फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 11-Nov-2025

Bihar News: पटना में बेली रोड पर ई रिक्शा ने मारी टक्कर, गिरे तो बाइक से टकराए; बुजुर्ग की हालत गंभीर

Patna: बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े, इसी दौरान पीछे से आ रही एक बुलेट बाइक उनसे टकरा गई। और पढ़ें

09:52 PM, 11-Nov-2025

Bihar: सीवान में सड़क हादसे के बाद भड़की भीड़, पुलिस की देरी पर उबला गुस्सा; लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम किया

Bihar News: घटना के बाद लोगों ने डायल 112 और नगर थाना पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि तीन घंटे तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे नाराज लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें

09:36 PM, 11-Nov-2025

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें किस सीट पर सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में सबसे कम वोटिंग कुम्हरार सीट पर दर्ज की गई थी। 2025 में भी कुम्हरार सीट पर ही सबसे कम 40.17 फीसदी वोटिंग हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 11-Nov-2025

Bihar News: दुबई में बीमार युवक को भारतीय दूतावास ने सकुशल पहुंचाया घर, परिवार ने ली चैन की सांस

Bihar News: टीम ने बनारस से एम्बुलेंस के माध्यम से रबुद्दीन को उनके पैतृक गांव कोथूआ सारंगपुर पहुंचाया, जहां परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने भारतीय दूतावास और जिला प्रशासन का आभार जताया।  और पढ़ें

09:12 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: जमुई की चारों विधानसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, 69.34 प्रतिशत हुई वोटिंग

Bihar Election: जमुई के चारों विधानसभा में इस बार रिकॉर्ड मत डाले गए। जिससे उमीदवारों के मन में संयश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चुनाव परिणाम आने तक इन उम्मीदवारों की नजर मतदान प्रतिशत और बूथवार वोटिंग पैटर्न पर टिकी रहेगी। वोट प्रतिशत बढ़ने से लोगों के मन में भी अलग अलग सवाले सामने आने लगी है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:52 PM, 11-Nov-2025

Bihar News: युवक की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, मोबाइल टूटने के विवाद में एक साल बाद की हत्या

Bihar News: छठ पर्व पर जब मोहन अपने घर आया, तो राजा ने उसे पार्टी के बहाने मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद राजा अपने ममेरे भाई विकास के साथ मिलकर मोहन को घर से लगभग एक किलोमीटर दूर ले गया, जहां दोनों ने रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी। और पढ़ें

08:47 PM, 11-Nov-2025

Bihar Elections: क्या बोलती खामोशी टूट गई! 2025 के चुनाव में टूटे कई मिथक... अब 14 नवंबर के नतीजों पर नजरें

बिहार में दोनों चरणों के मतदान के बाद अब इस बात का विश्लेषण हो रहा है कि इस राज्य की जनता ने 243 विधानसभा सीटों पर किस आधार पर रिकॉर्डतोड़ मतदान किए हैं। 

  • एनडीए ने 'परिवर्तन की हुंकार' को प्रो-इंकम्बेंसी में बदला?
  • नीतीश का 'भरोसा कवच' भेद नहीं पाया युवा जोश
  • बंपर वोटिंग के बावजूद पलट रहा सियासी पासा
और पढ़ें

08:40 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election 2025 Live: पहली बार 68.79 फीसदी मतदान, पहले चरण का रिकॉर्ड भी टूटा; कौन रहा आगे

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting Live: बिहार के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हुई है। शाम पांच बजे तक ही मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मतदान खत्म होने के बाद 68.55 फीसदी वोटिंग हुई। आजादी के बाद पहली बार इतना मतदान हुआ है। देखें हर अपडेट्स... और पढ़ें

08:29 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: 'सभी वर्गों ने बिहार के भविष्य के लिए अपना मतदान किया', BJP की प्रेस कांफ्रेंस में बोले सम्राट

Bihar Election: सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के युवा, महिला, ईबीसी, पिछड़े दलित समाज में जिस तरह मेंडेड स्वर्ण समाज के सभी साथी ने बिहार के निर्माण के लिए और बिहार के भविष्य के लिए अपना मतदान किया। अब बिहार ने रफ्तार पकड़ लिया है। और पढ़ें

08:14 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: 4 उग्रवाद प्रभावित जिलों में भी शांतिपूर्वक मतदान संपन्न, 1650 कंपनियों के साथ तैनात थी पुलिस

Bihar News: सीमा क्षेत्रों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रही। बिहार से सटे झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और नेपाल सीमाओं पर कुल 459 चेकपोस्ट बनाए गए थे। और पढ़ें

08:00 PM, 11-Nov-2025

Bihar Exit Polls Analysis: एग्जिट पोल्स के अनुमानों के मायने क्या, सीएम का चेहरा या महिलाएं बनीं बड़ा फैक्टर?

Bihar Exit Polls: बिहार में चुनाव खत्म होने के बाद कई एजेंसियों द्वारा एग्जिट पोल्स जारी किए गए हैं। इन एग्जिट पोल्स में लगभग सभी ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया है। अगर ये एग्जिट पोल्स और चुनाव नतीजे एक जैसे रहते हैं तो इसके क्या मायने हो सकते हैं? आईए विस्तार से जानते हैं......
  और पढ़ें

07:57 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: चौखट-घूंघट से बाहर निकलकर महिलाओं ने डाला वोट, नक्सलियों के गढ़ में हुई जमकर वोटिंग

Bihar Election: शिवहर में विकास और स्थायी सरकार के नाम पर मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। खासतौर पर महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने कहा कि अब बिहार बदल रहा है और यही बदलाव मतदान प्रतिशत में भी नजर आ रहा है। और पढ़ें

07:47 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: 12 मंत्रियों का भाग्य EVM में हुआ कैद, धमदाहा में सबसे ज्यादा 74.20% हुआ मतदान; जानें

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर आज मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। इस चरण में 12 मंत्रियों का भाग्य इवीएम में कैद हो गया। दूसरे चरण में 68.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है।  और पढ़ें

07:42 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election Second Phase: तीन दलों के अध्यक्षों के साथ कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला, जानें कौन शामिल

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव का दूसरा और आखिरी चरण को लेकर मतदान खत्म हो गया। आंकड़ों के अनुसार बिहार में 68.55% मतदान हुआ है। दूसरे चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा, पढ़ें पूरी खबर  और पढ़ें

07:40 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शकील अहमद ने पार्टी से दिया इस्तीफा, छोड़ने की बताई ये वजह

Bihar Politics: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कांग्रेस पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पत्र में लिखा कि 'मैं अब भविष्य में कभी चुनाव नहीं लडूंगा।  और पढ़ें

07:26 PM, 11-Nov-2025

Bihar Exit Polls : एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर का बुरा हाल; बिहार चुनाव परिणाम के बाद जन सुराज का क्या होगा?

Bihar Election : बिहार चुनाव के एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर के तमाम दावे हवा हो गए दिख रहे हैं। परिणाम 14 नवंबर को आएगा। चर्चा यह शुरू हो गई है कि क्या पुष्पम प्रिया चौधरी जैसी हालत हो जाएगी प्रशांत किशोर की? उन्होंने खुद बड़े दावे कर रखे हैं। और पढ़ें

07:12 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: झुंडों गांव के बूथों पर रोड़ेबाजी, एक युवक घायल; कई घरों को पहुंचा नुकसान

Bihar Election: जमुई में मतदान के दौरान दो पक्षों में रोड़ेबाजी हुई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया। जबकि आधा दर्जन घरों को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। और पढ़ें

07:04 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: सासाराम के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न, पिछले चुनाव की अपेक्षा 7% अधिक हुआ मतदान

Bihar Election: जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से मंगलवार को वोट बहिष्कार के मामले भी सामने आए। चेनारी विधानसभा क्षेत्र के रोझईं एवं कोनकी गांव तथा करगहर विधानसभा क्षेत्र के लडुईं बिसुनपुरा में ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार किया। और पढ़ें

06:32 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election : सीमांचल में बढ़ा वोट प्रतिशत किसके नाम? बिहार चुनाव में मतदान से कहां खुशी, कहां गम

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव कौन जीतेगा, यह जनता ने तय कर दिया है। एग्जिट पोल सही-गलत जैसा हो, 14 नवंबर को अंतिम नाम फाइनल हो जाएगा। फिलहाल, बढ़े वोट प्रतिशत पर सभी अपना हक जता रहे। सीमांचल से खास तौर पर। और पढ़ें

05:12 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: '14 नवंबर को नीतीश कुमार ही बनेंगे मुख्यमंत्री', जीतन राम मांझी ने जताया भरोसा; क्या कहा?

Bihar Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए मांझी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया गया था। आतंकवादी ठिकानों को तबाह किया गया था। वे बदले की भावना से अटैक करना चाहते थे, लेकिन उनकी दाल नहीं गली। और पढ़ें

04:55 PM, 11-Nov-2025

Bihar News: चुनावी रंजिश में मर्डर, बाइक सवार देवर को अपराधियों ने बनाया निशाना; गोली लगने से भाभी की हुई मौत

Bihar Crime: निक्की देवी अपने देवर रितेश राय के साथ खैरा बाजार से बाइक पर बैठकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गांव के पूर्व साइड सूर्य मंदिर के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और रितेश राय पर सीधा फायरिंग कर दी। और पढ़ें

04:50 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: कांग्रेस प्रत्याशी पर जान से मारने की धमकी का आरोप, शिकायतकर्ता ने पुलिस से सुरक्षा मांगी

Bihar Election: सुबोध सिंह ने बताया कि आरोपियों में मोहन श्रीवास्तव के साथ-साथ उनके समर्थक वीरेंद्र कुमार उर्फ़ गुड्डू यादव और संतोष शामिल थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उन्हें पहचानने के बाद धमकाय कि कल दिखाई मत देना, नहीं तो गोली मार देंगे। और पढ़ें

04:22 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, राजद पर भ्रामक पोस्ट फैलाने का आरोप; कार्रवाई की मांग

Bihar Election:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस बीच भाजपा ने चुनाव आयोग में एक शिकायत दर्ज कराई है। ये शिकायत राजद द्वारा भ्रामक पोस्ट फेसबुक पर डालने को लेकर है।  और पढ़ें

03:33 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: स्कूल की मांग पर ग्रामीणों ने किया वोटिंग का बहिष्कार, मतदाताओं को मनाने में जुटा प्रशासन

Bihar Assembly Elections 2nd Phase Voting: रोहतास में यहां ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है। इतना हीं नहीं ग्रामीणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी वोट बहिष्कार को लेकर पूरे गांव में घूम-घूम कर नारे लगा रहे हैं। और पढ़ें

03:30 PM, 11-Nov-2025

Bihar Crime: सीवान में खौफनाक वारदात, पिता ने बेटी को गोली मारी, फिर खुद कूद गया ट्रेन के आगे; जानें क्या हुआ

Bihar: बताया जा रहा है कि आरोपी पिता मानसिक तनाव में था और पत्नी के साथ नहीं रह रहा था। आज ही वह अपनी बेटी को दिल्ली से लेकर सीवान पहुंचा था। घर लाने के कुछ ही देर बाद उसने गोली मारकर बेटी की जान ले ली। और पढ़ें

03:18 PM, 11-Nov-2025

Bihar News: हथियारबंद युवकों ने एक महिला को मारी गोली, इलाके में फैली दहशत; पुलिस जांच में जुटी

Bihar News: सूचना मिलते ही उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पूरे मामले की जांच शुरू की। जख्मी महिला ने गांव के ही दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

03:17 PM, 11-Nov-2025

Bihar News: '14 नवंबर को बिहारवासी मनाएंगे विजय की दीपावली', भागलपुर में बोले अश्विनी चौबे

भागलपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनेगी और 14 नवंबर को बिहारवासी विजय की दीपावली मनाएंगे। और पढ़ें

03:06 PM, 11-Nov-2025

Bihar Accident: सड़क हादसे में बिहार पुलिस के जवान की मौत, तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी थी टक्कर

Bihar Accident: बताया जा रहा है कि हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। और पढ़ें

02:00 PM, 11-Nov-2025

Bihar News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद सघन जांच तेज, मुजफ्फरपुर में लंबी दूरी की ट्रेनों और बॉर्डर पर पैनी नजर

दिल्ली ब्लास्ट के बाद चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। वहीं, मुजफ्फरपुर में रेल पुलिस की दोनों इकाइयां आरपीएफ और जीआरपी के अलावा बीएसएपी की टीम भी सघन जांच अभियान चला रही है। पढ़ें पूरी खबर।
  और पढ़ें

01:32 PM, 11-Nov-2025

Delhi Blast: समस्तीपुर के पंकज कुमार की दर्दनाक मौत, रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने गए थे तभी हुआ विस्फोट

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को हुए कार ब्लास्ट में समस्तीपुर जिले के खानपुर निवासी पंकज कुमार की मौत हो गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। और पढ़ें

01:12 PM, 11-Nov-2025

रोड नहीं तो वोट नहीं: मतदान के बहिष्कार का लगा पोस्टर, जानें क्यों पूर्णिया के ग्रामीणों ने यहां उठाया ये कदम

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: रोड नहीं तो वोट नहीं। एसा पोस्टर ग्रामीणों ने गांव की सड़क पर टांग दिया है। यहां ग्रामीणों ने मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार किया है। यह मामला पूर्णिया जिले के एक गांव का है। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें

01:09 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election 'पंचायत भवन नहीं तो वोट नहीं', ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, बूथ पर सन्नाटा

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र के कोनकी गांव के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया। शिवसागर प्रखंड के बूथ संख्या 204 पर सुबह से एक भी वोट नहीं पड़ा। और पढ़ें

12:37 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election: दनिया में दस साल बाद फिर मना 'मतदान पर्व', ग्रामीण डाल रहे वोट; जानें क्यों रुका था चुनाव

Bihar Vidhan Sabha Election Phase 2 Voting: एक दशक बाद नवादा के गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के नक्सलियों के माद कहे जानेवाले कौआकोल थाना क्षेत्र दनिया में लोकतंत्र का मतदान पर्व मनाया गया। झारखंड सीमा से सटे इस इलाके में उत्साह के साथ ग्रामीण मतदान कर रहे हैं। और पढ़ें

12:15 PM, 11-Nov-2025

Bihar News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बिहार-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट, मधुबनी में वोटरों के लिए सख्त सुरक्षा की गई

Bihar Vidhan Sabha Election Phase 2 Voting: दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हैं। वहीं, बिहार-नेपाल बॉर्डर पर भी वोटिंग को देखते हुए सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सीमा पर तैनात सुरक्षा बल हर आने-जाने वाले व्यक्ति की सघन जांच कर रहे हैं। और पढ़ें

11:48 AM, 11-Nov-2025

पहले बनीं मां फिर किया वोट: प्रसव के कुछ घंटे बाद नवजात के साथ सोनी पहुंचीं मतदान केंद्र, निभाया अपना फर्ज

Bihar Vidhan Sabha Election Phase 2 Voting : दूसरे चरण के दौरान गयाजी जिले से एक अच्छी और जागरूक करने वाली तस्वीर समाने आई है। यहां 25 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी बीती रात ही बेलागंज के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था और सुबह वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंच गईं।
  और पढ़ें

11:27 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election: नवादा में मतदान के दौरान दो राजनीतिक दलों के समर्थकों में झड़प, स्थिति नियंत्रण में

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: नवादा में मतदान के अंतिम चरण के दौरान दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच एक मामूली झड़प हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हालातों को काबू में किया है। पढ़ें पूरी खबर
  और पढ़ें

10:50 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election: नवादा में उकौड़ा व ढोढ़ा बूथ पर देर से शुरू हुआ मतदान, लगी कतारें; किए गए पुख्ता इंतजाम

नवादा जिले के सभी दस विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। वहीं, सुबह कहीं वोटिंग मशीन में थोड़ी तकनीकी समस्या आई, इसको ठीक करते हुए जल्द मतदान शुरू किया गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।

  और पढ़ें

10:20 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election Phase 2 Voting Updates: भागलपुर में मतदान जारी, यहां 82 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में हो रहा कैद

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भागलपुर जिले की सात सीटों पर मतदान जारी है। कुल 82 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 22 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।

और पढ़ें

09:04 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election: कैमूर में 7 बजे से शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ मतदान, डीएम और एसपी ने सबसे पहले किया मतदान

कैमूर जिले में लोकतंत्र के महापर्व के तहत सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जल संसाधन विभाग कार्यालय (पश्चिमी भाग) स्थित मतदान केंद्र संख्या 167 पर सबसे पहले मतदान किया। और पढ़ें

08:43 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election: पूर्णिया में सत्ता का महासंग्राम, सात सीटों पर वोटिंग, 20 लाख से अधिक मतदाता तय करेंगे जीत-हार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज पूर्णिया जिले की सात विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो चुकी है। जिले के 2553 मतदान केंद्रों पर 20 लाख 93 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 69 प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे। और पढ़ें

07:37 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election: गयाजी में हम समर्थकों पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- जाति पूछकर मारी गोली

गयाजी के अतरी विधानसभा क्षेत्र के भूपेश नगर में हम (Hindustani Awam Morcha) पार्टी के चुनाव प्रचार के दौरान समर्थकों पर हमला हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

05:50 AM, 11-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार चुनाव में सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों से पैदा भावनात्मक लहर का प्रभावी असर है। अंतिम संग्राम में प्रशासनिक पकड़ व अनुभव को नौकरी केंद्रित और आक्रामक युवा अभियान टक्कर दे रहा है।   और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें