फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:44 PM, 10-May-2026

Bihar: बंगाल के नए मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी को श्रवण कुमार ने दी बधाई, कहा- उनके नेतृत्व में नई प्रगति होगी

श्रवण कुमार ने भरोसा जताया कि सुबेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा। मंत्री ने ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना भी की। और पढ़ें

10:31 PM, 10-May-2026

Muzaffarpur: बीजेपी विधायक रंजन कुमार के खिलाफ FIR, विधायक की ओर से भी दर्ज कराया गया केस

Muzaffarpur: बीजेपी विधायक रंजन कुमार के खिलाफ FIR, विधायक की ओर से भी दर्ज कराया गया केस और पढ़ें

09:46 PM, 10-May-2026

Bihar News : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे पटना; इस बार क्यों आए हैं बिहार?

Bihar : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव मुझे व्यक्तिगत रूप से सुकून देता है। कल का दिन उनके लिए काफी अहम है।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:25 PM, 10-May-2026

Bihar News: खगड़िया GNM सेंटर में पास कराने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, सीएस ने मांगा जवाब

छात्राओं के अनुसार सत्र 2021-24 की छात्राओं से 24 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर कराए गए। शिकायत में डिजिटल ट्रांजैक्शन का भी उल्लेख किया गया है।
  और पढ़ें

08:56 PM, 10-May-2026

Bihar News : किन्नर के भेष में छिपा था हत्या का आरोपी, प्रोग्राम बुक करने के बहाने पहुंची पुलिस ने दबोचा

Bihar Police : बिहार पुलिस के सामने एक बड़ी चुनौती थी। हत्या का आरोपी रोज अपनी पहचान बदल-बदलकर इधर-उधर घूम रहा था। हर जगह कि ख़ाक छानते हुए पुलिस ने एक फिल्मी एक्टिंग की और फिर नतीजा सबके सामने था।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:51 PM, 10-May-2026

Bihar: जमुई में किशोर की मौत पर बवाल, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क कर दिया जाम

जमुई शहर के नारायण अस्पताल में 13 वर्षीय कन्हैया कुमार की मौत के बाद रविवार को जमकर बवाल हुआ। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही, अधिक पैसे वसूलने और मौत की सूचना देर से देने का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

08:11 PM, 10-May-2026

Bihar: किशनगंज में हाथियों का उत्पात जारी, फसलों-घरों को नुकसान; इस इलाके में अधिक समय से मचा रहे तबाही

किशनगंज के दिघलबैंक क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों ने मक्के की फसल, केले के बागान और कई घरों को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है, विभाग जल्द अभियान चलाने की बात कह रहा।

और पढ़ें

08:03 PM, 10-May-2026

Bihar: सरकार के अधिसूचना पर बवाल, राजद ने उठाया सवाल; क्या विजय चौधरी और विजेंद्र यादव अब डिप्टी सीएम नहीं ?

Bihar : 15 अप्रैल और 07 मई की अधिसूचना में उपमुख्यमंत्री के नाम के साथ पद नाम नहीं होने पर विपक्ष ने बवाल कर दिया है। विपक्ष ने सत्ता पक्ष से कई सवाल कर रहे हैं। पूछ रहे हैं कि नाम के साथ पद हटाने का क्या मतलब है? सबकुछ ठीक नहीं है क्या ?  और पढ़ें

07:42 PM, 10-May-2026

Bihar: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, शव गायब कर फरार हुआ ससुराल पक्ष; छपरा में सनसनी

सारण के खैरा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता विभा देवी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा है। घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार है। पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और शव की तलाश जारी है।

और पढ़ें

07:38 PM, 10-May-2026

Bihar : तेजस्वी यादव ने जिसे बताया आम आदमी, वह किस अपराध में हुआ गिरफ्तार; MLA का हमला चर्चा में

मुजफ्फरपुर में बीजेपी विधायक रंजन कुमार पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट मामले में पुलिस ने आरोपी मुकुंद तिवारी को गिरफ्तार किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

और पढ़ें

07:32 PM, 10-May-2026

Bihar: मातृत्व दिवस पर डॉक्टरों की पत्नियों ने संभाला मंच, पटना में हुआ अनोखा चिकित्सा सम्मेलन; दिया संदेश

पटना के होटल चाणक्या में मातृत्व दिवस पर बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने अनोखा चिकित्सा सम्मेलन आयोजित किया। डॉक्टरों की पत्नियों ने स्वास्थ्य जागरूकता, जीवनशैली, दर्द प्रबंधन, ऑटिज्म, स्तन कैंसर और प्रजनन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की।

और पढ़ें

06:50 PM, 10-May-2026

Bihar News: नहर किनारे पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने बीच सड़क पर करा दी शादी; खूब हुआ ड्रामा

गोपालगंज के भोरे क्षेत्र में नहर किनारे मिले प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। हंगामे और समझाइश के बाद भी दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए। आखिरकार ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही दोनों की शादी करा दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

और पढ़ें

06:23 PM, 10-May-2026

Bihar: पटना एम्स में एनआरपी दिवस का बड़ा आयोजन, 18 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को मिला नवजात देखभाल प्रशिक्षण

पटना के एम्स पटना में आयोजित एनआरपी दिवस पर 18 हजार से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। UNICEF समर्थित इस अभियान का लक्ष्य 2030 तक नवजात मृत्यु दर को कम करना है।

और पढ़ें

06:15 PM, 10-May-2026

Bihar : बिहार सरकार ने 11 IAS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी; डॉ चंद्रशेखर सिंह बने जल संसाधन विभाग के सचिव

Bihar : बिहार सरकार ने फिर बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी है। वित्त और स्वास्थ्य विभाग के सचिव भी बदले गए हैं। और पढ़ें

06:13 PM, 10-May-2026

Bihar: फिल्म स्टार से तमिलनाडु के नए सीएम बने विजय, कलाकार मधुरेंद्र ने पीपल के पत्ते पर उकेरी तस्वीर; देखें

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने सी. जोसेफ विजय को बिहार के लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अनोखे अंदाज में बधाई दी। उन्होंने 3 सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर विजय की तस्वीर उकेरकर शुभकामना संदेश लिखा, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

और पढ़ें

05:57 PM, 10-May-2026

Bihar: घर में घुसकर मारपीट के आरोपों के बाद बीजेपी विधायक पर केस हुआ दर्ज, तेजस्वी यादव ने भी साधा निशाना

मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद राजनीतिक रंग ले चुका है। बीजेपी विधायक रंजन कुमार और दूसरे पक्ष ने एक-दूसरे पर मारपीट व धमकी के आरोप लगाए हैं। वायरल सीसीटीवी वीडियो पर तेजस्वी यादव ने सरकार और भाजपा को घेरा, पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

05:43 PM, 10-May-2026

Bihar Crime: एक महीने पुरानी बेइज्जती का लिया बदला, दोस्त संग मिलकर कर दी युवक की गोली मारकर हत्या

वैशाली के हाजीपुर में पुरानी रंजिश में युवक ऋषि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एक महीने पहले हुई पिटाई का बदला लेने के लिए आरोपी प्रियांशु ने साथियों संग साजिश रची थी। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

और पढ़ें

05:13 PM, 10-May-2026

Bihar: विकास वैभव का वनवास टूटा, अमित लोढ़ा का भी ट्रांसफर; बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला

Bihar Police : नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे तौर पर पुलिसिया व्यवस्था को बदलने में जुट गए। भारतीय पुलिस सेवा के चर्चित अधिकारियों का तबादला आज, रविवार को किया गया और पढ़ें

04:58 PM, 10-May-2026

Bihar: करंट की चपेट में आए मस्जिद के मौलाना, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; परिजनों में कोहराम

सारण जिले के कादीपुर गांव में मस्जिद के मौलाना अफजल हुसैन की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें नगरा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

और पढ़ें

03:40 PM, 10-May-2026

Bihar Crime: नदी किनारे पड़े सूटकेसों में मिले कटे हुए शवों के टुकड़े, इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस

कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दुर्गावती नदी किनारे दो सूटकेशों से कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिलने से सनसनी फैल गई। अवशेष एक बच्चे और वयस्क के होने की आशंका है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है, जबकि पुलिस शवों की पहचान कराने प्रयास कर रही है।

और पढ़ें

03:05 PM, 10-May-2026

नई सरकार पर तिलमिलाए Tejashwi Yadav! Nitish Kumar-Upendra Kushwaha के बेटे पर हुए फायर...

नई सरकार पर तिलमिलाए Tejashwi Yadav! Nitish Kumar-Upendra Kushwaha के बेटे पर हुए फायर... और पढ़ें

03:04 PM, 10-May-2026

पिक्चर अभी बाकी है...Nishant Kumar बनेंगे CM! साथी मंत्री ने ये क्या बोल दिया?

पिक्चर अभी बाकी है...Nishant Kumar बनेंगे CM! साथी मंत्री ने ये क्या बोल दिया? और पढ़ें

03:03 PM, 10-May-2026

मंदिर पहुंच दर्शन किए, फिर चेताया! अश्लील गाने बजाए, तो फंसेंगे...Pramod Chandravansi क्या बोले?

मंदिर पहुंच दर्शन किए, फिर चेताया! अश्लील गाने बजाए, तो फंसेंगे...Pramod Chandravansi क्या बोले? और पढ़ें

02:44 PM, 10-May-2026

Bihar Crime: खेत से मिला 15 वर्षीय किशोरी का शव, हत्या के बाद फेंकने की आशंका; नाक से निकल रही थी झाक

गोपालगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गम्हारी दियारा इलाके में रविवार की सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। सड़क किनारे खेत में लावारिस हालत में पड़ी लाश को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। और पढ़ें

02:32 PM, 10-May-2026

Bihar: चारा के पैसों को लेकर खूनी खेल! आंख के पास मारी गोली, वाराणसी में युवक ने तोड़ा दम

Bihar News: रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र के बरुआ गांव में पशु चारा के बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद में दीपक बिंद को गोली मार दी गई। आंख के पास गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:09 PM, 10-May-2026

Bihar: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई युवती, अगले ही दिन नदी किनारे मिला अधजला शव; रोहतास में सनसनी

Bihar: रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र में धर्मावती नदी किनारे एक 20 वर्षीय युवती का अधजला शव बरामद हुआ है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है। युवती के आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच जारी है। और पढ़ें

01:33 PM, 10-May-2026

Bihar: जिस पेड़ ने ली थी पिता की जान, उसी ने बेटे को भी निगल! सहरसा की दर्दनाक कहानी सुन भर आएंगी आंखें

Bihar: सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर में नीरा उतारने के दौरान ताड़ के पेड़ से गिरकर 34 वर्षीय राजेश चौधरी की मौत हो गई। दुखद बात यह है कि छह साल पहले उनके पिता की भी इसी तरह पेड़ से गिरकर जान गई थी।   और पढ़ें

12:39 PM, 10-May-2026

Bihar : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नीतीश कुमार का एक्शन प्लान, स्वास्थ्य विभाग और संगठन को लेकर की अहम बैठक

Nitish Kumar : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जदयू पार्टी के नेताओं की बैठक की। बैठक में बड़े बड़े नेता शामिल हुए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बैठक करने के कई मायने हैं।  और पढ़ें

12:30 PM, 10-May-2026

Bihar : 'बुर्का पहनो, यह मांस खाओ, मजहब स्वीकार करो'- इस जुल्म पर फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंची शिक्षिका

The Kerala Story in Bihar : दूसरे धर्म की लड़की को प्यार में फांसने और फिर मजहब बदलने के लिए तरह-तरह से प्रताड़ित करने का मला एक बार फिर बिहार में सामने आया है। इस बार मुजफ्फरपुर जिले से जुल्म की कहानी सामने आई है। और पढ़ें

11:21 AM, 10-May-2026

Bihar News: अब वेतन-पेंशन के बदले एडवांस पैसे ले सकेंगे कर्मचारी और पेंशनभोगी, सम्राट सरकार ने दिया तोहफा

बिहार में नई सरकार बनने के बाद कम सम्राट चौधरी लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं अब उन्होंने बिहार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। और पढ़ें

10:52 AM, 10-May-2026

Bihar: धारदार हथियार से हमला, जमीन हड़पने के विवाद में वृद्ध की हत्या, आरोपी पति फरार; पत्नी गिरफ्तार

Bihar: सारण जिले के कवलपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में 62 वर्षीय कंचन सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने गांव के ही एक दंपती पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी पति की तलाश जारी है। और पढ़ें

09:55 AM, 10-May-2026

Bihar: पूर्णिया में स्कूल से घर लौटे मासूम की आग में जिंदा जलकर मौत, शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा परिवार का चिराग

Bihar: पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चौथी कक्षा के छात्र मो. सादिक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग में घर के दो कमरे और लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया, जिससे परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया। और पढ़ें

09:07 AM, 10-May-2026

Bihar: बहन की शादी से पहले घर पहुंची भाई की लाश, सड़क हादसे ने उजाड़ दी परिवार की सारी खुशियां

Bihar: सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी बाइक पर बैठे 21 वर्षीय युवक पवन कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दो दिन बाद घर में बहन की शादी थी, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। और पढ़ें

08:14 AM, 10-May-2026

Bihar: सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के भाजपा विधायक, समर्थकों संग युवक के घर पहुंचे; जमकर हुआ बवाल

Bihar: मुजफ्फरपुर में सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक रंजन कुमार के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ गया। विधायक समर्थकों के साथ युवक के घर पहुंचे, जहां मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

07:52 AM, 10-May-2026

Bihar: मेगा मार्ट में काम करते-करते चली गई युवक की जान, एक साल पहले हुई थी शादी

Bihar: छपरा के एक मेगा मार्ट में बिजली का काम करने गए मिस्त्री जितेंद्र कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए मॉल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

07:32 AM, 10-May-2026

Bihar: बेटी की डोली से पहले उठी मां की अर्थी, खुशियों वाले घर में अचानक मच गई चीख-पुकार

Bihar: सारण के एकमा प्रखंड में बेटी के तिलक समारोह की तैयारियों के बीच सारण जिले की विद्यालय रसोईया राजमुनी देवी की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। और पढ़ें

07:19 AM, 10-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Today Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 10, 11 और 12 मई तक बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें