फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:03 PM, 12-Feb-2026

Bihar News : बिहार सरकार ने अनुमंडल और थाना क्षेत्रों का किया बंटवारा, ग्रामीण एसपी संभालेंगे जिम्मेदारी

Bihar Police : बिहार पुलिस को बेहतर करने के लिए ग्रामीण एसपी के क्षेत्र का बंटवारा किया गया है। गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। और पढ़ें

10:26 PM, 12-Feb-2026

Bihar: पूर्णिया के बड़े व्यवसाय और अस्पताल के डायरेक्टर्स की संपत्ति की पड़ताल, 72 घंटे से चल रही जांच

पूर्णिया में पैनोरमा ग्रुप से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर IT की रेड 72 घंटे से जारी है। संजीव मिश्रा समेत कई दिग्गजों के डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं। अरबों की बेनामी संपत्ति और निवेश के स्रोतों की सघन जांच हो रही है। और पढ़ें

09:54 PM, 12-Feb-2026

सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी प्लेट: लगातार चौथी जीत के साथ बिहार महिला टीम का दबदबा, मिजोरम को 159 रनों से हराया

भुवनेश्वर के KIIT क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी प्लेट मुकाबले में बिहार की महिला टीम ने मिजोरम को 159 रन के भारी अंतर से शिकस्त दी।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:44 PM, 12-Feb-2026

Bihar: पत्नी ने पति पर गर्म तेल डालकर किया हमला, शादी को महज एक महीना हुआ था; पति गंभीर रूप से झुलसा

शिवहर में शादी के एक महीने बाद मीनापुर निवासी मुन्ना शाह पर पत्नी ने गर्म तेल डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसे मुन्ना को एसकेएमसीएच रेफर किया गया। परिवार ने हत्या प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। और पढ़ें

09:22 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: गोह-नबीनगर विधानसभा चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट में चुनौती, वेयर हाउस में ईवीएम-वीवीपैट सुरक्षित

बिहार विधानसभा 2025 के गोह और नबीनगर सीट के चुनाव परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती मिलने पर औरंगाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट मशीनों का सेग्रिगेशन और सुरक्षित भंडारण निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता एवं सुरक्षा के साथ कराया।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:21 PM, 12-Feb-2026

Bihar : हो जाएं सचेत, प्रेशर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं; सरकारी काम में निजी गाड़ियों के नहीं होंगे अवैध इस्तेमाल

Bihar : सड़कों पर प्रेशर हॉर्न बजाने वाले होशियार हो जाएं। साथ ही वैसे लोग भी जो सरकारी काम में निजी वाहनों के अवैध इस्तेमाल करते हैं। सरकार अब इसको लेकर सख्त है। और पढ़ें

09:12 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: भागलपुर जंक्शन का जीएम ने किया निरीक्षण, प्लेटफॉर्म और पार्किंग में बड़े बदलाव की घोषणा

भागलपुर जंक्शन का जीएम ने निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म 2 और 3 का 50 करोड़ रुपये से रीमॉडलिंग, पूर्वी छोर पर 5000 क्षमता वाला आधुनिक होल्डिंग एरिया, भूतल पर पार्किंग और सुविधाएं, फुटओवर ब्रिज चौड़ा कर यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।

और पढ़ें

08:56 PM, 12-Feb-2026

Bihar: पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, साइबर डीएसपी की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा में पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी पति को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब एक वर्ष से फरार आरोपी को छापेमारी कर पकड़ा गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें

08:41 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: मुंगेर में मोबाइल को लेकर विवाद, 16 वर्षीय किशोरी ने दी जान; डांट-फटकार से हो गई थी आहत

मुंगेर के लल्लू पोखर में मोबाइल नहीं मिलने से आहत 16 वर्षीय छात्रा वैष्णवी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मां गंगा स्नान के लिए गई थीं। पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें

08:36 PM, 12-Feb-2026

Bihar Accident: पूर्णिया में सड़क हादसे में आवास सहायक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पूर्णिया पूर्व प्रखंड के आवास सहायक पवन कुमार की ड्यूटी से घर लौटने के दौरान भोतहा मोड़ के पास बाइक से गिरने से मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। और पढ़ें

07:48 PM, 12-Feb-2026

Bihar: 'जनसुराज की लड़ाई जनता के लिए जारी रहेगी, पाकिस्तान-चीन के नाम पर मांगे जा रहे वोट'; प्रशांत किशोर बोले

मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज की लड़ाई जनता के हित में जारी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट जनहित के बजाय पाकिस्तान-चीन के नाम पर मांगे जा रहे हैं। साथ ही राजद और तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।

और पढ़ें

07:41 PM, 12-Feb-2026

Bihar: डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस में 40 लाख का पोस्ता दाना बरामद, जांच तेज; RPF और कस्टम विभाग की कार्रवाई

Vaishali News: हाजीपुर जंक्शन पर RPF पुलिस के द्वारा चाइनीज पोस्ता दाना को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 40 लाख का बरामद किया गया है। वहीं आरोपियों की खोज भी पुलिस के द्वारा की जा रही है। 

और पढ़ें

07:38 PM, 12-Feb-2026

Bihar News : सदन में नहीं आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- उनकी रुचि खत्म हो गई है

BJP Party : भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष आज नेता प्रतिपक्ष पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ‎हार के बाद विपक्ष के नेता को जबरदस्त शॉक लगा है। उन्होंने कहा कि लगता है अब उनकी रुचि खत्म हो गई है।  और पढ़ें

06:53 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: बुलेट की मांग में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

दरभंगा में दो विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। अलीनगर में चांदनी परवीन के पिता ने बुलेट बाइक के लिए दो लाख की मांग और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

06:46 PM, 12-Feb-2026

Bihar: जमुई में एक सप्ताह में तीसरा प्रेम विवाह, सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दंपती ने मांगी सुरक्षा

जमुई जिले में बीते एक सप्ताह के भीतर तीसरे प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव से जुड़े इस ताजा प्रकरण में प्रेमी युगल ने घर छोड़कर शादी की और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी। और पढ़ें

06:42 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: महाशिवरात्रि की तैयारी अंतिम चरण में, बाबा गरीब नाथ मंदिर को दिया जा रहा महल का रूप

15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में भव्य तैयारी चल रही है। मंदिर को महल का रूप दिया जा रहा है। 36 घंटे पट खुले रहेंगे और डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए 700 स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।

और पढ़ें

06:38 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: सासाराम में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, मानदेय भुगतान को लेकर सीएस कार्यालय का घेराव

सदर अस्पताल स्थित सीएस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। और पढ़ें

05:47 PM, 12-Feb-2026

Bihar Accident: सुपौल में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत; दो की हालत गंभीर

सुपौल के नेमनमा चौक पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में विक्की कुमार और ब्रजेश कुमार की पहचान हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

05:42 PM, 12-Feb-2026

BPSC TRE 4 Update: 10 दिनों के अंदर विज्ञापन जारी करें BPSC, नहीं तो होगा महा आंदोलन होगा- बोले छात्र नेता

BPSC TRE 4 Update: 10 दिनों के अंदर विज्ञापन जारी करें BPSC, नहीं तो होगा महा आंदोलन होगा- बोले छात्र नेता और पढ़ें

05:36 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: दरभंगा में मासूम से दरिंदगी पर उबाल, फांसी की मांग को लेकर सड़क जाम; जमकर नारेबाजी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जघन्य अपराधों में देरी नहीं, बल्कि त्वरित कार्रवाई और शीघ्र सजा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून की आवश्यकता है, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और समाज को न्याय मिल सके। और पढ़ें

05:16 PM, 12-Feb-2026

शेखपुरा में दोहरी त्रासदी: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, एक साथ उठीं दो अर्थियां; लोगों की आंखें नम

शेखपुरा के नीमी गांव में किडनी रोग से पीड़ित 45 वर्षीय सुनील ठाकुर की मौत के बाद सदमे में उनकी 70 वर्षीय मां ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो अर्थियां उठने पर गांव में मातम छा गया।

और पढ़ें

05:12 PM, 12-Feb-2026

Patna Civil Court:एक सप्ताह तक पटना सिविल कोर्ट में सब कुछ चलेगा वर्चुअल, जानिए क्यों? Bihar Court Bomb Threat

Patna Civil Court:एक सप्ताह तक पटना सिविल कोर्ट में सब कुछ चलेगा वर्चुअल, जानिए क्यों? Bihar Court Bomb Threat और पढ़ें

04:51 PM, 12-Feb-2026

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: देश में राहुल गांधी से बड़ा कोई झूठा नहीं है, बोले गिरिराज सिंह |Bihar Politics

Giriraj Singh on Rahul Gandhi: देश में राहुल गांधी से बड़ा कोई झूठा नहीं है, बोले गिरिराज सिंह |Bihar Politics और पढ़ें

04:40 PM, 12-Feb-2026

Bihar News : आखिर सीबीआई ने संभाली NEET अभ्यर्थी की हत्या की जांच; सीएम नीतीश ने खुद की थी अनुशंसा

पटना में नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने जांच संभाली। छात्रा 6 जनवरी को हॉस्टल में बेहोश मिली थी और पांच दिन बाद मौत हो गई। परिवार ने यौन उत्पीड़न व लीपापोती का आरोप लगाया है।

और पढ़ें

04:36 PM, 12-Feb-2026

Bihar: जेल की सलाखों के बीच गूंजी किलकारी, जहानाबाद मंडल कारा में बंद महिला ने दिया बच्ची को जन्म

जहानाबाद के मंडल कारा काको में हत्या मामले में बंद बसंती देवी ने सदर अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल लाया गया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं।

और पढ़ें

04:19 PM, 12-Feb-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर की चर्चित खुशी अपहरण कांड में हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई से मांगा कार्रवाई का ब्यौरा

मुजफ्फरपुर की खुशी अपहरण कांड में पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई से अब तक की जांच का विस्तृत ब्यौरा मांगा है। जस्टिस अरुण कुमार झा ने मामले की सुनवाई करते हुए दो सप्ताह बाद अगली तारीख तय की है।

और पढ़ें

04:12 PM, 12-Feb-2026

Bihar: पूर्णिया में 10 साल से जिस कंपनी को दिया खून-पसीना, उसी के प्रेशर ने ले ली जान? फंदे से लटका मिला शव

पूर्णिया के गुलाबबाग में शंकर मोटर्स के कर्मी संजीव कुमार का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने कंपनी पर काम के अत्यधिक दबाव का आरोप लगाया है, जबकि कंपनी ने इसे नकारा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

04:07 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद बवाल, छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा; पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर में इंटर परीक्षा के बाद दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई। एक छात्र को गोदाम से खींचकर पीटा गया, जिसका वीडियो वायरल है। घायल छात्र का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें

04:01 PM, 12-Feb-2026

Bihar News : एक सप्ताह तक पटना सिविल कोर्ट में सब कुछ वर्चुअल; बम धमाकों की धमकी का असर

बम धमाके की धमकी के बाद पटना सिविल कोर्ट की सभी कार्यवाही एक सप्ताह तक वर्चुअल मोड में होगी। और पढ़ें

03:58 PM, 12-Feb-2026

Bihar: श्रम कानूनों के विरोध में ट्रेड यूनियनों का भारत बंद, कई जगह प्रदर्शन; मोकामा में एनएच-80 और 31 जाम

ट्रेड यूनियन ने आज राष्ट्रव्यापी बंद का आवाहन किया है, जिसमें देशभर में ट्रेड यूनियन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने रद्द किए गए दर्जनों कानून को पुर्नबहाल करने की मांग की और पढ़ें

03:51 PM, 12-Feb-2026

Bihar Crime: लखीसराय में हथियार के बल पर लूट, आईटीसी कर्मी से मारपीट कर बाइक-बैग छीना

पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि लूटे गए बैग में कार्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक ब्लैंक चेक रखा हुआ था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने तेतरहाट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

03:45 PM, 12-Feb-2026

Bihar: अपराध के आंकड़ों ने विधान परिषद् में सुशासन की पोल; सरकार ने बताया- क्यों बढ़े आंकड़े?

Bihar News : बिहार में 2005 के बाद से अपराध पर नियंत्रण का दावा किया जा रहा है। मौजूदा सत्ताधारी दल 2004 तक के बिहार में जंगल राज की बात करते हैं। लेकिन, गुरुवार को विधान परिषद में राजद से सदस्य के पूछे सवाल ने सरकार को घेर दिया। और पढ़ें

02:49 PM, 12-Feb-2026

Bihar: 'आप तो बीमार नहीं'- विधान सभा अध्यक्ष ने भाई वीरेंद्र को क्यों कहा ऐसा? आर्सेनिक पर मचा बवाल

Bihar Vidhan Sabha : गुरुवार को विधानसभा और विधान परिषद् में हंगामेदार परिस्थितियां होंगी, यह पहले से तय था। कुछ बहुत रोचक भी हुआ। राजद विधायक ने एक सवाल सरकार से पूछा, जवाब विधानसभा अध्यक्ष ने दिया। और पढ़ें

02:41 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: मां की संदिग्ध मौत, छोटी बहन ने बड़ी बहन पर लगाया हत्या का आरोप

सासाराम के गौरक्षणी मोहल्ला में गुरुवार को 70 वर्षीय लीलावती कुंवर की संदिग्ध मौत हो गई। बड़ी बहन सुनीता देवी का कहना है कि मां की मौत अचानक हुई, जबकि छोटी बहन दुर्गा देवी ने बड़ी बहन पर गला दबाकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें

02:28 PM, 12-Feb-2026

Bihar: इंस्टाग्राम वाला प्यार बन गया सिरदर्द! युवक शेरवानी पहन बारात के साथ पहुंचा मंदिर, पुलिस ने रोक दिया

कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में एक युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती किए युवक पर ब्लैकमेल और जबरन शादी का दबाव लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:55 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र, चेचौल गांव के पास NH-131G बिहटा-सरमेरा मार्ग पर बुधवार को जिला पार्षद की ब्रेजा कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। इसमें बिंदेश्वरी ठाकुर (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि हिमांशु कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हुए। और पढ़ें

01:32 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: गिरफ्तारी को लेकर ड्रामा! महिलाओं ने पुलिस वाहन घेरा, बचाव में दरोगा ने पिस्टल तानी

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में पुलिस की गिरफ्तारी कार्रवाई के दौरान भारी विरोध हुआ। नामजद आरोपी राजेश कुमार उर्फ झामा को पकड़कर पुलिस वाहन में ले जाने पर घर की महिलाएं। और पढ़ें

01:04 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: ट्रक और टोटो की टक्कर, महिला की मौत और तीन गंभीर घायल

वैशाली जिले के हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग के असतीपुर मोड़ पर ट्रक और टोटो की जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय महिला प्रतिमा देवी की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। और पढ़ें

12:53 PM, 12-Feb-2026

Bihar News: जवान मिंटू कुमार यादव की असम में मौत, परिवार और गांव में मातम

गोपालगंज जिले के सिधवलिया निवासी आर्मी जवान मिंटू कुमार यादव असम के एक लॉज में अचानक तबियत खराब होने के कारण चल बसे। 34 वर्षीय मिंटू, मेघालय पुलिस से अवकाश प्राप्त सिपाही रविंद्र कुमार यादव के पुत्र थे। और पढ़ें

12:42 PM, 12-Feb-2026

Bihar: पटना में वृद्ध की निर्मम हत्या, गर्दन रेतकर मारा; लोगों ने कहा- हत्यारे को जल्द गिरफ्तारी करे पुलिस

Patna Crime News: प्रत्यक्षदर्शियों के बताया कि सड़क किनारे वृद्ध शख्स का शव पड़ा हुआ था। लाश को देखकर स्पष्ट लग रहा था कि गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। 
  और पढ़ें

12:26 PM, 12-Feb-2026

Bihar: जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव पर गर्माई राजनीति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ी

जहानाबाद जिला परिषद की राजनीति फिर गरमाई है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच के आदेश के बाद स्पष्ट हो गया है कि विशेष बैठक में केवल उपस्थित सदस्यों के आधार पर मतदान होगा। और पढ़ें

12:19 PM, 12-Feb-2026

Bharat Band News: पटना समेत कई जिलों में ट्रेड यूनियन का हड़ताल, बैंककर्मी भी सड़क पर; वामदल ने दिया समर्थन

Trade Unions Strike: पटना, कटिहार, मधेपुरा समेत कई जिलों में हड़ताल का असर है। आंदोलन में बैंककर्मियों के शामिल होने से बैंकिंग सेवा ठप पड़ गई है। ग्राहक परेशान हैं। वहीं वामदल के कार्यकर्ता भी पटना समेत कई जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
  और पढ़ें

12:12 PM, 12-Feb-2026

Bihar: फाइलेरिया दवा से सात लोग अस्वस्थ,अस्पताल में इलाज जारी, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान एक ही परिवार के सात लोग अचानक अस्वस्थ हो गए। तीन महिलाएं और चार बच्चे दवा लेने के कुछ समय बाद बीमार महसूस करने लगे। और पढ़ें

11:00 AM, 12-Feb-2026

Prashant Kishor: छोटी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार हुआ, दरभंगा की घटना पर बोले प्रशांत किशोर | Darbhanga | Bihar

Prashant Kishor: छोटी बच्ची के साथ दुर्व्यवहार हुआ, दरभंगा की घटना पर बोले प्रशांत किशोर | Darbhanga | Bihar और पढ़ें

10:53 AM, 12-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत के नसोपुर वार्ड 7 की वार्ड सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को बुधवार रात बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सीने में लगी और कंधे के पास जाकर अटक गई, जिस वजह से हालत गंभीर बनी हुई है।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें