फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:05 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election: मतगणना से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, बोले- काउंटिंग प्रक्रिया धीमी करने की हो रही साजिश

विधानसभा चुनावों में मतदान के बाद कल होने वाली वोटों की गिनती से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि काउंटिंग प्रक्रिया धीमी करने के लिए साजिश की जा रही है। और पढ़ें

08:27 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election: मतगणना से पहले तेजस्वी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; दीपांकर, सहनी समेत महागठबंधन के कई नेता पहुंचे

Bihar Assembly Election: मतगणना में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए महागठबंधन पूरी तरह सजग है। तेजस्वी यादव सुबह से विपक्ष के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। अब उन्होंने महागठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है। और पढ़ें

08:03 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election: 'बिहार में नेपाल जैसा नजारा दिखेगा' मतगणना से पहले ऐसा कहने पर लालू की पार्टी के MLC पर केस

Bihar Assembly Election: राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में है। मतगणना से पहले उन्होंने ऐसा बयान दे दिया है, जिस पर खुद बिहार के डीजीपी ने संज्ञान ले लिया। अब उनपर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानिए पूरा मामला... और पढ़ें

विज्ञापन
07:49 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election: मतगणना को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश, यहां देखें क्या है गाइडलाइन

Nawada News: 14 नवंबर को मतगणना का कार्य किया जाएगा। नवादा जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के.एल.एस. कॉलेज, नवादा परिसर में सम्पन्न होगी। इस दौरान जानें क्या गाइडलाइन जारी की गई है प्रशासन द्वारा। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

06:04 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election: मतगणना की वजह से 14 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल व कोचिंग संस्थान, प्रशासन ने जारी किया आदेश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि 14 नवंबर को कृषि उत्पादन बाजार समिति, अहियापुर, मुजफ्फरपुर के परिसर में विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना का कार्य संपन्न होगा। और पढ़ें

विज्ञापन
05:49 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election : मतगणना से पहले पोस्टरबाजी, नीतीश के लिए कहा- शेर अभी जिंदा है; तेजस्वी की बनाई सरकार

Bihar Elections : मतगणना के एक दिन पहले राजधानी में दो पोस्टर लगे हैं, जिसकी अभी खूब चर्चा हो रही है। एक पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शेर बताया गया है, जबकि दूसरे पोस्टर में लिखा है- अलविदा चाचा! सिंहासन खाली करो कि तेजस्वी सरकार आ रही है। और पढ़ें

05:49 PM, 13-Nov-2025

Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत से मचा बवाल, छपरा में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Chapra News: तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग को अपने चपेट में ले लिया। इस दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर छपरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग (एनएच-331) को घंटों जाम कर दिया। और पढ़ें

05:16 PM, 13-Nov-2025

Bihar Politics : बागी बनते ही पूर्व मंत्री ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-नोटबंधन है NDA का गठबंधन; क्या होगा असर?

पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद मुंह खोला है। एनडीए को नोटबंधन कहा। साथ ही तीन सीटों पर एनडीए को हराने के लिए काम करना स्वीकार करते हुए, इन सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की हार होने का भी दावा किया। और पढ़ें

05:13 PM, 13-Nov-2025

BPSC: पारदर्शिता की दिशा में कदम, बपीएससी ने 70वीं मुख्य परीक्षा की 'बिना जांची' उत्तर पुस्तिकाएं की जारी

BPSC 70th Mains Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए 70वीं मुख्य परीक्षा की बिना जांची गई उत्तर पुस्तिकाएं उम्मीदवारों के लिए जारी कर दी हैं। और पढ़ें

05:06 PM, 13-Nov-2025

Bihar Crime: पटना में यहां हत्या के बाद सनसनी, घर से बुलाकर युवक को मारी दो गोली, फिर पईन में फेंका शव

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में राणाबीघा गांव के पास एक मजदूर की घर से बुलाकर दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मोनू कुमार के हत्या का आरोप उसके साथ रहने वाले जन्मेजय सिंह उर्फ बंटी सिंह पर लगा है।

और पढ़ें

03:41 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election: नित्यानंद-सम्राट चौधरी को अपराधी बता पूर्व मंत्री ने BJP छोड़ी, चिट्ठी में सुशील मोदी का जिक्र

Bihar Politics: रामाधार सिंह ने लिख कि मैं जूता तोड़ कर राजनीति किया हूँ आपके तरह बड़े नेताओं के जूते चाट कर नहीं, आप पूरे बिहार में यादव और बालू माफिया से पार्टी को बेच दिए। और पढ़ें

03:03 PM, 13-Nov-2025

Bihar Elections Result: 14 नवंबर को पटना की इन सड़कों पर जाने की सोचिएगा भी मत, जानिए कौन से मार्ग रहेंगे बंद

Bihar Elections Result: 14 नवंबर को पटना की इन सड़कों पर जाने की सोचिएगा भी मत, जानिए कौन से मार्ग रहेंगे बंद और पढ़ें

02:55 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election Result Live: कल आएंगे नतीजे, 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, एग्जिट पोल में NDA को बहुमत का अनुमान

Bihar Vidhan Sabha Chunav Result, Bihar Election Counting Date:  बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में पूरे हो गए हैं। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को संपन्न हुआ। अब 14 नवंबर को मतगणना होगी। और पढ़ें

02:25 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election Result 2025: बिहार में आखिर किसकी बनेगी सरकार? बिहार एक्जिट पोल पर नेताओं की क्या है राय?

Bihar Election Result 2025: बिहार में आखिर किसकी बनेगी सरकार? बिहार एक्जिट पोल पर नेताओं की क्या है राय? और पढ़ें

01:26 PM, 13-Nov-2025

Rohtas: रोहतास में स्ट्रांग रूम परिसर में घुसा ट्रक, क्या बोले डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार?

Rohtas: रोहतास में स्ट्रांग रूम परिसर में घुसा ट्रक, क्या बोले डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार? और पढ़ें

12:52 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election: रोहतास में मतगणना केंद्र पर ट्रक से मचा भ्रम, डीएम ने कहा- सीसीटीवी चालू हैं, सब सुरक्षित है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना से पहले रोहतास जिले के मतगणना केंद्र पर एक ट्रक के गलत समय पर पहुंचने से भ्रम की स्थिति बन गई। और पढ़ें

12:35 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election Result : कल बिहार चुनाव की मतगणना, पटना की इन सड़कों पर जाने की सोचिएगा भी मत, भारी जाम से बचें

Bihar Election 2025 : शुक्रवार को मतगणना है, जिसको लेकर मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को पूर्णतः बंद कर दिया गया है। इसलिए उस तरफ जाने से पहले इस रूट को समझना जरुरी है।  और पढ़ें

12:18 PM, 13-Nov-2025

Bihar News: बेखौफ अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के महुआ एकडारा गांव में देर रात तीन अपराधियों ने घर में घुसकर लूटपाट के दौरान फायरिंग कर दी। घटना में गृहस्वामी मोहन यादव (उर्फ मदन यादव) की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

12:15 PM, 13-Nov-2025

Bihar Election: मतगणना केंद्र के स्ट्रॉन्ग रूम का कैमरा बंद होने के दावे पर हंगामा, प्रशासन ने बताया अफवाह

मुजफ्फरपुर विधानसभा चुनाव के स्ट्रॉन्ग रूम कैमरा बंद होने के राजद के दावे ने हंगामा मचा दिया। प्रशासन और राज्य निर्वाचन विभाग ने इसे झूठा और भ्रामक बताया। जिला प्रशासन ने सीसीटीवी वीडियो साझा कर कहा कि कैमरा एक सेकंड के लिए भी बंद नहीं हुआ। और पढ़ें

11:27 AM, 13-Nov-2025

Patna Crime News: जुआ खेलने को लेकर विवाद, गोलीबारी में तीन युवक घायल.. मामले पर जांच जारी

Patna Crime News: जुआ खेलने को लेकर विवाद, गोलीबारी में तीन युवक घायल.. मामले पर जांच जारी और पढ़ें

11:08 AM, 13-Nov-2025

Sasaram:काउंटिंग से पहले स्ट्रांग रूम में घुसा ट्रक, मचा जबरदस्त हंगामा.. प्रत्याशियों ने जताई नाराजगी

Sasaram:काउंटिंग से पहले स्ट्रांग रूम में घुसा ट्रक, मचा जबरदस्त हंगामा.. प्रत्याशियों ने जताई नाराजगी और पढ़ें

11:00 AM, 13-Nov-2025

Bihar News: सीतामढ़ी में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

10:57 AM, 13-Nov-2025

Bihar News: बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, एनएच-31 पर कंटेनर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार के बेगूसराय जिले के बीहट चांदनी चौक के पास एनएच-31 पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पार्सल कंटेनर गाड़ी ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

09:45 AM, 13-Nov-2025

Bihar Election: वोटिंग में महिलाएं सबसे आगे, इन जिलों की महिला मतदाताओं ने अधिक प्रभावित किया? पूरा गणित देखें

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद दूसरे चरण में भी आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 69.20 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे चरण में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। चार जिले ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 80 फीसदी से भी अधिक रही।  और पढ़ें

09:04 AM, 13-Nov-2025

Bihar News: पटना में पक्षों के बीच भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर फायरिंग; तीन युवक को लगी गोली, हालत गंभीर

Patna Crime News: गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने फौरन तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। एक युवक के सीने में गोली लगी है। उसकी हालत गंभीर है। इधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।  और पढ़ें

08:37 AM, 13-Nov-2025

Bihar Election: सासाराम में स्ट्रांग रूम पर हंगामा: मतगणना स्थल में ट्रक घुसने से मची अफरातफरी, जांच हुई शुरू

रोहतास जिले के सासाराम में बुधवार की मध्य रात्रि उस वक्त हंगामा मच गया जब एक ट्रक अचानक विधानसभा चुनाव 2025 के मतगणना स्थल में बने स्ट्रांग रूम परिसर के अंदर घुस गया। और पढ़ें

07:33 AM, 13-Nov-2025

Bihar Election Result: नए आंकड़े एग्जिट पोल पर उठा रहे सवाल; कल बिहार चुनाव परिणाम आएगा

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम अगले 24 घंटे के बाद आने लगेगा। 14 नवंबर को सभी 38 जिलों में मतगणना होगी और शाम तक परिणाम आएगा। उसके पहले चुनाव आयोग की ओर से जारी अंतिम वोटिंग आंकड़े बहुत कुछ कह रहे। और पढ़ें

07:23 AM, 13-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार में बीते 73 साल में पहली बार हुई रिकॉर्ड वोटिंग के बाद अब सबकी नजरें 14 नवंबर की मतगणना पर है। एग्जिट पोल के आंकड़े आने के बाद ये कयासबाजी भी शुरू हो गई है कि भाजपा और जदयू में बड़ा भाई यानी अधिक प्रभावशाली दल कौन बनेगा। खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग पासवान पर भी सबकी नजरें हैं। पढ़िए ये रिपोर्ट और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें