फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 02-Apr-2026

Bihar News : पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने अपहरण उद्योग पर दिया बड़ा बयान, कहा- आईपीएस अधिकारी ने दी थी सलाह

Bihar : पूर्व डीजीपी आज एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने पुराने जमाने के अपहरण उद्योग की शुरूआत कैसे हुई, इस बात को बताया। इसका ठीकरा उन्होंने पूर्व के एक आईपीएस अधिकारी पर फोड़ा। फिर इशारों में ही उनका नाम भी बताया। हां, सीएम की खूब प्रशंसा की। और पढ़ें

10:27 PM, 02-Apr-2026

Bihar: सड़क हादसे में युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों ने काटा हंगामा; इलाज में देरी का लगाया आरोप

सहरसा सदर अस्पताल में सड़क हादसे में घायल 18 वर्षीय सौरभ की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की जान गई। और पढ़ें

10:21 PM, 02-Apr-2026

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: दो जिगरी दोस्तों की मौत, ननिहाल जाते वक्त हुआ हादसा; पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर में बाइक से ननिहाल जा रहे दो जिगरी दोस्तों राकेश और राजन की अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में मौके पर मौत हो गई। परिजन रोते-बिलखते रहे। पुलिस जांच में जुटी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:50 PM, 02-Apr-2026

Police Transfer: सीतामढ़ी में बड़ा पुलिस फेरबदल, 16 अधिकारियों का हुआ तबादला; आठ थानाध्यक्ष बदले गए

सीतामढ़ी में एसपी अमित रंजन ने 8 थानाध्यक्ष समेत 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया। इस फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था मजबूत करना है। नए पदस्थापनों से बेहतर पुलिसिंग, समन्वय और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

और पढ़ें

09:34 PM, 02-Apr-2026

Bihar: बेगूसराय में पत्नी-प्रेमी को उम्रकैद, पति की हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला; रील के विवाद में रची साजिश

बेगूसराय में पति की हत्या के मामले में कोर्ट ने पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। अवैध संबंध और विवाद के चलते दोनों ने मिलकर 2024 में हत्या की थी।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:23 PM, 02-Apr-2026

बेतिया में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत, रफ्तार ने छीनी जिंदगी

बेतिया में तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल है। गड्ढे और हेलमेट न पहनना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

और पढ़ें

09:06 PM, 02-Apr-2026

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, दो हिस्सों में बंटा शव; मौत

भागलपुर के नवगछिया में फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर सपना कुमारी को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, परिवार में मातम पसरा है।

और पढ़ें

08:57 PM, 02-Apr-2026

Bihar: प्रदेश का टैक्स कलेक्शन 43,324 करोड़ पार, GST में तेज ग्रोथ से देश में चौथा स्थान; वाणिज्य मंत्री बोले

पटना में वाणिज्य कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार ने 2025-26 में 43,324 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया। जीएसटी में 9.20% बढ़ोतरी के साथ राज्य देश में चौथे स्थान पर रहा, जबकि निबंधन और गैर-जीएसटी संग्रह भी बढ़ा।

और पढ़ें

08:44 PM, 02-Apr-2026

Politics: नीतीश कुमार के इस्तीफे पर आनंद मोहन की आई प्रतिक्रिया, कहा- उन्होंने बीमारू से विकसित बिहार बनाया

पूर्व सांसद आनंद मोहन ने नीतीश कुमार के अचानक इस्तीफे पर कहा कि बिहार सदमे में है। उन्होंने नीतीश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे संभावित दबाव का परिणाम बताया और गठबंधन को नुकसान की आशंका जताई।
  और पढ़ें

08:30 PM, 02-Apr-2026

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट पर संकट, कोलकाता जानें वाली फ्लाइट रद्द, 12 उड़ानें देरी से; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दरभंगा एयरपोर्ट पर गुरुवार को उड़ानों में भारी अव्यवस्था रही। कोलकाता की इंडिगो फ्लाइट बिना सूचना रद्द हो गई, जबकि अन्य 12 उड़ानें देरी से संचालित हुईं। इससे यात्रियों को अफरातफरी, चिंता और काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें

08:03 PM, 02-Apr-2026

Police Action: बिहार के इस जिले में पंजाब पुलिस ने क्यों की कार्रवाई? लुधियाना मर्डर केस से जुड़ा तार; जानें

जमालपुर में पंजाब पुलिस ने लुधियाना हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सर्विलांस से लोकेशन मिलने पर कार्रवाई हुई। दोनों किरायेदार थे और हत्या के बाद फरार थे। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस उन्हें पंजाब ले गई।

और पढ़ें

07:56 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: दो अलग-अलग गांवों से हथियारों के साथ रील बनानी पड़ी भारी, अब पुलिस ने शुरू की छापेमारी

सीवान एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। और पढ़ें

07:32 PM, 02-Apr-2026

Bihar News : मौलाना चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर भड़के अख्तरुल ईमान, UP STF की कार्रवाई को बताया अवैध

Bihar : मौलाना अब्दुल्ला सालिम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए इस मामले में बिहार सरकार को हस्तक्षेप करने की अपील की है। और पढ़ें

06:52 PM, 02-Apr-2026

Bihar: हनुमान जन्मोत्सव पर महावीर मंदिर में उमड़ी भीड़, मंत्री अशेक चौधरी और रामकृपाल यादव ने की पूजा अर्चना

पटना के महावीर मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं। 8200 किलो नैवेद्यम बिका। वीआईपी नेताओं ने पूजा की। आईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर कड़े इंतजाम के निर्देश दिए।

और पढ़ें

06:23 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: मिठाई का लालच देकर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोपालगंज के हथुआ गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, गांव में तनाव बना हुआ है।

और पढ़ें

06:06 PM, 02-Apr-2026

JDU Party: आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पर नीतीश कुमार की पार्टी का रुख आया सामने; जदयू ने समर्थन पर क्या कहा

Sanjay Kumar Jha: राज्यसभा में संजय कुमार झा ने आंध्र पुनर्गठन संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए इसे विकास और संघीय ढांचे के लिए अहम बताया। उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहयोग की सराहना की। और पढ़ें

05:56 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: शॉर्ट सर्किट की चिंगारी बनी तबाही, 110 बीघा गेहूं फसल राख; 57 किसानों की सालभर की मेहनत स्वाहा

गोपालगंज के डीह जैतपुरा गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 57 किसानों की 110 बीघा गेहूं फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज हवा से आग फैल गई। प्रशासन ने नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

05:39 PM, 02-Apr-2026

पूर्णिया में नाबालिग के अपहरण पर सियासत गरम: पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, 60 घंटे बाद भी सुराग नहीं

पूर्णिया में नाबालिग के अपहरण और फिरौती की मांग पर सांसद पप्पू यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सीमांचल में बेटियों की तस्करी और असुरक्षा का माहौल चिंताजनक है। और पढ़ें

05:15 PM, 02-Apr-2026

Bihar: रिसेप्शन पार्टी में कुर्सी को लेकर हुई खूनी जंग, दिनदहाड़े युवक पर कर दिया चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला

दरभंगा में रिसेप्शन पार्टी के दौरान कुर्सी को लेकर हुआ विवाद अगले दिन हिंसक झड़प में बदल गया। कुछ युवकों ने कन्हैया दास पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसका डीएमसीएच में इलाज जारी है।

और पढ़ें

04:59 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: भारत-नेपाल सीमा पर जाली नोटों के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसएसबी की बड़ी कार्रवाई; पूछताछ जारी

सीतामढ़ी के भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 20,100 रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीष कुमार से पूछताछ जारी है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क और मास्टरमाइंड तक पहुंचने में जुटी है।

और पढ़ें

04:45 PM, 02-Apr-2026

Bihar Bhumi: बिहार में हड़ताली अफसरों की काट निकल गई; विजय सिन्हा के आदेश पर जिलों में मिलने लगने लगी ड्यूटी

Patna News: पटना जिला प्रशासन ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह संबंधित बीडीओ से विधिवत प्रभार ग्रहण कर जल्द से जल्द अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। इससे राजस्व कार्यों का संचालन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।  और पढ़ें

04:43 PM, 02-Apr-2026

Bihar: 1.70 लाख की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया आयुक्त का पेशकार, निगरानी का बड़ा एक्शन; कितनी की हुई थी डील?

पटना निगरानी टीम ने मुंगेर आयुक्त कार्यालय के पेशकार मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। मामला बेगूसराय की सरकारी जमीन से जुड़ा है, जिसमें आदेश प्रभावित करने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की गई थी।

और पढ़ें

04:36 PM, 02-Apr-2026

Bihar: सुकमा में तैनात सीआरपीएफ जवान की संदिग्ध मौत, गांव पहुंचते ही मचा मातम; तीन साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

सुकमा में सीआरपीएफ जवान चंदन कुमार की संदिग्ध मौत के बाद उनका शव गांव बरिमल पहुंचा। राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार हुआ। तीन वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। परिजन सदमे में हैं, जबकि मौत के कारणों पर अब भी रहस्य बना हुआ है।

और पढ़ें

04:29 PM, 02-Apr-2026

Robotic Surgery: बिहार के किस सरकारी अस्पताल ने कैंसर की रोबोटिक सर्जरी की? 71 साल के मरीज का ऑपरेशन सफल

Bihar: दूरबीन द्वारा लेप्रोस्कोपिक विधि से सर्जरी करने पर लगभग एक लाख रु का खर्च संस्थान में होता है, लेकिन बिहार में पहली बार रोबोटक सर्जरी के माध्यम से इस मरीज का ऑपरेशन पचास हजार के पैकेज में किया गया एवं छः घंटे में मरीज के ऑपरेशन के बाद रात भर के लिए आईसीयू में रखा गया। और पढ़ें

04:23 PM, 02-Apr-2026

Nalanda Temple Stampede: शीतला मंदिर पहुंचे धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष.. मानी चूक, सुधार के दिए निर्देश

Nalanda Temple Stampede: शीतला मंदिर पहुंचे धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष.. मानी चूक, सुधार के दिए निर्देश और पढ़ें

03:30 PM, 02-Apr-2026

महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सिस्टम में हो बदलाव, अपील लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार आए सामने

महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ सिस्टम में हो बदलाव, अपील लेकर छात्र नेता दिलीप कुमार आए सामने और पढ़ें

03:29 PM, 02-Apr-2026

Bihar Crime: अंतर जिला लुटेरे गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ज्वेलरी कारोबारी सहित छह आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने अंतर-जिला लूट गिरोह का भंडाफोड़ कर स्वर्ण व्यवसायी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरोह राहगीरों से मोबाइल और जेवर लूटकर बेचता था। 

और पढ़ें

03:07 PM, 02-Apr-2026

LPG Crisis: कोरोना लॉकडाउन जैसे वीडियो क्यों आए सामने? पटना जंक्शन पर पहुंच रही भीड़ ने आफत की सुनाई कहानी

LPG Crisis: कोरोना लॉकडाउन जैसे वीडियो क्यों आए सामने? पटना जंक्शन पर पहुंच रही भीड़ ने आफत की सुनाई कहानी और पढ़ें

02:59 PM, 02-Apr-2026

Bihar Weather Update: गर्मी ने बरपाया कहर, बिहार में अगले तीन कैसा रहेगा मौसम? | Patna Weather News

Bihar Weather Update: गर्मी ने बरपाया कहर, बिहार में अगले तीन कैसा रहेगा मौसम? | Patna Weather News और पढ़ें

02:54 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली

Bihar Crime News: 31 मार्च को अपराधियों ने बेगूसराय में गोविंद को गोली मार दी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पटना के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोविंद 2025 में खेलो इंडिया गेम्स में बिहार वालीबॉल टीम का कप्तान बनाया गया था।  और पढ़ें

02:06 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: एक पल में उजड़ी खुशियां! बेकाबू गाड़ी पलटी, एक की जान गई और दो गंभीर

नवादा जिले के कादिरगंज क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर पलट गई। और पढ़ें

02:00 PM, 02-Apr-2026

Nitish Kumar: नीतीश कुमार इस दिन लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा, इस दिन देंगे इस्तीफा

Nitish Kumar: नीतीश कुमार इस दिन लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ, जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा, इस दिन देंगे इस्तीफा और पढ़ें

01:47 PM, 02-Apr-2026

Bihar: बिहार का पारा 37 के पार पहुंचा, तीन दिन बाद बढ़ेगी गर्मी; सरकार ने स्कूलों का समय बदला, जानिए टाइम टेबल

पटना, गया, कैमूर, रोहतास समेत कई जिलों में गर्मी परेशान करने लगी है। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही दिन के समय तेज धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। और पढ़ें

01:36 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

वैशाली जिले में एक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक मंतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर कुछ काम कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। और पढ़ें

01:04 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: पूर्वी चंपारण में एक की मौत और दो की हालत नाजुक, गांव में हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

पूर्वी चंपारण के बालगंगा गांव दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जबकि एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक पीड़ित की आंखों की रोशनी जाने की भी बात सामने आई है। और पढ़ें

12:25 PM, 02-Apr-2026

Bihar News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम, केक काटकर मनाया गया पर्व, जयकारों से गूंजा शहर

मुजफ्फरपुर जिले में हनुमान जन्मोत्सव बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जिले के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और “जय बजरंग बली” के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। और पढ़ें

11:36 AM, 02-Apr-2026

Bihar News: डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या, घर लौटते वक्त वारदात, जांच में जुटी पुलिस

दरभंगा के बाजीतपुर थाना क्षेत्र में एक डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक अपने ननिहाल से घर लौट रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। गले में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

11:23 AM, 02-Apr-2026

Bihar News: खेसारी लाल यादव के शो में बवाल! बेकाबू भीड़ पर लाठीचार्ज, भगदड़ और हंगामे से मचा हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के गरहा में आयोजित पशु मेले में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम के दौरान बेकाबू भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसके बाद कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।  और पढ़ें

11:17 AM, 02-Apr-2026

Bihar: पति की हत्या पर न्याय के लिए भटकी विधवा, 40 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप

किशनगंज के ठाकुरगंज क्षेत्र में पति की हत्या के बाद एक विधवा महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। घटना के 40 दिन बाद भी पुलिस की कार्रवाई धीमी बताई जा रही है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। और पढ़ें

11:10 AM, 02-Apr-2026

Bihar News: पत्नी बनी कातिल, पति को उतरा मौत के घाट, बोरी में भरकर 10 किलोमीटर दूर फेंका शव

पूर्णिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। कीर्तन के शोर का फायदा उठाकर गला काटा गया और शव को बोरी में भरकर 10 किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। और पढ़ें

09:59 AM, 02-Apr-2026

Bihar News: मुंबई में हुई हत्या, गांव में फूटा दर्द; शव पहुंचते ही फूट-फूटकर रोए पिता

मुंबई में हुए चाकू हमले में मारे गए धीरज ठाकुर का शव शिवहर के बैद्यनाथपुर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। पिता ने खाजेपुर के मुकेश पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

09:52 AM, 02-Apr-2026

Bihar: नालंदा में इंसानियत हुई शर्मसार, महिला से दरिंदगी कांड में आठ आरोपी गिरफ्तार; स्पीडी ट्रायल की तैयारी

नालंदा जिले के नूरसराय क्षेत्र में महिला के साथ दरिंदगी और निर्वस्त्र करने की कोशिश की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है और विशेष जांच टीम बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:18 AM, 02-Apr-2026

Dog Bite: गया में आवारा कुत्तों का आतंक, 40 से अधिक घायल; शहर में दहशत का माहौल

बिहार के गया शहर में आवारा कुत्तों ने एक साथ कई इलाकों में हमला कर दिया, इसमें करीब 40 से अधिक लोग घायल हो गए।  और पढ़ें

08:51 AM, 02-Apr-2026

Bihar CM: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बदलाव; राज्यसभा की सदस्यता से पहले Z+ सिक्योरिटी मिली

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। विधान परिषद् की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अब उनकी सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। आइए जानते हैं क्या बदलाव किया गया है? और पढ़ें

08:40 AM, 02-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए वह 8 या 9 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें