फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:34 PM, 12-Mar-2026

Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले सम्राट के आवास पर बड़ी बैठक, कहा- एनडीए की जीत पक्की

Bihar : राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए और महागठबंधन दोनों अपनी ताकत झोंक रहे हैं। दो दिन पहले तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की थी। कल एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष से तेजस्वी ने मुलाक़ात की। आज सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर बड़ी बैठक की। और पढ़ें

10:19 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: कालाबाजारी पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन सिलेंडर जब्त, नियम तोड़े गए प्रतिष्ठानों को दी गई चेतावनी

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल और कालाबाजारी रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में गैस एजेंसी के अधिकारी और बाढ़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी की। और पढ़ें

10:14 PM, 12-Mar-2026

'China, America, Russia..', हमपर हमला कर देंगे..', अचानक ये क्यों बोले Nishikant Dubey?

'China, America, Russia..', हमपर हमला कर देंगे..', अचानक ये क्यों बोले Nishikant Dubey? और पढ़ें

विज्ञापन
10:12 PM, 12-Mar-2026

'अब नया संगठन बनाएंगे..' PK ने किया 'भयंकर' एलान! Bihar को लेकर क्या-क्या कहा?

'अब नया संगठन बनाएंगे..' PK ने किया 'भयंकर' एलान! Bihar को लेकर क्या-क्या कहा? और पढ़ें

10:08 PM, 12-Mar-2026

Jharkhand Vidhansabha में किसानों के लिए BJP ने किया प्रदर्शन, सरकार को घेरते हुए क्या-क्या कहा?

Jharkhand Vidhansabha में किसानों के लिए BJP ने किया प्रदर्शन, सरकार को घेरते हुए क्या-क्या कहा? और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, गोपालगंज में राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह निलंबित

गोपालगंज जिले के बरौली में तैनात राजस्व अधिकारी विजय कुमार सिंह को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। छह हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। और पढ़ें

10:03 PM, 12-Mar-2026

मिल गया न्योता! Samrat Chaudhary के घर पहुंचे NDA नेता, कुछ बड़ा होगा? जानें क्या है प्लान?

मिल गया न्योता! Samrat Chaudhary के घर पहुंचे NDA नेता, कुछ बड़ा होगा? जानें क्या है प्लान? और पढ़ें

10:01 PM, 12-Mar-2026

PM Kisan Samman Nidhi: 13 March को Bihar के किसानों को मिलेगा गिफ्ट! खाते में आएंगे ₹2000

PM Kisan Samman Nidhi: 13 March को Bihar के किसानों को मिलेगा गिफ्ट! खाते में आएंगे ₹2000 और पढ़ें

09:09 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: सिलेंडर संकट से हाहाकार! DMCH में मरीजों को अब दोनों समय मिला भात-दाल

दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिलेंडर की कमी के कारण बीती रात से मरीजों को रात के भोजन में रोटी नहीं मिल रही है। अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1500-1600 मरीजों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। और पढ़ें

09:00 PM, 12-Mar-2026

Gas Booking : बिना गैस दिए ही डिलीवरी का आया मैसेज, वेंडर कैसे कर रहे हैं खेल; देखिये अमर उजाला की पड़ताल

Bihar : ग्राहक के मोबाइल पर एक मैसेज आया। फिर दूसरा मैसेज आया फीडबैक देने का। ग्राहक ने ख़ुशी में तुरंत फीडबैक भी दे दिया। ख़ुशी थी कि जंग जीत गए यानी अब दिल को सुकून मिल गया कि अब गैस मेरे घर पर आ रहा है, लेकिन यह क्या? यह तो खेल हो गया। और पढ़ें

08:57 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: कटिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत कटिहार पहुंचे और जिले में कुल 443 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं की कुल लागत 409.31 करोड़ रुपये है। और पढ़ें

08:52 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: निशांत कुमार का भावुक स्वागत: पैतृक गांव में पहुंचे, पूर्वजों को अर्पित की श्रद्धांजलि

जदयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार पहली बार अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे। भारी सुरक्षा के बीच सैकड़ों समर्थकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने रामलखन सिंह वाटिका में अपने दादा-दादी और मां की आदमकद प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की और देवी स्थान में पूजा-अर्चना की। और पढ़ें

07:55 PM, 12-Mar-2026

Bihar: 'मेरे कृष्ण हैं CM नीतीश', मंच पर भावुक हुईं मंत्री लेसी सिंह,सिसकियों के बीच बयां किया संघर्ष का सफर

पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में जदयू की वरिष्ठ मंत्री लेसी सिंह ने मंच से भावुक होकर मुख्यमंत्री को भगवान कृष्ण की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि कठिनाइयों के समय मुख्यमंत्री उनके और उनके परिवार के लिए ढाल बने। और पढ़ें

07:13 PM, 12-Mar-2026

Bihar Hooch Tragedy : पहले आंख की रोशनी गई, फिर मौत; बिहार में कहां सामने आया जहरीली शराब का मामला?

छपरा जिले में पानापुर थाना क्षेत्र के दुबौली और धेनुकी गांव में जहरीला शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। 42 वर्षीय धर्मेंद्र राय और 50 वर्षीय सुकन नट की जान गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है। और पढ़ें

06:55 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: हाई टेंशन तार की चपेट में ससुर-दामाद की मौत, गांव में शोक की लहर

बिहार के सीवान जिले के गंगपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। राजकुमार बिन और उनके ससुर राम अयोध्या प्रसाद हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही मृत हो गए। और पढ़ें

06:52 PM, 12-Mar-2026

Bihar : 'गैस नहीं है, डिप्टी सीएम के आदमी आए तो बचे चार सिलेंडर ले गए'- LPG एजेंसी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Bihar : सरकार और एलपीजी के जीएम भले ही गैस की कमी नहीं होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इससे आम और खास दोनों परेशान हैं। तभी तो गैस एजेंसी से सम्राट चौधरी ने 15 सिलिंडर की मांग की थी, लेकिन 4 ही ले जा पाए। और पढ़ें

06:37 PM, 12-Mar-2026

LPG Crisis: Cylinder की किल्लत से बेफिक्र Bihar का ये गांव, गोबर गैस से चल रही Gayaji के इस गांव की रसोई

LPG Crisis: Cylinder की किल्लत से बेफिक्र Bihar का ये गांव, गोबर गैस से चल रही Gayaji के इस गांव की रसोई और पढ़ें

05:17 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: बैठक के बीच वार्ड पार्षद ने दिया त्यागपत्र, बोले- नाकाम कहलाना मंजूर नहीं, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरपुर नगर निगम की बैठक के दौरान उस समय हलचल मच गई जब वार्ड संख्या 20 के पार्षद संजय कुमार केजरीवाल ने अचानक अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र महापौर को भेजा और इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी। और पढ़ें

04:57 PM, 12-Mar-2026

Bihar: पैरों में ताकत नहीं, इरादों में तूफान: 15 साल की सोनी का संघर्ष सुनकर हर कोई रह जाएगा भावुक

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बेहद मार्मिक और प्रेरणादायक कहानी सामने आई है। भोरे क्षेत्र के रामनगर हुसेपुर गांव की रहने वाली 15 वर्षीय सोनी कुमारी दोनों पैरों से दिव्यांग है, फिर भी पढ़ाई के लिए उसका जज्बा कम नहीं हुआ। और पढ़ें

04:48 PM, 12-Mar-2026

Gas Booking : गैस सिलेंडर के पर्याप्त स्टॉक का सच, उहापोह की बनी है स्थिति; नंबर लगाने में हो रही दिक्कत

Gas Cylinder shortage in Bihar : युद्ध के डर से लोग खाली सिलेंडर होते ही तुरंत दूसरा बुक कर रहे हैं, जिससे किल्लत जैसी स्थिति हो गई है। एजेंसी कह रही है गैस नहीं है, जब आएगा तब मिलेगा। ऐसे में लोग उहापोह की स्थिति में हैं। और पढ़ें

04:40 PM, 12-Mar-2026

Bihar: 'कभी अपहरण का गढ़ था पूर्णिया',समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी बोले- अब विकास और सुशासन है नई पहचान

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समृद्धि यात्रा के दौरान पूर्णिया और कटिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार में अपहरण का बड़ा कारोबार चलता था और उसका केंद्र पूर्णिया था। और पढ़ें

04:13 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: गहनों के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, दुकानदार ने शादी से पहले मां-बेटी पर फेंका तेजाब

बिहार के मधेपुरा जिला मुख्यालय के पुरानी बाजार वार्ड संख्या-10 में गहनों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने मां और बेटी पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में जुलेखा खातून और उनकी बेटी आसमा प्रवीण गंभीर रूप से झुलस गईं। और पढ़ें

04:06 PM, 12-Mar-2026

Bihar: राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार का बड़ा कदम! नहीं रुकेंगे काम, जानें कौन संभालेंगा जिम्मेदारी

बिहार में अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के बीच सरकार ने आम लोगों के जमीन से जुड़े काम प्रभावित न हों, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था लागू की है। और पढ़ें

03:54 PM, 12-Mar-2026

Bihar News: नौ महीने से पत्नी मायके में, अकेलेपन ने ली जान, पति ने फंदे से लटककर दी जान

बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के लगमा गांव में पारिवारिक विवाद से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान धर्मवीर झा के रूप में हुई है। और पढ़ें

03:42 PM, 12-Mar-2026

Bihar: समृद्धि यात्रा में पूर्णिया को सौगात! CM नीतीश ने 200 योजनाओं का किया शुभारंभ, विकास का लिया संकल्प

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत पूर्णिया पहुंचे और 485 करोड़ रुपये की लागत वाली 200 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने मां पूरणदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दौरे की शुरुआत की और बाद में इंदिरा गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। और पढ़ें

01:52 PM, 12-Mar-2026

Dilip Jaiswal: कौन-सी नई पॉलिसी लाने जा रही है बिहार सरकार? बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बता दिया | Bihar

Dilip Jaiswal: कौन-सी नई पॉलिसी लाने जा रही है बिहार सरकार? बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बता दिया | Bihar और पढ़ें

01:41 PM, 12-Mar-2026

LPG Crisis: लाइन में घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिला सिलिंडर, गुस्साए लोग डीएम आवास पहुंच गए; खूब हंगामा

LPG Crisis: मुजफ्फरपुर में घरेलू गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ता खाली सिलिंडर लेकर डीएम आवास पहुंच गए और एजेंसी पर मनमानी व कालाबाजारी का आरोप लगाया। प्रशासन ने गैस पर्याप्त होने और शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।

और पढ़ें

01:36 PM, 12-Mar-2026

Gopalganj: आंखों में डॉक्टर बनने का सपना..दिव्यांगता को मात देकर स्कूल जा रही गोपालगंज की सोनी | Bihar News

Gopalganj: आंखों में डॉक्टर बनने का सपना..दिव्यांगता को मात देकर स्कूल जा रही गोपालगंज की सोनी | Bihar News और पढ़ें

12:43 PM, 12-Mar-2026

पटना में गैस संकट गहराया: सिलिंडर नहीं मिलने पर लोगों ने NH-98 किया जाम, कहा- चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है

LPG Crisis: फुलवारी शरीफ में एलपीजी गैस की भारी किल्लत से परेशान लोगों ने नौसा मोड़ के पास पटना-एम्स रोड स्थित NH-98 को जाम कर दिया। कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं में आक्रोश है, पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम हटवाया।

और पढ़ें

12:29 PM, 12-Mar-2026

Hemant Soren: झारखंड पुलिस को मिली 600 नई चमचमाती गाड़ियां, अब विधि-व्यवस्था होगी और भी दुरुस्त

Hemant Soren: झारखंड पुलिस को मिली 600 नई चमचमाती गाड़ियां, अब विधि-व्यवस्था होगी और भी दुरुस्त और पढ़ें

12:22 PM, 12-Mar-2026

Bihar: Admit Card आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा

Bihar: Admit Card आया तो परीक्षार्थी ने पकड़ लिया सिर! एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर देख मचा हंगामा और पढ़ें

12:19 PM, 12-Mar-2026

Bihar: एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान, गला दबाकर हत्या का आरोप; दहेज के भेंट चढ़ी बेटी

वैशाली के सदर थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर नवविवाहिता रंगीला कुमारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने पति और सास पर गला दबाकर हत्या कर शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

11:27 AM, 12-Mar-2026

LPG Crisis: लाइन में लगे रहे, गैस नहीं मिली तो भड़क गए लोग...शिवहर में गुस्साई भीड़ ने सड़क कर दिया जाम

शिवहर के लचका पुल स्थित एचपी गैस एजेंसी पर गैस नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गुरुवार को हंगामा कर शिवहर–पिपराही सड़क जाम कर दी। अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों को शांत कराकर गैस वितरण शुरू कराया गया।

और पढ़ें

11:11 AM, 12-Mar-2026

Bihar: आधी रात इस शहर में चोरों का कारनामा, ट्रांसफार्मर खोलकर कीमती सामान ले उड़े; ग्रामीणों में दहशत

मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र के शिवदहा तिरसठ गांव में देर रात चोरों ने सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके कीमती पुर्जे चोरी कर लिए। सुबह घटना का पता चलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

10:32 AM, 12-Mar-2026

पूर्णिया में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा आज: 485 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्णिया में समृद्धि यात्रा के दौरान 485 करोड़ रुपये की 92 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत के नेतृत्व में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। और पढ़ें

09:55 AM, 12-Mar-2026

Bihar Crime: फोन आया ‘फांसी लगा ली’, परिजन पहुंचे तो घर पर ताला लटका मिला; विवाहिता की मौत पर उठे सवाल

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के बड़की टेंगरैला गांव में विवाहिता नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव गायब होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:20 AM, 12-Mar-2026

Bihar Missing Case: दरभंगा में मां-बेटा पांच दिन से गायब, खरीदारी करने गईं थीं; पति ने अपहरण का लगाया आरोप

दरभंगा में शादी की खरीदारी करने गई महिला अपने छोटे बेटे के साथ पांच दिनों से लापता है। पति ने विशनपुर थाने में चार लोगों पर अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दी है। महिला के पास नकद और जेवर होने की बात भी कही गई है।

और पढ़ें

09:13 AM, 12-Mar-2026

Bihar News: सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में

Rajya Sabha Election:राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष के विधायकों को एकजुट होते देख अब एनडीए के विधयकों को भी एकजुट किया जा रहा है। इसके लिए तीन अलग अलग दिन तीन बड़े नेताओं ने अपने आवास पर बैठक बुलाई है। पहली बैठक आज शाम बुलाई गई है।  और पढ़ें

08:39 AM, 12-Mar-2026

Bihar: तेजस्वी यादव ने बताया- बिहार कहां आगे हुआ और कहां पिछड़ गया? 21 साल में NDA ने क्या किया, सूची जारी की

Tejashwi Yadav : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मुखर होकर सामने आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह लिखा कि बिहार कहां आगे और कहां पीछे हुआ है। उन्होंने बिहार की इस हालत का कारण करीब 21 साल पहले आई एनडीए सरकार को बताया है। और पढ़ें

08:36 AM, 12-Mar-2026

Bihar Crime: रास्ते में रोका, लूट की कोशिश…विरोध किया तो बदमाशों ने चला दी ताबड़तोड़ गोली; मधुबनी में सनसनी

Bihar Crime: मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में शादी समारोह में जा रहे दो युवकों को बाइक सवार बदमाशों ने घेरकर मोबाइल और पैसे छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक के हाथ और दूसरे की कमर में गोली लगी।

और पढ़ें

08:18 AM, 12-Mar-2026

Chamki Bukhar Case: मुजफ्फरपुर में फिर मिला चमकी बुखार का मरीज, पांच साल का बच्चा अस्पताल में हुआ भर्ती

मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के भरथुआ गांव के साढ़े पांच वर्षीय बच्चे में एईएस (चमकी बुखार) की पुष्टि हुई। 9 मार्च को एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती बच्चे को इलाज के बाद 11 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

और पढ़ें

08:08 AM, 12-Mar-2026

LPG Crisis: सिलेंडर संकट के दौर में राहत की कहानी, गोबर गैस से चल रही गया जी के इस गांव की रसोई; क्या खास?

बतसपुर गांव एलपीजी संकट के बीच आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गया है। यहां चार वर्षों से गोबर गैस प्लांट के जरिए 40–50 घरों में पाइपलाइन से गैस पहुंच रही है, जिससे रसोई और खेती दोनों को फायदा मिल रहा है।

और पढ़ें

07:54 AM, 12-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

महाराष्ट्र में आपसी विवाद के दौरान नशे में धुत दोस्तों ने एक युवक के रेक्टम में स्टील का ग्लास डाल दिया। सात दिनों की असहनीय पीड़ा और लंबी ट्रेन यात्रा के बाद, पूर्णिया के डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन कर युवक की जान बचाई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें