फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:29 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: किशनगंज में निगरानी विभाग की कारवाई, खनन विभाग के प्रधान क्लर्क और चपरासी को रिश्वत लेते पकड़ा

Bihar News: किशनगंज जिले में सतर्कता विभाग की टीम ने खनन विभाग के प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी और चपरासी सरोज कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई टाउन थाना क्षेत्र के दुमुरिया स्थित एक चाय की दुकान पर की गई। और पढ़ें

10:15 PM, 17-Feb-2026

भिवाड़ी फैक्टरी ब्लास्ट मामला: मंत्री संजय शर्मा घटनास्थल पहुंचे, झूठ बोलकर श्रमिकों को लाने की बात आई सामने

Alwar News: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग से 8 श्रमिकों की मौत हुई और 3 गंभीर घायल दिल्ली भेजे गए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री संजय शर्मा मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने अवैध फैक्टरियों पर कार्रवाई और विस्फोटक बरामदगी के बाद जांच तेज कर दी है। और पढ़ें

10:13 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: NEET छात्रा के भाई को CBI की टीम ने घर से उठाया, माता-पिता से की तीन घंटे तक पूछताछ

Bihar News: नीट छात्रा से जुड़े लोगों से सीबीआई की टीम ने पतियावा गांव पहुंचकर पूछताछ की। टीम ने करीब ढाई से तीन घंटे तक विस्तृत जानकारी जुटाई और छात्रा के भाई को अपने साथ ले गई।   और पढ़ें

विज्ञापन
09:46 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: पेड़ से टकराई बाइक, नाबालिग चालक की मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रहे तीन किशोर

Bihar News: शिवहर जिले के श्यामपुर भट्ठहां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और असंतुलन के कारण एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में 14 वर्षीय अनमोल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए।   और पढ़ें

09:35 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: कोर्ट जा रहे मुंशी का शव संदिग्ध हालात में पइन से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क जाम

Bihar News: बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र में कोर्ट जा रहे एक मुंशी का शव सड़क किनारे पइन से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने कपड़े फटे होने के आधार पर हत्या की आशंका जताई और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:16 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर किया दुष्कर्म, गर्भपात की दवा खिलाने से बिगड़ी हालत, आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ शोषण का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी की तबीयत खराब होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। और पढ़ें

09:07 PM, 17-Feb-2026

Rohtas में पुलिस गिरफ्त से भाग रहे शराब माफिया का एक्सीडेंट, मौके पर ही तोड़ा दम!

Rohtas में पुलिस गिरफ्त से भाग रहे शराब माफिया का एक्सीडेंट, मौके पर ही तोड़ा दम! और पढ़ें

08:57 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: ढाई साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची

Bihar News: बिहार के सहरसा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सौरबाजार थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची को पड़ोसी युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। और पढ़ें

07:42 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: रिश्ते हुए शर्मसार, चचेरे मामा ने चार वर्षीय भांजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुनकर लोग शर्मिंदा होने पर मजबूर हैं। दरअसल, जिले में एक चचेरे मामा ने अपनी ही चार साल की मासूम भांजी के साथ ऐसी घिनौनी हरकत की है जिसे एक सभ्य समाज में कभी स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है।  और पढ़ें

07:05 PM, 17-Feb-2026

Bihar: परिवहन विभाग की महिला ASI और कर्मियों की पिटाई से ट्रैक्टर चालक की मौत, ग्रामीणों ने सरकारी गाड़ी तोड़ी

Bihar News: जमुई जिले में वाहन जांच के दौरान एक ट्रैक्टर चालक की कथित पिटाई से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने परिवहन विभाग के कर्मियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकारी वाहन पर हमला कर दिया।
  और पढ़ें

06:53 PM, 17-Feb-2026

Bihar: प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी और चालक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, लाइसेंस रद्द करने का दिखाया था डर

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार और उनके चालक रामबाबू राय को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए SVU की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों ने एक खाद दुकानदार से लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर यह रकम मांगी थी। और पढ़ें

06:38 PM, 17-Feb-2026

Patna: पानी भरने से मना करने पर मालिक और बेटों ने बेरहमी से पीटा, घटना के 5 दिन बाद स्टाफ ने तोड़ा दम

Patna: नालंदा जिले में होटल मालिक और उसके बेटों ने अपने स्टाफ बिंदु प्रसाद (40) की केवल पानी भरने से मना करने पर लोहे के पंप से बेरहमी से पिटाई की। गंभीर चोटों के कारण स्टाफ पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते रहा और सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। और पढ़ें

06:03 PM, 17-Feb-2026

Bihar: पुलिसकर्मी को स्कूटी पर बिठा भाग रहे शराब माफिया की सड़क दुर्घटना में मौत, अप्रैल में होने वाली थी शादी

Bihar: रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर शराब माफिया स्कूटी पर पुलिसवाले को बैठाकार  थाने जा रहा था। इसी दौरान वह भागने की कोशिश करने लगा और उसकी स्कूटी खंभे से टकरा गई और उसकी मौत हो गई।  और पढ़ें

05:24 PM, 17-Feb-2026

Bihar: गरीबों के अधिकार पर ‘सुविधा शुल्क’ की मुहर, मझौलिया में जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर रिश्वत का खेल

Bihar News: पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड के सरिसवा पंचायत से भ्रष्टाचार की एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। और पढ़ें

05:14 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: नए कपड़े ना मिलने से नाराज था युवक, जंगल में जाकर कर ली आत्महत्या

Bihar: जमुई के गरही थाना क्षेत्र के सोहरी जंगल में मंगलवार को 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक बोझायत गांव का रहने वाला है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
  और पढ़ें

05:02 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: मक्के के खेत से मिला महिला का शव, ससुराल पक्ष के लोग फरार, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार में परिवारिक कलह में एक महिला की हत्या कर शव को घर के समीप मक्के के खेत में फेंक दी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिवार के लोग गायब हो गए हैं।  और पढ़ें

04:42 PM, 17-Feb-2026

बिहार के लिए बड़ी सौगात, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 468 करोड़ के MoU, पैदा होंगी 10 हजार नौकरियां

नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट एंड एक्सपो 2026’ में बिहार ने बड़े निवेश और तकनीकी सौगात हासिल की है। बिहार सरकार ने कुल 468 करोड़ रुपये के MoUs पर हस्ताक्षर किए, जिससे 10,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। और पढ़ें

04:25 PM, 17-Feb-2026

Ajmer News: सांसद पप्पू यादव ने ख्वाजा साहब की दरगाह में की जियारत, देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

Ajmer News: MP Pappu Yadav visited the shrine of Khwaja Saheb, praying for peace and progress of country
Ajmer News: सांसद पप्पू यादव ने ख्वाजा साहब की दरगाह में की जियारत, देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए मांगी दुआ और पढ़ें

04:24 PM, 17-Feb-2026

LJP(R) Protest: राजद विधायक ने ऐसा क्या कहा? लोजपा नेताओं ने मचाया बवाल! | Kumar Sarvjit | Bihar Vidhansabha

LJP(R) Protest: राजद विधायक ने ऐसा क्या कहा? लोजपा नेताओं ने मचाया बवाल! | Kumar Sarvjit | Bihar Vidhansabha और पढ़ें

03:57 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: शादी के तीन वर्ष बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Bihar News: रोहतास जिले के सलुकपूर गांव में एक महिला के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।  और पढ़ें

03:22 PM, 17-Feb-2026

Bihar News: जननायक की पुण्यतिथि पर बापू सभागार पहुंचे तेजस्वी, कहा- कर्पूरी ठाकुर का सपना अब तक पूरा नहीं हुआ

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग उनका सपना हर हाल में पूरा करके ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी और जननायक के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए राजद प्रतिबद्ध है। और पढ़ें

02:49 PM, 17-Feb-2026

Bihar: राजद विधायक बोले- मनरेगा का 60% पैसा चढ़ावा में चला जाता है, विधानसभा अध्यक्ष ने टोकते हुए क्या कहा?

बिहार विधानसभा में मंगलवार दोपहर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं, जो चर्चा में हैं। पहली बार राजद के टिकट पर विधायक बने गौतम कृष्ण ने सरकार पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने आवास योजना में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी कर दीं, जिसका बचाव सीधे विधानसभा अध्यक्ष को करना पड़ा। आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ? और पढ़ें

02:23 PM, 17-Feb-2026

Bihar: चोरों का आतंक! रात के अंधेरे में चोरों ने काटा बिजली का तार, CCTV में कैद हुई वारदात

बाढ़ के चोन्दी मोहल्ला में मंगलवार देर रात चार चोरों ने बिजली के तार काटकर चोरी कर ली। चोरी के कारण बाढ़ आईटीआई संस्थान और एक घर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। और पढ़ें

01:37 PM, 17-Feb-2026

Bihar : पुलिसकर्मी को गोली मारने के बाद मुठभेड़, गोलीबारी में घायल कुख्यात की अब हुई मौत; जानें पूरा मामला

मुजफ्फरपुर में बेला थाना के मुंशी विकास कुमार पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की। गोली पेट के पास लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। एक अपराधी पप्पू सहनी को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। और पढ़ें

01:17 PM, 17-Feb-2026

Bihar: एथलेटिक्स का नया युग, 400 मीटर दौड़ के लिए अत्याधुनिक अकादमी और प्रतिभा पहचान कार्यक्रम की मंजूरी

पोर्टब्लेयर में आयोजित एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में बिहार में खेल और एथलेटिक्स के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। और पढ़ें

12:52 PM, 17-Feb-2026

Indian Railway: होली पर रेल सफर होगा आसान, चलेंगी 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें लिस्ट

होली के अवसर पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बिहार और पड़ोसी राज्यों के मार्गों पर 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है। इन ट्रेनों में पुरी-पटना, उधना-हसनपुर रोड, चर्लपल्ली-रक्सौल, गांधीधाम-भागलपुर, दानकुनी-आनंद विहार, मालदा टाउन-आनंद विहार, सियालदह-गोरखपुर और आसनसोल-गोरखपुर मार्ग शामिल हैं। और पढ़ें

11:51 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: जेईई मेन 2026 में बिहार के छात्र का कमाल, शुभम कुमार ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल

देशभर के लाखों छात्रों की मेहनत रंग लाई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 के पहले चरण के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 12 छात्रों ने पूरे देश में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। और पढ़ें

11:33 AM, 17-Feb-2026

मध्यान भोजन में गड़बड़ी का खुलासा: निरीक्षण में उपस्थिति और पंजी के आंकड़ों में बड़ा अंतर, विभाग ने दी चेतावनी

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत चल रही मध्याह्न भोजन व्यवस्था में जहानाबाद जिले के दो स्कूलों में गंभीर गड़बड़ी सामने आई है। सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय सेववन और रतनी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय महमदपुर में औचक निरीक्षण के दौरान छात्रों की वास्तविक उपस्थिति और एमडीएम पंजी में दर्ज संख्या में बड़ा अंतर पाया गया। और पढ़ें

11:10 AM, 17-Feb-2026

Bihar: जाली नोटों के बड़े कारोबारी की गिरफ्तारी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता; जानें क्या है नेपाल बॉर्डर कनेक्शन

दरभंगा प्रमंडल के मधुबनी जिले में पुलिस ने जाली नोटों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अब्दुल इनाम उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है। वह बासोपट्टी थाना कांड संख्या 42/25 में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। और पढ़ें

10:58 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: तीन साल पुराने हत्याकांड में उम्रकैद, कोर्ट ने धारा 302 में ठहराया दोषी, लगाया 25 हजार जुर्माना

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के रूपैठा गांव में 2 जून 2023 को हुए हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज 9 सुचित्रा सिंह की अदालत ने अभियुक्त अफजाल अंसारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। और पढ़ें

10:52 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान बवाल, उत्पाद टीम पर हमला, कई जवान घायल

वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर में शराब कारोबार की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। भारी संख्या में स्थानीय महिला और पुरुषों ने टीम को घेर लिया और पथराव व मारपीट की। और पढ़ें

10:18 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: शादी का झांसा देकर बुलाया, भाइयों ने सिर में मारी गोली और गला काटा, 72 घंटे में पुलिस ने खोला राज

बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा थाना क्षेत्र में सुरसर नदी किनारे 12 फरवरी को मिला सिर कटा शव प्रेम प्रसंग में की गई हत्या का मामला निकला। मृतक की पहचान नारायणपुर निवासी 26 वर्षीय राजेश यादव के रूप में हुई, जो बेंगलुरु में काम करता था। और पढ़ें

09:30 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: सुराल की चौखट पर बुझी जिंदगी! दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष फरार

जहानाबाद के शकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधु बिगहा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता मानसी कुमारी की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। मानसी की शादी वर्ष 2025 में टुनटुन कुमार से हुई थी। और पढ़ें

09:25 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: बच्चों की चीखों से गूंजा हाईवे! स्कूल बस और ट्रक भिड़े, दो शिक्षकों की मौके पर मौत

रोहतास जिले के परसथुआं थाना क्षेत्र में आरा मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 1 बजे स्कूल बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। बस कैमूर जिले के चैनपुर स्थित मध्य विद्यालय बढोना से बच्चों को लेकर पटना टूर पर जा रही थी। और पढ़ें

08:25 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: दरभंगा के डीएमसीएच में फिर सेंध! गायनी विभाग से ऑक्सीजन पाइप चोरी, कुछ देर थमी सप्लाई

दरभंगा स्थित डीएमसीएच के पुराने गायनी विभाग से चोरों ने कई कमरों की ऑक्सीजन पाइप काटकर चोरी कर ली, जिससे कुछ समय के लिए ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो गई। लीकेज की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत पाइप लाइन बंद कर स्थिति को संभाला। और पढ़ें

07:57 AM, 17-Feb-2026

Bihar: सात फेरों के बाद साजिश? दुल्हन ने सोते पति पर उंडेला खौलता तेल, जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक

शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव में शादी के महज दस दिन बाद पत्नी ने अपने पति मोहम्मद मुन्ना पर खौलता सरसों का तेल डाल दिया। घटना तीन फरवरी 2026 को हुई शादी के बाद घर में चल रहे तनाव के बीच हुई। और पढ़ें

07:40 AM, 17-Feb-2026

Bihar News: देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन महिला और तीन पुरुष गिरफ्तार

Bihar News: वैशाली पुलिस ने खरौना पोखर स्थित होटल और रेस्टोरेंट में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में तीन पुरुष गिरफ्तार और तीन महिलाएं रेस्क्यू की गईं, जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। मौके से 2,040 रुपये नकद और पांच मोबाइल फोन बरामद हुए। और पढ़ें

07:11 AM, 17-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Matric Exam 2026: बिहार के सभी जिलों में कुल 1699 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा का आयोजन हो रहा है। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए खास तैयारी की गई है। बिहार बोर्ड की ओर से दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा से पहले क्या जानकारी साझा की है... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें