फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:07 PM, 26-Feb-2026

बिहारियों की 'बल्ले-बल्ले'! Araria पहुंच Amit Shah ने कर दिया ये वादा! जानें आखिर क्या-क्या कहा?

बिहारियों की 'बल्ले-बल्ले'! Araria पहुंच Amit Shah ने कर दिया ये वादा! जानें आखिर क्या-क्या कहा? और पढ़ें

10:04 PM, 26-Feb-2026

Bihar: 'सीमा से 10 किमी के दायरे में अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त', अमित शाह बोले- घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा

 केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अररिया के सिकटी एसएसबी कैंप में भारत-नेपाल सीमा से सटे सीमांचल इलाके में राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में सभी अवैध निर्माणों को चिन्हित कर ध्वस्त करने और घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने की कार्रवाई तेज करने का ऐलान किया। और पढ़ें

10:02 PM, 26-Feb-2026

जब अचानक Bihar की शराबबंदी पर गाना सुनाने लगे BJP विधायक! और क्या-क्या कह गए?

जब अचानक Bihar की शराबबंदी पर गाना सुनाने लगे BJP विधायक! और क्या-क्या कह गए? और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 26-Feb-2026

Patna Metro: पटनावासियों को रामनवमी से पहले नीतीश सरकार देगी तोहफा, 6.2 KM मेट्रो परिचालन की शीघ्र होगी शुरुआत

Patna Metro Route : धीरे-धीरे पूरे पटना में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी, जिसकी शुरुआत बिहार विधान सभा चुनाव की घोषणा से पहले शुरू की गई थी। होली के बाद मेट्रो ट्रेन पांच स्टेशनों के बीच दौड़ने लगेगी, जबकि पटना में कुल 26 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। और पढ़ें

09:27 PM, 26-Feb-2026

Kaimur: जेल से छूटे..कराया नर्तकी का डांस! फिर शराब पार्टी में हो गया बवाल..

Kaimur: जेल से छूटे..कराया नर्तकी का डांस! फिर शराब पार्टी में हो गया बवाल.. और पढ़ें

विज्ञापन
08:49 PM, 26-Feb-2026

Bihar: बीटेक छात्र की संदेहास्पद मौत, दोस्त के कमरे में मिला शव, परिवार में मातम

दरभंगा के शिवहर इंजिनियरिंग कालेज के फाइनल ईयर बीटेक छात्र आदित्य मिश्रा की संदेहास्पद मौत हो गई। वह अपने दोस्त आशीष कुमार के कमरे में सोया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें

08:38 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, लोजपा आर का झंडा लगी गाड़ी ने मारी टक्कर, युवती गंभीर

जमुई शहर के जमुई लखीसराय मुख्य मार्ग पर भगत पेट्रोल पंप के पास लोजपा रामविलास का झंडा लगी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर कई बाइकों और एक दुकान से टकरा गई। और पढ़ें

08:29 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: बख्तियारपुर जंक्शन पर हड़कंप, इंटरसिटी एक्सप्रेस में चेन पुलिंग से आधे घंटे तक रुकी ट्रेन

दानापुर रेल मंडल के बख्तियारपुर जंक्शन पर दानापुर भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में असामाजिक तत्वों ने अलार्म चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन को प्रस्थान करते ही रोकना पड़ा। ट्रेन शाम छह बजकर एक मिनट पर प्लेटफार्म पर पहुंची थी और छह बजकर तीन मिनट पर खुलते समय चेन खींची गई। और पढ़ें

08:13 PM, 26-Feb-2026

Buxar में सनकी आशिक ने कैसे मारी दुल्हन को गोली, चश्मदीदों ने सब बताया!

Buxar में सनकी आशिक ने कैसे मारी दुल्हन को गोली, चश्मदीदों ने सब बताया! और पढ़ें

07:14 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: कोर्ट का बड़ा फैसला, घनश्याम झा हत्याकांड में छह दोषियों को आजीवन कारावास

दरभंगा के बेनीपुर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने घनश्याम झा हत्या मामले में छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसे नहीं चुकाने पर छह माह की अतिरिक्त साधारण कैद होगी। और पढ़ें

07:09 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: पीडीएस की आड़ में शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर गांव में पीडीएस दुकान की आड़ में चल रही अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में शराब, अलग अलग ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, उपकरण और कच्चा माल बरामद किया गया। और पढ़ें

07:03 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर ट्रक से भिड़ी, एक की मौत और 19 घायल

रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर ट्रैवलर और खड़ी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में एक यात्री की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। सभी यात्री तमिलनाडु के थे और धार्मिक यात्रा पर वाराणसी से गया जा रहे थे। और पढ़ें

06:25 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: FCI गोदाम में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल

मोकामा स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में काम कर रहे मजदूर अखिलेश्वर प्रसाद की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। और पढ़ें

06:20 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: सीमांचल बंटवारे की अफवाह पर फुल स्टॉप! शाहनवाज हुसैन ने कहा- बिहार नहीं टूटेगा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन सहरसा दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत की। सीमांचल को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने की अटकलों को उन्होंने पूरी तरह अफवाह बताया और कहा कि बिहार बड़ा राज्य है और आगे भी बड़ा ही रहेगा। और पढ़ें

06:13 PM, 26-Feb-2026

Bihar: फाइलेरिया दवा के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंप,इलाज के बाद स्थिति सामान्य

मुंगेर के असरगंज प्रखंड स्थित एक विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान दवा खाने के बाद 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और कुछ को बेहोशी की शिकायत हुई। सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य हो गई। और पढ़ें

05:53 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: जंगली हाथी का आतंक, सोन तटीय इलाकों में मवेशियों और फसलों को भारी नुकसान; ग्रामीणों में दहशत

रोहतास जिले के सोन तटीय इलाकों में पिछले चार दिनों से एक जंगली हाथी ने भारी उत्पात मचा रखा है। हाथी के हमले में आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं। और पढ़ें

05:27 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: फतुहा स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस में बवाल, बारातियों पर हमले में पिता पुत्र गिरफ्तार

दानापुर रेल मंडल के फतुहा स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस में बारातियों पर हुए हमले के मामले में रेल पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने मौजीपुर निवासी शंकर राय और उनके बेटे सोनू कुमार को छापेमारी कर पकड़ा। और पढ़ें

04:25 PM, 26-Feb-2026

Bihar: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत, शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, छाया मातम

पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा नदी थाना क्षेत्र में नैनहा ढाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों युवक शादी समारोह से घर लौट रहे थे। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। और पढ़ें

04:06 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: 35 बैलगाड़ी, शहनाई की धुन और दो किलोमीटर का सफर, समस्तीपुर में अनोखी शादी की चर्चा

समस्तीपुर में एक होटल कारोबारी की बेटी की शादी में अनोखी बारात निकली, जिसमें बाराती 35 बैलगाड़ियों पर सवार होकर करीब दो किलोमीटर का सफर तय करते नजर आए। और पढ़ें

03:38 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: चोरी की अफवाह पर बवाल, महिला को बंधक बनाकर पीटा; अस्पताल में चल रहा इलाज

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह ने हिंसक रूप ले लिया, जहां ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला को बच्चा चोर समझकर बंधक बना लिया और उसकी पिटाई कर दी। और पढ़ें

03:00 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: जमीनी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवाडीह गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर 52 वर्षीय द्वारिका प्रसाद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।  और पढ़ें

02:16 PM, 26-Feb-2026

Bihar: जेल से छूटे युवक की खुशी में पार्टी पड़ी भारी, पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत में फायरिंग; कैमूर में आधी रात बवाल

कैमूर के कुदरा में जेल से छूटे युवक की खुशी में चल रही डांस पार्टी पर पहुंची पुलिस पर पथराव और फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हुआ। विरोध में ग्रामीणों ने छह घंटे सड़क जाम किया, 28 नामजद सहित 78 पर केस दर्ज।

और पढ़ें

01:38 PM, 26-Feb-2026

Bihar Accident: सासाराम स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से गिरा यात्री बचा

दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरे यात्री को आरपीएफ एएसआई दिलीप कुमार ने बचा लिया। यात्री सुरक्षित रहा, जबकि बचाव के दौरान एएसआई घायल हो गया। 

और पढ़ें

12:44 PM, 26-Feb-2026

Amit Shah In Bihar: 'सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन जल्द', अररिया में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर अररिया और पूर्णिया पहुंचे। सिकटी में एसएसबी कार्यक्रम में भाग लेते हुए शाह ने कहा कि सीमांचल से घुसपैठियों को बाहर करने का मिशन शुरू होने वाला है।

और पढ़ें

12:20 PM, 26-Feb-2026

दिल्ली का समयपुर बादली हत्याकांड: 10 साल से रह रहा था बिहार का आरोपी, परिवार बोला- विवाद की जानकारी नहीं

दिल्ली के समयपुर बादली में पत्नी समेत अपनी तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या करने का आरोपी मुनचुन केवट बाढ़ अनुमंडल के मोकिमपुर गांव का रहने वाला है। इस हत्याकांड के बाद गांव में शोक का माहौल है। और पढ़ें

12:05 PM, 26-Feb-2026

Bihar: तेजस्वी के MLC ने विधान मंडल परिसर में शराब की डिलीवरी का किया दावा, पहुंचाने वाले कौन हैं? यह भी बताया

Liquor Ban Law: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई और राजद एमएलसी सुनील सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पैसा देकर आसानी से बिहार में कहीं भी आसानी से शराब की डिलीवरी हो सकती है। उन्होंने दावा कि बजट सत्र के आखिरी दिन वह विधान मंडल परिसर में शराब मंगवाकर दिखाकर देंगे।  और पढ़ें

12:01 PM, 26-Feb-2026

Bihar News: बरात से लौटने के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

होम्योपैथिक चिकित्सक चुनमुन महतो दूसरे होम्योपैथिक चिकित्सक की बेटी के शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गये। पुलिस के अनुसार फरार टेंपो चालक की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। और पढ़ें

11:34 AM, 26-Feb-2026

BPSC AEDO Exam: बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित, 14 अप्रैल से होंगे एग्जाम

BPSC AEDO  Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती की लिखित परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। और पढ़ें

11:02 AM, 26-Feb-2026

मुजफ्फरपुर में सरकारी स्कूल का कमरा जला: बरात ठहरने के बाद स्कूल के कमरे में लगी आग, शैक्षणिक सामग्री जलकर राख

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के कमरे में आग लगने से फर्नीचर और शैक्षणिक सामग्री जल गई। रात में वहां बरात ठहरी थी। सुबह बच्चों ने जला कमरा देखा। पुलिस कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें

10:51 AM, 26-Feb-2026

Bihar: दरभंगा में लव जिहाद के आरोपित पर बड़ी कार्रवाई, फरार होने पर घर की कुर्की; सामान सारा जब्त

दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में नाबालिग को भगाने के मामले में फरार आरोपी मोहम्मद सितारे नदाफ के घर पुलिस द्वारा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है। 

और पढ़ें

10:23 AM, 26-Feb-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में झोलाछाप डॉक्टर की सुई से युवक की मौत, गांव में हंगामा; इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत

मुजफ्फरपुर के करेला गांव में 25 वर्षीय सूरज कुमार सहनी की कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दिए गए इंजेक्शन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने ओवरडोज का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

08:42 AM, 26-Feb-2026

Bihar News: पटना में कारोबारी की हत्या से हड़कंप, अपराधियों ने दो भाइयों को मारी थी गोली; जानिए क्या है मामला

पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्ला पर में अपराधियों ने बुधवार की रात आलू प्याज व्यापारी दो भाइयों को गोली मार दी। इलाज के दौरान एक भाई की मौत एक घायल और पढ़ें

08:22 AM, 26-Feb-2026

Bihar News: मोबाइल चोरी विवाद में दरभंगा में पत्थरबाजी, चार गिरफ्तार, छह घायल; इलाके में अफरातफरी

दरभंगा के मदारपूर मोहल्ले में मोबाइल चोरी को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। पत्थरबाजी में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए, पुलिस ने चार को हिरासत में लिया। हालात नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

और पढ़ें

08:17 AM, 26-Feb-2026

Bihar: छपरा के गौतम स्थान और सेमरिया को ‘राम सर्किट’ में शामिल करने की मांग तेज, विधायक छोटी कुमारी की पहल

छपरा की विधायक छोटी कुमारी ने गौतम स्थान और सेमरिया स्थित श्रृंगी ऋषि आश्रम को ‘राम सर्किट’ में शामिल करने की मांग की। इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा, स्थानीय रोजगार सृजित होंगे और छपरा की पौराणिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

और पढ़ें

08:08 AM, 26-Feb-2026

मुजफ्फरपुर में शादी से पहले भागा प्रेमी: तीन साल का था प्रेम प्रसंग, पकड़ा तो तय हुई शादी; ऐन वक्त पर हुआ फरार

मुजफ्फरपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। युवती की जिद पर मंदिर में शादी की तैयारी शुरू हुई, लेकिन माला-सेहरा आने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। अब लड़की पक्ष उसकी तलाश में जुटा है।

और पढ़ें

05:28 AM, 26-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: तीन दिवसीय सीमांचल दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंच चुके हैं। वह तीन दिन रहेंगे। सीमा सुरक्षा, घुसपैठ, वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम यह तीन मुद्दे हैं जिस पर वह मीटिंग करेंगे। सियासी लोग उनके दौरे को बंगाल चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। गृह मंत्री के इस दौरे का क्या मतलब है? प्रवास के दौरान वह क्या-क्या करेंगे? आइए जानते हैं इस खबर में... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें