फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:47 PM, 01-May-2026

Bihar: प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता की मौत, चौकी पर मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

Bihar: वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के कोआ मोहब्बतपुर गांव में प्रेम विवाह के एक महीने बाद नवविवाहिता अशगरी खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल में चौकी पर मिला।   और पढ़ें

10:06 PM, 01-May-2026

Bihar: मगध टाउनशिप से बदलेगा बिहार, बोधगया से CM सम्राट का बड़ा एलान, 3000 करोड़ का विष्णुपद कॉरिडोर भी मंजूर

Bihar: बोधगया में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई बड़े विकास घोषणाएं कीं। उन्होंने विष्णुपद कॉरिडोर के लिए 2800 से 3000 करोड़ रुपये, बोधगया मठ कॉरिडोर, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और मगध टाउनशिप जैसी योजनाओं का ऐलान किया।   और पढ़ें

09:19 PM, 01-May-2026

BPSC News : बिहार लोक सेवा आयोग की दो परीक्षाएं रद्द; बीपीएससी AEDO और APSWMO परीक्षा पर बड़ा अपडेट देखें

BPSC News : बिहार लोक सेवा आयोग ने दो परीक्षाएं रद्द कर दी है। बीपीएससी ने AEDO और APSWMO परीक्षा पर बड़ा अपडेट दिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:17 PM, 01-May-2026

Bihar: तेज बारिश बनी जानलेवा; वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में चीख-पुकार

Bihar: मुंगेर के हवेली खड़गपुर क्षेत्र के गांधी टोला वनवर्षा गांव में तेज बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से 42 वर्षीय महिला फूलन देवी की मौत हो गई। महिला साफ-सफाई का कार्य कर घर लौट रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  और पढ़ें

09:06 PM, 01-May-2026

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह और पढ़ें

विज्ञापन
08:59 PM, 01-May-2026

Bihar: भारत-नेपाल कोसी और गंडक परियोजनाओं पर सहमति, काठमांडू बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Bihar: काठमांडू में आयोजित भारत-नेपाल संयुक्त समिति की 11वीं बैठक में कोसी और गंडक परियोजनाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सहमति बनी। बैठक में बाढ़ प्रबंधन, नहर रखरखाव, अतिक्रमण हटाने, तकनीकी सहयोग और डेटा साझा करने जैसे विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए।   और पढ़ें

08:00 PM, 01-May-2026

Bihar: सहरसा में जनसाधारण एक्सप्रेस के पावर कार से निकलने लगा तेज धुआं, दहशत में यात्रियों ने खींची चेन

Bihar: सहरसा-मानसी रेलखंड पर जनसाधारण एक्सप्रेस (14603) के पावर कार में ब्रेक बाइंडिंग के कारण अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में दहशत फैल गई। आग लगने की आशंका में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन यात्रियों की सूझबूझ और समय रहते चेन पुलिंग से ट्रेन रोक दी गई।   और पढ़ें

07:12 PM, 01-May-2026

Bihar: भागलपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा की सड़क हादसे में मौत, यूपी के कन्नौज के पास हुआ हादसा

Bihar: दिल्ली से भागलपुर लौटते समय हुए भीषण सड़क हादसे में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा की मौत हो गई, जबकि उनकी साली, भतीजा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

06:36 PM, 01-May-2026

Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के इन MLA को साथ लाएगी भाजपा! बिहार में ऑपरेशन लोटस सफल होगा?

Congress MLA: अब मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के विधायकों की चर्चा हो रही है। 2020 कांग्रेस के 19 विधायक बने थे, जिनमें से दो 2024 में टूटकर सत्ता के साथ चले गए थे। इस बार क्या होगा, भूत-वर्तमान और भविष्य के साथ आशंका-संभावना समझें।
  और पढ़ें

06:32 PM, 01-May-2026

Bihar: बोधगया पहुंचे CM सम्राट, विष्णुपद-महाबोधि मंदिर में की पूजा; महिलाओं की खाली गैलरी बनी चर्चा का विषय

Bihar: बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गया और बोधगया का दौरा कर विष्णुपद और महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की कम उपस्थिति चर्चा का विषय बन गई। और पढ़ें

06:24 PM, 01-May-2026

Bihar: डीजे विवाद में पिकअप चालक को सरेआम मारी गोली; बांह को चीरते हुए गले में फंसी गोली, हालत नाजुक

Bihar: पूर्णिया में डीजे विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते अपराधियों ने पिकअप चालक गुड्डू कुमार को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली बांह को चीरते हुए गले में फंस गई, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

06:24 PM, 01-May-2026

Bihar: मजदूर दिवस के मौके पर कई मजदूरों के चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस कप्तान की पहल को लोगों ने सराहा

Bihar: जहानाबाद में मजदूर दिवस के मौके पर पुलिस कप्तान अपराजिता लोहान की पहल से ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 103 चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर अधिकतर मजदूरों को लौटाए गए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। और पढ़ें

06:08 PM, 01-May-2026

Bihar: सहजन के पेड़ ने ली जान! लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घंटे तक हाईवे जाम

Bihar: पूर्णिया के जानकीनगर थाना क्षेत्र में सहजन का पेड़ काटने के विवाद में दबंगों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर 55 वर्षीय गोनेर पासवान की हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-107 जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। और पढ़ें

05:41 PM, 01-May-2026

Bihar: उद्घाटन से पहले ही ‘बह’ गया अस्पताल, बारिश ने खोली पोल, सरकारी अस्पताल बना भ्रष्टाचार का अड्डा

Bihar: वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड स्थित फतेहपुर पंचायत में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली ही बारिश में बदहाल नजर आया, जब भवन की छत से पानी टपकने लगा। स्थानीय लोगों ने निर्माण में भ्रष्टाचार और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

04:55 PM, 01-May-2026

Bihar: वैशाली में SHO समेत पांच पुलिसकर्मियों पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, लगा थाने में अत्याचार का आरोप

Bihar: वैशाली जिले के राघोपुर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ एससी/एसटी कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता मेथुर भगत ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने दबाव बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराया और 20 हजार रुपये लेने के बाद जमानत दी। और पढ़ें

04:25 PM, 01-May-2026

Bihar: पत्नी के सामने सिपाही ने बैरक में लगाई फांसी! नई शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि उठाया खौफनाक कदम?

Bihar: वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक सिपाही मुकेश कुमार ने कथित पारिवारिक विवाद के चलते बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना के समय उसकी पत्नी भी मौजूद थी। गंभीर हालत में उसे पहले हाजीपुर सदर अस्पताल और फिर पटना पीएमसीएच रेफर किया गया।  और पढ़ें

04:09 PM, 01-May-2026

Bihar: 'जब तक बेटियां घर न पहुंचें, तब तक नहीं सोएगी पुलिस', CM सम्राट चौधरी का एलान

Bihar: नालंदा में आयोजित राजकीय मेले के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने हर ब्लॉक में वर्ल्ड क्लास मॉडल स्कूल खोलने और बेटियों की सुरक्षा का वादा किया। और पढ़ें

03:25 PM, 01-May-2026

Bihar: जिस घर से निकलनी थी बारात, वहां पसरा मातम, गोपालगंज में मटकोड़ के दौरान नाचते-नाचते गिरी दूल्हे की मां

Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड के पटखौली गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब ‘मटकोड़’ रस्म के दौरान दूल्हे की मां अचानक नाचते-नाचते जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार प्राथमिक कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। इस घटना के बाद शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया है।  और पढ़ें

02:56 PM, 01-May-2026

Bihar: युवक की मौत पर बवाल, शव रखकर सड़क को किया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सीवान के नगर थाना क्षेत्र में 45 दिन पुराने विवाद में घायल युवक शम्मी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने जेपी चौक पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे शहर का यातायात पूरी तरह ठप हो गया। और पढ़ें

01:55 PM, 01-May-2026

Bihar CM: मुख्यमंत्री आवास में सम्राट चौधरी कब से रहेंगे? नीतीश कुमार नए आवास पहुंचे, आज गृह प्रवेश पूजा

Bihar : मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के 16 दिनों के बाद आज जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सीएम हाउस छोड़ दिया है। उनका सारा सामान पहले ही नए बंगले में शिफ्ट हो चुका था। आज गृह प्रवेश हुआ।  और पढ़ें

01:43 PM, 01-May-2026

Bihar News: Motihari में विकास परियोजनाओं की नई शुरुआत, मोती झील के सौंदर्यीकरण को मिली रफ्तार

Bihar News: Motihari में विकास परियोजनाओं की नई शुरुआत, मोती झील के सौंदर्यीकरण को मिली रफ्तार और पढ़ें

01:40 PM, 01-May-2026

Bihar News: 14 करोड़ के ब्लॉक ऑफिस निर्माण में बड़ा ‘खेल’! घटिया काम पर भड़के ग्रामीण, जांच के आदेश

किशनगंज जिले के पोठिया में ₹14.47 करोड़ की लागत से बन रहे अंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन के निर्माण में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल, निर्माण मानकों की अनदेखी और अधिकारियों की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

01:36 PM, 01-May-2026

Bihar Latest News: रोड रेज में BJP के पूर्व MLC के भांजे की ह*त्या, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Bihar Latest News: रोड रेज में BJP के पूर्व MLC के भांजे की ह*त्या, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार और पढ़ें

01:00 PM, 01-May-2026

ICSE Topper: 12वीं की नेशनल टॉपर बिहार की शांभवी कैसे बनी? गांव की लड़की ने रचा इतिहास

गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के हलवार पिपरा गांव की शांभवी तिवारी ने नेशनल टॉपर बनकर इतिहास रच दिया। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। जमशेदपुर में रहकर पढ़ाई कर रही शांभवी को अपने शिक्षित माता-पिता से मार्गदर्शन मिला। और पढ़ें

12:22 PM, 01-May-2026

Census 2027: बिहार में अब तक 42 लाख से अधिक लोगों ने की स्व-गणना, टॉप 10 की लिस्ट पटना कितने नंबर पर?

Bihar News: अगर आपने स्व-गणना प्रक्रिया नहीं पूरी की है तो जल्दी कर लें। बिहार के स्व-गणना करने की प्रक्रिया का विंडो आज यानी एक मई की रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएगा। इसके बाद जब प्रगणक आपके घर आएंगे तब ही आपकी गणना प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।  और पढ़ें

11:49 AM, 01-May-2026

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों आज भी बारिश का यलो अलर्ट, पटना में बूंदाबांदी; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather Forecast: बिहार का मौसम बदल चुका है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।  और पढ़ें

11:10 AM, 01-May-2026

Bihar: 'न्यायाधीश' बना तो जेल गया, निकला तो ED 'निदेशक' बना! पटना के इस शख्स के फर्जीवाड़े की रोचक कथा पढ़िए

Bihar News: प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक का कॉल आया तो डीएम पहले सोचने लगे। फिर प्राथमिकी दर्ज कराई तो यह वही शख्स निकला, जिसने पिछली दफा बिहार का तत्कालीन डीजीपी के पास न्यायाधीश बनकर एक आईपीएस की पैरवी की थी। और पढ़ें

11:07 AM, 01-May-2026

Bihar News: शादी समारोह में बवाल: डीजे पर गाना बजाने को लेकर मारपीट, महिलाएं समेत कई घायल

मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेरासी गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई, फिर रात में असामाजिक तत्व दोबारा आकर शादी घर में घुस गए और लाठी-डंडों से मारपीट की। और पढ़ें

10:35 AM, 01-May-2026

Bihar News: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। और पढ़ें

10:28 AM, 01-May-2026

Bihar: बेतिया-लौरिया मार्ग पर धू-धू कर जली स्कॉर्पियो, मौत को मात देकर बाहर निकले 6 लोग, टला बड़ा हादसा

पश्चिम चंपारण के बेतिया-लौरिया एनएच-727 पर चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। गाड़ी से पहले धुआं निकला और कुछ ही देर में आग भड़क गई। चालक और अन्य सवारों ने समय रहते गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें

08:45 AM, 01-May-2026

Bihar News: पड़ोसी ने पीट-पीटकर की हत्या, गाली देने के विरोध में हुआ खूनी विवाद, आरोपी गिरफ्तार

वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिजलीपुर गांव में गाली-गलौज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पड़ोसी ने ईंट से हमला कर राजू पासवान की हत्या कर दी। घायल को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

08:31 AM, 01-May-2026

Bihar: नवविवाहिता की मौत के बाद हंगामा, महनार स्वास्थ्य केंद्र बना रणक्षेत्र, महिला डॉक्टर शौचालय में छिपीं

वैशाली जिले के महनार स्वास्थ्य केंद्र में सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत के बाद भारी हंगामा हो गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दो महिला डॉक्टरों को शौचालय में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी, जहां वे करीब तीन घंटे तक फंसी रहीं। और पढ़ें

08:20 AM, 01-May-2026

Bihar News: शादी समारोह के दौरान बवाल, छेड़खानी के आरोप में मारपीट और फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के मिल्की गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय छेड़खानी के आरोप को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट और गोलीबारी में बदल गया। और पढ़ें

07:57 AM, 01-May-2026

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: झुलसाती गर्मी के बीच राहत की बौछार, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। और पढ़ें

07:35 AM, 01-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 मई के मुख्य और ताजा समाचार

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव में पुलिस ने कुख्यात सोनू-मोनू गिरोह के सक्रिय सदस्यों दिलीप सिंह और बबलू सिंह के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे और शराब के खिलाफ विरोध करने पर फायरिंग मामले में नामजद हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें