Bihar: राज्यसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रसन्नता जताते हुए इसे बिहार में गठबंधन के प्रति जनता के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि अब बिहार से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उच्च सदन में उठाया जाएगा। और पढ़ें
Patna News: राजधानी पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में कई राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। और पढ़ें
Bihar: नालंदा जिले के चंडी प्रखंड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संसाधन शिक्षक को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह राशि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के इशारे पर ली जा रही थी। मामले में बीईओ को भी मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। और पढ़ें
Bihar: बिहार में संभावित हीटवेव को देखते हुए सरकार ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दस विभागों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर सभी को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने का निर्देश दिया है। सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ, अस्पतालों में ORS की व्यवस्था और मजदूरों व बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाने को कहा गया है। और पढ़ें
Bihar News: बिहार सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में एलपीजी, पीएनजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला लिया गया है। और पढ़ें
Bihar: बिहार में अंचल अधिकारियों की चल रही हड़ताल के बीच सरकार ने प्रशासनिक कामकाज जारी रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 69वीं बीपीएससी के तहत चयनित 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को विभिन्न अंचलों में पदस्थापित कर उन्हें तत्काल प्रभार सौंपा गया है। और पढ़ें
LPG Crisis: भागलपुर में रसोई गैस को लेकर अफवाहों के बीच गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग सुबह से ही लंबी कतारों में सिलेंडर लेने के लिए खड़े नजर आए। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 22 मजिस्ट्रेट की तैनाती की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। और पढ़ें
बिहार राज्यसभा चुनाव: बिहार राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं महागठबंधन ने चार विधायकों के वोटिंग में शामिल नहीं होने और धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। एनडीए नेताओं ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपनी बड़ी राजनीतिक जीत बताया है। और पढ़ें
Bihar News: सहरसा जिले के में 8 मार्च को हुई युवती की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमिका द्वारा बातचीत बंद कर देने और किसी अन्य युवक से संबंध होने के शक में उसके सिरफिरे आशिक ने ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें
Rajya Sabha Election 2026 : 14 नवंबर 2025 मंगलवार था। 16 मार्च 2026 सोमवार है। दिन अलग है। परिणाम एक। अंतराल 120 दिन करीब। कुछ बदला नहीं तेजस्वी यादव के लिए। विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारे। राज्यसभा चुनाव भी। संकेत सोचने को मजबूर कर रहा। और पढ़ें
Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव के चार महीने बाद हुए राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव में एनडीए ने जीत का परचम लहरा दिया है। पांच सीटों पर सोमवार को वोट पड़े। शाम में परिणाम की घोषणा से पहले ही एनडीए की जीत हो गई। कैसे महागठबंधन ने यह लड़ाई गंवाई? और पढ़ें
Bihar: पूर्णिया में पॉलिटेक्निक के एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई। छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि घटनास्थल से दो थाली चिकन और कई सिगरेट के अवशेष मिलने के बाद मामला उलझ गया है। परिजनों ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के एक दोस्त पर शक जताया है।
और पढ़ें
Rajya Sabha Election 2026 : नीतीश कुमार बिहार से राज्यसभा प्रत्याशी हैं। केंद्र के मंत्री तक बिहार विधानसभा में निर्वाचन देखने पहुंचे, लेकिन सीएम नीतीश कुमार दूसरी तरफ निकल गए। वैसे, उन्हें इस चुनाव में वोट भी नहीं देना है। और पढ़ें
Bihar Politics: बिहार में हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के में ढाका से राजद विधायक फैसल रहमान ने वोटिंग नहीं की। उनके इस तरह से गायब होने पर राजनीतिक विश्लेषक तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। वहीं, विधायक ने मां की तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली जाने की बात कही है और ये भी कहा कि वह जल्द ही पटना आकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी से मुलाकात करेंगे। और पढ़ें
Rajya Sabha Election: कांग्रेस के तीन विधायक पहुंच से बाहर! बिहार में हो गया खेला? | Nitish Kumar | Congress और पढ़ें
Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर क्या रहा दिनभर और कैसे हुआ 'खेल', आसान भाषा में समझिए और पढ़ें
Bihar News: नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे एक प्रोजेक्ट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र निवासी 37 वर्षीय आशीष रंजन के रूप में हुई है। और पढ़ें
Bihar: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत पंडारक थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान अपराधियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसकी पहचान प्रणव कुमार धीरज के रूप में हुई है। मौके से कई हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
Bihar News: सारण जिले के रसुलपुर थाना क्षेत्र में बालू लदे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी 25 वर्षीय सद्दाम हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। वह किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। और पढ़ें
Bihar News: रोहतास जिले के अकोढी गोला प्रखंड के बाघाखोह गांव में कुएं से मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका की पहचान गया की रहने वाली पायल यादव उर्फ पूनम देवी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंध छिपाने के लिए उसके प्रेमी धर्मेंद्र कुमार ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। और पढ़ें
Nitish Kumar: दिल्ली जाने के लिए नीतीश कुमार को छोड़ना पड़ेगा मुख्यमंत्री का पद, आखिर क्या होगा फैसला? और पढ़ें
Bihar News: जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के कलडीह गांव में हंसी-मजाक के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक के दोस्तों को मजाक करने से रोकने पर नाराज होकर उन्होंने पहले मारपीट की और फिर दर्जनभर लोगों के साथ घर पर हमला कर दिया। और पढ़ें
Bihar News: तरियानी थाना क्षेत्र के मंगुराहां गांव से 7 मार्च को लापता हुई 14 वर्षीय मुस्कान कुमारी का शव नौ दिन बाद गांव के पास गेहूं के खेत से बरामद हुआ। शव के सड़े-गले होने और जानवरों द्वारा नोचे जाने के कारण उसकी हालत बेहद खराब थी। और पढ़ें
Revenue Service officers Protest: नीतीश सरकार के खिलाफ राजस्व सेवा के अधिकारियों ने बोला हल्ला! | Bihar और पढ़ें
Bihar Daroga Result: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची देख सकते हैं। यह भर्ती 1,799 दारोगा पदों के लिए हो रही है और चयनित अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
और पढ़ें
बाढ़ अनुमंडल के राणाबीघा गांव के पास स्थित पॉलीटेक्निक काॅलेज के गेट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब पच्चासों छात्र छात्राओं को गार्ड ने काॅलेज के भीतर जाने से रोक दिया। जबकि कैंपस में कई छात्र बिना ड्रेस पहने नजर आए। और पढ़ें
महागठबंधन पांचवीं सीट पर अपनी जीत का दावा ठोक रहा है। तेजस्वी यादव आज विधानसभा वोटिंग करने पहुंचे तो उन्होंने दावा किया कि हमारे उम्मीदवार की जीत तय है। 41 विधायकों का समर्थन हमारे पास है। नेता प्रतिपक्ष के दावे के बीच कांग्रेस के तीन विधायक ट्रेसलेस हो गए। इससे सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। और पढ़ें
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से राज्यसभा जाने का एलान किया है तब से जदयू खेमे में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चाहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार बिहार में ही रहें। इस सब के बीच आज अचानक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। और पढ़ें
Bihar News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी राज्यसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों की जीत का दावा करते आ रहे हैं लेकिन विधानसभा में उनकी बहू और समधन के तेजस्वी यादव से मुलाकात की बात से हड़कंप मच गया है। जानिए अपडेट क्या है? और पढ़ें
जमुई के लगमा गांव में सोमवार देर रात 55 वर्षीय गणेश रावत की घर में सोते समय हत्या कर दी गई। सुबह पत्नी ने दरवाजा बाहर से बंद पाया। सिर पर चोट के निशान मिले। पुलिस पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
और पढ़ेंSocial Media : रातोंरात चर्चा में आना और उससे पैसे कमाना- सोशल मीडिया की यह खूबी बहुत सारे लोगों को आकर्षित करती है। हर उम्र वर्ग में। लेकिन, समझदारी की कमी इस रास्ते से जेल का सफर भी कराती है। विकास यादव की कहानी कुछ ऐसी ही है। और पढ़ें
Bihar News : सबसे बुजुर्ग मंत्री बिजेंद्र यादव राजनीति से संन्यास की बात कह चुके। अब अनंत सिंह ने आगे चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की बात से आहत होकर अनंत सिंह ने यह एलान किया है। और पढ़ें
कारगिल में ड्यूटी के दौरान पहाड़ का हिस्सा टूटकर गिरने से बेतिया के अग्निवीर जवान मनीष कुमार की मौत हो गई। तीन साथी घायल हैं। घटना से गांव में शोक है। परिवार ने शहीद पार्क और नौकरी की मांग की है।
और पढ़ेंBihar News : राज्यसभा चुनाव में मतदान के लिए विधानसभा पहुंचीं मैथिली ठाकुर अलग दिखीं, वजह यह रही। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के साथ उनकी AI जेनरेटेड तस्वीर के कारण दरभंगा में हंगामा मचा है। और पढ़ें
Bihar: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सहरसा पहुंचकर छोटू मिश्रा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए SIT जांच और स्पीडी ट्रायल की मांग की तथा राज्यसभा चुनाव में पैसे के खेल का आरोप लगाया।
और पढ़ेंBihar News : राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में जिस अधिकारी के सामने अपना आवेदन समर्पित किया था, मतदान से एक दिन पहले उनका तबादला कर दिया गया है। जानिए, कौन हैं वह और क्या चल रही चर्चा? और पढ़ें
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बाउर गांव में प्रेमिका से मिलने आए मधुबनी निवासी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पंचायत की सहमति से दुर्गा मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। फिलहाल दोनों लड़की के घर पर हैं।
और पढ़ेंBihar CM : होली के एक दिन पहले बिहार की राजनीति में जो बड़ा धमाका हुआ था, उस कड़ी का आज खास दिन है। नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतते ही बहस तेज हो जाएगी कि वह कब कुर्सी छोड़ेंगे? ऐसे में यह जानना रोचक है कि वह सांसद बनकर भी MLA बने थे, हालांकि... और पढ़ें
दरभंगा में गैस सिलेंडर की किल्लत से चाय-नाश्ते की दुकानों पर असर पड़ा है। कई दुकानदार लकड़ी और कोयले पर काम चला रहे हैं। लागत बढ़ने से चाय की कीमत 10 से बढ़कर 12 रुपये हो गई है, जिससे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ रहा है।
और पढ़ेंमोतिहारी के घोड़ासहन थाना में अमरजीत कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व प्रभारी संजीव कुमार को लाइन हाजिर कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। उन पर निजी व्यक्ति को तरजीह देने का आरोप था। नए थानाध्यक्ष के सामने हत्या और लूट मामलों के खुलासे की चुनौती है।
और पढ़ेंपूर्णिया में ड्यूटी से लौट रहे रेलवे कर्मी नवल किशोर यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाघमारा के पास भैंस के बच्चे को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। और पढ़ें