फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:04 PM, 24-Nov-2025

बिहार कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई: सात नेता पार्टी से निकाले गए; कार्रवाई से भड़के लोग बोले- अनुशासन समिति फर्जी

Congress party : प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने अपने सात नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। वहीं इन नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति को ही फर्जी बताया है।  और पढ़ें

09:55 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने वाले मामले का पर्दाफाश, दो हथियार सप्लायर किए गए गिरफ्तार

सोनपुर के भरपुरा दियारा से दो हथियार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे आठ वर्षों से अवैध हथियार सप्लाई कर रहे थे और पहलेजा में शिक्षक की हत्या में भी इन्हीं द्वारा बेचा गया हथियार इस्तेमाल हुआ था। और पढ़ें

08:01 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: यहां हाथियों ने मचाया उत्पात, हमले से बच्चे की बांह टूटी; ग्रामीणों में दहशत वन विभाग अलर्ट

जमुई में भोजन की तलाश में भटके हाथियों का एक दल नावाडीह गांव होते हुए सोमवार को चकाई प्रखंड मुख्यालय तक पहुंच गया। हाथियों की चिंघाड़ सुनते ही लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागने लगे। भगदड़ के दौरान एक मासूम बच्चा घायल हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
07:53 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : बिहार में बनेगी सैटेलाइट सिटी, विभाग से मिली सहमति; अगले पांच वर्षों में होगा बिहार का विकास

Bihar Satellite City Project : बिहार के अलग-अलग जिलों को सैटेलाइट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रक्रिया में योजनाबद्ध विकास, जल निकासी, यातायात, और कचरा प्रबंधन जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। और पढ़ें

07:46 PM, 24-Nov-2025

Bihar Crime: पति ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Gopalganj Crime News: पूछताछ में आरोपी पति ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी सविता देवी (45) की हत्या कराने के लिए चार शूटरों को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। और पढ़ें

विज्ञापन
07:27 PM, 24-Nov-2025

Bihar Election : बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने यादव; क्या होती है जिम्मेदारी, कब तक कार्यकाल?

Bihar Election 2025 : जदयू के सीनियर नेता नरेंद्र नारायण यादव को आज प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है। और पढ़ें

07:08 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: भूजल प्रदूषण की भयावह कीमत, मां के दूध तक पहुंचा यूरेनियम; कैंसर का भी खतरा चिंता में ये सब

आरा सदर अस्पताल के मैनेजर शशिकांत कुमार ने बताया कि गंगा के तटीय क्षेत्र में आर्सेनिक ज्यादा मात्रा पाया जाता है, इस वजह से इन क्षेत्रों में ऐसे मामले ज्यादा पाए जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण कृषि में खाद का इस्तेमाल करना बताया गया है। और पढ़ें

06:49 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में एसिड ब्लास्ट, चार सफाईकर्मी घायल; एक की हालत नाजुक

समस्तीपुर के केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में कचरे के ढेर के पास रखी एसिड भरी बोतल में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में चार सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें एक की स्थिति नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

06:16 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : भोजपुर में जदयू नेत्री पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में छापेमारी तेज; हालत गंभीर

भोजपुर में अपराधी बेखौफ हैं। ताजा मामला जदयू नेत्री पर हमला करने का सामने आया है। वो बुरी तरह घायल हुई हैं। आरोपी के हमले की वजह से उनके शरीर पर घाव में पांच टांके लगे हैं। जानें किस पर संदेह है? और पढ़ें

06:12 PM, 24-Nov-2025

Bihar: पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, व्यवसायी की हत्या कर भाग रहे दो अपराधियों को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Triple murder : गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो देखा कि बाइक पर सवार अपराधी भाग रहे थे, लेकिन आज कहानी कुछ और ही होने वाली थी। भीड़ से घिरते देख अपराधियों की एक न चली और फिर जो हुआ उसे देखकर अब हर कोई हैरान है।  और पढ़ें

05:59 PM, 24-Nov-2025

इंसानियत शर्मशार: प्रसव के दौरान नवजात की मौत, पैसे के लिए मां को बनाया था बंधक; इन पर हत्या का केस दर्ज

बिहार के छपरा में प्रसव के दौरान लापरवाही से नवजात की मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया। निजी नर्सिंग होम पर गंभीर आरोप लगे और पुलिस ने चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता व कर्मियों के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कर ली है। मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। और पढ़ें

05:02 PM, 24-Nov-2025

चर्चा में ये शादी: चोरी-छिपे मिलने पहुंचे प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़ा, फिर मंदिर में करवाई पकड़ौआ शादी

प्रेम में पड़ा प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लेकिन इस बीच जो उसके साथ हुआ वह उम्रभर के लिए यादगार किस्सा बन गया। प्रेमी-प्रेमिका ने तो सोचा भी न रहा होगा कि इतना अच्छा होगा। अब इनकी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। चेहरे की मुस्कुराहट बहुत कुछ कह रही है।
  और पढ़ें

04:32 PM, 24-Nov-2025

Uranium in Breast Milk : मां के दूध में यूरेनियम; अमृत में जहर ढूंढने वाले डॉक्टरों की टीम ने क्या-क्या बताया?

पटना के महावीर कैंसर संस्थान की स्टडी में 40 दूध पिलाने वाली महिलाओं के ब्रेस्ट मिल्क में यूरेनियम की मौजूदगी पाई गई है। शोध के अनुसार सभी सैंपल यूरेनियम से कंटैमिनेटेड थे, जिनमें से 70% बच्चों पर नॉन-कार्सिनोजेनिक स्वास्थ्य असर का जोखिम देखा गया है। और पढ़ें

03:54 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, विरोध में उतरे CPI कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का किया घेराव

Nalanda News: सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के बैनर तले सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई पर विरोध जताया। और पढ़ें

03:39 PM, 24-Nov-2025

Bihar News : आंख से चश्मा हटते ही सच आया सामने, मंडप में ही दुल्हन ने सुना दिया बड़ा फरमान; बारात लौटी वापस

सच सामने आते ही दुल्हन दंग रह गई और वहीं खड़े-खड़े शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने परिजनों से कहा मुझे धोखे में रखकर शादी नहीं करवाई जा सकती, चाहे कुछ भी हो जाए मैं यह विवाह नहीं करूंगी। और पढ़ें

03:25 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: सहरसा के महिषी में भीषण आग का तांडव, दुकान जलकर खाक; साढ़े 3 लाख रुपये का हुआ नुकसान

सहरसा के महिषी अस्पताल परिसर स्थित एक दुकान में देर रात आग लग गई। इस हादसे में फ्रिज, प्रिंटर समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। और पढ़ें

03:11 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: पटना में अपार्टमेंट की छत से गिरी लड़की, हत्या और सुसाइड के एंगल पर जांच में जुटी पुलिस

Patna Police: कदमकुआं थाना की पुलिस ने बताया कि छत से गिरने से लड़की की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  और पढ़ें

03:00 PM, 24-Nov-2025

Bihar: थाने से कुछ ही दूरी पर ज्वेलरी दुकान में 20 लाख की चोरी, सेंधमारी कर घटना को दिया अंजाम; हड़कंप

Bihar Crime: व्यापारियों ने स्थानीय प्रशासन पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता से चोरों का हौसला बुलंद हो गया है और वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। और पढ़ें

02:40 PM, 24-Nov-2025

Bihar Accident: बख्तियारपुर फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत; पोता गंभीर

Bihar News: हादसा इतना भीषण था कि अर्जुन पांडे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। और पढ़ें

02:28 PM, 24-Nov-2025

Bihar Politics: महागठबंधन को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दी नसीहत, कहा- हार की समीक्षा कर कथनी-करनी एक करें

डिप्टी सीएम विजय सिंह ने आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और खान भूतत्व विभाग की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश के विजन को पूरा करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है।  और पढ़ें

02:14 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज युवक ने की आत्महत्या, ग्रामीणों के ताने से था परेशान

Bihar News: एसएचओ पुनीत कुमार ने बताया कि युवक घर पर अकेला रह रहा था और प्राथमिक जांच में यह आत्महत्या प्रतीत हो रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बहन के प्रेम प्रसंग और उसके भाग जाने की वजह से युवक मानसिक रूप से परेशान था। और पढ़ें

02:01 PM, 24-Nov-2025

Bihar Cabinet गठित होने के बाद मंत्री नितिन नवीन ने संभाला पद, बातचीत में किस संकल्प का किया जिक्र?

बिहार सरकार के कैबिनेट गठन के बाद मंत्रियों ने अपना पद संभाला। इसी कड़ी में मंत्री नितिन नवीन भी सोमवार को दफ्तर पहुंचे।  और पढ़ें

01:51 PM, 24-Nov-2025

Patna: Deputy CM Vijay Sinha ने किस बात को लेकर पूरे विपक्ष पर निशाना साधा? Amar Ujala News

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को अपने दफ्तर पहुंच पद संभाला। उन्होंने इस मौके पर कई मुद्दों पर बात की साथ ही विपक्ष पर तंज कसा। और पढ़ें

01:21 PM, 24-Nov-2025

Bihar: भागलपुर में बरातियों से मारपीट और लूटपाट, छेड़खानी के विरोध में भड़का विवाद; दूल्हे ने भागकर बचाई जान

Bihar News: दूल्हे के पिता राजहंस ठाकुर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि हमला अचानक इतना तेज था कि वे किसी तरह भागकर अपनी जान बचा सके। अन्य बराती भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। और पढ़ें

01:03 PM, 24-Nov-2025

Bihar: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रत्नेश्वर महादेव व तेलडीहा शक्तिपीठ में की पूजा, असरगंज में करेंगे रोड शो

Bihar: पूजा-अर्चना के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि तारापुर और बांका की पवित्र धरती पर आकर स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूँ। रत्नेश्वर नाथ महादेव और तेलडीहा शक्तिपीठ में राज्य की शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की है। और पढ़ें

12:58 PM, 24-Nov-2025

Bihar Cabinet: मंत्री नितिन नवीन ने संभाली पथ निर्माण विभाग की कमान, कहा- अब दोगुनी रफ्तार से होगा काम

Biha News: मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि पथ निर्माण विभाग राज्य की प्रगति को नई दिशा देगा। जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए विभाग दोगुनी रफ्तार से कार्य करेगा। और पढ़ें

12:50 PM, 24-Nov-2025

Bihar news: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव बोरे में बांधकर नदी में फेंका; 11 नामजद और 6 अज्ञात पर भी केस

Bettiah news: दहेज लोभियों की निर्दयता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 25 वर्षीय विवाहिता सुनीता देवी की हत्या कर उसके शव को बोरे में बांधकर हरपतबेनी नदी में फेंक दिया गया। और पढ़ें

12:34 PM, 24-Nov-2025

Bihar: बहन की शादी से पहले भाई की चाकू गोदकर हत्या, खुशियों में छाया मातम; आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद

Bihar Crime: घटना की सूचना पर मढ़ौरा थाना पुलिस पहुंची, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और पथराव कर दिया। हालात को गंभीर होता देख ग्रामीण एसपी संजय कुमार और एसडीपीओ नरेश पासवान अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  और पढ़ें

12:21 PM, 24-Nov-2025

Bihar News: पत्थर खदान से दो बच्चों का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Bihar: एएसपी अतुलेश झा ने कहा कि प्रथम दृष्टया दोनों बच्चों के नहाने के दौरान डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के कारणों का खुलासा होगा। और पढ़ें

12:15 PM, 24-Nov-2025

IRCTC होटल घोटाला मामला: लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने दायर की ट्रांसफर याचिका, कल हो सकती है सुनवाई

Bihar News: चर्चित आईआरसीटीसी से जुड़े घोटाले को लेकर राबड़ी देवी ने केस को ट्रांसफर करने की अर्जी दाखिल की है। अदालत इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई कर सकती है। और पढ़ें

12:03 PM, 24-Nov-2025

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में सुबह कोहरा देखने को मिला, चार डिग्री तक गिरेगा पारा | Fog

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में सुबह कोहरा देखने को मिला, चार डिग्री तक गिरेगा पारा | Fog और पढ़ें

11:39 AM, 24-Nov-2025

Bihar News: रूसी सैनिकों के लिए बूट बनाने वाली कंपनी पहुंचे मुख्यमंत्री, शपथ के बाद फुल एक्शन में नीतीश कुमार

CM Visit Vaishali: मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उत्पादन इकाइयों का जायजा लिया, बल्कि कर्मचारियों से भी बातचीत की। कंपनियों के पदाधिकारियों ने उन्हें उत्पादन, निर्यात और रोजगार से जुड़ी जानकारियां दीं। निरीक्षण के दौरान कई वरीय अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। और पढ़ें

11:29 AM, 24-Nov-2025

Bihar: उत्तरी कोयल जलाशय परियोजना को लेकर बैठक, भू-अर्जन कार्य को पूरा करने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Bihar: मुख्य सचिव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा समय-समय पर इस महत्वपूर्ण परियोजना की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने परियोजना से संबंधित भू-अर्जन के कार्य को 15 दिसंबर 2025 से पहले हर हाल में समाप्त करने का कड़ा निर्देश दिया। और पढ़ें

11:24 AM, 24-Nov-2025

Bihar News: एसपी को बिहार के डीजीपी का मैसेज- इतने रुपए भेजो! पुलिस हुई सक्रिय तो निकला ठगी का नेटवर्क

Bihar Police: अपराधियों का मनोबल बिहार में किस तरह से बढ़ा हुआ है कि वह जिले के पुलिस कप्तान को भी बिहार के डीजीपी की ओर से मैसेज भेज रहे रुपए वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। खगड़िया एसपी को ऐसा कॉल आया तो उन्होंने शुरू की कार्रवाई। और पढ़ें

11:04 AM, 24-Nov-2025

Bihar: शराब माफियाओं द्वारा बाइक सवार पर फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल; एसपी ने अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

Bihar: पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह शराब माफियाओं को पकड़वाने में पुलिस की मदद करता रहा है, इसी कारण तस्करों ने उसे निशाना बनाया है। घटना के दौरान कई अन्य शराब तस्कर भी मौजूद थे। और पढ़ें

10:53 AM, 24-Nov-2025

Bihar Accident: मधेपुरा में बरात से लौट रही स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, दो की मौत; परिजनों में मची चीख-पुकार

Bihar News: मधेपुरा में रविवार की रात बारात से लौट रही स्कार्पियो 100 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। स्कार्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग मौके से भाग गए। सुबह में लोगों को घटना की जानकारी मिली। और पढ़ें

10:20 AM, 24-Nov-2025

Bihar: मिर्ची पाउडर फेंककर चार बदमाशों ने व्यापारी को सीने में मारी गोली, 10 लाख की लूट; पुलिस जांच में जुटी

Bihar: घटना के बाद घायल व्यवसायी को सोनवर्षा पीएचसी से रेफर कर निजी सूर्या अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 11 बजे डॉक्टरों की टीम ने एक घंटे से अधिक समय तक ऑपरेशन कर छाती में फंसी गोली बाहर निकाली। और पढ़ें

10:18 AM, 24-Nov-2025

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार और अन्य राज्यों के 32 गायकों को भेजा लीगल नोटिस | RJD

Tejashwi Yadav: राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार और अन्य राज्यों के 32 गायकों को भेजा लीगल नोटिस | RJD और पढ़ें

10:04 AM, 24-Nov-2025

श्रीगंगानगर में कड़ाके की ठंड: ज्वार की फसलों पर जमी बर्फ, कोहरा-धुंध ने रोकी रफ्तार; तापमान 9.9°C तक लुढ़का

Rajasthan Weather: जिले के गांवों में सुबह 7 बजे तक धूप नहीं निकल रही। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। मौसम का यह मिजाज दिसंबर के अंत तक और सख्त होने की संभावना है। और पढ़ें

09:50 AM, 24-Nov-2025

Bihar Weather: इन जिलों में कोहरे से राहगीर परेशान, अगले दो दिनों में चार डिग्री तक गिरेगा पारा; प्रशासन अलर्ट

Weather News: बिहार में ठंड बढ़ने लगी है। लोग स्वेटर और जैकेट पहने बिना घर से बाहर नहीं निकल रहे। सुबह और शाम को ठंड पूरी तरह महसूस होने लगी है। तापमान में और गिरावट होगी। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

09:11 AM, 24-Nov-2025

Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया

Black Money: एसवीयू ने अनुसार, उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार के चार ठिकानों से 12.43 करोड़ चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। टीम को तीन बैंक लॉकर, जेवरात और कई दस्तावेज मिले हैं। इतना ही नहीं जमीन के भी कई कागजात मिले हैं।  और पढ़ें

09:03 AM, 24-Nov-2025

Bihar News: चिट फंड कंपनी के नाम पर नौकरी का झांसा देकर ठगी, चार गिरफ्तार; लाखों की ठगी का हुआ खुलासा

Bihar: अहियापुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।  और पढ़ें

08:18 AM, 24-Nov-2025

Bihar News: उधार का गुटखा नहीं देने पर दुकानदार की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या बैजनाथ साहनी के पुत्र हरी साहनी द्वारा की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद की बात सामने आई है। और पढ़ें

07:57 AM, 24-Nov-2025

Bihar: खेलो इंडिया के मंच पर चमकने को तैयार सारण की बेटियां, अस्मिता डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स में दिखाया दमखम

Bihar News: छपरा विधायक छोटी कुमारी ने कहा कि इस आयोजन ने सारण की बेटियों में नए सपनों को उड़ान दी है और खेल भावना को मजबूती प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं और अपने प्रदर्शन से लगातार मुकाम हासिल कर रही हैं। और पढ़ें

07:47 AM, 24-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Accident: हादसा होते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें