करते क्या बोले Engineer Shailendra Kumar? और पढ़ें

02:04 PM, 11-May-2026

Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, स्टार एयरलाइन्स की फ्लाइट टाइमिंग बदली

पूर्णिया एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए समर शेड्यूल के तहत स्टार एयरलाइन्स की उड़ानों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है। अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट अब सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी, जबकि पूर्णिया से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 9:25 बजे रवाना होगी। और पढ़ें

01:41 PM, 11-May-2026

Bihar : परीक्षा देकर निकले छात्र को कॉलेज के गेट पर चाकू मारा, मौत; यूट्यूब वीडियो से कैसे जुड़ा है मामला?

कोटवा कॉलेज के गेट पर चाकूबाजी की घटना में छात्र रितेश यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रितेश परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकला था, तभी दूसरे छात्र सरोज यादव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। और पढ़ें

12:00 PM, 11-May-2026

Bihar : पंचायत का फरमान- वह भले जिंदा है, लेकिन अर्थी निकाल दाह-संस्कार करो; परिवार ने क्यों मानी यह सजा?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को पंचायत ने सामाजिक रूप से मृत घोषित कर दिया। मड़वन प्रखंड के एक गांव में युवती के प्रेमी के साथ घर छोड़ने के बाद पंचायत ने उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया और समाज में बने रहने के लिए बेटी का बहिष्कार करने का फरमान सुनाया। और पढ़ें

11:55 AM, 11-May-2026

Bihar : बिहार पुलिस में 'सिंघम रिटर्न्स'; मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने अपनी टीम के लिए क्या दिया संदेश?

गया स्थित मगध प्रक्षेत्र के नए आईजी ने पदभार संभालते ही पुलिस व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि एफआईआर दर्ज नहीं करने, अपराध की गंभीरता कम दिखाने, अवैध वसूली और शिकायतों के निष्पक्ष निपटारे में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों पर तुरंत निलंबन की कार्रवाई होगी। और पढ़ें

11:30 AM, 11-May-2026

Bihar News : पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर गिरी गाज, 18 उपद्रवी गिरफ्तार; रेस्क्यू करने गई थी टीम

Bihar : बिहार पुलिस रेस्क्यू कर रही थी। कई लोगों को पेड़ के नीचे से निकाला। लेकिन मौके पर अचानक पुलिस पर हमला हो गया। अब पुलिस सूची बनाकर छापेमारी  कर रही है।  और पढ़ें

11:07 AM, 11-May-2026

Patna Route : अटल पथ के बाद पटना में एक और नई सड़क; नवीन सिन्हा पथ कहां से कहां ले लाएगा?

पटनावासियों के लिए आज बड़ा दिन है। बिहार सरकार के एक ऐसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है जो राजधानी की लाइफलाइन बनने जा रही है। अब यहां से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। और पढ़ें

10:49 AM, 11-May-2026

Bihar News:बंगाल CM के पीए हत्याकांड की जांच में बक्सर तक पहुंची STF, हिस्ट्रीशीटर विशाल श्रीवास्तव हिरासत में

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब बिहार के बक्सर तक पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल STF ने बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयपट्टी में छापेमारी कर हिस्ट्रीशीटर अपराधी विशाल श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

09:11 AM, 11-May-2026

Bihar: BAU में बहाली या बदहाली? सरकारी रोक को ठेंगा दिखा ईमेल से बांटी गईं नियुक्तियां, करोड़ों के खेल का आरोप

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (BAU) सबौर में गैर-शैक्षणिक पदों पर हुई नियुक्तियों को लेकर गंभीर विवाद सामने आया है। निदेशक, सहायक कुलसचिव और प्रशाखा पदाधिकारी समेत कई पदों पर बहाली प्रक्रिया में अनियमितता, सरकारी आदेशों की अनदेखी और अपारदर्शिता के आरोप लगे हैं। और पढ़ें

09:05 AM, 11-May-2026

Bihar News : मंत्री आवास के पास मिले युवती के शव की हुई पहचान, परिजनों ने कहा- दुष्कर्म के बाद की गई है हत्या

Patna Murder Mystery : पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती थी कि आखिर पटना के इस पॉश एरिया के पास किसने युवती की लाश को फेंक दी। सीसीटीवी खंगाले फिर भी बहुत कुछ नहीं मिला। फिर मिली एक जानकारी, जैसे डूबते को तिनके का सहारा और फिर...  और पढ़ें

09:01 AM, 11-May-2026

Bihar News: मोबाइल बना 'कलह' की जड़, हाथीदह में बच्चों संग जान देने निकली महिला, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। नई सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर 7 पर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गंगा में छलांग लगाने पहुंच गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सुरक्षित बचा लिया। और पढ़ें

07:50 AM, 11-May-2026

Bihar News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा

सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के जितवारपुर गांव में रविवार देर शाम दर्दनाक हादसे में दो चचेरी बहनों की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चियां घर के बाहर खेलते-खेलते लीची के पेड़ के पास पहुंच गई थीं, जहां निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। और पढ़ें

07:42 AM, 11-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : अचानक गाड़ी गंगा नदी की ओर लुढ़कने लगी। गाड़ी मालिक यह देखकर लोगों से गाड़ी को बचाने की गुहार लगाने लगे, लेकिन लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे और देखते ही देखते गाड़ी नदी की तेज धार में समा गई।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें