फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 28-Jan-2026

Bihar : सरस्वती विसर्जन से लौट रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, सिक्स लेन पर बाइक पलटने से एक की मौत; दो घायल

Bihar : आज भी माता सरस्वती का विसर्जन हो रहा था। बाइक पर सवार दो लड़के विसर्जन से लौट रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज हुई। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले सड़क का नजारा देखकर लोग परेशान हो गए।  और पढ़ें

10:31 PM, 28-Jan-2026

Bihar Transfer List : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 51 अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के SDO बदले

Bihar : नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग से लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड तक में ट्रांसफर पोस्टिंग की है। बुधवार शाम को इसकी अधिसूचना जारी की है, जिसमें कई नए चेहरों की तैनाती की गई है। और पढ़ें

10:21 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: सहरसा में बनेगा 720 बेड का अंबेडकर छात्रावास, मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन का बड़ा एलान

Kosi News: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन ने सहरसा में छात्रों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की है कि जिले में एससी-एसटी छात्रों के लिए 720 बेड का भव्य अंबेडकर छात्रावास बनाया जाएगा। और पढ़ें

विज्ञापन
10:06 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: मधुबनी में मानवता को झकझोरने वाली घटना, छह माह के शिशु को मंदिर के बरामदे में छोड़ गई मां

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर में राधा-कृष्ण मंदिर के बरामदे से छह माह का शिशु कंबल में लिपटा मिला। ग्रामीण महिला ने पुलिस को सूचना दी। बाल कल्याण समिति बच्चे को मधुबनी ले गई। घटना से इलाके में आक्रोश और चर्चा है। और पढ़ें

09:56 PM, 28-Jan-2026

Bihar : अक्षत सेवा सदन के स्थापना दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समर्पित रहा मेगा कैंप

Bihar : समाज की निस्वार्थ सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। एक महिला के स्वस्थ रहने पर ही पूरे परिवार और राष्ट्र का स्वास्थ्य टिका होता है। यह कहना है बिहार के राज्यपाल की धर्मपत्नी रेशमा आरिफ की। वह एक विशाल मुफ्त चिकित्सा शिविर के आयोजन में पहुंची थी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:38 PM, 28-Jan-2026

Bihar: 20 जिलों में जल्द बनेंगे आपातकालीन प्रतिक्रिया सुविधा-सह-प्रशिक्षण केंद्र, आपदा प्रबंधन को नई मजबूती

Patna News: राज्य सरकार आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में ईआरएफ-टीसी का निर्माण कर रही है। 17 जिलों में कार्य पूरा, पटना सहित शेष जिलों में प्रगति जारी है। बाढ़, शीतलहर और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से राहत व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। और पढ़ें

09:28 PM, 28-Jan-2026

Bihar: जंगल से CRPF ने प्राकृतिक गुफा से बरामद किए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी शामिल

Gayaji News: गया जिले के जंगल से सीआरपीएफ ने प्राकृतिक गुफा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद व विस्फोटक बरामद किया। सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई से एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। और पढ़ें

09:02 PM, 28-Jan-2026

एकतरफा प्रेम में हाई-वोल्टेज ड्रामा: महिला दारोगा पर युवक ने डाला शादी का दबाव, खाया कीटनाशक; मचा हड़कंप

Gayaji News: गयाजी में एकतरफा प्रेम के मामले में युवक ने महिला दारोगा पर शादी का दबाव बनाया और विरोध पर कीटनाशक खा लिया। पुलिस की तत्परता से उसकी जान बची। मामले की जांच जारी है और अलग-अलग दावे सामने आए हैं। और पढ़ें

08:44 PM, 28-Jan-2026

Bihar: सम्राट चौधरी बोले- अशोक पेपर मिल की 280 एकड़ भूमि पर खुलेंगे नए उद्योग, रोजगार पर केंद्रित है NDA सरकार

Patna News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अशोक पेपर मिल की 280 एकड़ जमीन पर नए उद्योग स्थापित होंगे। सरकार का फोकस रोजगार, बुनियादी ढांचे, बिजली सुधार और बाढ़ प्रबंधन पर है, जिससे बिहार में विकास और पलायन पर रोक का लक्ष्य है। और पढ़ें

08:42 PM, 28-Jan-2026

Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़

Bihar : राजधानी पटना के एक पॉश एरिया के लोग आने वाली परेशानी को लेकर चिंतित है। आने वाली यह परेशानी न सिर्फ आमलोगों की है बल्कि विधान मंडल आने वाले उन विधायकों और वहां पर काम कर रहे लगभग 3500 कर्मियों को भी होने वाली है। चिंता तो करनी होगी।  और पढ़ें

08:27 PM, 28-Jan-2026

Bihar : जनसुराज नेता के खिलाफ लगे भूमाफिया के नारे, उप मुख्यमंत्री के आदेश पर कार्यक्रम से निकाले गए बाहर

Bihar : बिहार में जनसुराज के एक नेता की उस समय भारी फजीहत हो गई, जब एक कार्यक्रम के दौरान उनके खिलाफ भूमाफिया मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें परिसर से बाहर निकालने का आदेश दे दिया। और पढ़ें

08:23 PM, 28-Jan-2026

Bihar: ई-मेल से बम धमकी के बाद छपरा व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा अलर्ट, SDPO सदर-1 ने किया एहतियातन निरीक्षण

Chhapra News: ई-मेल से बम धमकी के बाद छपरा व्यवहार न्यायालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई। एसडीपीओ सदर-1 ने निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता तैनात रहा और आमजन से सतर्कता व सहयोग की अपील की गई। और पढ़ें

08:07 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: चीनी मिल गेट पर दर्दनाक हादसा, गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 14 साल के किशोर की मौत

West Champaran News: मझौलिया चीनी मिल गेट पर गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर 14 वर्षीय मिठू कुमार की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:54 PM, 28-Jan-2026

Bihar Crime: जान से मारने की धमकी भरे पत्र के साथ घर में फेंका कफन, 'छोटा गिफ्ट' का मतलब जान सहमा पूरा परिवार

Vaishali Crime: वैशाली में रतन चौधरी के परिजनों के घर धमकी भरा पत्र और कफन फेंके जाने से दहशत फैल गई। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है, जबकि परिवार लापरवाही का आरोप लगा रहा है। और पढ़ें

07:23 PM, 28-Jan-2026

Bihar: यूजीसी बिल पर पीएम मोदी के साथ नहीं CM नीतीश की पार्टी, भाजपा में गतिरोध; जानिए क्या चल रहा बिहार में?

New UGC Bill 2026: बिहार में यूजीसी बिल पर विरोध प्रदर्शन जारी है। आज भी पटना समेत कई जिलों सवर्ण समाज के युवा सड़क पर उतरे। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इधर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भाजपा के प्रमुख सहयोगी दल जदयू ने इस मुद्दे पर अपनी राय स्पष्ट कर दी है।  और पढ़ें

07:22 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा कारणों से न्यायिक कार्य ठप, पुलिस सतर्क

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी जिला जज के ई-मेल पर मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर खाली कराया गया, न्यायिक कार्य रोका गया और डॉग स्क्वॉड व बम स्क्वॉड से सघन जांच की गई। और पढ़ें

07:06 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: समस्तीपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट, चलाया सघन तलाशी अभियान

Samastipur News: समस्तीपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। एसपी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। कोर्ट परिसर खाली कर सघन तलाशी की गई। और पढ़ें

07:05 PM, 28-Jan-2026

Soma Munda Case: सोमा मुंडा ह*त्याकांड पर पुलिस का खुलासा, पुलिस ने 6 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Soma Munda Case: सोमा मुंडा ह*त्याकांड पर पुलिस का खुलासा, पुलिस ने 6 और आरोपियों को किया गिरफ्तार और पढ़ें

06:58 PM, 28-Jan-2026

Begusarai Court Bomb Threat: बेगूसराय जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज को ईमेल पर मिली धमकी

Begusarai Court Bomb Threat: बेगूसराय जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज को ईमेल पर मिली धमकी और पढ़ें

06:55 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार

Attempt to breach security at Patna Civil Court, one accused arrested with weapons; another absconding
Bihar News: पटना सिविल कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार
  और पढ़ें

06:41 PM, 28-Jan-2026

BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार के पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के 102 पदों पर भर्ती; इस दिन शुरू होगा पंजीकरण

BPSC Auditor Vacancy 2026: बिहार के पंचायती राज विभाग में ऑडिटर के पदों पर नई भर्ती का एलान किया गया है। कुल 102 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया फरवरी में शुरू होगी। अर्थशास्त्र/वाणिज्य/गणित में स्नातक डिग्री या एमबीए/सीए/आईसीडब्ल्यूए की डिग्री वाले इस भर्ती में शामिल हो सकेंगे।
  और पढ़ें

06:36 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: ‘सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर लगेगी रोक’, दरभंगा में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान

Darbhanga News: CM Nitish Kumar Big statement says private practice of govt doctors will be banned
Bihar News: ‘सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर लगेगी रोक’, दरभंगा में सीएम नीतीश कुमार का बड़ा बयान और पढ़ें

06:26 PM, 28-Jan-2026

Bihar Crime: महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध जताने पर परिजनों से मारपीट; बुजुर्ग की मौत, चार घायल

Banka News: बांका के रजौन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर महिला और उसके परिजनों पर हमला किया गया। इस घटना में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें

06:00 PM, 28-Jan-2026

महाराष्ट्र विमान हादसा: अजित पवार के निधन पर बिहार में शोक, लीफ आर्ट से मधुरेंद्र ने दी अनोखी श्रद्धांजलि

Munger News: महाराष्ट्र विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार के निधन से देश में शोक है। मुंगेर के लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने पीपल के पत्ते पर उनकी तस्वीर उकेरकर अनोखी श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की। और पढ़ें

05:57 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: बिहार में 15 हाईटेक NBSU बनेगा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया इससे क्या क्या फायदा मिलेगा?

Health News: बिहार में बड़ी संख्या में नवजातों की मृत्यु जन्म के पहले सप्ताह में हो जाती है। इन मौतों को रोकने के लिए एनबीएसयू की स्थापना एक निर्णायक पहल है, जिससे बीमार नवजातों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। पढ़े पूरी खबर...
  और पढ़ें

05:33 PM, 28-Jan-2026

Bihar: NH-139 की फोर लेनिंग को मिली रफ्तार, बाईपास स्वीकृति के बाद शेष खंडों के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश

Aurangabad News: एनएच-139 की फोर लेनिंग को लेकर केंद्र सरकार ने अरवल, दाउदनगर और औरंगाबाद में बाईपास स्वीकृत किए हैं। शेष खंडों के लिए डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया है, जिससे सड़क सुरक्षा, यात्रा और क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें

05:28 PM, 28-Jan-2026

Bihar: बिहार के इन 22 बाजारों को हाईटेक बनाया जा रहा है, कृषि मंत्री ने बताया इससे किसानों को क्या लाभ होगा?

Agriculture News: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि हमलोग का लक्ष्य किसानों को सीधे बाजार से जोड़ना है। इससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ कृषि उत्पादों की गुणवत्ता और बाजार पहुंच में भी सुधार होगा। और पढ़ें

05:10 PM, 28-Jan-2026

समृद्धि यात्रा: दरभंगा पहुंचे CM नीतीश कुमार, 13,682.56 लाख की 90 योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Darbhanga News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के तहत दरभंगा में 13,682.56 लाख रुपये की 90 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बस पड़ाव, हवाई अड्डा, सड़क परियोजना और लॉजिस्टिक पार्क सहित कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। और पढ़ें

04:52 PM, 28-Jan-2026

Bihar: गालीबाज दारोगा की हरकत से खाकी पर दाग, महिला डॉक्टर से बदसलूकी का वीडियो आया सामने; क्या कर रही पुलिस?

Darbhanga News: दरभंगा के बेंता थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है। थानाध्यक्ष पर गाली-गलौज के आरोप हैं। पुलिस अधिकारी जांच की बात कर रहे हैं, जबकि थानाध्यक्ष ने घटना को लेकर अपनी सफाई दी है। और पढ़ें

04:37 PM, 28-Jan-2026

Bihar: भ्रष्टाचार के आरोपों से बोधगया कन्वेंशन हॉल में मचा हंगामा, किसानों ने रो-रो कर सुनाई जमीन की पीड़ा

Gayaji News: बोधगया के भूमि सुधार जनसंवाद में किसानों ने जमीन से जुड़े भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए। हंगामे के बीच डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सख्त कार्रवाई और 15 दिनों में समाधान का भरोसा दिया। और पढ़ें

04:25 PM, 28-Jan-2026

Ajit Pawar Death: अजित पवार का निधन, शोक संवेदना में किसने क्या कहा? | Bihar Leaders on Ajit Pawar

Ajit Pawar Death: अजित पवार का निधन, शोक संवेदना में किसने क्या कहा? | Bihar Leaders on Ajit Pawar और पढ़ें

03:42 PM, 28-Jan-2026

Bihar News: अंधविश्वास में डायन बताकर पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों गंभीर घायल

Bhagalpur News: भागलपुर के गोराडीह क्षेत्र में डायन होने का आरोप लगाकर पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:36 PM, 28-Jan-2026

Bhagalpur Civil Court Bomb Threat: ई-मेल मिलते ही हाई अलर्ट, भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bhagalpur Civil Court Bomb Threat: ई-मेल मिलते ही हाई अलर्ट, भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और पढ़ें

02:28 PM, 28-Jan-2026

Muzaffarpur Civil Court Bomb Threat: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, ई-मेल ने मचाया हड़कंप

Muzaffarpur Civil Court Bomb Threat: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी, ई-मेल ने मचाया हड़कंप और पढ़ें

02:01 PM, 28-Jan-2026

Bihar: डिप्टी सीएम विजय कुमार ने आमस सीओ को मौके पर किया निलंबित, भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में बड़ा एक्शन

बोधगया में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद के दौरान डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किसानों की शिकायतें सुनीं। 25 हजार रुपये घूस लेने के आरोप पर आमस सीओ अरशद मदनी को मौके पर ही निलंबित कर दिया गया।

और पढ़ें

12:53 PM, 28-Jan-2026

अजित पवार का निधन: सीएम नीतीश समेत तेजस्वी-सम्राट और चिराग ने दी श्रद्धांजलि, शोक संवेदना में किसने क्या कहा?

महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया है। लैंडिंग के वक्त यह विमान हादसा हुआ है। उनकी मौत पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार समेत तेजस्वी-सम्राट और चिराग पासवान ने दुख व्यक्त किया है।  और पढ़ें

12:44 PM, 28-Jan-2026

Bomb Threat: भागलपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही हाई अलर्ट; खाली कराया गया कोर्ट

Bomb Threat: भागलपुर सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। कोर्ट परिसर में पुलिस बल तैनात कर मेटल डिटेक्टर, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड से जांच की जा रही है। और पढ़ें

12:35 PM, 28-Jan-2026

Bomb Threat : बेगूसराय के साथ इस जिले में भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सुरक्षा बढ़ी, न्यायालय खाली

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जिला जज के ई-मेल पर धमकी भेजी गई है। सुरक्षा कारणों से कोर्ट खाली कराया गया। 

और पढ़ें

12:04 PM, 28-Jan-2026

Bihar News : जज को ईमेल आते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप; जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat: जिला जज के मेल पर जैसे ही धमकी भरा मेल आया है। पूरा कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। वहीं बेगूसराय पुलिस अब पूरे मामले को लेकर जांच में जुट गई है। और पढ़ें

11:38 AM, 28-Jan-2026

BPSC Teacher : मायके वालों से छीन पति ने शव को नदी में फेंका; बीपीएससी शिक्षिका के परिजनों के पास सबूत, देखें

Bihar News : बिहार में पुलिस के गिरते इकबाल का प्रमाण रोज सामने आ रहा है। वैशाली की इस घटना को ही लें। बीपीएससी शिक्षिका की संदेहास्पद मौत हुई। हत्या का आरोप लगा। पति भी आरोपित है। और, पति ने ही महिला का शव मायके वालों से छीन नदी में फेंक दिया। और पढ़ें

11:17 AM, 28-Jan-2026

Bihar News: दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के चचेरे भाई और एक साथी को कोर्ट ने ठहराया दोषी, भेजा गया जेल

Vaishali News: पॉक्सो एक्ट के विशेष अदालत ने दो दोस्त को दोषी ठहराया दिया है। 1 साल तक दोस्त के साथ मिलकर अपने ही चचेरी बहन से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले दोनों को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। और पढ़ें

10:30 AM, 28-Jan-2026

Bihar: छपरा में गड्ढे में गिरी दो सहेलियों की हुई मौत, अईठा चुनते समय हुआ हादसा; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

छपरा के खानपुर गांव में अईठा चुनते समय दो युवतियों के पैर फिसलने से गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। सड़क निर्माण का अधूरा गड्ढा इस हादसे का कारण बना है। पूरे गांव में शोक और मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।  और पढ़ें

10:15 AM, 28-Jan-2026

Bihar Weather: ठंड के बीच बिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कहां-कहां कोहरा वाहन चालकों को करेगा परेशान?

Weather News Updates: मौसम विभाग ने वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। मौसम विभाग ने कहा कि सुबह में कोहरे की वजह से रेल और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। और पढ़ें

09:57 AM, 28-Jan-2026

Bihar News: आरा-छपरा मार्ग पर नीलगाय बनी मौत का कारण, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत; एक गंभीर घायल

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक बाइक से आरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय बाइक के सामने आ गई। तेज रफ्तार के कारण बाइक सवार संभल नहीं पाए और नीलगाय से टकरा गए। और पढ़ें

09:04 AM, 28-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

वैशाली में BPSC शिक्षिका प्रिया भारती की मौत पर परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मां ने पति-सास समेत चार लोगों को नामजद किया है। शव जबरन गंगा में प्रवाहित करने का भी आरोप लगा है। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें