Bihar News : गृह मंत्री अमित शाह पटना आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का बतौर राज्यसभा प्रत्याशी नामांकन है, वह एक उद्देश्य निर्धारित है। चर्चा है कि राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार भी नामांकन करेंगे, इसलिए भी शाह आ रहे। तो क्या बिहार बदलने वाला है? और पढ़ें
सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुरहर गांव में होली के दिन सेफ्टी टैंक में दम घुटने से बाप-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर है। बच्चा गिरने के बाद उसे बचाने उतरे सात लोग जहरीली गैस की चपेट में आ गए। और पढ़ें
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय हो चुका है। यह बात बिहार सरकार के मंत्री के बॉडी लैंग्वेज से स्पष्ट हो चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन फैसला सीएम स्वयं लेंगे। और पढ़ें
Bihar : निशांत के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार को पटना पहुंच रहे हैं। इस वजह से राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। और पढ़ें
पंडारक थाना क्षेत्र में होली के दिन अबीर खेलने जा रहे तीन लोगों को अज्ञात फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। और पढ़ें
नेपाल में प्रतिनिधि सभा चुनाव को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। जोगबनी सेक्टर समेत सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। और पढ़ें
वैशाली के तिसीऔता थाना क्षेत्र में जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में नहाने गए तीन किशोर डूब गए। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक का अस्पताल में इलाज जारी है। और पढ़ें
गोपालगंज के भोरे-भिंगारी रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। और पढ़ें
Holi 2026 : बिहार में होली पर कभी अखबारों का विशेष संस्करण निकलता था। उसमें फर्जी खबरें होती थीं, बुरा न मानो होली है। इस समय बिहार की राजनीति को लेकर ऐसा ही कुछ चल रहा है। इससे फायदा किसे है, यह भी चर्चा में है। और पढ़ें
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में वैशाली जिले के खजबत्ता गांव निवासी अर्जुन कुमार की दुबई में मौत हो गई। अर्जुन दुबई में गैस पाइपलाइन का काम करने वाली कंपनी गैसफार में रिगर के तौर पर नौकरी कर रहे थे। और पढ़ें
अररिया जिले के फारबिसगंज में होली के दिन बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे 38 वर्षीय निशु ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परवाहा गांव में शोक की लहर है। और पढ़ें
वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र में होली की पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जा सकते हैं? राज्य की सियासत से जुड़ी यह खबर सोशल मीडिया होते हुए मुख्य धारा तक पहुंच गई। दावा है कि बिहार के सीएम भाजपा से होंगे, निशांत डिप्टी सीएम और नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे। अमर उजाला की इस रिपोर्ट में जानिए इस बड़ी राजनीतिक हलचल से जुड़े तमाम अपडेट्स और पढ़ें
गोपालगंज में होली धुरखेल और प्रसिद्ध कुर्ताफाड़ परंपरा के साथ उल्लासपूर्ण माहौल में मनाई गई। शहर से लेकर गांवों तक रंग, गुलाल और फगुआ गीतों की धूम रही, जबकि प्रशासन की सतर्कता में पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। और पढ़ें
दरभंगा में होली ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले चार सिपाहियों को जगुनाथ रेड्डी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। केवटी और लहेरियासराय थाना क्षेत्र में तैनात जवान ड्यूटी से गायब पाए गए थे, जिसके बाद यह सख्त कार्रवाई की गई। और पढ़ें
पूर्णिया में होली का पर्व परंपरा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण अंचलों में फगुआ गीतों की गूंज रही, वहीं शहरी इलाकों में युवाओं ने डीजे की धुन पर रंगों का आनंद लिया। प्रशासन की सतर्कता से पूरा पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। और पढ़ें
Bihar News: बिहार के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में पिछले दो दिनों से लोग होली के रंगों में रंगे हैं। शहर में आज होली की धूम है। सुबह से ही लोग एक दूसरे से मिलकर रंगों में रंगते दिख रहे। लोग पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ होली के गीत गा रहे हैं। महिलाएं घरों में विशेष पकवान बना रही हैं, और घर-घर मेहमानों का स्वागत किया जा रहा है। आइये जानते हैं कहां क्या हो रहा है? और पढ़ें
जहानाबाद में होली के दिन एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय पिंटू कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना पटना–गया रेलखंड पर समोचक रेलवे पुल के पास हुई। और पढ़ें
पटना के दानापुर स्थित रूपसपुर आरओबी पुल के पास होली की सुबह एक मोटर गैरेज में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। त्योहार के दिन हुई इस घटना से इलाके में दहशत और मायूसी का माहौल है। और पढ़ें
मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई और लाठी-डंडे चलाए गए। और पढ़ें
जमुई जिले में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर और गांवों में बच्चे, युवा और बुजुर्ग अबीर-गुलाल और रंगों के साथ होली खेल रहे हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर जिले में होली पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सड़कों पर उतरकर होली खेल रहे हैं। युवाओं की टोली सड़क पर एक-दूसरे के साथ अबीर और गुलाल से होली मना रही है। घरों में भी लोग पुआ और अन्य पकवानों का आनंद ले रहे हैं। और पढ़ें
सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में रेलवे इंजीनियर स्नेह रंजन की मौत हो गई। उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। और पढ़ें
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य करा रही कंपनी के निर्माण स्थल पर अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर आगजनी, तोड़फोड़ और चोरी की घटना को अंजाम दिया। और पढ़ें
Rajasthan News: अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सैयद सलमान चिश्ती ने अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को लेकर अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवतावादी विचारधारा के विरोध में वैश्विक समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से मध्य पूर्व में बड़े युद्ध का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही भारत सरकार से शांति की पहल करने और क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
और पढ़ें