फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:00 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: खराब मौसम ने हवाई सेवा पर लगाई रोक, आज सिर्फ दो विमानों ने दरभंगा एयरपोर्ट से भरी उड़ान

खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से लगातार दूसरे दिन उड़ानें प्रभावित रहीं। शनिवार को इंडिगो व अकासा की सभी उड़ानें रद्द रहीं, जबकि स्पाइसजेट की दिल्ली व मुंबई की दो उड़ानें संचालित हुईं।

और पढ़ें

09:40 PM, 27-Dec-2025

Bihar: समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी को मिली अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय U-19 टीम की कप्तानी, खुशी की लहर

Bihar: समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का कप्तान बनाया गया है। टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। चोट के कारण आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा बाहर हैं। और पढ़ें

09:31 PM, 27-Dec-2025

Bihar: शराब तस्कर की गिरफ्तारी पर भड़के ग्रामीण, क्यूआरटी टीम पर हमला; पिस्टल और मोबाइल छीनकर फरार हुए आरोपी

Bihar: मुंगेर के कन्हैयाचक गांव में शराब तस्कर की गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों ने क्यूआरटी टीम पर हमला कर दिया। एक पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हुआ, उसका पिस्टल और मोबाइल छीना गया। पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:26 PM, 27-Dec-2025

Digital Media : देशभर के वेब जर्नलिस्ट जुटे बिहार में, डिजिटल और सोशल मीडिया की खूबी-चुनौतियों पर चर्चा हुई

Web Journalists Association : वेब पत्रकार संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित वेब मीडिया समागम सह 7वां स्थापना दिवस भव्यता के साथ आरंभ हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर के जाने-माने दिग्गज पत्रकार शामिल हुए।  और पढ़ें

08:57 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: एजेंटों की बदसलूकी से तंग आकर मजदूर ने की खुदकुशी, पूर्णिया में ग्रुप लोन ने ली एक और जान

Bihar: पूर्णिया के गुलाबबाग में 60 हजार रुपये के ग्रुप लोन की किस्त न चुका पाने और लोन एजेंटों की प्रताड़ना से तंग आकर 25 वर्षीय श्रवण मल्लिक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच में जुटी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: अथमलगोला में तैनात बीटीएम कृषि पदाधिकारी लापता, 22 दिन पहले हुई थी शादी; मोबाइल भी आ रहा बंद

Bihar: पटना के अथमलगोला में तैनात बीटीएम कृषि पदाधिकारी अर्यमा दीप्ति शुक्रवार शाम से लापता हैं। आखिरी बातचीत शाम चार बजे हुई। मोबाइल बंद है। पति के आवेदन पर बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

08:03 PM, 27-Dec-2025

Bihar: प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली दिल्ली यात्रा पर संजय सरावगी, जेपी नड्डा और अमित शाह से की मुलाकात

Bihar: बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहली बार दिल्ली पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिथिला पेंटिंग भेंट की और आशीर्वाद लिया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर संगठन और विकास मुद्दों पर चर्चा की। और पढ़ें

07:51 PM, 27-Dec-2025

Bihar: बढ़ती भीड़ को देखते हुए 2030 तक बड़े शहरों में रेल संचालन क्षमता होगी दोगुनी, प्रदेश के ये स्टेशन शामिल

Bihar: यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता दोगुनी करेगा। पटना सहित प्रमुख शहरों में नए टर्मिनल, अतिरिक्त रेल लाइन, आधुनिक सिग्नलिंग और अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन विकास कार्य किए जाएंगे। और पढ़ें

07:12 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: शिक्षा विभाग की शिकायतों पर सख्त जिलाधिकारी, 416 मामलों की हुई सीधी सुनवाई

Bihar: वैशाली में शिक्षा विभाग की शिकायतों पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने सख्ती दिखाई। विशेष समाधान कैंप में 416 मामलों की सुनवाई हुई। कई प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष के लिए अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। और पढ़ें

07:02 PM, 27-Dec-2025

Bihar : कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के PM पोस्ट पर राजनीति गरमाई, विजय कुमार सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

Bihar : जदयू प्रवक्ता की मानें तो राजद और कांग्रेस दोनों दलों में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। दोनों दलों के विधायक एनडीए के संपर्क में हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का PM और RSS की प्रशंसा में लिखे गये पोस्ट पर बवाल मच गया है। और पढ़ें

06:54 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: नालंदा में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में हंगामा, आपसी विवाद के बीच मंच से खिसके नेता

Bihar: घटना को हल्का करते हुए नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि झगड़ा नहीं हुआ है, आपस में थोड़ी नाराजगी थी। सभी नीतीश कुमार के सिपाही हैं। किसको निमंत्रण दिया गया और किसको नहीं, यह काम जिलाध्यक्ष का है। और पढ़ें

05:45 PM, 27-Dec-2025

Bihar Crime: अलाव ताप रहे व्यक्ति पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, कमर में लगी गोली; नालंदा में दिनदहाड़े कांड

Bihar News: नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में शनिवार को फोर व्हीलर सवार बदमाशों ने मिक्सर प्लांट के पास राजेश कुमार को गोली मार दी। कमर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हुआ। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

05:29 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: सीवान में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, बड़ी संख्या में हुआ मतदान

Bihar: सीवान पुलिस लाइन में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का आठ पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 1347 मतदाताओं में से अधिकांश ने मतदान किया। प्रदेश पदाधिकारियों की निगरानी में प्रक्रिया पारदर्शी रही। परिणाम जल्द घोषित होंगे। और पढ़ें

04:43 PM, 27-Dec-2025

Bihar: खाकी को चुनौती देने वाला मुखिया पुलिस की टॉप-10 लिस्ट में शामिल, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

Bihar: पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र के उप मुखिया तपेश पाठक सोशल मीडिया पर हथियार डील कबूल, पुलिस का अपमान करने के आरोप में जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल। गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। और पढ़ें

04:25 PM, 27-Dec-2025

पन्ना से खुशखबरी: दुनिया में घटे गिद्ध, वहीं यहां के जंगलों में बढ़ी उनकी उड़ान; जैव विविधता के लिए शुभ संकेत

दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई जंगलों में गिद्धों सहित कई दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हजारों किलोमीटर की यात्रा कर पहुंचे यूरेशियन और हिमालयन ग्रिफॉन गिद्धों की मौजूदगी को जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। और पढ़ें

04:23 PM, 27-Dec-2025

Bihar: 2001 के कुंभ में लापता पिता जालंधर में मिले, बेटे ने दाह संस्कार भी कर दिया था; देखा तो फफक कर रो दिए

Bihar: 2001 के कुंभ मेले से लापता रामप्रवेश महतो 24 साल बाद जालंधर वृद्धाश्रम में जिंदा पाए गए। सांकेतिक दाह संस्कार के बावजूद पुत्र संतोष कुशवाहा उन्हें घर ले जा रहे हैं, परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल लौट आया। और पढ़ें

04:22 PM, 27-Dec-2025

Bihar NEET PG Counselling: बिहार नीट पीजी राउंड-2 का संशोधित सीट आवंटन जारी, देखें पीडीएफ में अपना नाम

Bihar NEET PG Counselling 2025: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड-2 का संशोधित सीट आवंटन जारी कर दिया है। उम्मीदवार लिस्ट में अपना नाम देखकर रिपोर्टिंग की तारीख और आगे की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और पढ़ें

04:00 PM, 27-Dec-2025

Bihar Fire News: सहरसा में बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट, पिकअप वैन और चार झोपड़ियां जलकर राख

Bihar: सहरसा के लख्मी गांव में पिकअप वैन हाईटेंशन बिजली तार से टकराने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के बाद पिकअप और चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।  और पढ़ें

03:50 PM, 27-Dec-2025

Bihar Weather News: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर लगातार जारी, जानें कब मिलेगी राहत | Patna Weather

Bihar Weather News: बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर लगातार जारी, जानें कब मिलेगी राहत | Patna Weather और पढ़ें

03:18 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लोको पायलटों का हंगामा, तीन मांगों को लेकर दो घंटे प्रदर्शन

 Bihar: मुजफ्फरपुर जंक्शन पर क्रू लॉबी के बाहर लोको पायलटों ने तीन मांगों को लेकर दो घंटे प्रदर्शन किया। क्रू लॉबी यथावत रखने, जीपीओ निर्माण और तबादलों पर रोक की मांग उठाई। और पढ़ें

03:16 PM, 27-Dec-2025

Purnea: 100 से भी ज्यादा परिवारों ने की हिंदू धर्म में वापसी, धर्मपरिवर्तन पर क्या बोले?

सीमांचल क्षेत्र में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के बीच पूर्णिया के बनमनखी से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ क्रिसमस के अवसर पर 100 से अधिक परिवारों ने ईसाई धर्म का त्याग कर पुनः सनातन धर्म में घर वापसी की।  और पढ़ें

03:04 PM, 27-Dec-2025

Bihar: आर्केस्ट्रा नर्तकी के साथ पति बनकर रह रहा था मंदिर लूट का आरोपी, एनकाउंटर के बाद चौंकाने वाले खुलासे

Bihar: थावे दुर्गा मंदिर लूटकांड में भोजपुर कनेक्शन सामने आया है। मुठभेड़ में घायल दूसरा आरोपी इंजमामुल आलम गिरफ्तार हुआ। वह आर्केस्ट्रा नर्तकी के साथ पति बनकर रह रहा था। पुलिस उसके नेटवर्क की जांच में जुटी है। और पढ़ें

03:01 PM, 27-Dec-2025

Patna: Bangladesh में हुई हिंसा पर बोले मंत्री संतोष सुमन, कड़ी निंदा करते हुए क्या कहा?

बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की हुई निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की। और पढ़ें

02:53 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: रेलवे फाटक बना मुसीबत का केंद्र, एंबुलेंस-ट्रक फंसे; 20 मिनट तक थमी सवारी गाड़ी

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा रेलवे फाटक पर शनिवार की सुबह ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर साफ कर दी। एक ओर एम्बुलेंस, दूसरी ओर गन्ना लदा भारी ट्रक दोनों फाटक के बीच फंस गए। और पढ़ें

02:51 PM, 27-Dec-2025

Thawe Mandir: 51 लाख का मुकुट चोरी हुआ तो मिला टुकड़ा; उससे पहले मां के सिर सजा 3.5 करोड़ का ताज

बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में करोड़ों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में इस कांड का दूसरा मुख्य आरोपी इस्माइल आलम घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। और पढ़ें

02:48 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: पटना साहिब पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर टेका माथा

Bihar: गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। उन्होंने गुरु जी के त्याग, समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को स्मरण करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। और पढ़ें

02:34 PM, 27-Dec-2025

Bihar: नेपाल से आने वाले तेल में केमिकल मिलाकर बनता था नकली पेट्रोल, पुलिस ने पूरे नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Bihar: मोतिहारी में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नकली पेट्रोल-डीजल बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि नेपाल से आने वाले तेल में केमिकल मिलाकर तैयार नकली तेल की कई इलाकों में सप्लाई होती थी। और पढ़ें

02:27 PM, 27-Dec-2025

Bihar: LNMU कुलपति संजय कुमार चौधरी को राजभवन की क्लीनचिट, PMO को भेजी रिपोर्ट; क्या था मामला?

Bihar: LNMU के कुलपति संजय कुमार चौधरी को राजभवन ने क्लीनचिट दे दी है। राज्यपाल के प्रधान सचिव ने PMO को पत्र लिखकर उनकी प्राचार्य और कुलपति पद पर बहाली को नियमसंगत और पारदर्शी बताया। और पढ़ें

02:17 PM, 27-Dec-2025

Bihar: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज, जन्मभूमि पटना से शहादतों की अमर गाथा

सिख धर्म के दसवें और अंतिम गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जीवन साहस, त्याग, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा की मिसाल है। 22 दिसंबर 1666 को पटना में जन्मे गुरु जी ने कम उम्र में सिखों के दसवें गुरु के रूप में गद्दी संभाली। और पढ़ें

02:08 PM, 27-Dec-2025

Year Ender 2025: बिहार में इन बड़े सड़क हादसों के लिए याद रखा जाएगा ये साल, किस महीने में हुई थी ज्यादा मौतें?

Bihar Year Ender 2025: साल 2025 में बिहार सड़क हादसों के लिहाज से बेहद दर्दनाक रहा। अलग-अलग जिलों और हाईवे पर हुए भीषण हादसों में कई लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं में सबसे ज्यादा मौतें अगस्त महीने में दर्ज की गईं, जब एक के बाद एक हादसों ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। पढे़ं कहां-कहां हुए थे हादसे। और पढ़ें

12:50 PM, 27-Dec-2025

Bihar News: अंगीठी के ताप ने छीन ली खुशियां, तीन मासूम और एक महिला की मौत, इलाके में मातम

बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के बीच एक परिवार पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अंबिका कॉलोनी में परिवार के कमरे में अंगीठी जलाने के कारण कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई। और पढ़ें

11:29 AM, 27-Dec-2025

Bihar News: वर्दी में 'हाय-हेलो', थाना परिसर में रील शूटिंग पर बवाल, वायरल हुआ वीडियो

वैशाली जिले के थाना परिसर से जुड़े कुछ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक महिला डिजिटल क्रिएटर पुलिसकर्मियों के साथ रील बनाती नजर आ रही है। और पढ़ें

10:53 AM, 27-Dec-2025

Bihar News: मासूमियत पर हमला! 11 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और ग्रामीण दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें

09:35 AM, 27-Dec-2025

Bihar Police : शक्तिपीठ थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के आरोपी का एनकाउंटर; इस्माइल के पास मिला मुकुट का हिस्सा

बिहार के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले में गोपालगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मुख्य आरोपी इस्माइल आलम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। और पढ़ें

09:27 AM, 27-Dec-2025

Murder Case : दोस्त बने दरिंदे, युवक को गोली मारने के बाद मशीन से किए तीन टुकड़े; वजह भी बताई

Bihar : दोस्ती की अच्छी और मिशाल देने वाली कई कहानियां हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी कहानियां हैं जो दोस्ती और रिश्ते को शर्मसार भी करती हैं। एक ऐसी ही कहानी बिहार में फिर दुहराई गई, जिसे देख और सुनकर रूहें सिहर उठती हैं। और पढ़ें

08:47 AM, 27-Dec-2025

Bihar: खराब मौसम बना मुसीबत, दरभंगा में नहीं हुई लैंडिंग, फ्लाइट डायवर्ट होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-537 को खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। और पढ़ें

08:42 AM, 27-Dec-2025

Weather News : बिहार में कड़ाके की ठंड, 29 जिलों में 'कोल्ड डे' का ऑरेंज अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

Bihar : मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में 28 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की आशंका है। और पढ़ें

08:33 AM, 27-Dec-2025

Bihar News: बांका में अपराधी बेखौफ! सीएसपी संचालक सह उपमुखिया पर जानलेवा हमला, ढाई लाख रुपये लूटे

पंचायत के उपमुखिया सह सीएसपी संचालक राजेश कुमार चौधरी पर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली चलाकर और धारदार हथियार से हमला कर ढाई लाख रुपये नकद लूट लिए। और पढ़ें

08:25 AM, 27-Dec-2025

Bihar News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, पुलिस ने शुरू की जांच

सीवान नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र पथ स्थित होटल सत्यम इंटरनेशनल के समीप शुक्रवार देर रात आपसी विवाद में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना में 22 वर्षीय रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

07:50 AM, 27-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

सीमांचल क्षेत्र में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों के बीच पूर्णिया जिले के बनमनखी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां क्रिसमस के मौके पर 100 से अधिक परिवारों ने ईसाई धर्म छोड़कर फिर से सनातन धर्म अपना लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें