फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:32 PM, 26-Jan-2026

Bihar News : तेजस्वी को कमान मिलने पर गिरिराज का तीखा हमला, कहा- लोकतंत्र के लिए कैंसर है परिवारवाद

Bihar : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश सिंह पर जमकर बरसे। उन्होंने इन सभी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि यह वंशवादी राजनीति हमारे लोकतंत्र को कैंसर की तरह अंदर ही अंदर खा रही है। और पढ़ें

10:23 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: छपरा के लाल एएसआई श्याम सिंह को राज्यपाल पदक, गांव से जिले तक जश्न का माहौल

Chhapra News: छपरा निवासी झारखंड पुलिस के एएसआई श्याम सिंह को 77वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल पदक मिला। 27 वर्षों की सेवा में 251 से अधिक पुरस्कार और बेदाग रिकॉर्ड ने उन्हें बिहार और झारखंड का गौरव बनाया। और पढ़ें

10:15 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: छुट्टी पर घर आए SSB जवान को मारी गोली, जमीन विवाद में हमलावरों ने किया हमला; हालत स्थिर

Saharsa News: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर में छुट्टी पर आए एसएसबी जवान राजू कुमार को जमीन विवाद में गोली मार दी गई। जांघ में गोली लगने से वह घायल हुए। अस्पताल में इलाज जारी है, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:08 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: सुरक्षा बलों पर हमले की नक्सली साजिश नाकाम, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और शक्तिशाली IED बम बरामद

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले में पुलिस और सीआरपीएफ ने नक्सलियों की हमले की साजिश नाकाम की। गोबरदाहा इलाके से जिंदा कारतूस और शक्तिशाली IED बरामद हुए। विस्फोटकों को मौके पर नष्ट किया गया। मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है। और पढ़ें

09:52 PM, 26-Jan-2026

Bihar News : हथियार चलाना नहीं आता तो घर बैठें, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पुलिसकर्मियों को दो टूक

Bihar : गणतंत्र दिवस के मौके पर आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पप्पू यादव ने खूब राजनीतिक बयानबाजी की। उधर आज के दिन ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी पुलिसकर्मियों को खुली चेतावनी दे डाली।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:42 PM, 26-Jan-2026

Bihar: संघ शताब्दी वर्ष में मुजफ्फरपुर पहुंचे सरसंघचालक मोहन भागवत, संघ चालकों को दिया बौद्धिक मार्गदर्शन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रवास के दौरान सरसंघचालक मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया। फिर संघ चालकों को बौद्धिक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सद्भाव, कर्तव्यबोध, संविधान पालन और सामाजिक शांति का संदेश दिया। और पढ़ें

09:20 PM, 26-Jan-2026

Bihar Crime: एकतरफा प्रेम में युवती पर फेंका एसिड, हालत गंभीर; हमले में मां भी झुलसी, आरोपी गिरफ्तार

East Champaran: पूर्वी चंपारण में एक युवक ने एकतरफा प्रेम में युवती पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी मां भी झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:13 PM, 26-Jan-2026

Bihar: UGC के नए नियमों से नाराज युवक पर पीएम को अपशब्द कहने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

Chapra News: छपरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि वीडियो में युवक आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता दिख रहा है। सारण पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी पहले भी विवादों में रह चुका है। और पढ़ें

08:59 PM, 26-Jan-2026

Bihar News : गणतंत्र दिवस पर पप्पू यादव का तीखा प्रहार, कहा- जहां बेटियों को न्याय न मिले, वह कैसा गणतंत्र?

Bihar : आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है, लेकिन आज भी राजनीतिक बयानबाजी खूब हुई। पहले तेजस्वी यादव ने एनडीए पर जमकर बरसे और फिर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव बिहार पुलिस, डॉक्टर और सिस्टम पर खूब बोले।   और पढ़ें

07:58 PM, 26-Jan-2026

Republic Day: 501 फीट लंबे झंडे के साथ दरभंगा में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, भारत माता की झांकी ने मोहा मन

Darbhanga News: गणतंत्र दिवस पर दरभंगा में दरभंगा तिरंगा मंच द्वारा 501 फीट लंबे तिरंगे और भारत माता की झांकी के साथ भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देना रहा। और पढ़ें

07:46 PM, 26-Jan-2026

Accident Today: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, भीषण हादसे में एक शख्स और उसकी पत्नी के भाई की मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में रेवा घाट के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शख्स और उसके करीबी रिश्तेदार की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे, वाहन जब्त किया, जबकि चालक फरार है। और पढ़ें

07:24 PM, 26-Jan-2026

Republic Day 2026: तेजस्वी यादव ने गणतंत्र दिवस की बधाई देकर एनडीए पर किया हमला; कहा- संविधान पर हो रहा प्रहार

Republic Day 2026 : पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन में दिखने लगे। सबसे पहले 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी और फिर एनडीए पर बरस गए। और पढ़ें

07:23 PM, 26-Jan-2026

Republic Day: बिहार के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर लगे 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Supaul News: सुपौल के एक सरकारी विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। प्रधानाध्यापक की शिकायत और छात्रों की गवाही पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि पुलिस व शिक्षा विभाग जांच में जुटे हैं। और पढ़ें

07:03 PM, 26-Jan-2026

Bihar Politics: तेजस्वी बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, NDA के नेताओं ने सुनिए क्या कहा? | Tejashwi Yadav

Bihar Politics: तेजस्वी बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, NDA के नेताओं ने सुनिए क्या कहा? | Tejashwi Yadav और पढ़ें

06:54 PM, 26-Jan-2026

R-Day: झंडा फहराने के दौरान रस्सी टूटने से गिरा तिरंगा, फिर भी दे दी सलामी; वीडियो सामने आने पर अपमान की चर्चा

Chhapra News: छपरा के मशरख नगर पंचायत में गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने के दौरान रस्सी टूटने से तिरंगा नीचे गिर गया, फिर भी सलामी दी गई। वहीं, घटना को लेकर आपत्ति जताए जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी ने विवादित जवाब दिया है। और पढ़ें

06:11 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: NH-28 पर भीषण सड़क हादसा; ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, दोनों की मौत

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में एनएच-28 पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता श्रीकांत राय और पुत्री आस्था कुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:00 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: लेबर कोड के खिलाफ गणतंत्र दिवस पर निकली बाइक रैली, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन

Rohtas News: गणतंत्र दिवस पर सासाराम में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर बाइक रैली निकाली गई। अखिल भारतीय खेत किसान मजदूर महासंघ ने चार श्रम कानूनों, बिजली बिल संशोधन विधेयक और बीज अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं। और पढ़ें

05:48 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: सरकारी स्कूल की शिक्षिका की हत्या या आत्महत्या? सीढ़ी के पास पैर मुड़ा लटका था पतली रस्सी से शव

Vaishali News: वैशाली में सरकारी स्कूल की शिक्षिका प्रिया भारती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि घुटने जमीन छू रहे थे। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें आत्महत्या का दावा किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

05:47 PM, 26-Jan-2026

Ranji Trophy: बिहार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए मणिपुर के बल्लेबाज, रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता

Ranji Trophy: बिहार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए मणिपुर के बल्लेबाज, रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता और पढ़ें

05:04 PM, 26-Jan-2026

Republic Day: गणतंत्र दिवस पर महादलित टोला पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, जानिए भाषण देते वक्त क्या-क्या घोषणाएं की?

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का माहौल बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। और पढ़ें

04:08 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: भारत को अग्रणी गणराज्य बनाने के लिए क्या करना होगा? RSS प्रमुख मोहन भागवत ने बताया

Republic Day : आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के महान बलिदानों से मिली है। ऐसे में देश को एक मजबूत गणराज्य के रूप में सुरक्षित और सशक्त बनाए रखना सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।  और पढ़ें

04:07 PM, 26-Jan-2026

R-Day: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किले पर फहरा तिरंगा, मिथिला के हेरिटेज पैलेस को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा

Tricolor hoisted at historic Raj Fort announcement to make Mithila's heritage palace tourist destination
R-Day: दरभंगा के ऐतिहासिक राज किले पर फहरा तिरंगा, मिथिला के हेरिटेज पैलेस को पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा और पढ़ें

03:51 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: पटना में नगर निगम कर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौत के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर किया हंगामा

Patna Road Accident News: परिजनों ने बताया कि मुन्ना मांझी प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह साइकिल से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान सैदपुर इमामबाड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। हादसा इतना भीषण था कि मुन्ना मांझी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
  और पढ़ें

03:45 PM, 26-Jan-2026

77वां गणतंत्र दिवस: औरंगाबाद में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, प्रभारी मंत्री संतोष सुमन ने किया झंडोत्तोलन

Aurangabad News: औरंगाबाद में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने झंडोत्तोलन किया। उन्होंने जिले की विकास योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि उपलब्धियों का उल्लेख किया तथा स्ट्रॉबेरी उत्पादन में जिले की अग्रणी भूमिका बताई। और पढ़ें

03:21 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: 'यूजीसी के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का खेल बंद होना चाहिए', सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने कहा

Chapra News: भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने यूजीसी को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने युवाओं से अफवाहों से दूर रहने की अपील की और कहा कि नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, न ही छात्रों के अधिकारों पर खतरा है। और पढ़ें

02:14 PM, 26-Jan-2026

Cricket News: सदी का सूखा खत्म, बिहार ने रणजी ट्रॉफी का फाइनल 568 रन से जीता; प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा

Bihar News : वर्ष 2000 में झारखंड बंटवारे के बाद से बिहार में क्रिकेट सूख-सा गया था। 2018 में बीसीसीआई ने बिहार क्रिकेट को मान्यता दी। अब 2026 में बिहार की टीम ने रणजी ट्राॅफी का फाइनज जीत प्लेट ग्रुप के खिताब पर कब्जा जमाया। और पढ़ें

02:10 PM, 26-Jan-2026

Patna Girls Hostel Case: पटना गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत थानाध्यक्षों पर कार्रवाई, परिजन क्या बोले? Bihar

Patna Girls Hostel Case: पटना गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की मौत थानाध्यक्षों पर कार्रवाई, परिजन क्या बोले? Bihar और पढ़ें

01:36 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: रमना मैदान में शान से फहराया तिरंगा, भोजपुर ने पूरे उत्साह के साथ मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

भोजपुर जिले में 77वें गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। आरा स्थित ऐतिहासिक रमना मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। और पढ़ें

01:17 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: सासाराम में लगी भीषण आग, प्लास्टिक फैक्ट्री धू-धू कर जली, 50 लाख तक का नुकसान

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के करूप गांव के पास सोमवार सुबह एक प्लास्टिक सामान बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री में लगी सभी मशीनें और तैयार प्लास्टिक उत्पाद जलकर राख हो गए। और पढ़ें

12:55 PM, 26-Jan-2026

Republic Day 2026: भागलपुर के सैनडिस्क कंपाउंड में दिलीप जायसवाल ने फहराया तिरंगा | Dilip Jaiswal

Republic Day 2026: भागलपुर के सैनडिस्क कंपाउंड में दिलीप जायसवाल ने फहराया तिरंगा | Dilip Jaiswal और पढ़ें

12:00 PM, 26-Jan-2026

Bihar News: इंटर परीक्षा से वंचित करने वाले हेडमास्टर और लिपिक की गिरफ्तारी की तैयारी, जानें पूरा मामला

मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड के पानापुर उच्च माध्यमिक विद्यालय में इंटर परीक्षा 2026 के 159 छात्रों के आवेदन शुल्क लेकर उनके फॉर्म नहीं भरने का मामला सामने आया है। जांच में हेडमास्टर रीता कुमारी और प्रधान लिपिक शैलेश कुमार सिंह को दोषी पाया गया। और पढ़ें

11:55 AM, 26-Jan-2026

Bihar: गणतंत्र दिवस पर सैंडिस कंपाउंड में शान से फहराया तिरंगा, मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी विकास की जानकारी

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भागलपुर के सैन्डिस कंपाउंड मैदान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के पथ निर्माण एवं उद्योग मंत्री तथा भागलपुर प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। और पढ़ें

11:02 AM, 26-Jan-2026

Bihar News: 77वें गणतंत्र दिवस पर डिप्टी सीएम ने किया झंडोत्तोलन, विभागीय झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरपुर जिले में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य समारोह आयोजित किया गया। राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। और पढ़ें

10:20 AM, 26-Jan-2026

Bihar Crime: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, स्पीडी ट्रायल की तैयारी

मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है, जहां महिला चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। और पढ़ें

09:43 AM, 26-Jan-2026

Republic Day: गांधी मैदान में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने क्या कहा? नीतीश कुमार ने सीएम हाउस में फहराया तिरंगा

Gandhi Maidan Patna : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहरा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मौके पर मौजूद हैं। अब राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बाद वह उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मान भी देंगे। और पढ़ें

09:26 AM, 26-Jan-2026

Bihar: 'तेजस्वी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाना राजद के ताबूत में अंतिम कील', संजय सरावगी ने साधा निशाना

राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बिहार भाजपा अध्यक्ष ने इसे पार्टी के लिए विनाशकारी कदम बताया है। और पढ़ें

09:13 AM, 26-Jan-2026

Bihar News: गुरु के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक! दारोगा राय ने गुरु के नाम पर कॉलेज कराई स्थापना

राजनीति में स्वार्थ के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा प्रसाद राय ने गुरु-शिष्य परंपरा को सजीव रखते हुए अपने गुरु के नाम पर परसा में कॉलेज की स्थापना की। यह कदम केवल कृतज्ञता नहीं, बल्कि क्षेत्र के छात्रों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान साबित हुआ। और पढ़ें

08:34 AM, 26-Jan-2026

Bihar News : पटना में फिर बड़ा कांड; तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी नाबालिग चचेरे भाई को पुलिस ने पकड़ा

पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक बेहद छोटी बच्ची के साथ हुए अपराध के बाद लोगों में गुस्सा और चिंता का माहौल है। और पढ़ें

06:33 AM, 26-Jan-2026

Bihar News: काली मंदिर के जमीन का विवाद एक बार फिर तूल पकड़ा, बढ़ा तनाव

भागलपुर में एक धार्मिक स्थल से जुड़ा पुराना भूमि विवाद दोबारा चर्चा में है। दान की गई जमीन को लेकर स्थानीय लोगों में असुरक्षा और आक्रोश है। पहले हुए हिंसक घटनाक्रम की यादें फिर ताजा हो गई हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है। और पढ़ें

05:00 AM, 26-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : डॉ. गोपालजी त्रिवेदी की यात्रा उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो संसाधनों के अभाव में हार मान लेते हैं। वह बताते हैं कि यदि संकल्प दृढ़ हो, तो गांव की पगडंडियों से निकलकर भी सफलता के एवरेस्ट पर पहुंचा जा सकता है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें