फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:30 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: मोतिहारी में ‘कफन योजना’ में बड़ा घोटाला, एक ही खाते में सैकड़ों बार भेजी गई राशि

बिहार के मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड के दरमाहा गांव में कबीर अंत्येष्टि योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। आरोप है कि गरीबों के अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली 3000 रुपये की राशि लाभार्थियों तक पहुंचने के बजाय एक ही बैंक खाते में सैकड़ों बार ट्रांसफर कर दी गई। और पढ़ें

10:24 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: छात्रा की अश्लील फोटो बना मांगे 5 लाख, फिर मां की फेसबुक आईडी हैक कर किया वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले दोस्ती कर उसकी आपत्तिजनक तस्वीर बनाई, फिर 5 लाख रुपये की मांग की। और पढ़ें

10:16 PM, 26-Apr-2026

Bihar: शराबबंदी कानून की आड़ में वसूली, डुमरी चेकपोस्ट पर तीन होमगार्ड गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी चेकपोस्ट पर तैनात तीन होमगार्ड जवानों द्वारा वाहन जांच के दौरान यात्रियों से अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि जवानों ने शराब सेवन का डर दिखाकर 16 हजार रुपये वसूले। और पढ़ें

विज्ञापन
10:01 PM, 26-Apr-2026

बेवफा पत्नी का खौफनाक डेथ प्लान: प्रेमी संग मिलकर उजाड़ा अपना ही सुहाग, प्राइवेट पार्ट पर वार कर ली पति की जान

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां 35 वर्षीय अमित कुमार की हत्या का आरोप उसकी पत्नी नीलम देवी और उसके प्रेमी पर लगा है। और पढ़ें

09:56 PM, 26-Apr-2026

Bihar : बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, राजभवन के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्यू हटाए गए, लखीसराय को मिला नया डीएम

Bihar : आज रविवार को अवकाश रहने के बाद भी बिहार में प्रशासनिक फेर-बदल की गई है। यह फेरबदल राजभवन से लेकर जिला तक हुआ है। इसके साथ ही लखीसराय के डीएम भी बदल दिए गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:55 PM, 26-Apr-2026

Bihar: सहरसा में सनसनीखेज चोरी, रिटायर्ड BSF अफसर के घर से 10.5 लाख के गहने गायब, पुलिस ने शुरू की जांच

बिहार के सहरसा सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही में रिटायर्ड बीएसएफ सब इंस्पेक्टर के बंद घर का ताला तोड़कर करीब साढ़े 10 लाख रुपये के सोने के गहनों की चोरी कर ली गई। परिवार शादी में शामिल होने रांची गया हुआ था, तभी इस वारदात को अंजाम दिया गया। और पढ़ें

09:13 PM, 26-Apr-2026

Bihar:रिश्तों का कत्ल! तीन कट्ठा जमीन के लिए बड़े भाई को फरसे से काटा, बचाने आए भाभी और भतीजे को भी नहीं बख्शा

बिहार के बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में तीन कट्ठा जमीन के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई अक्षयबर यादव की फरसे से हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक की पत्नी और बेटे पर भी हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

09:01 PM, 26-Apr-2026

बिहारी होने की सजा: दो दोस्तों को दिल्ली पुलिस के हवलदार ने मारी गोली, पांडव का सीना चीरकर गोली कृष्ण को लगी

 शराब के नशे में धुत हवलदार नीरज सभी दोस्तों के साथ गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही पीड़ित पांडव कुमार ने बताया कि वह बिहार का है, इस पर वह और आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल निकालकर पांडव के सीने से सटाकर गोली चला दी। और पढ़ें

08:48 PM, 26-Apr-2026

Bihar News:शादी के 15 दिन बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में पति को बताया बेगुनाह

बिहार के भागलपुर जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र के धनोरा गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता अनामिका कुमारी का शव घर में फंदे से लटका मिला। शादी के महज 10-15 दिन बाद हुई इस घटना ने सनसनी फैला दी है। और पढ़ें

07:51 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: महिला सम्मान पर सख्त रुख, मैथिली ठाकुर बोलीं- ऐसे बयानों पर सिर्फ माफी नहीं काफी

बिहार के गया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलीनगर विधायक मैथिली ठाकुर ने विकास को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं के सम्मान और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखी। और पढ़ें

06:28 PM, 26-Apr-2026

Bihar CM : किसने बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के घर की सीढ़ी तोड़ी? मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया भी जानने लायक

Bihar : बिहार में अतिक्रमण पर लगातार बुल्डोजर चलाया जा रहा है। सिको लेकर विपक्ष ने भी बिहार सरकार पर कई बार हमला किया। आज मुख्यमंत्री ने खुद बताया कि किसी ने उनेक घर के सीढ़ी को तोड़ दिया है।   और पढ़ें

06:20 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालात गंभीर

बिहार के सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

06:07 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: प्रेम प्रसंग में युवक का आत्महत्या का प्रयास, पुलिस के डर से काटी कलाई; मचा हड़कंप

बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां पुलिस कार्रवाई के डर से 19 वर्षीय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने अपनी कलाई काट ली और दवाइयां खा लीं, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। और पढ़ें

05:31 PM, 26-Apr-2026

Murder Mystery : जिसे कूच-कूच कर मारा, उसी बच्ची के शव के साथ 24 घंटे कमरे में रहा; एक हरकत से पुलिस ने दबोचा

Bihar News : डेढ़ महीने से ताक में था। स्टिकर देकर बच्ची का विश्वास जीता और फिर कमरे में ले गया। वहां कुछ ऐसा हुआ कि कूच-कूच कर उसे तुरंत मार डाला। शव भी ठिकाने लगा चुका था, लेकिन एक हरकत कर हत्यारा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। और पढ़ें

05:00 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग; दर्जनभर लोग झुलसे

बिहार के जहानाबाद जिले के काको प्रखंड स्थित धरमपुर गांव में शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने पर अचानक आग लग गई। हादसे में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार समेत एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए, जिनमें दो-तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। और पढ़ें

04:47 PM, 26-Apr-2026

Bihar News : छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार के मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में जीएनएम की ट्रेनिंग कर रही 24 वर्षीय छात्रा रूबी कुमारी का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब साथ रहने वाली छात्रा ने दरवाजा खोलकर देखा। और पढ़ें

04:33 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: महिला की संदिग्ध मौत, करंट देकर हत्या का आरोप, पति फरार, तीन बच्चों से छिना मां का साया

बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय निकम कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि महिला की करंट लगाकर हत्या की गई और सबूत मिटाने की कोशिश हुई। और पढ़ें

03:47 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, दो घायल; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

बिहार के जमुई जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 52 वर्षीय महिला कुली देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। और पढ़ें

03:00 PM, 26-Apr-2026

Bihar: जिस प्यार के लिए घर छोड़ा, उसी सफर में मिली मौत; छह महीने में ही बुझ गई रौशनी की जिंदगी

Bihar: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में लव मैरिज करने वाली विवाहिता रौशनी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पति रौशन मंडल समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हैं। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और पढ़ें

02:49 PM, 26-Apr-2026

Bihar: बागमती में समा गए बचपन के दो फूल, एक ही घर में बुझ गए दो चिराग; मां-बाप का उजड़ गया संसार

Bihar: सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर प्रखंड स्थित बघौनी गांव में एक ही परिवार के दो बच्चों की बागमती नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे नहाने के लिए नदी गए थे, जहां अचानक गहरे पानी में चले जाने से हादसा हो गया। घटना के गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दोनों के शव बरामद किए गए। और पढ़ें

02:37 PM, 26-Apr-2026

Bihar: पहले ही दौरे में बड़ा दांव! CM सम्राट चौधरी ने मुंगेर में 12.49 करोड़ की योजना का किया शिलान्यास

Bihar: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी रविवार को पहली बार मुंगेर के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद जनसभा को संबोधित करने के साथ ही विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। और पढ़ें

01:53 PM, 26-Apr-2026

Bihar School Time : स्कूल के समय को लेकर पटना डीएम का नया आदेश जारी, भीषण गर्मी को लेकर लगाया प्रतिबंध

Bihar : भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय के संचालन के समय को लेकर पटना के डीएम ने आदेश जारी किया है। उनके इस आदेश से स्कूल जाने वाले  बच्चे और अभिभावक राहत की साँस लेंगे।  और पढ़ें

12:56 PM, 26-Apr-2026

Bihar: जमीनी विवाद ने छीनी जिंदगी; इलाज के दौरान युवक की मौत, गांव में मातम

Bihar: गोपालगंज के सुखदेव पट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल युवक रामू बैठा की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पढ़ें

12:33 PM, 26-Apr-2026

Bihar: सड़क हादसे ने छीनी खुशियां; कार्यक्रम से लौट रही झांकी टीम पर मौत बनकर टूटा ट्रक, दो की गई जान

Bihar: सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर पचरुखी थाना क्षेत्र में टेंपो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में झांकी पार्टी के दो सदस्यों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया है।   और पढ़ें

12:24 PM, 26-Apr-2026

Bihar News: दो पत्नियों के झगड़े में मदरसा शिक्षक बना जल्लाद; पहली बीबी को उतारा मौत के घाट, बेटी बनी गवाह

Bihar News: दरभंगा में एक मदरसा शिक्षक ने दो पत्नियों के विवाद में अपनी पहली पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज हुआ है, जबकि एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। और पढ़ें

12:04 PM, 26-Apr-2026

Bihar: मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद पहली बार JDU दफ्तर में नीतीश, कैबिनेट विस्तार पर डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

Nitish Kumar News: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दल यूनाईटेड के दफ्तर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के 12 दिन बाद जदयू दफ्तार पहुंचे नीतीश कुमार स्वागत में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आइये जानते हैं क्या-क्या हुआ जदयू दफ्तर में... और पढ़ें

11:53 AM, 26-Apr-2026

Bihar: प्रेम प्रसंग, एक करोड़ की मांग और दबाव, दरोगा की मौत का सनसनीखेज सच आया सामने

Bihar: वैशाली में दरोगा कौशल किशोर की आत्महत्या के मामले में प्रेम प्रसंग, वैवाहिक विवाद और ससुराल पक्ष द्वारा कथित दबाव व धमकी की बात सामने आई है। FIR में पूरे घटनाक्रम का जिक्र है, हालांकि सुसाइड नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है। और पढ़ें

11:51 AM, 26-Apr-2026

Encounter in Bihar: सम्राट के सीएम बनते ही एक्शन में पुलिस, इनामी टिंकू यादव को किया ढेर

नवादा के रोह थाना क्षेत्र में पुलिस और इनामी बदमाश टिंकू यादव के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

और पढ़ें

10:36 AM, 26-Apr-2026

Bihar: बिहार में आज कितनी जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं? चार जिलों में रेड अलर्ट; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

Today Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।  और पढ़ें

10:00 AM, 26-Apr-2026

Bihar: पटना के पास बस रहा नया शहर, 2027 तक बनकर होगा तैयार, 33 हजार एकड़ में बसेगा हरिहरनाथपुरम टाउनशिप

Bihar: बिहार सरकार ने शहरी विस्तार को नियंत्रित करने और आधुनिक सुविधाओं वाले नए शहर बसाने के लिए हरिहर क्षेत्र सोनपुर में ‘हरिहरनाथपुरम’ नाम से ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना शुरू की है। यह परियोजना लैंड पूलिंग मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें जमीन मालिकों को विकसित प्लॉट लौटाए जाएंगे। और पढ़ें

09:09 AM, 26-Apr-2026

Bihar: शादी के पांच दिन बाद युवक की हत्या: मछली मारने के बहाने बुलाकर ले गए दोस्त, सिर में मारी गोली

Bihar: नालंदा के सदरपुर में 20 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधे राहुल कुमार की दोस्तों ने मछली मारने के बहाने बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुराने विवाद को लेकर हुई इस वारदात से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस संदिग्धों की तलाश में छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

09:09 AM, 26-Apr-2026

Bihar News : राजधानी पटना में हवलदार ने की खुदकुशी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; अधिकारी बता रहे यह कारण

Bihar : पुलिस महकमा में अचानक हड़कंप मच गया, जब पता चला कि पुलिस बैरक में एक हवलदार ने आत्महत्या कर ली। आननफानन में अन्य पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंचे। फिर घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई। और पढ़ें

08:42 AM, 26-Apr-2026

Bihar News: सरपंच के दो बेटों के बीच 10 कट्ठा जमीन के लिए मारपीट, एक की मौत

Bihar News: मधेपुरा में सरपंच के दो बेटों के बीच 10 कट्ठा जमीन को लेकर मारपीट हो गई। बड़े बेटे छोटे भाई के सिर पर दबिया से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

08:31 AM, 26-Apr-2026

Bihar News : दोस्तों ने हॉस्टल में बुलाया, फिर पीट-पीटकर ले ली जान; वजह तलाश रही पुलिस

Bihar : दोस्त ही जब बन जाएं जान के दुश्मन, तो इसको क्या कहिएगा। राजधानी पटना में एक ऐसी ही घटना हुई, जिसमें दोस्त ने हॉस्टल में बुलाकर दोस्त की जमकर पिटाई की। अब हत्या के बाद पुलिस आरोपी और कारण दोनों की तलाश कर रही है।  और पढ़ें

08:30 AM, 26-Apr-2026

Bihar: भागलपुर में होटल संचालक की संदिग्ध मौत, गले पर फंदे के निशान से उठे सवाल

Bihar: भागलपुर में 22 वर्षीय होटल संचालक राजा कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गले पर फंदे के निशान और शरीर पर चोट के कारण मामला आत्महत्या या हत्या के बीच उलझा हुआ है।   और पढ़ें

08:01 AM, 26-Apr-2026

Census 2027: बिहार में अब तक 24 लाख से अधिक लोगों ने की स्व-गणना, टॉप 10 में कौन से जिले हैं? लिस्ट देखिए

Bihar News: बिहार में चल रही स्व-गणना प्रक्रिया के बीच टॉप-10 जिलों की सूची जारी की गई है। इन जिलों के लोग काफी बढ़कर चढ़कर जनगणना प्रक्रिया में खुद से शामिल हो रहे हैं। कोसी-सीमांचल के एक भी जिले टॉप 10 की लिस्ट में नहीं हैं।  और पढ़ें

07:59 AM, 26-Apr-2026

Bihar: पानी नहीं देने पर हैवानियत! युवक के पेट में घोंपा चाकू, तड़पता रहा घायल, पुलिस 2 घंटे तक रही गायब

Bihar: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में पानी नहीं देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। शराब के नशे में आरोपी ने पहले मारपीट की और फिर युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया, जबकि घटना के बाद पुलिस की देरी से पहुंचने पर भी सवाल उठ रहे हैं। और पढ़ें

07:47 AM, 26-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: मोतिहारी की बंद पड़ी हनुमान शुगर मिल एक बार फिर विवादों में है, जहां किसानों और कर्मचारियों के बकाया भुगतान के बजाय मिल की जमीन की बिक्री को लेकर आक्रोश बढ़ गया है। कोर्ट के आदेश और जमीन बिक्री को लेकर चल रहे विरोध के बीच प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। वर्षों से बकाया भुगतान की मांग कर रहे पीड़ितों को अब भी न्याय का इंतजार है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें