फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 04-Dec-2025

Bihar News: बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, दो किशोर समेत छह लोग घायल

बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर कल्याणबीघा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से स्कूटी और फिर दो अन्य बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे दो किशोर समेत छह लोग घायल हो गए। और पढ़ें

10:55 PM, 04-Dec-2025

Bihar: कांटों में रोती जिंदगी…, बरबीघा में झाड़ियों से मिली नवजात, कुछ यूं एसआई ने बचाई जान

बरबीघा के माउर गांव में समाज के डर और दहेज की सोच के कारण एक मां ने जन्म के तुरंत बाद अपनी नवजात बेटी को झाड़ियों में फेंक दिया। और पढ़ें

10:15 PM, 04-Dec-2025

Tej Pratap Yadav : लाल यादव के बेटे तेज प्रताप इस पूर्व IPS अधिकारी के खिलाफ पहुंचे थाने; लगाए कई आरोप

तेज प्रताप यादव ने पूर्व IPS अमिताभ कुमार दास पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए सचिवालय थाना में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। और पढ़ें

विज्ञापन
08:31 PM, 04-Dec-2025

Bihar: दहेज विवाद ने ली जान, महिला को बचाने पहुंचे रिश्तेदार की मौत, 10 नामजद आरोपियों में से एक गिरफ्तार

पूर्णिया के पिपरा फारूक टोला में दहेज उत्पीड़न के मामले ने एक रिश्तेदार की जान ले ली। सरिफुन खातून पर 2 लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वालों द्वारा लगातार मारपीट की जा रही थी। और पढ़ें

07:35 PM, 04-Dec-2025

Bihar: रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-झाझा के बीच होगा दो नई लाइनों का निर्माण

पूर्व मध्य रेल पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-झाझा मार्ग पर तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण कर रेल यातायात और मालगाड़ी संचालन को सुगम बनाने जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:27 PM, 04-Dec-2025

Bihar News: विवाहिता की संदिग्ध मौत, एक वर्षीय बच्ची के सामने हुई दर्दनाक घटना

बाढ़ के पंडारक थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में काजल कुमारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जान दे दी। मायके पक्ष ने ससुराल पर मारपीट और तंग करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

07:23 PM, 04-Dec-2025

Bihar News: सीवान नगर परिषद में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, 63 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया

सीवान नगर परिषद क्षेत्र में सोमवार से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। अस्पताल मोड़ से लेकर डॉक्टर कॉलोनी और शहर के अन्य हिस्सों तक अभियान चलाया गया। और पढ़ें

07:18 PM, 04-Dec-2025

Bihar News: समस्तीपुर बैंक लूट का बड़ा खुलासा, धरमा सिंह गिरफ्तार, करोड़ों के आभूषण बरामद

समस्तीपुर नगर थाना पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में फरार चल रहे धर्मनाथ सिंह उर्फ धरमा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। और पढ़ें

05:32 PM, 04-Dec-2025

Bihar: हाईटेक सुरक्षा का नया अध्याय! 53 जेलों में लगेंगे 9,000 से ज्यादा नए कैमरे, परियोजना को मिली मंजूरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री (गृह) सम्राट चौधरी ने राज्य की 53 जेलों में सुरक्षा को अत्याधुनिक बनाने के लिए 9,073 नए सीसीटीवी कैमरों की स्थापना और 8 जेलों में पुराने कैमरों के इंटीग्रेशन हेतु कुल 155 करोड़ 38 लाख 36 हजार 153 रुपये की स्वीकृति दी है। और पढ़ें

05:03 PM, 04-Dec-2025

Bihar News: सड़क दुर्घटना के बाद बवाल, परिजनों ने शव थाने में रखकर किया विरोध प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर के पानापुर करियत थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से घायल युवक विनोद पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई।  और पढ़ें

04:53 PM, 04-Dec-2025

Bihar: मुंगेर में दर्दनाक घटना, दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में कोहराम

मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर दुर्गा स्थान के पास एक विवाहिता रंजू देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें

04:45 PM, 04-Dec-2025

Bihar News: सदन में साउंड गड़बड़ी पर सख्त स्पीकर प्रेम कुमार, दोषियों पर होगी कार्रवाई

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की, जिसमें राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान माइक और साउंड सिस्टम में आई गड़बड़ी पर गंभीर चर्चा हुई। और पढ़ें

04:25 PM, 04-Dec-2025

Bihar: पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा, दिए ये बड़े निर्देश

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने गुरुवार को विभागीय मुख्यालय में MoRTH और NHAI की चल रही व प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।  और पढ़ें

04:05 PM, 04-Dec-2025

Bihar : राबड़ी देवी गुस्से में निकली बाहर, विधान परिषद् से किया वॉकआउट; कहा-विपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा

RJD party : एक ओर बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दो दिन से अनुपस्थित हैं, वहीं दूसरी तरफ राबड़ी देवी ने आज विधान परिषद् में हंगामा करते हुए वाक आउट कर दिया। उन्होंने सत्ता पक्ष पर इमरजेंसी जैसे हालात पैदा करने का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें

03:53 PM, 04-Dec-2025

Bihar News: एनआईए की नालंदा में छापेमारी, अवैध हथियार तस्करी केस की जांच तेज

एनआईए ने बिहार एसटीएफ के साथ मिलकर नालंदा जिले के दो ठिकानों पर गुरुवार तड़के अवैध हथियार तस्करी मामले में छापेमारी की, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली।

 

और पढ़ें

03:30 PM, 04-Dec-2025

BPSC AEDO 2025: जनवरी में तीन चरणों में होगी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा, आवेदन विंडो फिर से खोली गई

BPSC AEDO Exam Date: बिहार लोक सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 87/2025 के तहत सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती हेतु उन अभ्यर्थियों को फिर से मौका दिया है जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके साथ ही आयोग ने इस भर्ती की संभावित परीक्षा तिथियों का भी एलान कर दिया है।
  और पढ़ें

03:04 PM, 04-Dec-2025

Bihar : स्टेशन पर सो रहे माता-पिता के बीच से उठा ले गए बच्चा! 3.50 लाख में किया सौदा; गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

Bihar: हाजीपुर जंक्शन से सोए हुए बच्चे की चोरी कर उसे 3.50 लाख रुपये में बेचे जाने का खुलासा हुआ है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने रैकेट से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि सौदा कराने वाला डॉक्टर अविनाश अभी फरार है। बच्चे को महिला-पुरुष ने मिलकर चुराया था। और पढ़ें

02:47 PM, 04-Dec-2025

Bihar: सहरसा में स्वास्थ्य व्यवस्था ने दो परिवारों को मौत के बाद भी दी तड़प, कंधे और स्ट्रेचर से ढोना पड़ा शव

Bihar: सहरसा सदर अस्पताल में एंबुलेंस न मिलने से दो अलग-अलग मामलों में परिजनों को शव खुद ले जाना पड़ा। एक बुजुर्ग के शव को परिवारवालों ने कंधे पर उठाकर तो दूसरे मृतक को स्ट्रेचर पर ढकेलते हुए करीब 600 मीटर दूर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। 

और पढ़ें

02:08 PM, 04-Dec-2025

Bihar News: सरकारी नौकरी के बाद बदला प्रेमी, तो थाने पहुंची प्रेमिका लगाई न्याय की गुहार

सरकारी नौकरी मिलते ही बदल गया प्रेमी का नियत कल तक प्रेमिका के साथ जीने मरने की कसम खाने वाले प्रेमी मुकुल अब प्रेमिका खुशबू से छुड़ाना चाहते हैं पीछा और पढ़ें

02:04 PM, 04-Dec-2025

Bihar Vidhan Sabha : सीएम नीतीश कुमार ने जताया पीएम का आभार तो हुआ विरोध, तेजस्वी आज भी नहीं आए

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज भी सदन में नहीं आए। वहीं आज सीएम नीतीश कुमार ने पहले अपने सरकार की उपलब्धी गिनाई और फिर उन्होंने पीएम मोदी की प्रशंसा में विपक्ष को धन्यवाद करते हुए हाथ उठाने को कहा, जिस पर विपक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया।  और पढ़ें

01:52 PM, 04-Dec-2025

Bihar News : सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- माफिया और गालीबाजों को जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता

Bihar : बिहार विधान सभा सत्र के दौरान चौथे दिन सम्राट चौधरी ने कहा कि मैं कोई बुलडोजर बाबा नहीं हूं, यह कोर्ट के आदेश से हो रहा है। हां एक बात बिलकुल स्पष्ट है कि माफियाओं और गालीबाजों को जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्हें जेल जाना ही होगा। और पढ़ें

01:51 PM, 04-Dec-2025

Bihar Weather News: बिहार में लगातार गिर रहा है पारा, ठंड के साथ कोहरे का भी असर | Patna Weather Update

Bihar Weather News: बिहार में लगातार गिर रहा है पारा, ठंड के साथ कोहरे का भी असर | Patna Weather Update और पढ़ें

12:28 PM, 04-Dec-2025

Bihar: प्रेम-प्रसंग में शिक्षक निकला कातिल, कोचिंग जा रही छात्रा को मार दी थी गोली; पुलिस ने असम से दबोचा

Bihar News: समस्तीपुर के शिवाजीनगर में कोचिंग जा रही छात्रा गुड़िया कुमारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम-प्रसंग के विवाद में आरोपी निजी स्कूल शिक्षक कुमोद कुमार को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया।  और पढ़ें

11:53 AM, 04-Dec-2025

Bihar News: घर में अकेले थे दोनों…शाम पंखे से झूलते मिले नाबालिग प्रेमी-युगल; पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

Bihar: दो नाबालिग प्रेमी युगल ने बुधवार शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घर पर नहीं थे। खेत से लौटे दादा ने कमरे में दोनों के शव देख शोर मचाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

11:25 AM, 04-Dec-2025

Bihar News: छपरा में दर्दनाक हादसा, दाहा नदी में डूबे मासूम का शव 12 घंटे बाद मिला; बेटे को देख मां हुई बेहोश

Bihar News: 7 वर्षीय अनुराग दाहा नदी में डूब गया। ग्रामीणों ने रातभर खोजबीन के बाद 12 घंटे बाद गुरुवार सुबह उसका शव बरामद किया। घटना से गांव में मातम फैला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और पढ़ें

11:10 AM, 04-Dec-2025

Bihar: दूसरी शादी की खबर पर स्कूल पहुंची शिक्षिका, फिर शिक्षक ने जहर खाया; प्रेम-प्रसंग के मामले का सच क्या?

Bihar News: स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका के बीच विवाद इतना बढ़ा कि शिक्षक ने जहर खा लिया। शिक्षिका ने दावा किया कि दोनों ने 3 साल पहले मंदिर में शादी की थी, लेकिन शिक्षक ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली। शिक्षक की हालत गंभीर है। पढ़ें पूरा मामला और पढ़ें

10:47 AM, 04-Dec-2025

Bihar News: खेत देखने निकले बुजुर्ग किसान की पैर फिसलने से डूबकर हुई मौत, एक पैर में था लकवा; घर में कोहराम

Bihar News: खेत देखने निकले 60 वर्षीय किसान बैद्यनाथ साह की पानी में डूबने से मौत हो गई। शौच के दौरान पैर फिसलने से वह बांका चौड़ में गिर पड़े। एक पैर पैरालाइज्ड होने के कारण बाहर नहीं निकल सके। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। और पढ़ें

09:57 AM, 04-Dec-2025

Bihar News : लैंड फॉर जॉब में लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट पर बिहार की नजर, तेजस्वी की राजनीति पर पड़ेगा असर

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय के बाहर लालू प्रसाद यादव की तस्वीरें नहीं दिख रही हैं। आगे तेजस्वी यादव अपने पिता की राजनीति को कितना याद करेंगे, यह आज तय हो सकता है। लैंड फॉर जॉब मामले में चार्जशीट पर दिल्ली की अदालत आज फैसला करेगी। और पढ़ें

09:36 AM, 04-Dec-2025

Bihar Fire News: निर्माणाधीन पुल के मिक्सिंग प्लांट में भीषण आग, मिक्सिंग मशीन समेत लाखों का सामान जलकर राख

Bihar Fire News: महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बन रहे पुल के मिक्सिंग प्लांट में बुधवार शाम अचानक आग लग गई। मिक्सिंग मशीन और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हाजीपुर, पटना और महुआ से पहुंची आधा दर्जन दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पढे़ं पूरी खबर और पढ़ें

09:28 AM, 04-Dec-2025

Teacher Murder Case : बीपीएससी शिक्षिका की हत्या में सहकर्मी पर बड़ा आरोप; यूपी निवासी शिवानी की बहन का खुलासा

Bihar News: शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड में नया मोड़ आया है। बहन ने एक सहकर्मी शिक्षक पर शादी के दबाव और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। और पढ़ें

09:09 AM, 04-Dec-2025

Weather News : बिहार में बारिश कब होगी? न्यूनतम पारा गिरा, ठंड बढ़ी; कोहरे के कारण ट्रेनों पर असर भी

Bihar News : दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड का चौतरफा असर दिख रहा है। पारा लगातार गिर रहा है। ठंड के साथ कोहरे का भी असर है। इस बीच पूर्वानुमान में बारिश की आशंका भी जताई जा रही है। देखें पटना और बिहार का मौसम अपडेट। और पढ़ें

08:46 AM, 04-Dec-2025

Indigo Crisis : पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की खराबी का आज भी असर; कल तीन जोड़ी फ्लाइट रद्द रही

Bihar News : क्रू रोस्टर और शेड्यूलिंग सॉफ्टवेयर से आम यात्रियों को कोई वास्ता नहीं है, लेकिन इंडिगो की आंतरिक प्रणाली की इसी गड़बड़ी के कारण बुधवार को देशभर में 130 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गई थीं। पटना एयरपोर्ट पर भी परेशानी रही। आज का अपडेट देखें। और पढ़ें

08:35 AM, 04-Dec-2025

PMCH Patna: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में आज भी हड़ताल? पीएमसीएच की ताजा हालात जानें

Bihar News : दो दिन पहले आम लोगों से मारपीट करते सुरक्षाकर्मियों का वीडियो सामने आया था। फिर, बुधवार को पीएमसीएच में परिजनों-डॉक्टरों की मारपीट हो गई। जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल- पीएमसीएच की ताजा हालत जानें।
  और पढ़ें

08:34 AM, 04-Dec-2025

Bihar: जमानत पर छूटते ही फिर शुरू किया मौत का धंधा, धमदाहा में SDM ने सील किया अवैध अस्पताल; आरोपी बेल पर बाहर

Bihar: एसडीएम अनुपम ने अवैध रूप से चल रहे बेलाल रजा के हॉस्पिटल पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया। बिना रजिस्ट्रेशन और फर्जी डॉक्टरों से इलाज कराया जा रहा था। छह मरीजों को सुरक्षित शिफ्ट किया गया। प्रशासन ने इसे मौत का जाल करार देते हुए ऐसी कार्रवाइयां जारी रखने की चेतावनी दी। और पढ़ें

08:27 AM, 04-Dec-2025

Bihar Accident: ड्यूटी से लौट रहे सुरक्षाकर्मी की सड़क हादसे में मौत, एनएच-27 पर एक घंटे जाम

Bihar: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर ड्यूटी से लौट रहे थर्मल कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी रंजीत मिश्रा की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद एक घंटे तक एनएच पर जाम लगा रहा।

और पढ़ें

07:02 AM, 04-Dec-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 दिसंबर के मुख्य और ताजा समाचार

 Bihar News: झंझारपुर आरएस क्षेत्र में कमला नदी से 22 वर्षीय आमोद कुमार पासवान का शव बरामद हुआ। वह 28 नवंबर से लापता था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव निकालकर पहचान कराई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें