फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 29-Oct-2025

Bihar Polls : स्टार प्रचारक बन बिहार पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, कहा- विपक्ष महाठगबंधन; लगाए वोट की सियासत के आरोप

Bihar Elections : स्टार प्रचारक के रूप में अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ अब दिल्ली की मुख्यमंत्री भी बिहार पहुंची, जहां वह विपक्ष पर जमकर बोली। उन्होंने कहा कि  महाठगबंधन के नेता सिर्फ चुनाव और वोटों की राजनीति करते हैं।  और पढ़ें

10:00 PM, 29-Oct-2025

Bihar Elections : लालू-तेजस्वी फिर दिखे एक्शन में, धर्म पर विवाद करने वाले विधायक समेत 9 को पार्टी से निकाला

Bihar Elections : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव और तेजस्वी यादव ने धर्म पर विवाद करने वाले विधायक समेत 9 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। राजद ने दो चरणों में अब तक अपने 27 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। और पढ़ें

09:17 PM, 29-Oct-2025

Bihar में चुनाव प्रचार करने पहुंचे CM Yogi ने उड़ाया 'गर्दा'..ऐसा भाषण नहीं सुना होगा!

Bihar में चुनाव प्रचार करने पहुंचे CM Yogi ने उड़ाया 'गर्दा'..ऐसा भाषण नहीं सुना होगा! और पढ़ें

विज्ञापन
09:09 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने बताया- कहां से कहां पहुंचा बिहार और कैसे? तस्वीरों से दिखाया 'विकास'

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आज बिहार का बजट 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये भी अधिक हो गया है। हमलोग कुशल वित्तीय प्रबंधन करते हुए बढ़े हुए बजट का उपयोग राज्य के सर्वांगीण विकास में कर रहे हैं। हमलोगों ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिएगा। और पढ़ें

09:04 PM, 29-Oct-2025

Bihar Elections: तेजस्वी संकल्प पर भाजपा का तंज, कहा-‎लालू जब बने सीएम तब लिया था प्रण और खा गए गाय का चारा

Bihar Elections: महागठबंधन ने घोषणा पत्र को तेजस्वी-प्रण का नाम दिया। अब भाजपा ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद जब भी प्रण लेता है, बिहार के लोगों को कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। ‎लालू यादव भी सीएम बनने पर प्रण लिया था, लेकिन गाय का चारा ही खा गए। और पढ़ें

विज्ञापन
08:41 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'कोई कन्फ्यूजन नहीं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही होंगे', रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बोले

Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिन महिलाओं को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये दिए गए हैं, जिन्हें अभी नहीं मिला है, उन्हें भी मिलेगा। आगे चलकर महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। और पढ़ें

08:29 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: वैशाली में तेज प्रताप को झेलना पड़ा भारी विरोध, राजद समर्थकों ने खदेड़ा; लगे तेजस्वी के जयकारे

Bihar Election: राजद समर्थकों ने तेज प्रताप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध किया। घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि सभा के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन लौटते समय राजद के चार-पांच गुंडों ने हमारी गाड़ियों पर पत्थरबाजी की।  और पढ़ें

08:13 PM, 29-Oct-2025

Bihar News: बभनौली एसएसबी आउट पोस्ट पर साउथ अमेरिका का नागरिक पकड़ा गया, पांच सौ डॉलर देकर आया था भारत

Bihar News: बताया जा रहा है कि विदेशी नागरिक बीरगंज (नेपाल) से एक व्यक्ति के संपर्क में आया, जिसने पांच सौ डॉलर के बदले उसे भारत की सैर कराने का वादा किया था। वह व्यक्ति आस्कर अगास्टो को मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर सीमा से होते हुए भारत लेकर आया और यहां छोड़कर चला गया। और पढ़ें

08:01 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'बिहार में लोगों को विकास चाहिए', बिहटा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बोले चिराग पासवान

Bihar Election: चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। राज्य में उद्योग-धंधों का विस्तार हो रहा है, बाहर की कंपनियां बिहार में फैक्ट्रियां लगाने में रुचि दिखा रही हैं। आज बिहार की प्रगति देखकर दूसरे राज्यों के लोग भी आश्चर्य करते हैं।
  और पढ़ें

07:25 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'जनता महागठबंधन के बहकावे में नहीं आएगी, बिहार में फिर लौटेगा एनडीए शासन', जीतन राम मांझी बोले

Bihar Election: मांझी ने कहा कि महागठबंधन के नेता बिहार में घूम-घूमकर जनता को बहकाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता अब जागरूक है और उनके झांसे में नहीं आने वाली। और पढ़ें

07:19 PM, 29-Oct-2025

Satta Ka Sangram: अररिया में राजनीतिक बहस, देखिए किसपर क्या-क्या लगे आरोप? | Bihar Assembly Elections 2025

Satta Ka Sangram: अररिया में राजनीतिक बहस, देखिए किसपर क्या-क्या लगे आरोप? | Bihar Assembly Elections 2025 और पढ़ें

07:18 PM, 29-Oct-2025

Bihar : धर्मेन्द्र प्रधान ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- सारी हदें पार की, बिहार की प्रगति बर्दाश्त नहीं

Bihar : बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ-साथ तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौन होते हैं नीतीश कुमार पर बयान देने वाले? उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। और पढ़ें

07:06 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: नालंदा में नीतीश ने भरी NDA के पक्ष में हुंकार, सात घंटे में सात विधानसभा क्षेत्र को किया कवर

Bihar Election: विपक्ष पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 से पहले के शासनकाल में विकास नाम की कोई चीज नहीं थी। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया गया। और पढ़ें

06:58 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: क्या अमित शाह ने नीतीश कुमार के नाम पर लगा दी मुहर? बेगूसराय में वंशवाद पर भी साधा निशाना

गृह मंत्री अमित शाह ने बेगूसराय की रैली में एक तीर में दो निशाने साधे। पहला विपक्ष के वंशवाद पर सीधा हमला और नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने पर स्पष्ट मुहर। शाह ने बेगूसराय की जनसभा से साफ कर दिया- बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी भरी हुई है” यह सिर्फ विपक्ष को नहीं बल्कि सहयोगियों और बिहार की जनता को संदेश था। और पढ़ें

06:57 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: JDU के संस्थापक सदस्य अशोक कुमार शर्मा ने दिया इस्तीफा, महागठबंधन में शामिल होने की चर्चा तेज

Bihar Election: शर्मा ने पत्र में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण तो चंद मिनटों में लागू कर दिया, लेकिन अति पिछड़े वर्गों, विशेष रूप से लोहार जाति को तेजपत्ता की तरह इस्तेमाल किया गया। और पढ़ें

06:47 PM, 29-Oct-2025

Amit Shah in Alinagar: बिहार में सीएम की सीट खाली नहीं है, लालू-तेजस्वी से बोले अमित शाह | Lalu Tejashwi Sonia

Amit Shah in Alinagar: बिहार में सीएम की सीट खाली नहीं है, लालू-तेजस्वी से बोले अमित शाह | Lalu Tejashwi Sonia और पढ़ें

06:45 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'दिल्ली से चलती है नीतीश की सरकार, रिमोट मोदी-शाह के हाथ में', राहुल गांधी ने जमकर साधा निशाना

Bihar Election: राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप सोचते हैं कि बिहार की सरकार नीतीश कुमार चलाते हैं तो गलत सोचते हैं। बिहार की सरकार को रिमोट से मोदी और शाह चलाते हैं। और पढ़ें

06:28 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'बिहार के सबसे बड़े दगाबाज हैं वो', सीएम नीतीश कुमार पर इमरान प्रतापगढ़ी ने कसा तंज

Bihar Election: इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने मशहूर शेरों के जरिये भी भीड़ को खूब उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि हमने जो चाहा था उजालों से मोहब्बत करना, मगर यहां तो लोग अपने साए से भी डरने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में नफरत फैलाने की राजनीति की जा रही है। और पढ़ें

06:24 PM, 29-Oct-2025

Bihar Elections 2025 : महागठबंधन पर AIMIM का तीखा हमला; कहा- इनको सेक्युलर वोटरों' से कोई मतलब नहीं

Bihar : बिहार में विधानसभा चुनाव है। इस दौरान AIMIM पार्टी ने कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेताओं के साथ हर पार्टी ने उपेक्षा बरती है।  आज तक किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है। और पढ़ें

06:17 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'यह क्रांतिकारियों की धरती, जमाना लालटेन का नहीं हेलीकॉप्टर का', बोचहा में रेखा गुप्ता बोलीं

Bihar Election: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर चल रहे ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोग नौकरी देने वाले नहीं, नौकरी लेने वाले हैं। इन्होंने गरीबों की जमीन लेकर नौकरियों का सौदा किया। और पढ़ें

06:13 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: तुषार गांधी महागठबंधन के लिए कर रहे प्रचार, बोले- 'यह चुनाव भारत के भविष्य को तय करने वाला'

Bihar Election: तुषार गांधी महागठबंधन के लिए कर रहे प्रचार, बोले- 'यह चुनाव भारत के भविष्य को तय करने वाला' और पढ़ें

06:10 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'झांसे की राजनीति नहीं चलेगी', चैनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बोले दीपांकर

Bihar Election: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जिन्हें चाणक्य कहती है, उन्होंने खुद ही साफ कर दिया कि नीतीश कुमार सिर्फ चुनाव तक के लिए हैं, उसके बाद उनकी कोई भूमिका नहीं रहेगी। और पढ़ें

05:53 PM, 29-Oct-2025

Satta Ka Sangram: चाय पर चर्चा और युवाओं से बात के बाद अररिया में हुई राजनीतिक बहस, किसपर क्या लगे आरोप; जानें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में 6 और 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी माहौल गर्म है। इसी सिलसिले में अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को अररिया पहुंचा। सुबह और दोपहर आम जनता तथा युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दे जाने गए। अब राजनेताओं से कई मुद्दों पर बात हुई।

और पढ़ें

05:50 PM, 29-Oct-2025

Bihar News : हम प्रत्याशी पर गोलीबारी, रोड़ेबाजी से सिर फूटा, हाथ टूटा; जनसंपर्क अभियान के दौरान हमला

टिकारी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनिल कुमार पर हमला हुआ है। उनपर बदमाशों ने गोलीबारी और पत्थरबाजी की है। हमले में प्रत्याशी अनिल कुमार के सिर में चोट लगी और उनका हाथ टूट गया। और पढ़ें

04:43 PM, 29-Oct-2025

Rahul Gandhi in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर पहुंचे राहुल गांधी, BJP-JDU पर साधा निशाना! | Bihar Assembly Elections

Rahul Gandhi in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर पहुंचे राहुल गांधी, BJP-JDU पर साधा निशाना! | Bihar Assembly Elections और पढ़ें

04:36 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: 'नौकरी के साथ रेट लिस्ट जारी हो, तभी जनता भरोसा करेगी', तेजस्वी की नौकरी योजना पर रूडी का तंज

Bihar Elecion: राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि बिहार की जनता अब खोखले वादों में फंसने वाली नहीं है। लोग भली-भांति जानते हैं कि किसके शासन में रोजगार के अवसर बढ़े और किस दौर में भ्रष्टाचार अपने चरम पर था। और पढ़ें

04:22 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: अमित शाह ने बताया कौन होगा NDA का मुख्यमंत्री पद का चेहरा, लालू प्रसाद को दिया यह संदेश

NDA CM Face: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा कौन होगा? यह अब गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने दरभंगा के अलीनगर में चुनावी सभा की। वहां उन्होंने बिहार में सीएम की सीट को लेकर बयान दिया। आइए जानते हैं, गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?  और पढ़ें

04:19 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: कपिलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पीके ने मुस्लिम प्रत्याशी संग की पूजा, गंगाजल से धोया गया; बवाल

Bihar Election: पुजारियों ने कहा कि मंदिर में पूजा के कुछ नियम और परंपराएं हैं, जिनका पालन किया जाना चाहिए था। उनका कहना है कि अगर किसी नेता का मकसद हिंदू–मुस्लिम सौहार्द्र दिखाना है, तो उसे सम्मानपूर्वक और धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार करना चाहिए। और पढ़ें

04:17 PM, 29-Oct-2025

Satta Ka Sangram: अररिया में अमर उजाला ने युवाओं से की चर्चा | Bihar Assembly Elections 2025 | Araria

Satta Ka Sangram: अररिया में अमर उजाला ने युवाओं से की चर्चा | Bihar Assembly Elections 2025 | Araria और पढ़ें

04:07 PM, 29-Oct-2025

BJP: 'नए बिहार के नए भविष्य' का वादा करेगा एनडीए का घोषणा पत्र, अमित शाह रहेंगे उपस्थित

Bihar BJP Manifesto: बिहार में महागठबंधन के बाद अब भाजपा भी जल्द अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा बिहार में अपने सभी गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलाजुला घोषणा पत्र जारी कर सकती है। और पढ़ें

03:29 PM, 29-Oct-2025

Bihar : तेजस्वी यादव की घोषणा करते अति पिछड़ा वर्ग के कई नेता पार्टी में हुए शामिल, सरकार बनाने का किया दावा

Bihar : अति पिछड़ा वर्ग के कई नेता और कार्यकर्ता राजद में शामिल हुए। यह तब हुआ जब रविवार को तेजस्वी यादव ने लोहार, कुम्हार, नाई, बढ़ई और माली को लेकर चुनावी घोषणाएं की। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई है। और पढ़ें

03:24 PM, 29-Oct-2025

Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट में आई खराबी, आधे घंटे तक फंसे रहे लोग; सांसें अटकी

लिफ्ट के खराब होते हीं प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई और अंदर फंसे लोग चिल्लाने लगे। सभी लोग काफी घबराए हुए थे और बाहर आने के बाद हीं उन्होंने राहत की सांस ली। लिफ्ट के खराब होने की सूचना तकनीकी टीम को दे दी गई है। और पढ़ें

03:01 PM, 29-Oct-2025

Bihar News: 'मेड इन बिहार बनाना है मेरा सपना', राहुल गांधी बोले-पीएम करते हैं सिर्फ दिखावा

मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सिर्फ वोट लेने की राजनीति करते हैं, गरीबों की तकलीफ से उनका कोई लेना-देना नहीं। और पढ़ें

02:52 PM, 29-Oct-2025

Satta Ka Sangram: कल किशनगंज पहुंचेगा चुनावी रथ, चार विधानसभा वाले जिले में महागठबंधन और AIMIM का कब्जा; जानें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में आगामी 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को किशनगंज पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।

और पढ़ें

02:46 PM, 29-Oct-2025

Bihar News: सिवान में योगी की गरज, बोले- “जैसा नाम वैसा ही काम, बिहार में इस बार एनडीए ही आएगा”

सीवान के रघुनाथपुर में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा में राजद और लालू प्रसाद पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास कर रही है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। और पढ़ें

02:39 PM, 29-Oct-2025

CM Yogi in Siwan: बिना नाम लिए शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर CM योगी ने साधा निशाना |RJD |Congress |Shahabuddin

CM Yogi in Siwan: बिना नाम लिए शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर CM योगी ने साधा निशाना |RJD |Congress |Shahabuddin और पढ़ें

01:50 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: राहुल गांधी बोले- वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं पीएम मोदी, वह दो हिन्दुस्तान बना रहे

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहली बार एक साथ चुनावी रैली की। मुजफ्फरपुर के सकरा में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। साथ ही पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।  और पढ़ें

01:33 PM, 29-Oct-2025

Satta Ka Sangram Live: अररिया में युवाओं से चर्चा, रोजगार-पलायन के मुद्दे पर हुई बात; क्या कहा?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव नजदीक आते ही माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। इसी के तहत, अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ अररिया पहुंचा। और पढ़ें

01:18 PM, 29-Oct-2025

Bihar Assembly Elections 2025: वोट मांगने पहुंचे बीजेपी विधायक अवधेश सिंह को ग्रामीणों ने खदेड़ा | Hajipur

Bihar Assembly Elections 2025: वोट मांगने पहुंचे बीजेपी विधायक अवधेश सिंह को ग्रामीणों ने खदेड़ा | Hajipur और पढ़ें

01:15 PM, 29-Oct-2025

Bihar Election: मैथिली ठाकुर के लिए अमित शाह ने की चुनावी सभा, महागठबंधन पर जमकर बोला हमला

Amit Shah Bihar Visit: दरभंगा के अलीनगर में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी-नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है और पूर्ण विकसित बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।  और पढ़ें

01:11 PM, 29-Oct-2025

Bihar News: संजय जायसवाल का तेजस्वी पर वार, कहा- बिहार में झूठों की खेती हो रही है

बेतिया में भाजपा सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तेजस्वी के हर परिवार को सरकारी नौकरी देने के वादे को अव्यवहारिक बताते हुए छह सवाल खड़े किए। और पढ़ें

12:35 PM, 29-Oct-2025

Bihar: अमेरिका में गूंजी बिहार के महापर्व छठ की धुन, भारतीय आस्था एवं बिहारी संस्कृति को किया जीवंत

अमेरिका के पेंसिलवेनिया में बक्सर जिले के सोनवर्षा गांव के डॉ. तारकेश्वर तिवारी और डॉ. भारती तिवारी ने पूरे विधि-विधान से छठ महापर्व मनाया। उन्होंने घर में कृत्रिम तालाब बनाकर और तुलसी का पौधा लगाकर बिहार जैसे माहौल में पूजा संपन्न की। और पढ़ें

12:31 PM, 29-Oct-2025

Satta Ka Sangram: अररिया पहुंचा अमर उजाला, जनता से जाना चुनावी मिजाज | Bihar Assembly Elections 2025 | Araria

Satta Ka Sangram: अररिया पहुंचा अमर उजाला, जनता से जाना चुनावी मिजाज | Bihar Assembly Elections 2025 | Araria और पढ़ें

12:23 PM, 29-Oct-2025

Bihar: औरंगाबाद में सनसनीखेज वारदात, पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन बसों को रातोंरात आग के हवाले कर दिया गया

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अकोढ़ा स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी तीन बसों को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। तीनों बसें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के समय पंप पर कोई मौजूद नहीं था। और पढ़ें

12:22 PM, 29-Oct-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Asaduddin Owaisi:गोपालगंज पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा! | Bihar Assembly Election 2025 और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें