फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:26 PM, 25-Mar-2026

Ram Navami 2026: महावीर मंदिर में रामनवमी की भव्य तैयारी, भक्तों के लिए खास व्यवस्था; गर्मी से भी मिलेगी राहत

Bihar : रामनवमी को लेकर हनुमान मंदिर में इस बार व्यापक प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ख़ास व्यवस्था की गई है। ख़ास एसी लगाए गए हैं। इसके अलावे दस श्रद्धालुओं को भी सम्मानित किया जाएगा।  और पढ़ें

10:17 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: बुढन पहाड़ी पर भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें, वन संपदा पर खतरा

रोहतास के दरिगांव थाना क्षेत्र स्थित बुढन पहाड़ी पर बुधवार शाम भीषण आग लग गई, जिसने सूखी घास और झाड़ियों के कारण तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। और पढ़ें

10:02 PM, 25-Mar-2026

Ram Navami : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे पटना, लिया तैयारियों का जायजा; कहा- धूमधाम से मनाएंगे रामनवमी

Bihar : शुक्रवार को रामनवमी है और इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही वह खुद रामनवमी की तैयारियों का जायजा लेने सड़कों पर निकल गए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:58 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: दो शादियों के विवाद में बस चालक की चाकू से हत्या, पहले मिली थी जान से मारने की धमकी

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में बस चालक जुगेश यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वे बस चलाकर घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए हमलावरों ने हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, दो शादियों को लेकर चल रहे विवाद और पहले मिली धमकी इस हत्या की बड़ी वजह हो सकती है। और पढ़ें

09:54 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: 5 लाख लेकर जा रहे व्यवसायी का अपहरण, बंगाल पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया रेस्क्यू

किशनगंज के मोतीबाग चौक से धान व्यवसायी विमल कुमार साह का अपहरण कर लिया गया था, जब वे 5 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहे थे। अपराधियों ने उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाकर बंधक बना लिया और मारपीट कर जबरन चेक पर हस्ताक्षर करवाए। और पढ़ें

विज्ञापन
08:39 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर शोक की लहर, बेटे की मौत पर रामकृपाल और अनंत सिंह ने दी सांत्वना

नवादा के पथरा इंग्लिश गांव में पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव के पुत्र अखिलेश यादव की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद शोक का माहौल बना हुआ है। बुधवार को मंत्री रामकृपाल यादव और विधायक अनंत सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। और पढ़ें

08:30 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: खनन कार्यालय में घूसखोरी का भंडाफोड़, 50 हजार लेते ऑपरेटर समेत दो गिरफ्तार

वैशाली के हाजीपुर में निगरानी विभाग की टीम ने खनन कार्यालय में छापेमारी कर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर और एक परिचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गिट्टी भंडारण दुकान के लाइसेंस के नाम पर घूस मांगने की शिकायत के बाद की गई। और पढ़ें

08:24 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: पति पत्नी और वो के चक्कर में गई थी महेश्वर राय की जान, जानिए कोर्ट ने किसे दिया दोषी करार

पति की हत्या के बहुचर्चित मामले में कोर्ट ने पत्नी रानी कुमारी और उसके प्रेमी मो. सज्जाद को दोषी करार दिया है। आरोप है कि अवैध संबंध के चलते दोनों ने साजिश रचकर 7 जनवरी 2024 की रात महेश्वर राय की गला दबाकर हत्या कर दी थी। और पढ़ें

08:03 PM, 25-Mar-2026

Bihar : निशांत कुमार अचानक पहुंचे जदयू कार्यालय, युवा और नेताओं से की बातचीत; कहा- पिता की तरह करुंगा काम

Bihar : राजनीति से बिलकुल अलग रहने वाले निशांत जब राजनीति से जुड़े, तो अब राजनीतिक माहौल में उनकी सक्रियता भी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। आज अचानक वह जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पहुंच गए। और पढ़ें

07:29 PM, 25-Mar-2026

Bihar: CSP संचालक की हत्या से मचा बवाल, लाइनर गिरफ्तार लेकिन मुख्य आरोपी फरार, पुलिस पर उठे सवाल

सीवान में सीएसपी संचालक अशोक पटेल को गोली मारकर 5 लाख रुपये लूटने के मामले में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में लाइनर प्रमोद कुमार को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जिसने 50 हजार रुपये के लालच में अपराधियों को जानकारी दी थी। और पढ़ें

07:19 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: सात साल का प्यार, दहेज ने तोड़ा रिश्ता, पुलिस बनी भगवान; मंदिर में कराई शादी

पूर्णिया में महिला थाना पुलिस ने एक अनोखी पहल करते हुए दहेज विवाद में उलझे रिश्ते को बचा लिया। धमदाहा के सिंगड़ा पट्टी में 7 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर था, लेकिन थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने काउंसलिंग के जरिए दोनों पक्षों को समझाया। और पढ़ें

07:16 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: खौलते पानी से झुलसा भांजा, मामी पर लगे आरोप, तीन लोग जख्मी

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में बच्चों के विवाद के दौरान गर्म पानी से झुलसने की घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पहले बिरौल पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में DMCH रेफर किया गया। और पढ़ें

06:48 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: कॉलेज में पढ़ाने पहुंच गए सीएम नीतीश कुमार के मंत्री, क्लास से निकले के बाद क्या कहा जानिए

Patna News: मंत्री अशोक चौधरी ने छात्रों को पढ़ाने के बाद कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है।
  और पढ़ें

06:06 PM, 25-Mar-2026

Bihar: नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज, बोले- JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर नवनिर्माण अभियान के तहत बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठन को पुनर्गठित कर रहे हैं। और पढ़ें

06:01 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: बंद कमरे में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, ढाई साल के बच्चे के रोने से खुला राज

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के पांडेय पट्टी गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका मिला। महिला सुनीता देवी की शादी 2022 में हुई थी और उनका ढाई साल का बेटा है। घटना वाली रात खाना खिलाने के बाद वह कमरे में सोने चली गई थीं। और पढ़ें

05:07 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: तेज रफ्तार वाहन का कहर, बाइक सवार की मौके पर मौत, छह बच्चों के सिर से उठा सहारा

पूर्णिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अब्दुल शेख की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा के पास हुआ, जहां पीछे से आई तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। और पढ़ें

04:30 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: नवादा में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, युवक की मौत; कई मवेशी भी बने शिकार

बिहार के नवादा जिले में जंगली हाथियों के हमले से दहशत का माहौल है। रजौली प्रखंड के सूअरटोली गांव में 30 वर्षीय सनोज भुइया की हाथियों के हमले में मौत हो गई, जबकि कई मवेशी भी मारे गए। और पढ़ें

04:16 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: सीएम नीतीश ने बक्सर वासियों क्या सौगातें दी, जीविका दीदियों से बोले- सरकार आपके साथ है

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में बक्सर पहुंचे। उन्होंने बक्सर वासियों को करोड़ों योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जीविका दीदियों से बातचीत की और अधिकारियों से कई दिशा निर्देश दिया। और पढ़ें

04:06 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: CHC में बड़ी लापरवाही: प्रसूता को दे दी एक्सपायर किट, परिजनों का हंगामा

किशनगंज के बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बाद एक महिला को दी गई प्रसूता किट एक्सपायर निकली, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। घर पहुंचकर किट की जांच करने पर सभी खाद्य सामग्री की समय सीमा समाप्त पाई गई। और पढ़ें

02:48 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: सब्जी विक्रेता की गला काट निर्मम तरीके से हत्या, घटना से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता राम बाबू राय की गला काटकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बंसवारी में मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

01:58 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: बिहार के इस जिले में लगता है भूतों का मेला, यूपी, बंगाल और नेपाल से आते हैं लोग

Bihar News: गोपालगंज के लक्षवार धाम में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रेतबाधा से मुक्ति की आस्था लेकर पहुंचते हैं। यहां भूत-प्रेत से जुड़ी मान्यताओं के बीच लोग अजीबोगरीब व्यवहार करते नजर आते हैं, जिसे एक ओर लोग चमत्कार मानते हैं, तो वहीं चिकित्सा विशेषज्ञ इसे मानसिक स्थिति से जोड़कर देखते हैं। और पढ़ें

01:32 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: थार ने मचाया हाहाकार, बाइक सवार को 50 मीटर दूर तक घसीटा, दो की मौत, एक घायल

Bihar news: रोहतास के दरिहट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसे में एक युवक को थार ने करीब 50 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

12:31 PM, 25-Mar-2026

Patna News: बांस के चचरी पुल से जान जोखिम में डालकर अर्घ्य देने पहुंचे हजारों व्रती, प्रशासन की लापरवाही उजागर

Patna News: बख्तियारपुर के लखनपुरा में चैती छठ के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को खतरनाक बांस के चचरी पुल से गुजरकर अर्घ्य देना पड़ा। भीड़ के दबाव से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसे ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें

12:16 PM, 25-Mar-2026

Bihar: तीन लोगों की जान बचाने वाला युवक खुद को डूबने से नहीं बचा पाया, गंगा में तलाश जारी; छठ के दौरान हादसा

Patna News: युवक ने काफी देर तक खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन गंगा की तेज धार के सामने वह हार गया। एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है। 
और पढ़ें

12:01 PM, 25-Mar-2026

Bihar News: सारण के मंदिर में युवक ने की तोड़फोड़, भगवान की मूर्ति खंडित; जांच में जुटी पुलिस

सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में एक युवक ने मंदिर में तोड़फोड़ कर भगवान की मूर्ति खंडित कर दी। और पढ़ें

11:57 AM, 25-Mar-2026

Bihar News: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला

जनता दल यूनाईटेड के सांसद गिरिधारी यादव पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उनके क्षेत्र के विधायकों ने भी उनकी शिकायत आलाकमान से की है। जदयू ने इन शिकायतों की जांच पूरी करने के बाद बड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है।   और पढ़ें

11:32 AM, 25-Mar-2026

Bihar News: सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे दंपति

Bihar News: नवादा में जन्मदिन समारोह से लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी 11 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद चालक फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:18 AM, 25-Mar-2026

Bihar News: बाइक और टोटो की टक्कर में चालक की मौत, दो घायल

Bihar News: मुजफ्फरपुर में हुए सड़क हादसे में टोटो चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मृतक को पर्व के दिन बाहर जाने से मना किया था। और पढ़ें

10:54 AM, 25-Mar-2026

Bihar: छठ पूजा के वक्त बड़ा हादसा; सेल्फी ले रहे तीन युवक गंगा में डूबे, दो के शव मिले; तीसरे की तलाश जारी

Patna News: गंगा नदी में तीन युवकों के डूबने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से दो युवकों के शव को खोज निकाला। तीसरे युवक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है।  और पढ़ें

10:48 AM, 25-Mar-2026

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की करें अराधना, मां की कृपा से दुख होता है दूर

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के सप्तमी पर मुजफ्फरपुर के मंदिरों में मां कालरात्रि की पूजा के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता से सुख, शांति और रोग-नाश की कामना की। और पढ़ें

10:29 AM, 25-Mar-2026

Chhath Puja 2026: बिहार का अनोखा सूर्य मंदिर, मन्नत पूरी होते ही छठ व्रत करने पहुंचते हैं श्रद्धालु

बिहार: सारण के कोठियां नाराव स्थित सूर्य नारायण मंदिर में चैती छठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। यहां मन्नतें पूरी होने पर व्रती छठ व्रत रखते हैं, जिससे यह मंदिर उत्तर बिहार का प्रमुख आस्था केंद्र बनता जा रहा है। और पढ़ें

10:00 AM, 25-Mar-2026

Bihar News: सड़क हादसे में बाइक और टैंकर जले, ड्राइवर हुआ फरार

Bihar News: पटना के बिहटा स्थित कालीगंज मोड़ पर टैंकर और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिससे वे पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:39 AM, 25-Mar-2026

Bihar News: जमुई पोक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला, सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास

Bihar News: जमुई की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दोषियों को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने स्पीडी ट्रायल के तहत मात्र दो महीने में सुनवाई पूरी कर फैसला दिया। 
  और पढ़ें

09:16 AM, 25-Mar-2026

Muzaffarpur News: बेटे के साथ घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र में बेटे के साथ घर लौट रहे किसान हरि शंकर सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन विवाद को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

07:40 AM, 25-Mar-2026

Bihar News: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ पूर्ण हुआ छठ महापर्व, 36 घंटे के निर्जल व्रत का समापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में चैती छठ महापर्व का समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। 36 घंटे के निर्जल व्रत के बाद व्रतियों ने पारण किया और घाटों पर भारी भीड़ के बीच श्रद्धा, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। और पढ़ें

07:29 AM, 25-Mar-2026

Bihar: सीवान में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 राउंड फायरिंग के बाद दो शातिर गिरफ्तार

Bihar: सीवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में चार राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो शातिर बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। और पढ़ें

05:00 AM, 25-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : कभी नीतीश कुमार को थका हुआ सीएम कहते थे, लेकिन आज     तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर नरम दिखे। सवाल पूछने पर बाहुबली अनंत सिंह पर खामोश हो गए; लेकिन जब बात पीएम की हुई तो खूब गरम हुए। संजय सिंह भी निशाने पर रहे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें