फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:11 PM, 22-Mar-2026

Video: फरीदाबाद में पंचर की दुकान खोले बैठा था पाकिस्तानी जासूस, बिहार का रहने वाला है नौशाद अली

आरोपी से शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये वो इस गिरोह से जुड़ा था। सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर के संपर्क में था। पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर वो देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित सुरक्षाबल के ठिकानों व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशन आदि की रैकी कर चुका है।  और पढ़ें

10:49 PM, 22-Mar-2026

Bihar : कला संस्कृति का पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीक का दिखा अनूठा संगम

Bihar : बिहार दिवस के अवसर पर कला एवं संस्कृति विभाग के पवेलियन का उद्घाटन किया गया, जहां पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।  और पढ़ें

10:30 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: नवविवाहिता ने सोशल मीडिया पर युवक के दुरुपयोग पर FIR दर्ज कराई, पुलिस ने शुरू की जांच

दरभंगा जिले की जाले थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने उत्तर प्रदेश के युवक छोटू कुमार के खिलाफ साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने उसके इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किया और बार-बार फोन कर धमकी दी। और पढ़ें

विज्ञापन
10:22 PM, 22-Mar-2026

Bihar news: 'बिहार के लोग शौक से करते हैं पलायन', डेहरी विधायक सोनू सिंह का बड़ा बयान

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह ने बिहार से पलायन को लेकर बयान दिया कि बिहार के लोग यदि शिक्षित हैं तो अन्य राज्यों में रोजगार के लिए जा सकते हैं और सरकार केवल योजनाओं के जरिए लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। और पढ़ें

10:01 PM, 22-Mar-2026

Bihar : सांस्कृतिक पुनर्जागरण से बदलेगी बिहार की तस्वीर, पटना में गूँजा 'लेट्स इंस्पायर बिहार' का संकल्प

Bihar : अब सांस्कृतिक पुनर्जागरण से ही बिहार की तस्वीर बदलेगी। उक्त बातें  आईपीएस विकास वैभव ने कही। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब बिहार ने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को ज्ञान और बुद्धिमत्ता का प्रकाश प्रदान किया।  और पढ़ें

विज्ञापन
10:01 PM, 22-Mar-2026

Ranchi: घर टूटने के बाद Media के सामने आईं Amba Prasad, सरकार पर उठाया सवाल

Ranchi: घर टूटने के बाद Media के सामने आईं Amba Prasad, सरकार पर उठाया सवाल और पढ़ें

08:47 PM, 22-Mar-2026

'बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे'.... डगरूआ कांड पर 'फट पड़े' Pappu Yadav!

'बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे'.... डगरूआ कांड पर 'फट पड़े' Pappu Yadav! और पढ़ें

08:45 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: दीवार पर लिखे नारों ने भड़काया माहौल, प्रशासन ने संभाला मामला

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान की बाउंड्री वॉल पर धार्मिक और जातिगत नारे लिखे जाने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां कुछ समय के लिए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। और पढ़ें

08:25 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: कमरे में उल्टी के निशान, अंदर मिला शव, गेस्ट फैकल्टी की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए सवाल

भागलपुर में टीएनबी कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी राकेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में किराए के कमरे में मौत हो गई। वह पिछले तीन वर्षों से परवती इलाके में रहकर अध्ययन और शैक्षणिक कार्य कर रहे थे। और पढ़ें

08:13 PM, 22-Mar-2026

Bihar: गैस खत्म और चूल्हा जल उठा, गया मेडिकल कॉलेज में 600 मरीजों का खाना अब लकड़ी-कोयले पर, बढ़ी चुनौती

गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में LPG कमर्शियल गैस की भारी किल्लत के कारण 600 मरीजों का भोजन अब लकड़ी और कोयले के चूल्हे पर बनाया जा रहा है। गैस सप्लाई ठप होने और सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के कारण रसोई व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। और पढ़ें

08:06 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: रफ्तार का कहर! पेट्रोल पंप से निकले छात्र को बस ने रौंदा, मौत के बाद भड़का गुस्सा

छपरा-सीवान NH-531 पर धनौती पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र प्रितेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें कई यात्री घायल हुए। और पढ़ें

07:46 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: धुआं, लपटें और दहशत, चलती ट्रेन में आग से दहले यात्री, समय रहते टला हादसा

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच के पहिए में आग लगने से बंधुआ स्टेशन के पास हड़कंप मच गया। ब्रेक बाइंडिंग के कारण हुए घर्षण से पहिए में आग लग गई, जिसे लोको पायलट की तत्परता से ट्रेन रोककर काबू में किया गया। और पढ़ें

07:38 PM, 22-Mar-2026

Chaitra Chhath: आज नहाय-खाय के साथ चैत्र छठ की शुरुआत, जानिए चार दिवसीय महापर्व में किस दिन क्या होता है?

Chhath Puja Nahay Khay 2026: चैत्र महीने में होने वाले चार दिवसीय महापर्व में व्रती अपनी संतान की लंबी आयु के लिए भगवान सूर्यनारायण की आराधना करती हैं। कार्तिक माह में होने वाली छठ पूजा की तरह ही चैत्र में भी छठी मैय्या और सूर्य देव की पूजा का विधान है। जानिए कब तक चलेगा महापर्व? पटना में क्या तैयारी है? और पढ़ें

07:02 PM, 22-Mar-2026

KC Tyagi Joins New Party: JDU छोड़, अब इस पार्टी में गए KC Tyagi..मंच से किसे 'घेरा'?

KC Tyagi Joins New Party: JDU छोड़, अब इस पार्टी में गए KC Tyagi..मंच से किसे 'घेरा'? और पढ़ें

07:00 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: पूर्व विधायक मुकेश रोशन का मंत्री संजय कुमार पर हमला, लगाए गए गंभीर आरोपों की झड़ी

वैशाली में राजद के पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने बिहार सरकार के मंत्री संजय कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मंत्री पर गिरफ्तारी का वारंट होने के बावजूद उन्हें सरकारी संरक्षण मिल रहा है। और पढ़ें

06:39 PM, 22-Mar-2026

Bihar Diwas 2026: सीएम नीतीश ने किया बिहार दिवस समारोह का शुभारंभ, जानिए पवेलियन में जाने के बाद क्या कहा?

Bihar News: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह को लेकर 15 हजार वर्गफुट में पवेलियन लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि यह पवेलियन एक 'टाइम मशीन' की तरह है। यहां 'धरोहर दर्शन' के माध्यम से हम अपनी खोती हुई ग्रामीण विरासतों को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रहे हैं।  और पढ़ें

06:34 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: मुंगेर में जन्मा ‘अजूबा’ बछड़ा', दो मुंह और चार आंखें; देखने उमड़ा जनसैलाब

मुंगेर जिले के प्रसन्नडो गांव में एक गाय ने दो मुंह और चार आंखों वाले दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया, जिससे पूरे इलाके में कौतूहल फैल गया। खबर मिलते ही आसपास के गांवों से लोग इस अनोखे बछड़े को देखने पहुंचने लगे। और पढ़ें

05:42 PM, 22-Mar-2026

Bihar: तिरंगे में लौटा वीर और गांव की हर आंख हुई नम, शहादत पर झुका पूरा भागलपुर, गूंज उठे देशभक्ति के नारे

भागलपुर के सबौर मिर्जापुर गांव में शहीद जवान नीरज कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचते ही शोक और गर्व का माहौल बन गया। गांव के लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। और पढ़ें

05:35 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: आस्था, आराधना और अद्भुत आभा; वटवृक्ष तले मां भगवती के दरबार में भक्तों की भीड़

छपरा और सारण जिले में चैत्र नवरात्र के अवसर पर भक्ति का माहौल चरम पर है। जिले के विभिन्न मंदिरों और देवी स्थानों पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती पाठ और भजन-कीर्तन में जुटे हैं। खास बात यह है कि एक प्राचीन स्थल पर विशाल वटवृक्ष के नीचे माता भगवती पिंडी रूप में विराजमान हैं, जो श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। और पढ़ें

04:23 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: गांव-गांव खेल का मैदान! बिहार मॉडल को केंद्र की मंजूरी, स्पोर्ट्स हब बनने की ओर बड़ा कदम

पटना में आयोजित खेल कॉनक्लेव में केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने बताया कि बिहार की मनरेगा से गांव-गांव खेल मैदान बनाने की योजना को केंद्र सरकार ने भी अपना लिया है। इस पहल से ग्रामीण स्तर तक खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहन मिलेगा। और पढ़ें

04:18 PM, 22-Mar-2026

Nishant Kumar बनेंगे Bihar के CM? Lalan Singh से की 'सीक्रेट मीटिंग'...जानें क्या-क्या हुआ?

Nishant Kumar बनेंगे Bihar के CM? Lalan Singh से की 'सीक्रेट मीटिंग'...जानें क्या-क्या हुआ? और पढ़ें

03:51 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: 'बिहार में बेटियां असुरक्षित', पप्पू यादव का बड़ा हमला, लगाए पुलिस पर गंभीर लापरवाही के आरोप

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने डगरूआ में हुई घटना का जिक्र करते हुए पुलिस और सरकार पर संवेदनहीनता के आरोप लगाए। और पढ़ें

03:44 PM, 22-Mar-2026

Bihar News: लखनदेई नदी में अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

सीतामढ़ी जिले के मधुबन के पास लखनदेई नदी में रविवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें

02:40 PM, 22-Mar-2026

Bihar: किशनगंज में स्कूटी-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल; एक ही परिवार के थे तीनों

Bihar: किशनगंज के ठाकुरगंज क्षेत्र में स्कूटी और पिकअप वैन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे और अष्ट्याम का सामान लेने जा रहे थे। हादसे में एक टोटो भी पलट गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:13 PM, 22-Mar-2026

Bihar: बिहार के पंकज का IPL में हुआ चयन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बने नेट बॉलर

Bihar: सारण जिले के पानापुर क्षेत्र के सतजोड़ा गांव के युवा तेज गेंदबाज पंकज तिवारी ने अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में नेट बॉलर के रूप में जगह बनाई है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है। और पढ़ें

01:48 PM, 22-Mar-2026

Bihar Diwas 2026: बिहार दिवस पर PM मोदी ने CM नीतीश कुमार को लिखी लंबी चिट्ठी; जानें किन बातों पर चर्चा की?

Bihar Diwas 2026: बिहार दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर राज्य की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक प्रभाव, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और वर्तमान विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण के साथ-साथ बिहार के उज्ज्वल भविष्य पर विश्वास जताया। और पढ़ें

01:22 PM, 22-Mar-2026

Patna Neet Student Case: नीट छात्रा मामले में वकील का ये बयान चौंका देगा! | Jehanabad | Bihar News

Patna Neet Student Case: नीट छात्रा मामले में वकील का ये बयान चौंका देगा! | Jehanabad | Bihar News और पढ़ें

11:46 AM, 22-Mar-2026

Chaiti Chhath Puja 2026: नहाय खाय के साथ चैती छठ पूजा की शुरूआत, जानिए किस दिन क्या होता है? | Bihar News

Chaiti Chhath Puja 2026: नहाय खाय के साथ चैती छठ पूजा की शुरूआत, जानिए किस दिन क्या होता है? | Bihar News और पढ़ें

11:32 AM, 22-Mar-2026

Chaiti Chhath Puja: 'शादी के 24 साल बाद जुड़वा बच्चा, छठी मईया की महिमा अपरंपार', बोलीं व्रती | Muzaffarpur

Chaiti Chhath Puja: 'शादी के 24 साल बाद जुड़वा बच्चा, छठी मईया की महिमा अपरंपार', बोलीं व्रती | Muzaffarpur और पढ़ें

11:12 AM, 22-Mar-2026

Bihar News: छपरा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा; 1.28 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला खाता उजागर, एक गिरफ्तार

Bihar News: सारण के छपरा में साइबर थाना पुलिस ने ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एक बैंक खाते के जरिए देश के कई राज्यों में साइबर ठगी की रकम का लेन-देन हो रहा था, जिसमें कुछ महीनों में 1.28 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ।   और पढ़ें

10:50 AM, 22-Mar-2026

Manoj Jha: मोहम्मद अली जिन्ना को हटा देंगे तो टू-नेशन थ्योरी को कैसे समझाएंगे, बोले मनोज झा | Bihar Politics

Manoj Jha: मोहम्मद अली जिन्ना को हटा देंगे तो टू-नेशन थ्योरी को कैसे समझाएंगे, बोले मनोज झा | Bihar Politics और पढ़ें

10:45 AM, 22-Mar-2026

Katihar: सीमांचल के 'अयोध्या' में रामनवमी की तैयारी जोरों पर, हर तरफ सिर्फ 'जय श्री राम' की गूंज | Bihar News

Katihar: सीमांचल के 'अयोध्या' में रामनवमी की तैयारी जोरों पर, हर तरफ सिर्फ 'जय श्री राम' की गूंज | Bihar News और पढ़ें

10:29 AM, 22-Mar-2026

Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की भक्ति में लीन भक्त, पूजन से होता है दुखों का नाश

Navratri 2026: मुजफ्फरपुर में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा कर सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और कष्टों से मुक्ति की कामना की। और पढ़ें

10:24 AM, 22-Mar-2026

Bihar Diwas 2026 : बिहार दिवस समारोह के खर्च जानकर हैरान हो जाएंगे; कब से हो रहा, इस बार क्या-कहां?

Bihar Diwas Status : 22 मार्च को बिहार दिवस समारोह मनाने की परंपरा इसी सदी में शुरू हुई, जबकि यह प्रांत 1912 में ही अस्तित्व में आया था। कैसे यह समारोह, कब शुरू हुआ और इस बार इस समारोह पर कितना खर्च हो रहा; जानें सबकुछ। और पढ़ें

10:07 AM, 22-Mar-2026

Muzaffarpur News: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा, श्रद्धालुओं में दिखा विशेष उत्साह

Muzaffarpur News: चैती छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ श्रद्धा और उल्लास के माहौल में हुई, जहां व्रतियों ने पवित्र नदी घाटों पर स्नान-पूजन कर व्रत आरंभ किया। आने वाले दिनों में खरना, निर्जला उपवास, संध्या अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ यह चार दिवसीय पर्व पूर्ण होगा। और पढ़ें

09:52 AM, 22-Mar-2026

Bihar Crime News: ईद की खुशियां मातम में बदली, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

Bihar Crime News: पटना सिटी में पति द्वारा पत्नी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। और पढ़ें

09:16 AM, 22-Mar-2026

Bihar Diwas 2026 : बिहार दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या लिखा? गवर्नर-सीएम समेत दिग्गजों का बधाई संदेश आया

22 March Bihar Diwas : अलग प्रांत के रूप में 22 मार्च को बिहार का जन्म हुआ था। नीतीश कुमार सरकार ने बिहार दिवस समारोह की परंपरा शुरू की थी। आज सुबह से ही पीएम मोदी सहित दिग्गजों का बधाई संदेश आ रहा। किन्होंने-क्या लिखा? और पढ़ें

08:28 AM, 22-Mar-2026

Bihar: सारण छात्रा मौत मामले में नया मोड़, साइबर पुलिस ने गांव के ही शख्स को दबोचा, जांच पर उठ रहे सवाल

Bihar: सारण के डेरनी थाना क्षेत्र में छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में साइबर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति अनिल सिंह को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस तेज हो गई है, जबकि पुलिस अब भी पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। और पढ़ें

08:07 AM, 22-Mar-2026

Navratri 2026: दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में मांगी गई मन्नत होती है पूर्ण, नवरात्र में साधक यहां करते हैं साधना

Navratri 2026: सोनपुर के हरिहर क्षेत्र स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान विशेष पूजा, हवन और तांत्रिक साधना का आयोजन हो रहा है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है, जिसके चलते दूर-दराज से श्रद्धालु और साधक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। और पढ़ें

07:53 AM, 22-Mar-2026

Bihar: नालंदा में बेखौफ बदमाश, इंजीनियर बचा तो चालक को उतारा मौत के घाट, बाईपास निर्माण स्थल पर मचा हड़कंप

Bihar: नालंदा के हिलसा में पूर्वी बाईपास निर्माण स्थल पर बाइक सवार बदमाशों ने पहले इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर पोकलेन चालक कुलदीप यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें

07:34 AM, 22-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 22 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Patna News: राजधानी पटना के बख्तियारपुर के रानीसराय क्षेत्र में सूखा नशा कर रहे युवकों को रोकने पर विवाद बढ़ गया और भट्ठा मालिक के बेटे-भतीजे समेत तीन युवकों के साथ मारपीट की गई, जिसमें सभी घायल हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें