फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 02-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:22 PM, 02-Feb-2025

Bihar Police: महिला सिपाही ने थानेदार पर बैड टच करने का आरोप, बोली- प्राइवेट गाड़ी में ले गए, ऐसा करने लगे

एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक तीन सदस्यीय टीम गठित की है। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया है कि शिकायत मिली है और इस मामले में जांच कराई जा रही है। और पढ़ें

09:12 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप, पिता की शिकायत पर पति समेत दो गिरफ्तार

पीड़िता के पिता प्रसिद्ध पासवान की शिकायत पर पति सुब्बालाल पासवान, ससुर सुरेश पासवान, और चाचा भोला पासवान समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरोप है कि दहेज के लिए विवाहिता की पिटाई कर हत्या की गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव जला दिया गया। और पढ़ें

09:01 PM, 02-Feb-2025

Bihar news: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में लगी आग, धूं-धूं कर जला जंगल, जंगली जीव जंतुओं में मची अफरा-तफरी

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह असामाजिक तत्वों की शरारत बताई जा रही है। ठंड के मौसम में बसंत पंचमी पर यह इस साल जंगल में लगने वाली पहली आग है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से जंगल में आग लगाने से बचने की अपील की है और पढ़ें

विज्ञापन
08:09 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: लखीसराय से अगवा नाबालिग कानपुर में बरामद, RPF ने मानव तस्करी में शामिल दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कानपुर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को दो महिला दलालों से मुक्त कराया, जो उसे अजमेर शरीफ में बेचने के लिए ले जा रही थीं। दोनों गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पश्चिम बंगाल की पूनम कुमारी और झारखंड की प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। और पढ़ें

07:57 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: पांच साल के बच्चे से युवक ने किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, परिवार वालों को दी जान से मारने की धमकी

आरोपी बच्चे को पकड़कर पास के सरसों के खेत में ले गया। वहां उसने मुंह दबाकर बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
07:53 PM, 02-Feb-2025

Nitish Kumar : कभी जीतन राम मांझी पर हत्थे से उखड़े थे सीएम नीतीश कुमार; अब गलबहियां करते आई जानदार तस्वीर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री के आवास पर आधे घंटे पहले यानी साढ़े पांच बजे ही पहुंच गए। 20 मिनट पर रुके और बातचीत के बाद निकल गए। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर उनका स्वागत किया। और पढ़ें

07:45 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को बताया अज्ञानी, बोले- बजट पर अनावश्यक बयानबाजी कर रहे

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की सेहत पर टिप्पणी करने से पहले तेजस्वी को अपनी सेहत की जांच करानी चाहिए। और पढ़ें

07:19 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: पचास हजार का इनामी रेहान खान कोलकाता से गिरफ्तार, कोर्ट में कैदी पर की थी अंधाधुंध फायरिंग

रेहान खान पर गया और औरंगाबाद जिले में हत्या, लूट और रंगदारी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। कोर्ट फायरिंग की घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था। फरार होने के बाद से बिहार पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी, जिसके बाद उसे कोलकाता में छिपे होने की सूचना मिली। और पढ़ें

06:59 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुंगेर के अंकित का जलवा, सेमीफाइनल तक पहुंचकर कांस्य पदक जीता

अंकित कुमार ने बालक अंडर-54 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया, हरियाणा, झारखंड और तेलंगाना के खिलाड़ियों को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे, जहां दिल्ली के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।  और पढ़ें

06:48 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: जिस महिला CO की गड़बड़ी जिलाधिकारी ने पकड़ी थी, निलंबित भी किया था; उस पर अब यह एक्शन हुआ

नालंदा के जिलाधिकारी ने परवलपुर अंचल का निरीक्षण किया था। इसमें दाखिल खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित केस में कई गड़बड़ियां पाईं। इसके बाद तत्कालीन सीओ को निलंबित कर दिया गया था।    और पढ़ें

06:46 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: बजट में औरंगाबाद-बिहटा रेल लाइन को मिली मंजूरी, 136 करोड़ से पहले चरण में 14 किमी ट्रैक बिछेगा

भाजपा नेता और पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने इस बजट को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह परियोजना जल्द ही पूरी होगी। इसके साथ ही एनएच-139 की फोरलेनिंग परियोजना को लेकर भी बड़ा ऐलान किया गया।  और पढ़ें

06:32 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: पूर्णिया में स्कूल ड्रेस में दो छात्राओं की बीच सड़क पर झगड़ा, एक-दूसरे पर बरसाए घूसे और थप्पड़

पूर्णिया में दो सरकारी स्कूल की छात्राएं सड़क पर आपस में भिड़ गईं। दोनों छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, घूसे मारे और थप्पड़ बरसाए। इस घटना में छह छात्राओं को हल्की चोटें आईं।  और पढ़ें

06:23 PM, 02-Feb-2025

Pragati Yatra: सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का फाइनल शेड्यूल आया: जानिए, कहां किस दिन रहेंगे मुख्यमंत्री

प्रगति यात्रा के चौथे चरण का फाइनल अपडेट आ गया है। मुख्यमंत्री 21 फरवरी तक यात्रा पर रहेंगे। बिहार सरकार की ओर से इसके लिए पत्र जारी किया गया है। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। और पढ़ें

06:13 PM, 02-Feb-2025

Bihar news: विवाहिता की गला दबाकर हत्या, महिला के सिर और चेहरे पर जख्म के निशान, ससुराल पक्ष पर आरोप

एक विवाहिता के गला दबाकर हत्या कर दी गई है। विवाहिता के सिर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और पढ़ें

06:00 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बजट पर तेजस्वी यादव को दिया जवाब, कहा- पहले समझें बजट

पंचायती राज विभाग के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने देश के बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट हर वर्ग को फायदा पहुंचाने वाला है, जिसमें किसान, गरीब, व्यवसायी और शिक्षित बेरोजगार शामिल हैं। और पढ़ें

05:44 PM, 02-Feb-2025

Bihar: मंगल पांडेय बोले- सभी सरकारी अस्पतालों का डिजिटलीकरण किया जा रहा, बिहार में 4.30 करोड़ हेल्थ अकाउंट बने

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अबतक कुल 1.55 करोड़ परिवारों एवं 3.69 करोड़ पात्र लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मिल चुका है। अब तक राज्य में 16.72 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 2187 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज किया गया है। और पढ़ें

05:29 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: पूर्णिया में ऑटो में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी, मामले की जांच में जुटी मुफस्सिल पुलिस

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि अत्यधिक ठंड की वजह से मौत हो सकती है। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। और पढ़ें

04:22 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: बांका को सीएम नीतीश कुमार ने दी 362 करोड़ की सौगात, बनेंगे स्मार्ट विलेज, रिसोर्ट और मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री ने बाबरचक स्मार्ट विलेज का दौरा किया, ओढ़नी डैम का निरीक्षण किया और राजपुर में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने समाहरणालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी की। और पढ़ें

03:57 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: झाड़ियों में मिला नवजात का सिर, धड़ कुत्तों ने नोचा, हत्या की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम कर शुरुआती जांच में सिर पर शार्प कट के निशान पाए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कुत्तों ने नवजात का शरीर नोच खाया हो सकता है। और पढ़ें

03:45 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: मोतिहारी में पांच दिन से लापता आयुष का मोतीझील में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

आयुष JEE मेन की तैयारी कर रहा था और परीक्षा वाले दिन सुबह 3 बजे घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पांचवें दिन मोतीझील में एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और बाद में शिनाख्त आयुष के रूप में हुई। और पढ़ें

03:31 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: पैसे को लेकर ड्राइवर से विवाद, मौलाना की चाकू मारकर हत्या, दूसरा घायल, जांच में जुटी पुलिस

घटना तब हुई जब दोनों मौलाना ट्रेन से उतरकर भाड़े की स्कॉर्पियो से गांव जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर से किराए को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद छह अपराधियों ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश दोनों को मृत समझकर फरार हो गए। और पढ़ें

03:22 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: 'एक रात का दस हजार दूंगा', यह कहते हुए लड़की से छेड़खानी करने लगा मनचला; जानिए पूरी कहानी

Bihar Police: लड़की दुकान पर किराने का सामान लेने गई थी। इसी बीच वहां खड़ा मनचला उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की ने विरोध किया लेकिन आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद वह शोर मचाने लगी।  और पढ़ें

02:53 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: मोतिहारी में घना कोहरा बना जानलेवा, अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, तीन यात्री घायल

कोहरे की वजह से रक्सौल से आ रहा ऑटो छपवा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।

और पढ़ें

02:31 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: मानिकपुर गांव में ग्रामीणों ने चोर समझकर व्यक्ति को पीटा, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती

स्थानीय पुलिसकर्मी राज किशोर सादा ने घायल को बचाया और पुलिस ने उसे पतरघट स्वास्थ्य केंद्र से सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया। फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

02:16 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: नाले में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम, नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नाला खुला छोड़ दिया गया था, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। और पढ़ें

02:02 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: लड़की के भेष में रील्स बनाने वाले छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मां की डांट से था नाराज

अंकित लड़की के भेष में सोशल मीडिया पर रील्स बनाता था और उसके काफी फॉलोअर्स थे। मां की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठा लिया। और पढ़ें

01:52 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर में युवती का शव फेंककर भाग रहे वाहन चालकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, वाहन में लगाई आग

ग्रामीणों का कहना है कि सभी लोग हत्यारे हैं और शव को ठिकाने लगाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान में ग्रामीण की नजर पड़ी है तो पकड़े गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा है।  और पढ़ें

01:35 PM, 02-Feb-2025

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार BAU में इन खास चीजों को सराहा, मखाना पर की गई खोज पर बोले- यह काफी लाभदायक होगा

बीएयू के शोधकर्ताओं ने ‘सबौर मखाना’ नामक एक नई किस्म विकसित की है, जो किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी। केंद्र सरकार ने भी आम बजट में बिहार में मखाना बोर्ड गठन की घोषणा की है, जिससे इसके उत्पादन और विपणन को और मजबूती मिलेगी। और पढ़ें

12:33 PM, 02-Feb-2025

Bihar News: गोपालगंज में दिनदहाड़े पूर्व मुखिया के भाई की हत्या, पावर हाउस के पास अपराधियों ने मारी गोली

Gopalganj News: सतेंद्र सिंह के मौत की खबर इलाके में सनसनी मच गई। परिजन सहित व्यवसायियों में प्रशासन के प्रति काफी आक्रोश है। वह हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  और पढ़ें

12:26 PM, 02-Feb-2025

Bihar News : सरकारी बैठक में जूतमपैजार; बिजली कंपनी के JE को भरी सभा में जूते से मारा किसने?

विद्युत अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि अचानक बैठक मं मुझे जूते फेंक कर मारा गया। इतना ही नहीं मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मेरे साथ न्याय करे। और पढ़ें

11:15 AM, 02-Feb-2025

Bihar News: सौतेली मां ने आठ साल की मासूम को मार डाला, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया; पढ़िए पूरी कहानी

Buxar News: बच्ची अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने शोरगुल मचाते घर से बाहर निकल पड़ोसियों को जानकारी दी। हालांकि, परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया था। पड़ोसियों को बच्ची की सौतेली मां पर शक हुआ तो... और पढ़ें

10:40 AM, 02-Feb-2025

Bihar Police : दरोगा ने महिला सिपाही से मंदिर में रचाई शादी, फिर वहीं पर शुरू कर दी मारपीट

नवादा दरोगा और सिपाही ने लव मैरिज कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि शादी के बाद दरोगा ने अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ मारपीट करने लगा। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

04:55 AM, 02-Feb-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 2 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Budget 2025 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में आम बजट पेश करते हुए मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की है। देश में मखाना का 80 से 90 फीसदी उत्पादन बिहार में होता है। बोर्ड के गठन से मखाना उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें