फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:26 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की हर घर नल-जल योजना पर सवाल, पानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

Bhagalpur News: सबौर के इंग्लिश गांव के वार्ड 11 में हर घर नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद गहरा गया। ग्रामीणों ने मनमानी के आरोप लगाए, जबकि वार्ड सदस्य ने मोटर लगाने को कारण बताया। समस्या दो वर्षों से जारी है। और पढ़ें

10:06 PM, 24-Jan-2026

Bihar News : तेजस्वी यादव को मिल सकती है राजद की कमान, कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी बैठक

Bihar : विधानसभा चुनाव में करारी हार और सत्र के दौरान विदेश चले जाने से तेजस्वी यादव की खूब किरकिरी हुई। चूड़ा-दही के भोज में लालू प्रसाद के तेज प्रताप के आवास पर जाने के भी कई मतलब निकलने लगे। अब राजद की कमान बदलने की कवायद शुरू हो गई है। वजह समझिए.. और पढ़ें

09:57 PM, 24-Jan-2026

Bihar: जलती चिता से गर्भवती नवविवाहिता का शव उतारा गया, पोस्टमार्टम को लेकर परिजन भटकते रहे; लगाया ऐसा आरोप

Supaul News: Body pregnant woman removed from burning pyre family members wandered around for post-mortem
Bihar: जलती चिता से गर्भवती नवविवाहिता का शव उतारा गया, पोस्टमार्टम को लेकर परिजन भटकते रहे; लगाया ऐसा आरोप और पढ़ें

विज्ञापन
09:56 PM, 24-Jan-2026

Patna News: शॉर्ट सर्किट से खलिहान में लगी आग, दो मासूम जिंदा जले, गांव में पसरा मातम

मसौढ़ी अनुमंडल के भगवानगंज थाना क्षेत्र के दनारा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खलिहान में बनी पुआल की झोपड़ी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में झोपड़ी में खेल रहे दो बच्चे आ गए। और पढ़ें

09:48 PM, 24-Jan-2026

बिहार में अपराधी बेखौफ: प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक होने पर पटना रेफर

Vaishali News: वैशाली के हाजीपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को सिर में गोली मार दी। घायल को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर छापामारी तेज कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:36 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: रील बनाने का विरोध करने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुराल वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Darbhanga News: दरभंगा में 26 वर्षीय विवाहिता पूनम देवी की संदिग्ध मौत हो गई। गले पर निशान और पैर बंधे मिलने से हत्या की आशंका है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:23 PM, 24-Jan-2026

Bihar: घर में जा घुसा बेकाबू ट्रैक्टर, हादसे में तीन लोग घायल; गुस्साए लोगों ने चालक को पेड़ से बांधकर पीटा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में बेकाबू ट्रैक्टर घर में घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई और तीन लोग घायल हो गए। चालक के नशे में होने का आरोप है, पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:50 PM, 24-Jan-2026

Bihar: अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे का डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण; जानें

Bhagalpur News: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में प्रस्तावित नेशनल हवाई अड्डे का हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर भूमि अधिग्रहण सहित विकास योजनाओं की जानकारी ली और जल्द निर्माण पूरा करने का भरोसा दिया। और पढ़ें

08:20 PM, 24-Jan-2026

Bihar : जलाकर हत्या या सड़क पर आत्महत्या? इतनी बड़ी घटना 6 दिन बाद क्यों आई सामने, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

Bihar News : पटना के दो हॉस्टलों में बड़ी घटनाओं का खुलासा होने से पहले, शुक्रवार को सामने आया कि छह दिन पहले सड़क पर पेट्रोल से एक नाबालिग छात्रा को जिंदा जलाया गया। 'अमर उजाला' ने 40 किलोमीटर दूर जाकर छह घंटे में तीन तरह की बातें सुनीं। और पढ़ें

08:14 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: अब JDU नेता ललन सिंह के बिगड़े बोल, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दिया विवादित बयान

Patna News: बेलछी में कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विवादित बयान दिया और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने मोदी और नीतीश को प्रेरणास्रोत बताया तथा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने के फैसले का उल्लेख किया। और पढ़ें

07:56 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: भोजपुरी गायक गुंजन सिंह पर एफआईआर के निर्देश, वीडियो कंटेंट को लेकर अदालत ने जताई गंभीर आपत्ति

Vaishali News: वैशाली की अदालत ने भोजपुरी गायक गुंजन सिंह के एक वीडियो एल्बम को लेकर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। वीडियो में न्याय व्यवस्था पर टिप्पणी और जजों की छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है, जिसकी साइबर जांच के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें

07:47 PM, 24-Jan-2026

रोजगार मेला: बिहार के 447 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, मंत्री ललन सिंह बोले- 'विकास को मिलेगी नई गति'

Rozgar Mela 18th Edition: 18वें रोजगार मेला के तहत देशभर में 61,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनमें 447 बिहार से हैं। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन को मजबूत करेगी।
  और पढ़ें

07:46 PM, 24-Jan-2026

बिहार में फिर दिखा रफ्तार का कहर: बेकाबू हाइवा ट्रक ने सरकारी शिक्षक को रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

Purnea News: पूर्णिया के नेवालाल चौक पर तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार भगत को कुचल दिया। ड्यूटी पर जाते समय हुए इस हादसे में घायल शिक्षक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हाइवा जब्त कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:25 PM, 24-Jan-2026

Bihar: वैशाली में नीतीश ने सरकारी मेडिकल कॉलेज का लिया जायजा, महिलाओं को रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा

Vaishali News: समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली पहुंचे। उन्होंने 463 करोड़ के राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया, योजनाओं की समीक्षा की और महिलाओं के रोजगार व औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा करते हुए जिले को कई विकास सौगातें दीं। और पढ़ें

06:48 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: मरीज ले जा रही एंबुलेंस में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप; अटल पथ पर थमा यातायात

Patna News: पटना के अटल पथ पर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। चालक की सूझबूझ से मरीज और चार अटेंडेंट सुरक्षित निकाले गए। आग पर काबू पा लिया गया, कोई हताहत नहीं हुआ। और पढ़ें

06:28 PM, 24-Jan-2026

Bihar: सम्मान समारोह में विपक्ष पर बरसे संजय सरावगी, कार्यक्रम में आधी कुर्सियां रहीं खाली; चर्चा क्या हो रही?

Rohtas News: सासाराम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के सम्मान समारोह में उन्होंने विपक्ष पर तीखे हमले किए, लेकिन कार्यक्रम के दौरान आधी कुर्सियां खाली रहीं। कम भीड़ ने रोहतास में भाजपा की जमीनी स्थिति और संगठन की सक्रियता पर सवाल खड़े किए। और पढ़ें

05:25 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: 'पांच साल बाद बिहार से बाहर मजदूरी को नहीं जाएगा कोई', उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया दावा

Vaishali News: वैशाली में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि पांच साल में बिहार से कोई मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार रोजगार, उद्योग, बिजली, सड़क और एक करोड़ नौकरियों के लक्ष्य के साथ समृद्ध बिहार के लिए काम कर रही है। और पढ़ें

05:06 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: कंधों पर उठी शिक्षा की देवी सरस्वती की डोली, विदाई के दौरान नम आंखों से शहर ने कहा- जल्द वापस आना

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में सरस्वती पूजा के समापन पर इमली चट्टी गुजराती मुहल्ले के युवाओं ने डोली में कंधों पर उठाकर मां की भावुक विदाई दी। बिना गाजे-बाजे परंपरागत तरीके से विसर्जन कर संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
  और पढ़ें

03:49 PM, 24-Jan-2026

102वीं जयंती पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी: झोपड़ी से सत्ता तक, गुदड़ी के लाल की प्रेरक कहानी

Samastipur News: भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती राजकीय सम्मान के साथ मनाई गई। झोपड़ी से सत्ता तक पहुंचे कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों, किसानों और पिछड़ों के लिए नीतिगत फैसले लिए और सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए जननायक बने। और पढ़ें

03:45 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर तीसरे एयरोब्रिज का शुभारंभ, अब गेट नंबर 11 से भी परिचालन; यात्रियों को बड़ी राहत

Patna Airport: तीसरे एयरोब्रिज बनने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि बोर्डिंग गेट संख्या 11 के सक्रिय होने से यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुव्यवस्थित होगी। इतना ही नहीं एयरपोर्ट पर भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा। यात्रियों के लिए आरामदायक होगा।  और पढ़ें

03:29 PM, 24-Jan-2026

महुली घाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई: 11 साल के बेटे ने दी शहीद हरेराम कुंवर को मुखाग्नि; मंत्री-विधायक नदारद

Bhojpur News: डोडा में शहीद हुए भोजपुर के जवान हरेराम कुंवर का महुली घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। 11 वर्षीय बेटे ने मुखाग्नि दी। हजारों लोग पहुंचे, पर मंत्री-विधायक की गैरमौजूदगी पर नाराजगी दिखी। और पढ़ें

02:58 PM, 24-Jan-2026

Bihar: दवा कारोबारी ने की सुसाइड शव, बहन को किया था अंतिम कॉल, जांच में जुटी पुलिस

एक दवा कारोबारी का फंदे से लटका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के समय मृतक ने अपनी बहन को अंतिम कॉल की थी, जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। और पढ़ें

02:27 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: कर्पूरी ठाकुर जयंती पर कर्पूरीग्राम में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

एक ऐतिहासिक व्यक्तित्व की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने भावनाओं, अपेक्षाओं और चर्चाओं को एक साथ सामने ला दिया। श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक गरिमा और सरकारी उपस्थिति के बीच कुछ अधूरी उम्मीदें भी उभरकर आईं। और पढ़ें

02:17 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: युवक की चाकू गोदकर हत्या,आक्रोशित ग्रामीणों ने मनोपाली-मशरख मार्ग किया जाम

एक युवा की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अचानक हुई इस वारदात से जहां परिवार शोक में डूब गया, वहीं ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद तनाव, भय और आक्रोश का माहौल बना, जिसका असर जनजीवन पर भी पड़ा। और पढ़ें

01:34 PM, 24-Jan-2026

Bihar: रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं; भाजपा ने पूछा यह सवाल

Bihar Police: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार पर लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने फिर से सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार से कुछ सवाल पूछे और कई आरोप भी लगाए। इससे बिहार की सियासत गरमा गई है। जानिए क्या है पूरा मामला? और पढ़ें

01:21 PM, 24-Jan-2026

Bihar: दो बंद घरों में चोरी, लाखों के आभूषण और सामान उड़ा गए चोर; पुलिस जांच में जुटी

दो घरों में चोरों ने ताले तोड़कर नहीं बल्कि चोरी की तकनीक से लॉकर खोलकर बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और कीमती सामान उड़ा लिया। पीड़ित परिवारों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर अपराधियों ने चोरी को अंजाम दिया। और पढ़ें

12:40 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: शहीद हरे राम कुंवर का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा, तिरंगे में लिपटा जवान देख हर आंख हुई नम

एक परिवार और पूरे समुदाय के लिए यह दिन बेहद भावुक और दर्दनाक रहा, जब देश के लिए शहीद हुए जवान का शव तिरंगे में लिपटा हुआ घर पहुंचा। परिजनों की कराह, ग्रामीणों की श्रद्धांजलि और प्रशासनिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस घटना को राष्ट्रीय भावना और मानवीय संवेदना का प्रतीक बना दिया। और पढ़ें

12:23 PM, 24-Jan-2026

Bihar News: टिकट बंटवारे पर राजद विधायक के इन सवालों से गरमाई सियासत, भाजपा ने कहा- तेजस्वी को जवाब देना चाहिए

RJD Party News: विधानसभा चुनाव के वक्त राजद के कुछ नेताओं ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई थी। ऋतु जायसवाल टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर गईं थी। मदन शाह राबड़ी आवास के बाहर कुर्ता फाड़कर रोने लगे थे और कई आरोप भी लगाए थे। अब पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने भी इस मामले पर सवाल उठाया है, जिससे सियासत गरमा गई है।  और पढ़ें

11:43 AM, 24-Jan-2026

Bihar: भागलपुर में कला का अद्भुत संगम, कोयले की राख से उकेरी गई मां सरस्वती की छवि, बनी आकर्षण का केंद्र

एक पारंपरिक पर्व के अवसर पर रचनात्मक अभिव्यक्ति का ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने लोगों को चकित कर दिया। अनोखे माध्यम और विशाल आकार में तैयार की गई कलाकृति ने श्रद्धा, नवाचार और सामाजिक संदेश को एक साथ प्रस्तुत किया। और पढ़ें

11:20 AM, 24-Jan-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान नवविवाहिता की मौत, लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

एक इलाज के दौरान हुई मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने चिकित्सा प्रक्रिया में लापरवाही और अनुचित व्यवहार के आरोप लगाए, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। और पढ़ें

11:03 AM, 24-Jan-2026

Bihar: समृद्धि यात्रा के तहत वैशाली पहुंचेंगे सीएम नीतीश, देंगे 15 हजार करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगा

एक बड़े जनसंपर्क और विकास कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में उत्साह और तैयारियों का माहौल है। प्रशासनिक स्तर पर योजनाओं के प्रस्तुतीकरण, स्थलों के निरीक्षण और जनसभा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। और पढ़ें

10:51 AM, 24-Jan-2026

Munger News: हरियाणा ग्रामीण बैंक डकैती कांड में बड़ी सफलता, मुंगेर से एक अभियुक्त गिरफ्तार

एक संगठित अपराध के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है, जिसमें अंतरराज्यीय समन्वय की भूमिका निर्णायक रही। जांच के दौरान तकनीकी और स्थानीय सहयोग से एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जबकि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है। और पढ़ें

10:37 AM, 24-Jan-2026

Bihar News: झोलाछाप डॉक्टर की निर्मम हत्या, अपहरण के बाद काटकर जिंदा जलाने का आरोप, इलाके में भारी आक्रोश

एक नृशंस घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है, जहां एक व्यक्ति को अगवा कर बेहद क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। और पढ़ें

09:59 AM, 24-Jan-2026

ड्यूटी के दौरान वीरगति: जम्मू-कश्मीर में बिहार का लाल हरे राम कुंवर शहीद, परिवार समेत देश की आंखें नम

Bhojpur News: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ड्यूटी के दौरान हादसे में भोजपुर के जवान हरे राम कुंवर शहीद हो गए। सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। शहीद 16 वर्षों से सेना में नायक पद पर कार्यरत थे। और पढ़ें

09:39 AM, 24-Jan-2026

Bihar: पंडाल देख के आती हूं कहकर निकली खुशी, आज तक नहीं लौटी, 5 साल से वापसी का इंतजार

सरस्वती पूजा के दौरान एक चार वर्षीय बच्ची पूजा पंडाल देखने निकली और उसी भीड़ में अचानक गायब हो गई। पांच साल बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार के सपने टूटते रहे। हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई जांच में भी कोई सफलता नहीं मिली। और पढ़ें

09:08 AM, 24-Jan-2026

Bihar News: 'राम के नाम पर कांग्रेस की जुबान चिपकती है', संजय सरावगी का तीखा हमला

राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान को लेकर तीखे आरोप सामने आए, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई। वहीं दूसरी ओर, बिहार के पारंपरिक उत्पाद को वैश्विक मंच पर मिली पहचान ने राज्य की आर्थिक और सांस्कृतिक ताकत को रेखांकित किया। और पढ़ें

08:58 AM, 24-Jan-2026

Bihar: सिस्टम फेल! पोस्टमार्टम के लिए आए शव को कुत्तों ने नोचा, अंतिम दर्शन भी नसीब नहीं

एक दुखद घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है, जहां एक महिला की मृत्यु के बाद प्रक्रियाओं में भारी चूक सामने आई। जिम्मेदार तंत्र के बीच तालमेल की कमी और निगरानी व्यवस्था के अभाव ने हालात को और भयावह बना दिया। और पढ़ें

08:27 AM, 24-Jan-2026

Bihar: चुनाव प्रबंधन में समस्तीपुर की बड़ी उपलब्धि, डीएम रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा सम्मान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन, आईटी आधारित नवाचार, मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान के लिए समस्तीपुर का चयन किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी। और पढ़ें

08:22 AM, 24-Jan-2026

Bihar: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति बच्चों को लेकर थाने पहुंचा; चार लाख की सहायता राशि भी ले उड़ी

Bihar: मुंगेर में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। महिला पर पति द्वारा सरकारी सहायता के चार लाख रुपये लेकर भागने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पति बच्चों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले कीजांच में जुटी है और पढ़ें

07:51 AM, 24-Jan-2026

Bihar News: पति कोर्ट में मुंशी, घर बना यातना गृह, केस वापस ना लेने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप

एक महिला को लंबे समय से घरेलू दबाव, धमकियों और प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कानूनी मामले को वापस लेने के लिए उस पर लगातार दबाव बनाया गया और इनकार करने पर जान लेने की कोशिश की गई। और पढ़ें

07:37 AM, 24-Jan-2026

Bihar News : हत्या के बाद 'पुलिस' की गाड़ी में घर के सामने लाश फेंका था, अब हत्याकांड में तीन गिरफ्तार

एक नवविवाहिता की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद शव को वाहन से सुनसान इलाके में फेंका गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम बनाई गई और कई जिलों में छापेमारी की गई। और पढ़ें

07:27 AM, 24-Jan-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Patna News: नीमचक फोरलेन पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से तिलक समारोह में जा रहे चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें