फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 07-Dec-2025

Bihar News: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत; पत्नी घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात SH-99 मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें 49 वर्षीय गिरजानंद गणेश उर्फ शंभू की मौके पर मौत हो गई। और पढ़ें

10:56 PM, 07-Dec-2025

Bihar: सीवान में भूचाल! सांसद और विधायक को 10 लाख रंगदारी की धमकी, एक ही नंबर से कॉल ने बढ़ाई सनसनी

सीवान में हड़कंप मच गया जब सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी देवी और बड़हरिया के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल को एक ही मोबाइल नंबर से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिली। और पढ़ें

10:06 PM, 07-Dec-2025

Bihar: हलवाई के खाते में 600 करोड़! तकनीकी गड़बड़ी या कुछ और, आखिर आया कहां से पैसा? बक्सर में रहस्य गहराया

बक्सर जिले के तिलक राय के हाता थाना क्षेत्र के बडकाराजपुर निवासी हलवाई जितेंद्र साह के बैंक खाते में अचानक 600 करोड़ रुपये क्रेडिट हो जाने से हड़कंप मच गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:17 PM, 07-Dec-2025

Bihar News: विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी ने लिया अंगदान का संकल्प, सोटो के साथ हुआ विशेष कार्यक्रम

औरंगाबाद ज़िले के नबीनगर प्रखंड के नवाडीह गाँव में विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी डॉ. आयुषी सिंह ने अंगदान का संकल्प लेकर एक मिसाल पेश की। और पढ़ें

09:11 PM, 07-Dec-2025

Bihar: दरभंगा की तकरार पर अदालत की मुहर, राज परिवार जीता, विश्वविद्यालय को खाली करना होगा भवन

दरभंगा के व्यवहार न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में महाराज कामेश्वर धार्मिक न्यास के पक्ष में फैसला देते हुए आदेश दिया कि LNMU के संगीत एवं नाट्य विभाग द्वारा उपयोग किया जा रहा भवन खाली कराया जाए और सात कट्ठा भूमि का कब्जा राज परिवार को दिया जाए। और पढ़ें

विज्ञापन
09:02 PM, 07-Dec-2025

Bihar: सीएम नीतीश कुमार अचानक पहुंचे सुधा डेयरी, पशुपालकों की आय बढ़ाने पर अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक फुलवारी शरीफ स्थित सुधा डेयरी प्लांट पहुंचे और करीब 40 मिनट तक सभी यूनिट्स का निरीक्षण किया। और पढ़ें

07:56 PM, 07-Dec-2025

Bihar News: जमीनी विवाद में भाई ने भाई की हत्या, चार घायल; पुलिस छापेमारी में जुटी

पुराने जमीनी विवाद के चलते कैमूर जिले के रामगढ़ थाना अंतर्गत सदुल्लहपुर गांव में दो भाइयों के बीच हुई मारपीट में बड़े भाई की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:52 PM, 07-Dec-2025

'अर्थव्यवस्था चंगी नहीं हैं..'जब Modi सरकार पर जमकर बरसे Manoj Jha, क्या-क्या कहा?

'अर्थव्यवस्था चंगी नहीं हैं..'जब Modi सरकार पर जमकर बरसे Manoj Jha, क्या-क्या कहा? और पढ़ें

07:52 PM, 07-Dec-2025

Bihar: विधायक रोमित कुमार का कार्यकर्ता सम्मान समारोह; केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष पर साधा निशाना

गया जी के रदुई गांव में नवनिर्वाचित विधायक रोमित कुमार ने कार्यकर्ता सम्मान और गरीबों में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। और पढ़ें

07:43 PM, 07-Dec-2025

Bihar में 33 साल बाद घर लौटे, परिवार भी नहीं पहचान पाया! सामने आई 'फ़िल्मी स्टोरी' !

Bihar में 33 साल बाद घर लौटे, परिवार भी नहीं पहचान पाया! सामने आई 'फ़िल्मी स्टोरी' ! और पढ़ें

07:39 PM, 07-Dec-2025

Bihar: नेता प्रतिपक्ष के पॉडकास्ट पर भाजपा नेता ने किया पलटवार, तेजस्वी के स्वभाव और जीवन शैली पर उठाया सवाल

Bihar : तेजस्वी यादव के और भी बुरे दिन आने वाले हैं। उनका स्वभाव और जीवन शैली दोनों अय्याश वाला है। तेजस्वी यादव अपनी जनता की भावनाओं को ठुकराकर विदेश चले गए, यह अपराध है। भाजपा नेता के इस बयान के बाद से मामला गरम है। और पढ़ें

07:30 PM, 07-Dec-2025

Bihar: पूर्व रेलवे महाप्रबंधक ने अस्पताल और कॉलोनियों का किया निरीक्षण, रेलवे अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशलिस्ट

पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद दाउस्कर ने जमालपुर दौरे के दौरान पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल और विभिन्न रेलवे कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक उपकरणों का जायजा लिया और कहा कि जल्द इसे सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाया जाएगा। और पढ़ें

07:06 PM, 07-Dec-2025

Bihar News: जमीन विवाद पर बरसी गोलियां, तीन लोग गंभीर, एसएसपी खुद पहुंचे अस्पताल

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलौत गांव में जमीनी विवाद को लेकर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई। और पढ़ें

06:08 PM, 07-Dec-2025

Bihar: 33 साल बाद लौटे सुजीत! बचपन में घर छोड़ने वाला बेटा तीन बच्चों संग लौटा, गांव में खुशी की लहर

बेगूसराय के हाथीदह गांव के सुजीत कुमार 33 साल बाद अपने परिवार के पास लौटे हैं। 9 साल की उम्र में माता-पिता की डांट से नाराज होकर उन्होंने 15 अगस्त 1992 को घर छोड़ दिया था और देवघर, कोलकाता, दिल्ली होते हुए देहरादून पहुंच गए। और पढ़ें

05:41 PM, 07-Dec-2025

Bihar News: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन को घेरा

सीतामढ़ी के परसौनी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बेलसंड–सरखौली मार्ग पर सरखौली चौक के निकट दो बाइक सवार बदमाशों ने पंडरहिया गांव निवासी मोहम्मद कबीर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। और पढ़ें

05:07 PM, 07-Dec-2025

Bihar News: बिहार के छात्रों को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, नीतीश सरकार विकसित कर रही फिनटेक सिटी

बिहार में युवाओं को नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े, सरकार इस पर पूरा फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले में फिनटेक सिटी विकसित करने की तैयारी में है। जमीन अधिग्रहण के लिए राशि भी आवंटित कर दी गई है। इतना ही नहीं काम तेजी से हो, इसके लिए एक समिति का भी गठन किया गया है।  और पढ़ें

04:51 PM, 07-Dec-2025

Bihar: मधेपुरा में भ्रष्टाचार पर गिरी गाज! वायरल वीडियो के बाद जमादार सस्पेंड, एसपी की कड़ी कार्रवाई

मधेपुरा में शंकरपुर थाना के जमादार उत्तम कुमार मंडल का घूसखोरी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल सख्त कार्रवाई की। वीडियो में जमादार एक व्यक्ति से जप्त किए गए सामान को छुड़ाने के लिए पैसे मांगते और उनके सामने प्लास्टिक व शराब जैसी बोतलें रखी दिख रहे थे। और पढ़ें

04:46 PM, 07-Dec-2025

Bihar: सेंट माइकल्स हाई स्कूल में 51वां वार्षिक खेलकूद महोत्सव, छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का किया प्रदर्शन

Bihar : सर्वे भवन्तु सुखिन के आदर्श को अपनाते हुए वार्षिक खेलकूद महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कड़ी मेहनत और सही दृष्टिकोण से बने इस आयोजन ने एथलेटिक क्षमता, समर्पण और टीम भावना प्रस्तुत किया, जिससे पूरा स्कूल परिसर मंत्रमुग्ध हो गया।  और पढ़ें

03:59 PM, 07-Dec-2025

Bihar: बिहार में लॉरेंस गैंग की वापसी! किसान के फार्महाउस पर हमला और आगजनी, शशांक पांडेय गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के चिउटाहा गांव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर शशांक पांडेय अपने करीब 200 गुर्गों के साथ किसान जीशान जुल्फेकार के फार्महाउस पर टूट पड़ा। और पढ़ें

03:59 PM, 07-Dec-2025

Bihar: डीजल लेने निकले युवक की मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, मचा कोहराम

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया क्षेत्र में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में पिकअप वैन चालक 20 वर्षीय विकास कुमार की मौत हो गई। उसकी पिकअप का डीज़ल खत्म होने पर वह एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर तेल लेने जा रहा था। और पढ़ें

02:40 PM, 07-Dec-2025

Bihar News: जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा फायरिंग, बाल-बाल बची जान, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

शिवगंज में बिहिया जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा पर फायरिंग की गई है। कुशवाहा अपने सहयोगियों के साथ घर से बाहर निकलें थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है। और पढ़ें

02:20 PM, 07-Dec-2025

Bihar Crime: नवादा में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाजार में फैली दहशत; 14 घंटे बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं

न कानून का डर है खाकी है। नवादा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बीते दिन बीच सड़क पर एक युवक की हत्या कर दी गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस अलग-अलग एंगलों से मामले की जांच कर रही है।
  और पढ़ें

02:07 PM, 07-Dec-2025

Bihar CET INT B.Ed: चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम की पहली मेरिट लिस्ट जारी, आठ दिसंबर से दाखिला शुरू

Bihar CET INT B.Ed 2025: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड प्रोग्राम की पहली मेरिट लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार अब 8 दिसंबर से प्रवेश दाखिला ले सकेंगे। और पढ़ें

01:30 PM, 07-Dec-2025

Bihar: सीएम ने किया पटना डेयरी प्रोजेक्ट का निरीक्षण, दुग्ध समितियों और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का निरीक्षण कर उत्पादन इकाइयों की समीक्षा की। उन्होंने दुग्ध समितियों, प्रोक्यूरमेंट और डेयरी प्लांट के विस्तार के निर्देश दिए, ताकि अधिक लोगों को जोड़ा जा सके और दूध उत्पादन व रोजगार बढ़ाया जा सके। और पढ़ें

01:00 PM, 07-Dec-2025

Bihar News: डिप्टी सीएम बोले- बिहार में होगा 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन; जानिए किस जिले में कितनी बन रहीं

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में फास्ट ट्रैक अदालतों के स्थापित होने से 18 लाख से अधिक लंबित मामलों के निष्पादन में गति आएगी। इन फास्ट ट्रैक अदालतों के संचालन के लिए विभिन्न पदों पर 900 नियुक्तियां भी की जाएंगी, जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बन सकेगी।

और पढ़ें

12:53 PM, 07-Dec-2025

Bihar: इंडिगो फ्लाइट कैंसिल पर जल्द मिलेगा समाधान, हरिहरनाथ को और भव्य बनाने की तैयारी; प्रेम कुमार का बयान

सोनपुर पहुंचे बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन कर सोनपुर मेला का निरीक्षण किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस की बार-बार फ्लाइट कैंसिल होने की समस्या पर केंद्र सरकार काम कर रही है और जल्द ही समाधान मिलेगा।

और पढ़ें

12:49 PM, 07-Dec-2025

Indigo Crisis: पटना एयरपोर्ट से आज भी इंडिगो की कई फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों में आक्रोश, कहा- बहुत गलत हो रहा

Bihar News : इंडिगो की ओर से दावा जरूर किया गया है कि 96 फीसदी समस्या सुलझा ली गई है। लेकिन, पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी अभी खत्म होती नहीं दिख रही है। पहले से टिकट है या जाना जरूरी है तो यह खबर पढ़ लें। और पढ़ें

12:39 PM, 07-Dec-2025

Bihar: दो अलग-अलग मुर्गी फार्म में लगी आग, असामाजिक तत्वों पर आशंका; पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की तेज

गायघाट थाना क्षेत्र में दो मुर्गा फार्म में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना के बाद फार्म संचालक और ग्रामीणों के बीच गुस्सा है। पूरा शेड, दाना और सैकड़ों मुर्गियां जलकर राख हो गईं। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

12:25 PM, 07-Dec-2025

एसएससी पेपर लीक कांड: समस्तीपुर के खानपुर से एक आरोपी गिरफ्तार; क्राइम ब्रांच की टीम ने की कार्रवाई

उड़ीसा एसएससी पेपर लीक कांड में कार्रवाई तेज करते हुए उड़ीसा क्राइम ब्रांच ने समस्तीपुर के खानपुर से आरोपी राजमोहन प्रसाद को गिरफ्तार किया है। यह कुख्यात पेपर माफिया बिजेंद्र गुप्ता का साला बताया जा रहा है। मामले में अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस गिरोह की पूरी चेन खंगाल रही है।

और पढ़ें

11:40 AM, 07-Dec-2025

Bihar Police: पटना में रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष की मौत, अचानक सीने में दर्द हुआ, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

Patna Police: इंस्पेक्टर संजीव कुमार की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  वह अपने पीछे दो नाबालिग बच्चों को छोड़ गए।  और पढ़ें

11:23 AM, 07-Dec-2025

Bihar: प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाया, छह दिन तक पत्नी की तरह रखा; शादी से मुकरने पर 9 लोगों पर केस दर्ज

अररिया के कुर्साकांटा में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने, छह दिन तक पत्नी की तरह रखकर शोषण करने और बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर युवक आनंद मंडल सहित नौ लोगों पर धोखाधड़ी, अपहरण और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। और पढ़ें

10:08 AM, 07-Dec-2025

Bihar News: कलयुगी मां ने नवजात को बेचा, आशा कार्यकर्ता बनी बिचौलिया; पुलिस ने बच्चा बरामद किया

मुजफ्फरपुर के पारू में एक कलयुगी मां ने अस्पताल की आशा कार्यकर्ता के साथ मिलकर अपने नवजात बेटे को 1.60 लाख रुपये में बेच दिया। संदेह होने पर परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मां और आशा को हिरासत में लिया और शहर के एक घर से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। और पढ़ें

09:44 AM, 07-Dec-2025

Bihar News: पटना में कोचिंग जा रहे छात्र का अपहरण, पांच लाख की फिरौती मांगी; कड़ी मशक्कत कर पुलिस ने छुड़ाया

Patna Police: अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने सबसे पहले फिरौती मांगने वाले मोबाइल नंबर का टावर लोकेशन ट्रेस किया। इसके साथ ही सभी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई की गई। इसके बाद छात्र को सकुशल बरामद कर लिया।  और पढ़ें

09:19 AM, 07-Dec-2025

Bihar News: रोजगार शिविर में 124 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार, 45 उम्मीदवारों का हुआ चयन; जानें आगे अब क्या?

भोजपुर जिला नियोजनालय से मिली जानकारी के मुताबिक कैंप में कुल 124 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से नियोक्ता संस्था द्वारा प्रथम चरण के साक्षात्कार में 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। और पढ़ें

08:53 AM, 07-Dec-2025

Bihar Weather: पटना समेत कई जिलों में लगातार बढ़ रही है ठंड, पारा गिरकर आठ डिग्री पहुंचा; जानिए मौसम का हाल

Patna Weather News: मौसम विभाग ने लोगों से अपील है कि वह हर हाल में सतर्कता बरतें। गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। आने वाले दो दिनों में सुबह कोहरा रहने की संभावना है। इसलिए वाहन चालक सावधानी जरूर बरतें।
  और पढ़ें

08:00 AM, 07-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर शहर में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटनओं ने गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार इस मामले पर संज्ञान लिया है। गस्ती बढ़ाई गई है। साथ ही ऐसी वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें