फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:15 PM, 25-Nov-2025

Shelter Home : मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम में क्या हुआ था अब स्क्रीन पर देख सकेंगे, अब चर्चा में है यह फिल्म

Bihar : ब्रजेश ठाकुर, जिसने बिहार की अस्मिता को दागदार कर दिया था। इस मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट की विशेष पोक्सो अदालत ने 19 लोगों को दोषी करार दिया था, जिसमें 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई थी। अब वह कहानी स्क्रीन पर आ रही है।  और पढ़ें

09:56 PM, 25-Nov-2025

Bihar: विवाह पंचमी पर महावीर मंदिर में श्री सीताराम विवाह उत्सवी का आयोजन, विवाह मंडली ने दी प्रस्तुति

Bihar: बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायण कुणाल ने कहा कि श्रीसीता राम विवाह हर साल महावीर मंदिर आयोजित किया जाता है। इस दौरान काफी संख्या लोग विवाह देखने के लिए आते हैं। और पढ़ें

08:48 PM, 25-Nov-2025

Bihar: 'बिहार को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय बुलंदियों तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता', मंत्री श्रेयसी बोलीं

Bihar: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने संबोधन में कहा कि यह बिहार के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आज खेल मंत्री बनी हैं। एक महिला खिलाड़ी को राज्य का खेल मंत्री बनाने वाला बिहार देश का पहला राज्य है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:12 PM, 25-Nov-2025

Bihar: मुजफ्फरपुर में फर्जी चिट फंड कंपनी पर कार्रवाई तेज, कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद; अब तक चार गिरफ्तार

Bihar Crime: पीड़ितों ने बताया कि उन्हें सोशल साइट्स पर नौकरी का विज्ञापन दिखा था। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें कार्यालय बुलाया गया। कुछ लोगों को कंपनी की ओर से कॉल भी आई थी। और पढ़ें

08:05 PM, 25-Nov-2025

Bihar: फेसबुक लाइव में चिराग पासवान और सम्राट चौधरी को गाली देना युवक को महंगा पड़ा, SC/ST एक्ट में केस दर्ज

Bihar: पुलिस के अनुसार वीडियो में जाति विशेष पर टिप्पणी, अनुसूचित जाति से आने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग तथा धमकी भरी बातें ये सभी एससी/एसटी एक्ट और अन्य दंडनीय प्रावधानों का स्पष्ट उल्लंघन है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:55 PM, 25-Nov-2025

BSEB : डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल होगा कल जारी, जानेंगे कैसे होगा नामांकन

BSEB Patna : डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल कल जारी कर दिया जाएगा। फिर डीएलएड संस्थानों में नामांकन की प्रक्रिया भी बताई जाएगी। बिहार बोर्ड ने इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। और पढ़ें

07:51 PM, 25-Nov-2025

Bihar Crime: कटिहार में अपराधी पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, गोलीबारी में सब इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे

Bihar: एएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है, जो पहले से ही चार आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। और पढ़ें

07:42 PM, 25-Nov-2025

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी एनएच पर भीषण सड़क हादसा, बरात से लौट रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत

Bihar News: पूर्वी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलय वत्स ने बताया कि यह मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का है। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।  और पढ़ें

07:29 PM, 25-Nov-2025

Bihar Crime: अवैध हथियारों का अंतरजिला गिरोह धराया, तीन गिरफ्तार; मधेपुरा में बड़ा खुलासा

Madhepura News : एसपी ने बताया कि यह गिरोह खगड़िया, मूंगेर और आसपास के जिलों से अवैध हथियार खरीदकर लाता था। सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो डालकर इच्छुक लोगों से संपर्क कर उन्हें बेच देता था। और पढ़ें

07:17 PM, 25-Nov-2025

Bihar Accident: सीवान में रेलवे ट्रैक के पास मिले शव की हुई पहचान, असम से पहुंचे परिजनों ने की पुष्टि

Bihar News: शनिवार को रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतक की जेब से मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। और पढ़ें

06:56 PM, 25-Nov-2025

Bihar: मंत्री विजय चौधरी ने संभाली सूचना-जनसंपर्क विभाग की कमान, कहा- योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना ही लक्ष्य

Bihar Cabinet: मंत्री विजय चौधरी नीतीश कुमार सरकार में तीसरी बार सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बने हैं। इससे पहले उन्होंने दो बार वर्ष 2015 और 2024 में सूचना विभाग का सफलतापूर्वक संचालन किया है। और पढ़ें

06:48 PM, 25-Nov-2025

Bihar Accident: स्कूल वैन और स्कॉर्पियो की भिड़ंत, कई बच्चे घायल; विरोध में दो घंटे तक रुका यातायात

Bihar News: स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में था और अपनी लेन छोड़कर सामने से आ रही स्कूल वैन से जा टकराया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक नशे में था। वाहन से शराब की बोतल और प्लास्टिक के गिलास मिलने की सूचना भी है। और पढ़ें

06:34 PM, 25-Nov-2025

Bihar : एमएलसी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी के पास पहुंचा नोटिस, रोहिणी, तेज और तेजस्वी ने कसा तंज

Bihar : अब राबड़ी आवास बदल जाएगा?जी हां, जरुर बदल जाएगाक्यों कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आज राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है। उन्हें यह आवास तीन महीने के अंदर खाली करना होगा। अब इस मामले पर रोहिणी और तेज और तेजस्वी ने तंज कसा है। और पढ़ें

06:34 PM, 25-Nov-2025

Bihar: पहली बार मंत्री रामकृपाल यादव ने संभाली कृषि विभाग की कमान, कहा- किसानों की आय बढ़ाना ही प्राथमिकता

Bihar Cabinet: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की सभी योजनाएं भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी रूप से लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़े, इसके लिए केंद्र सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है।  और पढ़ें

06:15 PM, 25-Nov-2025

Railway News: भागलपुर-बड़हरवा के बीच तीसरी-चौथी लाइन को मंजूरी, 3967 करोड़ की आएगी लागत; ऐसी रहेगी सुविधा

Bihar: भागलपुर से जमालपुर तक 65 किमी की तीसरी लाइन का निर्माण भी 1100 करोड़ की लागत से होना है। इसके लिए भी भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। नाथनगर अंचल के राघोपुर एवं नूरपुर इलाके में मापी का कार्य हाल में कराया गया। और पढ़ें

05:56 PM, 25-Nov-2025

Bihar News : गृह विभाग संभालते ही सम्राट ने दी चेतावनी, कहा- अपराधी बिहार छोड़ दें वरना पुलिस सब का करेगी इलाज

Bihar : बिहार में भी अब UP के तर्ज पर एनकाउंटर और बुल्डोजर बाबा दिखाई पड़ेंगे। इसके संकेत आज उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दे दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार में अब अपराधियों और माफियाओं की खैर नहीं। यह बात अब हर अपराधी अच्छी तरह समझ लें। और पढ़ें

05:50 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: दहेज हत्या मामले में महिला अभियुक्त को 7 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना

Bihar News: मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 7 गवाहों, जिसमें चिकित्सक और अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे, के बयान दर्ज कराए गए। साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 304(बी) के तहत दोषी पाया। और पढ़ें

05:30 PM, 25-Nov-2025

Bihar: पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, शादी का कार्ड बांटने निकले स्वर्ण व्यवसायी की मौत

Bihar News: हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची तिलौथू पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। और पढ़ें

05:04 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: बैंक मैनेजर ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान, पत्नी के पहुंचने के बाद पुलिस कब्जे में लेगी शव

Bihar News: मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मैनेजर की पत्नी रास्ते में हैं और उनके पहुंचने पर ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। और पढ़ें

04:45 PM, 25-Nov-2025

Bulldozer Action: मुजफ्फरपुर-भोजपुर में प्रशासन का एक्शन, अतिक्रमण पर करारी चोट; अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर और भोजपुर में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बुलडोजर एक्शन तेज कर दिया है। मुजफ्फरपुर के अघोरिया बाजार और बैरिया बस स्टैंड के पास अवैध कब्जे और पार्किंग को हटाया गया। वहीं रोहतास में भी सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बनी अवैध दुकानों पर कार्रवाई की गई। और पढ़ें

04:34 PM, 25-Nov-2025

Bihar : बिहार विधानसभा का उद्घाटन सत्र 1 दिसंबर से शुरू, नवनिर्वाचित सदस्य लेंगे शपथ; अध्यक्ष का चुनाव भी

Bihar : नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को सीएम का शपथ ग्रहण भी करवाया, अब नवनिर्वाचित सदस्यों की बारी है। इसको लेकर बिहार विधानसभा का उद्घाटन सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है।  और पढ़ें

04:09 PM, 25-Nov-2025

Shekhpura Accident: 14 साल की बच्ची से 85 साल की वृद्धा तक, किनकी मौतें हुई इस हादसे में; दिल दहला देगी घटना

Bihar: हादसे के बाद स्थिति इतनी भयावह थी कि ट्रक में फंसे दो शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिला प्रशासन की टीम और जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। और पढ़ें

03:53 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: देर रात भीषण अगलगी में 20 से ज्यादा दुकानें जलकर हुई राख, होटल में सो रहे बुजुर्ग की हुई मौत

Bihar Fire News: स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि भोजनालय, मोटर पार्ट्स, सैलून समेत कई दुकानों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है।  और पढ़ें

03:40 PM, 25-Nov-2025

Bihar: तीन बच्चों की मां से मिलने पहुंचे प्रेमी का आधा सिर व मूंछ मुंडवाकर गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Bihar: बताया जा रहा है कि बीते रात युवक महिला से मिलने मुसापुर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने दोनों को दबोच लिया। मौके पर जुटी भीड़ के पूछे जाने पर दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई। और पढ़ें

03:07 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: खतरों के खिलाड़ी या लापरवाही, फुट ओवर ब्रिज अधूरा; लोग मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करने को बेबस

रेल पटरी को पार करते हुए लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। यह दृश्य भोजपुर जिले के आरा में पूर्वी रेलवे गुमटी के पास का है।  यह खतरनाक रास्ता लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। और पढ़ें

03:02 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: कटिहार में लापता बच्चे का शव मिलने से सनसनी, अपहरण और हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

Bihar News: परिजनों ने शुरू से ही कुरसेला निवासी चंदन यादव पर संदेह जताया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी चंदन यादव को हिरासत में ले लिया है। कोढ़ा पुलिस अनुमंडल के डीएसपी रंजन सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। और पढ़ें

02:53 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: भभुआ-मोहनिया रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित सीएनजी ऑटो पेड़ से टकराई 7 घायल; तीन की हालत गंभीर

Kaimur Road Accident: भभुआ-मोहनिया सड़क मार्ग पर बड़ा हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकरा गया। इस दौरान सात लोग घायल हुए हैं। वहीं, तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।  और पढ़ें

02:51 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: नासरीगंज घाट पर बड़ा हादसा, नाव से गिरकर युवक गंगा में समाया; परिजनों में चीख-पुकार

Bihar News: पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर संवेदक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और पीपा पुल को तत्काल चालू करने की मांग की। और पढ़ें

02:44 PM, 25-Nov-2025

Bihar Accident: ड्यूटी पर जा रहे व्यक्ति को गैस लोड ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

Bihar News: एसएचओ सरैया सुभाष मुखिया ने बताया कि गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

02:44 PM, 25-Nov-2025

Congress का अपने नेताओं पर एक्शन, Dilip Jaiswal ने चुटकी लेते हुए क्या कहा? Amar Ujala News

हाल ही में कांग्रेस ने अपने कुछ नेता और कार्यकर्ताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद उन्हें निष्कासित कर दिया। इस पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा। और पढ़ें

02:41 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: नालंदा में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, एनएच-20 किनारे मिला शव; मामला क्यों बना हुआ है रहस्यमय?

नालंदा में कोलकाता जाने के लिए घर से निकले 28 वर्षीय युवक विपिन यादव का शव मंगलवार को एनएच-20 किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला। शरीर पर चोट नहीं मिलने से मामला रहस्यमय माना जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

02:37 PM, 25-Nov-2025

Bihar News: पैतृक गांव पहुंचा शहीद जवान का शव, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Bihar: शहीद जवान की वर्ष 2013 में शादी हुई थी। वे अपने पीछे 29 वर्षीय पत्नी पूजा देवी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। 12 वर्षीय शुभम गुप्ता एवं 9 वर्षीय शौर्या गुप्ता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे और पत्नी व मां का भी बुरा हाल था। और पढ़ें

02:03 PM, 25-Nov-2025

Bihar: स्वास्थ्य विभाग में चार महीने के अंदर 32 हजार पदों पर होगी बहाली, मंत्री मंगल पांडेय ने किया बड़ा एलान

Health Department: सीवान विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने के बाद वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने चौथी बार स्वास्थ्य विभाग की कमान संभाल ली है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता विभाग ने रक्त पड़े पदों को जल्द से जल्द भरना है। 
  और पढ़ें

01:17 PM, 25-Nov-2025

Bihar: अरुण शंकर ने संभाला पर्यटन मंत्री का कार्यभार, बिहार को टॉप-5 राज्यों में लाने का साझा किया लक्ष्य

पटना में मंगलवार को अरुण शंकर प्रसाद ने पर्यटन मंत्री पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने कहा कि बिहार के पर्यटन सर्किटों को विश्व स्तर पर मजबूत बनाना और पर्यटकों की संख्या बढ़ाकर राज्य को अगले पांच वर्षों में देश के टॉप-5 पर्यटन राज्यों में शामिल करना उनकी प्राथमिकता होगी। और पढ़ें

12:52 PM, 25-Nov-2025

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए, कार्रवाई से भड़के लोग

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए, कार्रवाई से भड़के लोग और पढ़ें

12:52 PM, 25-Nov-2025

Accident News : बिहार में बड़ा हादसा, छह की मौत, सात जख्मी; शेखपुरा में ट्रक-ऑटो की टक्कर से सड़क लहूलुहान

Bihar News : बिहार मैं मंगलवार सुबह बहुत बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। एक साथ छह लोगों की मौत हो गई। सात लोग जख्मी हैं, मौत से जूझ रहे हैं। हादसा शेखपुरा जिले में हुआ। और पढ़ें

12:08 PM, 25-Nov-2025

Bihar News : कैबिनेट बैठक के बाद रोजगार पर सीएम नीतीश कुमार ने दिया ब्लू प्रिंट; क्या किया और करेंगे?

Nitish Kumar : नई सरकार के लिए आज फैसलों का पहला दिन था। बिहार कैबिनेट की बैठक के तत्काल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले 5 साल में युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का पूरा ब्लू प्रिंट सोशल मीडिया पर शेयर किया। और पढ़ें

11:57 AM, 25-Nov-2025

Uranium found in Breast Milk: मां के दूध तक पहुंचा यूरेनियम, कैंसर का भी खतरा..शोध में खुलासा!

Uranium found in Breast Milk: मां के दूध तक पहुंचा यूरेनियम, कैंसर का भी खतरा..शोध में खुलासा! और पढ़ें

11:42 AM, 25-Nov-2025

Bihar News : बिहार में अब चीनी की मिठास बढ़ेगी; मिलों पर नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, छह प्रस्ताव पास

Bihar Cabinet Decision: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार ने मंगलवार को पहली कैबिनेट बैठक की। यह बैठक औद्योगिकीकरण और छोटे शहरों में बड़े विकास जैसी योजनाओं के साथ छह प्रस्तावों पर मुहर के लिए थी। और पढ़ें

11:02 AM, 25-Nov-2025

Bihar News : गृह विभाग का चार्ज लेने से पहले सम्राट चौधरी ने हरिहरनाथ मंदिर में टेका माथा, किया ये वादा

वैशाली के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को गृह विभाग का चार्ज लेने से पहले रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की और बिहार की तरक्की की कामना की। और पढ़ें

10:51 AM, 25-Nov-2025

Bihar: तीन बीघा जमीन के लिए हुई अशरफी लाल की हत्या, मॉब लिचिंग में मारे गए दोनों शूटरों की अब तक पहचान नहीं

Patna Police: अशरफी लाल की हत्या के बाद भाग रहे दोनों शूटरों को भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस इनकी पहचान में जुटी है लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पटना पुलिस का कहना है कि सुपारी देने वाले का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  और पढ़ें

09:30 AM, 25-Nov-2025

Bihar News: डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, कार के सीक्रेट चैंबर से 32 किलो गांजा जब्त; दो बंगाली तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर डीआरआई ने मधुबनी के कोसी टोल प्लाजा के पास एक कार से 32 किलो गांजा बरामद किया। तस्करों ने इसे गुप्त चैंबर में छिपा रखा था। टीम ने पश्चिम बंगाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:59 AM, 25-Nov-2025

Bihar News: पेट्रोल पंप कर्मी से हथियार के बल पर लूट, बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी; नाकाबंदी कर जांच शुरू

Madhubani News: मधुबनी के जयनगर में बस स्टैंड के पास बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से करीब साढ़े 8 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। और पढ़ें

08:37 AM, 25-Nov-2025

Bihar News: तीन लोगों की मौत से रोहतास में हड़कंप, युवक ने पत्नी और पिता की हत्या के बाद खुद को भी मारी गोली

Rohtas Crime News: अमित पिछले कुछ दिनों से परेशान था। रात में अचानक वह अपनी पत्नी से विवाद करने लगा। यह विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। अमित ने पत्नी और पिता की गोली मार कर हत्या कर दी। और पढ़ें

08:26 AM, 25-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

सहरसा में सोमवार की शाम उस वक्त सनसनी फैल गई जब गौबरगढ़ा नन्दलाली मुख्य मार्ग पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने माइनिंग डिपार्टमेंट के एक डाटा ऑपरेटर को गोली मार दी। पेट में दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें