फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:19 PM, 13-Mar-2026

Ujjain में सिंहस्थ महाकुंभ से पहले Amar Ujala से क्या बोल गईं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर?

Ujjain में सिंहस्थ महाकुंभ से पहले Amar Ujala से क्या बोल गईं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर? और पढ़ें

10:19 PM, 13-Mar-2026

Bihar: खगड़िया को CM नीतीश की बड़ी सौगात, 304 करोड़ की 319 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Khagaria News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान खगड़िया में 304 करोड़ रुपये की 319 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सहायता दी गई और अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। और पढ़ें

10:16 PM, 13-Mar-2026

Bhopal में सिलेंडरों की किल्लत, देखें क्या हैं जमीनी हकीकत?

Bhopal में सिलेंडरों की किल्लत, देखें क्या हैं जमीनी हकीकत? और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 13-Mar-2026

LPG Crisis: Cylinder नहीं मिला, तो लकड़ी के चूल्हे की बढ़ी मांग..दुकानदारों की चांदी!

LPG Crisis: Cylinder नहीं मिला, तो लकड़ी के चूल्हे की बढ़ी मांग..दुकानदारों की चांदी! और पढ़ें

10:10 PM, 13-Mar-2026

बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ अवार्ड: स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में हुआ सम्मान

Patna News: स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बिहार को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का सम्मान मिला। मुंबई में आयोजित समारोह में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने अवार्ड ग्रहण किया, जिसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:09 PM, 13-Mar-2026

Bihar: सबको बोला IAS बन गया, खूब दिया ज्ञान! अब खुली पोल, तो सब रह गए हैरान..जानें क्या है मामला?

Bihar: सबको बोला IAS बन गया, खूब दिया ज्ञान! अब खुली पोल, तो सब रह गए हैरान..जानें क्या है मामला? और पढ़ें

09:58 PM, 13-Mar-2026

Bihar News: मेस का भोजन खाने के बाद 100 से अधिक जवान बीमार, बांका पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला

Banka News: बांका पुलिस लाइन के मेस में भोजन करने के बाद 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला फूड प्वाइजनिंग का माना जा रहा है और जांच जारी है। और पढ़ें

09:48 PM, 13-Mar-2026

Bihar News: दुल्हन ने दोबारा बारात बुलाकर दूल्हे सुरेंद्र के साथ लिए सात फेरे, किस अफवाह से टूटी थी शादी?

Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हे की दूसरी शादी की अफवाह के कारण वरमाला से पहले दुल्हन ने विवाह से इनकार कर दिया और बारात लौट गई। अगले दिन अफवाह झूठी साबित होने पर दोनों पक्षों की सहमति से दोबारा बारात आई और शादी संपन्न हुई। और पढ़ें

09:14 PM, 13-Mar-2026

Bihar Crime: नवादा में भारी हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, AK47 समेत क्या-क्या हुआ बरामद?

Nawada Crime: नवादा में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर AK-47 सहित कई हथियार और कारतूस बरामद किए। आरोपी पर हथियार के बल पर ठेकेदारों से लेवी वसूली का आरोप है, जबकि उसके दो सहयोगियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

09:02 PM, 13-Mar-2026

Bihar News: लापरवाही पर पांच SHO समेत 38 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोका, जहानाबाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई

Jehanabad News: जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने कार्य में लापरवाही के आरोप में पांच थाना अध्यक्ष समेत 38 पुलिस अधिकारियों का वेतन रोक दिया। क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों के जल्द निष्पादन और वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। और पढ़ें

08:46 PM, 13-Mar-2026

प्यार का कत्ल: सरकारी नौकरी मिलते ही युवक ने तोड़ा 11 साल का रिश्ता, दूसरी से कर रहा था शादी; अब दूल्हा फरार

Purnea News: पूर्णिया में बीपीएससी शिक्षक बनने के बाद युवक पर 11 साल पुराने प्रेम संबंध से मुकरने और दूसरी शादी करने की तैयारी करने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

07:54 PM, 13-Mar-2026

LPG Crisis: गैस किल्लत का असर अयोध्या की राम रसोई और दरिद्रनारायण भोज पर, व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव?

Patna News: गैस किल्लत के कारण अयोध्या की राम रसोई और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोज की व्यवस्था प्रभावित हुई है। मंदिर प्रशासन ने इंडक्शन और अन्य वैकल्पिक साधनों से सेवा जारी रखने की तैयारी शुरू की है, फिलहाल भोजन की संख्या अस्थायी रूप से घटाई गई है। और पढ़ें

07:30 PM, 13-Mar-2026

LPG Gas Booking: आपके पास भी तो नहीं आया LPG बुकिंग और डिलीवरी का ऐसा मैसेज? देखिए, कहां है खतरा

Gas Booking Fraud: एलपीजी बुकिंग के नाम पर फर्जी लिंक और एडवांस पेमेंट के जरिए साइबर ठगी की कोशिशें सामने आई हैं। वहीं, गैस किल्लत की आशंका के बीच दरभंगा में सिलेंडर न मिलने पर लोगों ने सड़क जाम किया, जबकि प्रशासन ने जांच और सुरक्षा के उपाय शुरू किए हैं। और पढ़ें

07:14 PM, 13-Mar-2026

Bihar News:पूर्णिया, सारण समेत पांच जिले यातायात प्रबंधन में सबसे आगे, जानिए, किन जिलों का प्रदर्शन खराब रहा?

बिहार सरकार सड़क दुर्घटना के आंकड़ों को वर्ष 2030 तक आधा करने के उदेश्य से ट्रैफिक प्रबंधन में बेहतरीन कार्य करने वाले टॉप-5 और खराब प्रदर्शन वाले 5 जिलों की सूची जारी की। जिलों की ट्रैफिक व्यवस्था को 10 अलग-अलग मानकों की कसौटी पर परखा गया। इसी आधार पर इनकी रैंकिंग तय की गई। और पढ़ें

06:56 PM, 13-Mar-2026

Bihar News: पटना में CNG वाहन चालकों को राहत; छह महीने में खुलेंगे 12 नए स्टेशन, लंबी कतारों से मिलेगी निजात

Patna New CNG Stations: पटना में सीएनजी वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए छह महीने में 12 नए सीएनजी स्टेशन शुरू किए जाएंगे। इससे चालकों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी। फिलहाल शहर में 38 स्टेशन हैं, जो बढ़कर करीब 50 हो जाएंगे। और पढ़ें

05:45 PM, 13-Mar-2026

Bihar News: 'वेंडर ने मालिक को गलत बता दिया था डिप्टी सीएम के बारे में'- LPG गैस एजेंसी बैकफुट पर

LPG Gas Booking : गैस एजेंसी के मालिक ने कल कहा कि डिप्टी सीएम के आदमी 15 सिलिंडर लेने आए, उन्हें भी चार मिला। आज उसी एजेंसी के मैनेजर ने कहा कि उन्हें वेंडर ने गलत जानकारी दे दी थी। ऐसी बात नहीं है। जानिए पूरा मामला। और पढ़ें

05:07 PM, 13-Mar-2026

Bihar: UPSC पास करने का फर्जी दावा कर चर्चा में आया युवक, अब दिल्ली क्यों भागा? पूर्व विधायक ने किया यह काम

Sheikhpura News: शेखपुरा के फतेहपुर गांव के रंजीत कुमार ने यूपीएससी में 440वीं रैंक आने का फर्जी दावा किया, जिसके बाद लोग उसे बधाई देने लगे। जांच में सच सामने आने पर मामला खुल गया और युवक घर छोड़कर दिल्ली फरार हो गया। और पढ़ें

04:23 PM, 13-Mar-2026

LPG Crisis: गैस सिलिंडर की किल्लत से बिहार में बढ़ी इन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रही खरीदारों की भीड़

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में एलपीजी गैस की कमी के कारण पारंपरिक चूल्हों की मांग तेजी से बढ़ गई है। गैस न मिलने और महंगाई की शिकायतों के बीच लोग चूल्हा खरीदने को मजबूर हैं, जिससे दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। और पढ़ें

03:51 PM, 13-Mar-2026

Bihar Crime: युवक की चाकू मारकर हत्या, दो साथी घायल; दो दिन पहले शादी में हुए विवाद से तार जुड़ने की आशंका

Madhepura Crime: मधेपुरा के मोहनपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने 21 वर्षीय रवि मोहन कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि दो साथी घायल हो गए। घटना के पीछे दो दिन पहले शादी समारोह में हुए विवाद से जुड़ने की आशंका जताई जा रही है। और पढ़ें

03:31 PM, 13-Mar-2026

Bomb Threat : बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप; सचिवालय थाने के सामने लगी भीड़

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में कोर्ट के बाद अब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने है। धमकी देने वाले ने बड़े धमाके की बात कही। इसके बाद फौरन बिहार पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि, जांच के दौरान कहीं से कुछ बरामद नहीं हुआ। फिलहाल हालात सामान्य हैं। और पढ़ें

02:44 PM, 13-Mar-2026

समृद्धि यात्रा में CM नीतीश ने सहरसा को 512 करोड़ की सौगात दी, महिलाओं को टोकते हुए कहा- कहां जा रही हो रे…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के तहत सहरसा का दौरा किया। उन्होंने जिलेवासियों को 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 परियोजनाओं का उपहार दिया। इसमें 70 परियोजनाओं का उद्घाटन, 20 परियोजनाओं का शिलान्यास और 35 परियोजनाओं का कार्यारंभ शामिल है। और पढ़ें

02:40 PM, 13-Mar-2026

Bihar News: किसका सिर ढूंढ़ रही बिहार पुलिस? जमीन में गर्दन से नीचे का पूरा हिस्सा देखते ही डर गए लोग

Bihar News : शरीर का बाकी हिस्सा जमीन में गाड़ा हुआ मिला, सिर गायब है। बिहार पुलिस सिर की तलाश कर रही है। पहचान छिपाने के लिए हत्यारे सिर ले गए हैं। दूर-दूर तक खोजबीन चल रही है, साथ ही शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। और पढ़ें

01:30 PM, 13-Mar-2026

Pappu Yadav on PM Modi: पीएम मोदी को ईरान का साथ देना चाहिए, बोले पप्पू यादव | Iran | Ali Khamenei

Pappu Yadav on PM Modi: पीएम मोदी को ईरान का साथ देना चाहिए, बोले पप्पू यादव | Iran | Ali Khamenei और पढ़ें

01:15 PM, 13-Mar-2026

Bihar News: बिहार में युवक की पीट-पीट कर हत्या, चोरी के शक में भीड़ बनी जल्लाद! गांव में तनाव का माहौल

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में बकरी चोरी के मामूली आरोप में एक युवक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया। यह हत्या भीड़ ने की, जिसके बाद इलाके में तनाव पसर गया। परिजनों ने पप्पू राय पर बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मुख्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:01 PM, 13-Mar-2026

Bihar News: SC-ST केस का डर या दबाव की साजिश? 18 साल के युवक की आत्महत्या से मचा हड़कंप

पूर्णिया जिले के गुलाबबाग जीरो माइल इलाके में 18 साल के युवक मोहम्मद याकिब ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि होली से एक दिन पहले हुए विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने 9 मार्च को याकिब समेत 10 लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। और पढ़ें

12:49 PM, 13-Mar-2026

Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की असली उम्र क्या है? कहीं 49 तो कहीं 45 चल रहा, जनिए सच

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की उम्र को लेकर स्पष्टीकरण आ गया है। पार्टी और परिजनों ने सही उम्र बता दिया। सभी लोगों से इसे ही सही मानने की अपील की। यह भी कहा कि निशांत कि वास्तविक उम्र यही है। यही जन्मतिथि आधार कार्ड पर भी दर्ज है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

11:45 AM, 13-Mar-2026

Bihar News: सरकारी बोर्ड, फर्जी रौब और उगाही का खेल! वैशाली में नकली अधिकारी का बड़ा भंडाफोड़

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने फर्जी अधिकारी बनकर उगाही करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार पर बिहार सरकार का बोर्ड लगाकर खुद को मद्य निषेध विभाग का अधिकारी बताता था और शराब कारोबार से जुड़े लोगों को कार्रवाई की धमकी देकर पैसे वसूलता था। और पढ़ें

11:24 AM, 13-Mar-2026

Bihar News: जमीन विवाद ने ली दो जिंदगियां! सो रहे वृद्ध दंपति की गला रेतकर हत्या, गांव में दहशत

बिहार के बांका जिले के बसन्तपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देर रात अज्ञात अपराधियों ने गोहाल में सो रहे वृद्ध दंपति कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। और पढ़ें

11:02 AM, 13-Mar-2026

Bihar News: गैस सिलेंडरों का काला खेल बेनकाब! छापेमारी में 135 से ज्यादा एलपीजी सिलेंडर जब्त

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि वार्ड संख्या 15 के पोखर बस्ती इलाके में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर अधिक कीमत पर बेचने की तैयारी की जा रही है। और पढ़ें

10:45 AM, 13-Mar-2026

Bihar News: सरकारी डॉक्टर, हाथ में जाम और कमरे में डांस! वायरल VIDEO ने उड़ाए प्रशासन के होश

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच पूर्णिया जिले से एक विवादित मामला सामने आया है। बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रिंस कुमार सुमन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें

09:56 AM, 13-Mar-2026

Bihar News: भ्रष्टचार के आरोपी उपमहाप्रबंधक के घर से मिले 1.32 करोड़ के जेवरात, 32 लाख कैश; जानिए पूरा मामला

Patna Crime News: पटना में एक बड़े भ्रष्ट अफसर की पोल खुली है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने आरोपी अफसर के घर पर छापेमारी की तो कैश और जेवरात देख कर दंग रह गए। 150 से अधिक तो केवल सोने के जेवरों के रसीद बरामद हुए हैं। आरोपी अफसर की घर से और क्या-क्या सामान मिले? आइये जानते हैं...  और पढ़ें

08:55 AM, 13-Mar-2026

Bihar News: नवादा पहुंचे क्रिकेटर ईशान किशन, प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया जोरदार स्वागत

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नवादा पहुंचने पर उनके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उनके शहर आने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उनके आवास सावित्री सेवा सदन के बाहर जुट गए और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। और पढ़ें

08:44 AM, 13-Mar-2026

Bihar News: गैस संकट पर बड़ा फैसला! सिलेंडर के लिए DAC नंबर खत्म, लेकिन होटल-रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा असर

कौशल कुमार ने दरभंगा में गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब सिलेंडर लेने के लिए 6 अंकों वाले DAC नंबर की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। साथ ही जिले की सभी गैस एजेंसियों को रोजाना कम से कम 500 उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने का निर्देश दिया गया है। और पढ़ें

08:31 AM, 13-Mar-2026

Bihar: समृद्धि यात्रा के तहत आज सहरसा पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 512 करोड़ की 125 योजनाओं की देंगे सौगात

नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत 13 मार्च 2026 को सहरसा पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री मधेपुरा से हेलीकॉप्टर के जरिए सहरसा आएंगे और जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे। इस दौरान वे कुल 512 करोड़ रुपये की लागत वाली 125 परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और कार्यारंभ करेंगे। और पढ़ें

06:20 AM, 13-Mar-2026

Bihar: डांस सिखाने का झांसा, नेपाल में बेचने की साजिश! धमकी वाले मैसेज से खुला राज, पुलिस ने बचाईं दो नाबालिग

छपरा के तरैया थाना क्षेत्र में बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय की कक्षा छह की दो छात्राएं गायब हो गईं। गायब छात्राओं में मुरलीपुर गांव निवासी अजय साह की 13 वर्षीय बेटी दिव्या कुमारी और चैनपुर खराटी गांव निवासी संजय महतो की 13 वर्षीय बेटी रामावती कुमारी शामिल हैं। और पढ़ें

06:15 AM, 13-Mar-2026

Bihar News: वरमाला के वक्त खुला सच! दूल्हा बना बंधक, दुल्हन ने शादी से किया चौंकाने वाला इंकार; जानें क्यों

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में एक शादी के दौरान विवाद खड़ा हो गया। दूल्हा सुरेंद्र कुमार बैंड बाजा और बारात लेकर दुल्हन के घर पहुँचा। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार द्वार पूजाई और वरमाला के लिए मंच तैयार किया गया। और पढ़ें

04:20 AM, 13-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू में शामिल होने के बाद से ही काफी सक्रिया नजर आ रहे हैं। निशांत कुमार ने 11 मार्च को जदयू दफ्तर में पहुंचकर पार्टी के युवा विधायकों, वरिष्ठ पदाधिकरियों और युवा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बिहार के कई जिलों से पार्टी के पदाधिकारी निशांत से मिलने आए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें