फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:58 PM, 18-Apr-2026

Bihar News : बिहार में पुलिस पर फिर हमला; ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल, शराब से जुड़ा है मामला

Bihar News: दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के धरौड़ा दलित टोला में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें ASI सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   और पढ़ें

10:39 PM, 18-Apr-2026

Bihar: सड़क पर बिखर गया जीवन: ट्रेलर ने ली युवक की जान, परिवार में मातम

Bihar: गोपालगंज के विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बालू लदे ट्रेलर ने बाइक सवार युवक गोलू कुमार गुप्ता को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। और पढ़ें

10:23 PM, 18-Apr-2026

Bihar: दरभंगा ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, जेल से रची गई साजिश, घटना को अंजाम देने के लिए नए लड़कों का इस्तेमाल

Bihar: दरभंगा के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स लूटकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी नितेश कुमार सिंह उर्फ लालू सिंह सहित एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। एसआईटी, एसटीएफ और समस्तीपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जमीन के नीचे और अन्य स्थानों से करीब 12 लाख रुपये मूल्य के चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:56 PM, 18-Apr-2026

Bihar: पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता; जुर्माना न भर पाने पर महिला को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Bihar: पूर्णिया में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हेलमेट और दस्तावेजों की कमी को लेकर एक दंपति और पुलिस के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि जुर्माना भरने में असमर्थता जताने पर महिला पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। और पढ़ें

09:22 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: पटना में भीषण अगलगी से हड़कंप, 50 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

Patna News: धूप काफी तेज थी। अचानक खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब 50 बीघा जमीन में लगी गेहूं की फसल को अपनी जद में ले लिया। अग्निशमन विभाग की टीम जब तक काबू पाती, तब तक पूरी फसल जलकर राख हो गई।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:12 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: पटना सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप, अपराधियों ने युवक को तीन गोली मारी; हालत गंभीर

Patna Crime News: पटना में सिटी में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। लोग पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।  और पढ़ें

09:03 PM, 18-Apr-2026

Bihar: अचानक पुनौरा धाम पहुंचे मुख्य सचिव और DGP, मंदिर निर्माण और सीमा सुरक्षा को लेकर की हाई लेवल बैठक

Bihar: सीतामढ़ी के पुनौरा धाम मंदिर में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार ने अचानक दौरा कर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सीमा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।   और पढ़ें

08:27 PM, 18-Apr-2026

Bihar Train Update: यात्रियों के लिए अलर्ट; नेऊरा एनआई कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, रूट बदले, समय भी बिगड़ा

Bihar: नेऊरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण दानापुर मंडल में 18 से 26 अप्रैल 2026 के बीच रेल परिचालन व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, कई के मार्ग बदले गए हैं, कुछ का आंशिक समापन/प्रारंभ किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में ट्रेनें देरी से और नियंत्रित गति से चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। और पढ़ें

08:24 PM, 18-Apr-2026

सिंगरौली बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार; 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद

Bihar News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई बड़ी डकैती के एक आरोपी कमलेश कुमार को बिहार के रोहतास के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 15.72 लाख रुपये नकद और 61 ग्राम सोना बरामद हुआ।  और पढ़ें

07:26 PM, 18-Apr-2026

Patna: महिला आरक्षण बिल संसद में गिरा, JDU के नीरज कुमार क्या बोले?

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने संसद में महिला आरक्षण बिल के पास ना होने पर देखिए क्या कहा। और पढ़ें

07:23 PM, 18-Apr-2026

Bihar: चार बच्चों की मां की संदिग्ध मौत, एंबुलेंस का इंतजाम कर रहा था पति, तभी टूट गई पत्नी की सांसें

Bihar: सहरसा में 25 वर्षीय अंजू देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पेट दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस का इंतजाम होने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।   और पढ़ें

07:15 PM, 18-Apr-2026

Bihar: बाजार जाने निकली उषा लाश बनकर लौटी, मकई के खेत में मिला दो दिन से लापता महिला का शव

Bihar: सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में दो दिनों से लापता 30 वर्षीय उषा देवी का शव एक मकई के खेत से बरामद हुआ। मजदूरों को दुर्गंध आने पर घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें

07:14 PM, 18-Apr-2026

Patna: RJD महिला आरक्षण बिल का विरोध कर रही? सवाल का Tejashwi Yadav ने क्या जवाब दिया?

संसद में महिला आरक्षण बिल के पास ना होने पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने देखिए क्या कहा। और पढ़ें

07:14 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: गोपालगंज में नाले से मिला नरमुंड, दो साल से लापता था युवक, बेरहमी से हत्या का हुआ खुलासा

Bihar News: गोपालगंज के सासामुसा बाजार में एनएच-27 किनारे एक नाले से पुलिस ने नरमुंड बरामद किया, जो दो साल से लापता चंदन कुमार का बताया जा रहा है। दो संदिग्धों की गिरफ्तारी और कबूलनामे के बाद यह मामला गुमशुदगी से हत्याकांड में बदल गया।   और पढ़ें

07:09 PM, 18-Apr-2026

Bihar के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने CM आवास किया खाली, कितने साल बाद छोड़ घर?

राज्यसभा सांसद और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया है। शुक्रवार दोपहर वह अपने बेटे निशांत कुमार के साथ अपनी इलेक्ट्रिक कार से मुख्यमंत्री आवास से रवाना हुए। और पढ़ें

07:04 PM, 18-Apr-2026

Patna का CM आवास Nitish Kumar ने किया खाली, बने राज्यसभा सांसद तो अब कहां रहेंगे?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मोदी सरकार ने राजधानी दिल्ली में नया सरकारी आवास आवंटित कर दिया है। उन्हें लुटियंस दिल्ली के बेहद वीआईपी इलाके सुनहरी बाग में टाइप-8 श्रेणी का बंगला दिया गया है। और पढ़ें

07:01 PM, 18-Apr-2026

Bihar: 'गजवा-ए-हिंद' की साजिश नाकाम, कटिहार के युवक को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

Bihar: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने “गजवा-ए-हिंद” से जुड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बिहार के कटिहार निवासी मोहम्मद सोहेल भी शामिल है।   और पढ़ें

06:57 PM, 18-Apr-2026

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल की हुई बात, BJP सांसद ने क्या बताया?

सांसद राधामोहन सिंह ने  महिला बिल के पास नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी पार्टियों का रवैया जनता ने देखा जो उनका कुतर्क था। और पढ़ें

06:40 PM, 18-Apr-2026

Bihar: जंगल का कानून तोड़ना पड़ा भारी, संरक्षित साही को मारकर बेचा रहा था मांस, आरोपी को वन विभाग ने दबोचा

Bihar: रोहतास जिले में संरक्षित वन्यजीव साही के शिकार का मामला सामने आया है, जिसमें वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बरामद मांस और हथियार के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है, जबकि वन विभाग ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। और पढ़ें

06:18 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: नेपाली नागरिक की बिहार में मिली लाश, हत्या और हादसे के एंगल से जांच में जुटी पुलिस

Begusarai News: लोगों ने आशंका जताई है कि नेपाली नागरिक किसी कार्य के सिलसिले में इस इलाके में आया होगा। इसी दौरान किसी कारणवश उसकी मौत हो गई हो। कुछ लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।  और पढ़ें

06:08 PM, 18-Apr-2026

Bihar: शादी की ख्वाहिश रह गई अधूरी; दूल्हा बनने से पहले ही छिन गई जिंदगी, तिलक से पहले युवक की मौत

Bihar: सिवान में स्कूल बस और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की दो दिन बाद तिलक की रस्म होने वाली थी और वह शादी का निमंत्रण देने निकला था, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। और पढ़ें

06:06 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी के पीछे पड़े प्रशांत किशोर! नाम के एलान पर जागे, शपथ के बाद मैदान में उतरे

Samrat Choudhary : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले प्रशांत किशोर तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ बड़े हमले कर रहे थे। चुनाव बाद लगभग शांत थे। खुद चुनाव में उतरे भी नहीं। अब जैसे ही सम्राट सीएम बने तो पीके उनके पीछे ही पड़ गए हैं। और पढ़ें

05:57 PM, 18-Apr-2026

Bihar: बेटी का घर न बस सका, टूट गई मां… फंदे से खत्म कर ली जिंदगी; दामाद पर लगा गंभीर आरोप

Bihar: पूर्णिया में छोटी बेटी की विदाई न होने और दामाद के लगातार इनकार से मानसिक तनाव में चल रही 60 वर्षीय महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

05:47 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: विश्व धरोहर दिवस पर चमका महाबोधि मंदिर, दुनिया को जोड़ रहा शांति का संदेश

Bihar News: विश्व धरोहर दिवस पर बोधगया का महाबोधि मंदिर वैश्विक आस्था, शांति और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में उभरा, जहां से विरासत संरक्षण और मानवता के संदेश को दोहराया गया।  और पढ़ें

05:33 PM, 18-Apr-2026

MSP Rates: बिहार की तीन फसलों की खरीदारी अब एमएसपी पर; केंद्र सरकार की मंजूरी से किसानों को क्या मिलेगा?

MSP Rates: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद बिहार में पहली बार मसूर, चना और सरसों की खरीद एमएसपी पर शुरू हुई है। इससे दलहन-तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होने की उम्मीद है, साथ ही राज्य सरकार आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बीज, उत्पादन और प्रोसेसिंग पर विशेष जोर दे रही है। और पढ़ें

05:07 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: जानकी नवमी पर होगा श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार का शिलापूजन, 834 साल पुरानी धरोहर सहेजने की पहल

सीतामढ़ी के 834 वर्ष प्राचीन श्रीरामजानकी मठ के जीर्णोद्धार को लेकर शिलापूजन समारोह 25 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों और संत समाज ने सहभागिता की अपील करते हुए इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया। और पढ़ें

04:50 PM, 18-Apr-2026

Bihar News : 'इंजेक्शन पड़ते ही मौत हो गई'- बिहार के सरकारी अस्पताल में इस आरोप पर हंगामा, मारपीट से तनाव

SKMCH : सड़क हादसे में घायल एक शख्स का इलाज चल रहा था। इसी दौरान एक सुई पड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया। फिर रोने-चीखने की बात पर कहासुनी और फिर मारपीट। एसकेएमसीएच में इससे तनाव की स्थिति बन गई। और पढ़ें

04:43 PM, 18-Apr-2026

Bihar : हरियाणा में पति ने जान दी, शव देखकर बिहार में पत्नी की मौत; प्रेम की मिसाल, मगर मौत का कारण तनातनी

Husband Wife : पति परदेस में रहकर जो भी कुछ पैसे भेजता, वह परिवार के लिए नाकाफी था। उसपर माइक्रो फाइनेंस का कर्ज। पति-पत्नी के प्रेम में यह आर्थिक तंगी इतना बड़ा मुद्दा बनी कि हरियाणा में युवक ने जान दे दी। पति की मौत के सदमे में पत्नी भी चल बसी। और पढ़ें

04:33 PM, 18-Apr-2026

Bihar News : धुआं ही धुआं, इंडस्ट्रियल एरिया की फैक्ट्री में आग से अफरातफरी; हाजीपुर की फोम कंपनी धधकी

Vaishali News : हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कंपनी की फैक्ट्री में लगी आग के कारण अफरातफरी मच गई। कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। ग्निशमन के टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। और पढ़ें

04:31 PM, 18-Apr-2026

Bihar News : पीएम मोदी के मंत्री रहे, अब नई पार्टी बनाएंगे; सम्राट चौधरी पर आरके सिंह ने क्या कहा?

RK Singh New Party: भाजपा कोटे से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री रह चुके भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी आरके सिंह अब अपनी नई पार्टी बनाएंगे। उन्होंने पीएम मोदी, पूर्व सीएम नीतीश और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी बहुत कुछ कहा। और पढ़ें

03:48 PM, 18-Apr-2026

Bihar Floor Test : सीएम सम्राट चौधरी को एक विधायक का नुकसान; 24 अप्रैल को बहुमत साबित करना कितना आसान?

Bihar News : बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के लिए अब अगली महत्वपूर्ण तारीख है 24 अप्रैल। इस दिन विधानसभा में वह बहुमत प्रस्ताव पेश करेंगे। नीतीश कुमार से सम्राट चौधरी को सत्ता हस्तांतरण के बीच एक विधायक के घटने के बावजूद सबकुछ आसान है। और पढ़ें

03:17 PM, 18-Apr-2026

दुल्हन ने लौटाई बारात : दूल्हा हुआ गरम तो बोला- 'घर चलो, तब तुम्हें ठीक करेंगे'; मारपीट के बाद शादी टूटी

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर में जयमाल के दौरान बारात में बवाल हो गया। दुल्हन के कमरे में घुसे दो बारातियों को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए। और पढ़ें

03:08 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: छेड़खानी विवाद बना जानलेवा, युवक की हत्या और दो गिरफ्तार, इलाके में तनाव

बिहार के बेतिया में बैरिया थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा बैरा टोला में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। और पढ़ें

02:46 PM, 18-Apr-2026

Bihar News : तेजस्वी यादव 24 अप्रैल को कुछ करेंगे? सम्राट चौधरी सरकार सदन में बहुमत दिखाने उतरेगी

Samrat Choudhary : 12 फरवरी 2024 को जो तेजस्वी यादव नहीं कर सके थे, 24 अप्रैल 2026 को कर सकेंगे? सम्राट चौधरी सरकार इस दिन बहुमत साबित करने उतरेगी। एक दिन का सत्र बुला लिया गया है। और पढ़ें

02:37 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: थ्रेसर विवाद में चली गोलियां, शेखपुरा में दो की मौत, गांव में भारी तनाव

बिहार के शेखपुरा जिले के सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में थ्रेसर से निकलने वाले भूसे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में 65 वर्षीय परमेश्वर यादव और 35 वर्षीय प्रेमराज उर्फ संतोष यादव की मौत हो गई। और पढ़ें

02:30 PM, 18-Apr-2026

VIP Security: निशांत कुमार को बिहार के डिप्टी सीएम जैसी सुरक्षा; विजय सिन्हा की घटी, श्रवण की बढ़ी सुविधा

Bihar News : सुबह नीतीश कुमार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे। दोपहर होते-होते उनके बेटे निशांत कुमार को वीआईपी सुरक्षा मिल गई। डिप्टी सीएम स्तर की। जबकि, पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा का स्तर घटाया गया। और पढ़ें

02:00 PM, 18-Apr-2026

Women Reservation Bill: संसद और महिलाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने क्या कहा? मनुस्मृति के बहाने सत्ता पर निशाना

महिला आरक्षण बिल के लोकसभा से पारित नहीं होने के बाद से एनडीए और इंडिया गठबंधन आमने-सामने हैं। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सम्राट चौधरी को भी नसीहत दी है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

01:47 PM, 18-Apr-2026

Bihar News: डॉक्टर या देवदूत, गले पर कटहल जैसा लटकता था ट्यूमर, मसीहा बने डॉक्टरों ने किया चमत्कार

जीएमसीएच पूर्णिया के डॉक्टरों ने एक गरीब मजदूर गुरुदेव मुखिया के गले से करीब 3 किलो का विशाल ट्यूमर सफलतापूर्वक निकालकर उसे नई जिंदगी दी। यह ट्यूमर पिछले 30 वर्षों से धीरे-धीरे बढ़ता गया था, जिससे मरीज को सांस लेने, खाने और सोने में भारी दिक्कत हो रही थी। और पढ़ें

11:44 AM, 18-Apr-2026

Bihar News : जीभ और आंखें बाहर निकलीं, रस्सी से गला ऐसे दबाया; बांधकर युवती को गंगा नदी में फेंका

मुंगेर के हेमजापुर थाना क्षेत्र स्थित निषाद टोला गंगा घाट पर एक बोरे में बंद लगभग 24 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरा खोलकर शव बरामद किया, जिसमें युवती के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे मिले। और पढ़ें

11:34 AM, 18-Apr-2026

Bihar News: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे, विजय चौधरी थे साथ; क्या हुई बात?

Nitish Kumar News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर सुर्खियों में हैं। आज वह मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे गए। दोनों नेताओं ने काफी देर तक बातचीत हुई। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

10:57 AM, 18-Apr-2026

Bihar News: 15 अप्रैल से होटल में ठहरे थे व्यवसायी, बाथरूम से मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित नारायण होटल के एक बंद कमरे से सुपौल के व्यवसायी संजय प्रसाद अग्रवाल का शव बरामद हुआ। वह 15 अप्रैल से होटल में ठहरे थे और दो दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकले। और पढ़ें

10:32 AM, 18-Apr-2026

Bihar News: कार्यपालक अभियंता के ठिकाने पर SVU की छापेमारी, 1.10 करोड़ की संपत्ति भ्रष्टाचार कर कमाने का आरोप

Bihar Police: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भ्रष्टचारियों अधिकारियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में आज स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने कार्यपालक अभियंता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इन पर भ्रष्टाचार कर संपत्ति कमाने का आरोप है।  और पढ़ें

10:28 AM, 18-Apr-2026

Bihar News: गयाजी में 15 साल बाद महायज्ञ का आगाज, भव्य कलश यात्रा से गूंजा विष्णुपद परिसर

 गयाजी के प्रसिद्ध श्री विष्णुपद मंदिर परिसर में 15 वर्षों के बाद श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हुआ है। विश्व शांति और लोक कल्याण की कामना के साथ शुरू हुए इस महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। और पढ़ें

09:34 AM, 18-Apr-2026

Bihar: आधी रात, कोसी एक्सप्रेस और आग का तांडव, दीनापट्टी के पास धू-धू कर जला कोच, बाल-बाल बचे यात्री

मधेपुरा के दीनापट्टी के पास पटना से पूर्णिया जा रही कोसी एक्सप्रेस के जनरल कोच में देर रात अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कोच के नीचे से उठे धुएं ने कुछ ही देर में आग का रूप ले लिया और स्थिति बिगड़ने पर ट्रेन को तुरंत रोका गया। और पढ़ें

08:50 AM, 18-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय विवाहिता ने पति से वीडियो कॉल पर हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका रानी देवी का पति चेन्नई में मजदूरी करता है और कथित रूप से खर्च के लिए पैसे नहीं भेजता था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें