फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 29 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 29-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 PM, 29-Jan-2025

BSEB Patna : इंटरमीडिएट की परीक्षा में बिहार बोर्ड ने बदले दिशा निर्देश; जानिये अब क्या करेंगे छात्र

Bihar board : 1 फरवरी से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हो रही है। बोर्ड के दिशा निर्देश पहले की त्यारह ही थे, लेकिन ठंड को देखते हुए बोर्ड ने परीक्षार्थियों को थोड़ी सी राहत दी है।   और पढ़ें

09:31 PM, 29-Jan-2025

Bihar News : सड़क पर उड़ने लगे नोट और देखती रह गई पुलिस; फिर चकमा देकर फरार हो गये अपराधी

Bihar : स्कॉर्पियो के रुकते ही पुलिस ने गाड़ी को घेर लिया। तभी स्कॉर्पियो में बैठे लोग गाड़ी से रुपया उड़ाने लगे। अचानक सड़कों पर रुपयों की बारिश होते देख लोग टूट पड़े। कुछ देर के लिए लगा कि किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है, लेकिन मामला असली था।  और पढ़ें

09:23 PM, 29-Jan-2025

रेलयात्री कृपया ध्यान दें: 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, शेड्यूल में देखें ठहराव, समय और मार्ग

Hajipur News: पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के विभिन्न स्टेशनों के बीच चलाई जा रही 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इन ट्रेनों का ठहराव, समय और मार्ग पूर्ववत् रहेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
09:06 PM, 29-Jan-2025

Crime: बदमाशों ने शूटर के पिता पर अचानक बरसा दीं गोलियां, मौके से हुए फरार; दहशत में लोगों ने बंद की दुकानें

Gopalganj Crime: गोपालगंज में बेखौफ बदमाशों ने शूटर के पिता पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। और पढ़ें

08:53 PM, 29-Jan-2025

Bihar Mega Job Camp: एक फरवरी को लगेगा मेगा जॉब कैंप, हजारों पदों पर होगी बहाली; निशुल्क रहेगी भर्ती प्रक्रिया

Buxar News: जिला नियोजन पदाधिकारी अनिश तिवारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ किसी भी कार्यालय दिवस में जिला नियोजनालय में निबंधन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: बिहार में रेल निर्माण संघर्ष मोर्चा का रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन, कई ट्रेनें प्रभावित; जानें

Munger News: संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि फरवरी में आने वाले रेलवे बजट में उनकी मांगों को शामिल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन रेलवे चक्का जाम किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:22 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने परिवार को किया बेघर, घर में लगाई आग; एक व्यक्ति झुलसा

Vaishali News: वैशाली में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने सो रहे परिवार के घर में आग लगा दी। इस घटना में परिवार का एक व्यक्ति झुलस गया और परिवार बेघर हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

08:13 PM, 29-Jan-2025

Love Affair : नाबालिग प्रेमिका से मिलते देख भड़के परिजन, पीट-पीटकर प्रेमी की ले ली जान

Love Affair : रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके घर पर पहुंचा था। दोनों चोरी-चोरी चुपके-चुपके मिल रहे थे। तभी अचानक घर वालों की नजर उनपर पड़ गई। लड़की के घर वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। और पढ़ें

08:12 PM, 29-Jan-2025

Bihar: गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार के जनजातीय मेहमानों से राष्ट्रपति और पीएम ने की मुलाकात; क्या-क्या हुआ

Patna News: नई दिल्ली में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार के जनजातीय मेहमानों से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अतिथियों के उनसे अनुभव साझा किए। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:35 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: बिहार में फिर एक शख्स को पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा, तीन आरोपी हिरासत में; जानें मामला

Bettiah News: बेतिया में रास्ते के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है।
  और पढ़ें

06:55 PM, 29-Jan-2025

Bihar Police: शराब कारोबारियों का पुलिस पर फिर हमला; वैशाली में छापामारी करने गई थी टीम, एक महिला को लेकर लौटी

Vaishali News: पुलिस ने बताया कि छापामारी के दौरान शराब माफिया फरार हो गया और उसके घर की महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हालांकि हमने मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है और आरोपी की मां को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

06:33 PM, 29-Jan-2025

Mahakumbh Stampede: महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में बिहार की दो महिलाओं की मौत, चार लोग घायल

Mahakumbh Stampede Update: महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के मौके पर मची भगदड़ में गोपालगंज की दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के वक्त सभी लोग आराम कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:24 PM, 29-Jan-2025

Bihar : शिवदीप वामन राव लांडे का त्यागपत्र स्वीकृत, सोशल मीडिया पर फिर लिखा -जल्द आपके बीच आ रहा हूं

Bihar: सुपरकॉप आईपीएस शिवदीप लांडे का इस्तीफा मंजूर हो गया। इसके साथ ही उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है - जल्द आपके बीच आ रहा हूं....। उनके ऐसा लिखने का क्या मतलब है, यह एक बार फिर चर्चा में है। और पढ़ें

06:19 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: सात साल के मासूम की निर्मम हत्या, गांव के एक मकान में भूसे के अंदर छुपाकर रखा गया था शव

Rohtas News: परिजनों के अनुसार, गणतंत्र दिवस के दिन बालक मां से कुछ पैसे लेकर घर से बाहर निकला, लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा बच्चे के गुम होने की सूचना स्थानीय थाने में दी गई थी और पुलिस ने भी बच्चे की खोजबीन के लिए काफी प्रयास किया। और पढ़ें

05:39 PM, 29-Jan-2025

Bihar Crime: राजधानी में अपराधियों का बेखौफ चेहरा, बाइक सवार युवक पर की गोलीबारी; वारदात के बाद पहुंची पुलिस

Patna Firing Incident: पुलिस ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अपराधियों की तलाश में पाटलिपुत्र थाना पुलिस के साथ-साथ विधि व्यवस्था डीएसपी की टीम भी इलाके में छापामारी कर रही है। और पढ़ें

05:36 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: बाइक से स्कूल जा रहे शिक्षक को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; विरोध में बवाल

Bihar News: घटना सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमहा की है। जहां शिक्षक राजीव कुमार अपने पुत्र के साथ मध्य विद्यालय मानगंज जा रहे थे। इसी दौरान कार की टक्कर से दोनों घायल हो गए। पिपरा से रेफर होने के बाद सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही शिक्षक की मौत हो गई। और पढ़ें

05:26 PM, 29-Jan-2025

Bihar News : जदयू सांसद की गुंडागर्दी; प्रगति यात्रा की तैयारी के लिए पहुंचे, पुलिस के सामने पत्रकारों को पीटा

Bhagalpur News : पत्रकारों पर जानलेवा हमले को लेकर मीडिया संगठनों में भारी आक्रोश है। विभिन्न संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। और पढ़ें

05:20 PM, 29-Jan-2025

Bihar: ऐश्वर्या ने BPSC में 36वां रैंक हासिल कर रोशन किया जिले का नाम, पहले भी पा चुकीं कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड

Bettiah News: BPSC परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल कर ऐश्वर्या ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद हासिल किया है। इस सफलता से पूरे जिले में जश्न का माहौल है। ऐश्वर्या के परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
  और पढ़ें

04:50 PM, 29-Jan-2025

Bihar: PMCH के डॉक्टर अजय को शराब मामले में जमानत, जले हुए नोट और OMR शीट केस में जांच जारी; EOU भी हरकत में

Patna News: पीएमसीएच के डॉक्टर अजय कुमार सिंह को शराब मामले में राहत मिल गई है, लेकिन जले हुए नोट, एडमिट कार्ड और ओएमआर शीट वाले मामले में सीबीआई की जांच जारी है। वहीं, आर्थिक अपराध शाखा ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:01 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: गया में भीड़ ने टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला; अब विरोध में जमकर बवाल

दो लोगों की हत्या के बाद भारी संख्या में 102 एंबुलेंस के चालकों ने डीएम कार्यालय को घेर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। एंबुलेंस चालकों के कारण पूरा शहर में जाम की स्थिति बन गई। और पढ़ें

03:31 PM, 29-Jan-2025

Bihar: बदमाशों ने स्कूल की पानी की टंकी में मिलाया जहर, दो छात्राओं ने किया पर्दाफाश; याद आ गया गंडामन कांड

Motihari News: चकिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है, स्कूल के बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:13 PM, 29-Jan-2025

Mauni Amavasya: गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी के लिए भक्तों का सैलाब, बाबा गरीब नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

Mauni Amavasya 2025: आस्था के पर्व मौनी अमावस्या के अवसर पर बक्सर के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान किया। वहीं, मुजफ्फरपुर के बाबा गरीब नाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। और पढ़ें

02:38 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: शादी समारोह से लौट रहे युवक की संदिग्ध मौत; बेहोश मिला था, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

Bettiah News: बेतिया में शादी समारोह से लौट रहा युवक रास्ते में बेहोश हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। और पढ़ें

02:34 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: कटिहार में पहुंची प्रगति यात्रा, सीएम नीतीश कुमार लोगों को दी करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात

Pragati Yatra: मुख्यमंत्री हवाई मार्ग से कटिहार पहुंचे। सबसे पहले अमदाबाद प्रखंड के गोगाबिल झील का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद कोढ़ा प्रखंड के रामपुर गांव में करोड़ों रुपये के विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। और पढ़ें

02:24 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: बाइक से घर लौट रहे अधेड़ को वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने पुलिस पर लगाया ऐसा आरोप

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

02:10 PM, 29-Jan-2025

Bihar News : 'गंदा वीडियो बनाने वालों ने दुष्कर्म किया'- मृत युवती के चाचा ने बताई कहानी, तीन युवक गिरफ्तार

Video Viral : बीच सड़क पर गंदी हरकतें कर वीडियो बनाकर वायरल किए जाने के अगले दिन युवती की संदेहास्पद मौत हो गई थी। अब उसके साथ रहे चाचा का बयान वायरल है। गिरफ्तार हुए उसके चाचा के बाद वीडियो में दिखे तीन युवकों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। और पढ़ें

02:07 PM, 29-Jan-2025

Bihar Crime: वर्चस्व की लड़ाई में दो गुटों की भिड़ंत, युवक को मारी गोली; स्मैक कारोबार का वारदात से जुड़ा लिंक

Khagaria News: खगड़िया में वर्चस्व को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसके बाद एक युवक को गोली मार दी गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

01:53 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: जन्म के बाद नवजात को सड़क पर फेंका, फिर पुलिस ने किया ऐसा काम... हर ओर होने लगी चर्चा

Muzaffarpur News: सड़क पर पड़े लावारिस नवजात शिशु को दरियादिल पुलिसकर्मी ने उठाकर जैसे ही गले लगाया कि उसकी सांसें चल पड़ीं। इसके बाद पुलिसकर्मी ने फौरन मासूम को अस्पताल पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

12:56 PM, 29-Jan-2025

Bihar News: बिहार में परीक्षा के नाम पर छात्राओं से अवैध वसूली कर रहे शिक्षक, अब वीडियाे हुआ वायरल

Gopalganj News: इंटर की  प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर शिक्षक द्वारा छात्राओं से पांच पांच सौ रुपये अवैध रूप से वसूले जा रहे। किसी शख्स ने वसूली का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  और पढ़ें

12:15 PM, 29-Jan-2025

Bihar Politics: तेजस्वी यादव और चिराग पासवान की टेंशन बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार ने बनाया बड़ा प्लान!

Bihar Politics: क्या बिहार की राजनीति में दिखने वाला हैं कोई नया युवा नेता? क्या तेजस्वी यादव और चिराग पासवान की टेंशन बढ़ाएंगे नीतीश कुमार? और पढ़ें

12:13 PM, 29-Jan-2025

Bihar Gram Panchayat: बिहार ग्राम कचहरी सचिव के 1583 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 12वीं पास अभी भर दें फॉर्म

Bihar Gram Panchayat Bharti 2025: बिहार पंचायती राज विभाग आज बिहार पंचायती राज ग्राम कचहरी सचिव के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। 12वीं पास की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। और पढ़ें

11:19 AM, 29-Jan-2025

Bihar: कब्र से शवों के सिर गायब होने का राज खुला; इमदाद और आजाद ने गिरफ्तारी के बाद सुनाई जादू-टोना की कहानी

इस कब्रिस्तान से अबतक पांच कब्रों को खोदकर नरमुंड गायब किया जा चुका है। तीन दिन पूर्व ही एक नवजात के शव को भी कब्र से निकालकर उसके सिर को बिखेर दिया गया था। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो लोग दंग रह गए। और पढ़ें

10:11 AM, 29-Jan-2025

Bihar: श्रद्धालुओं को लेकर महाकुंभ जा रही गाड़ी ने दो बाइक सवार को मारी टक्कर; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बीते 24 घंटे के अंदर रोहतास जिले में प्रयागराज जाने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह दूसरी घटना है। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत के साथ-साथ लगभग 10 लोग घायल भी हुए हैं। और पढ़ें

09:26 AM, 29-Jan-2025

Bihar: चुनाव प्रचार के दौरान पार्षद प्रत्याशी को मार डाला था, दो साल बाद कोर्ट ने सुनाई पांच को उम्रकैद की सजा

Supaul News: त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 18 स्थित जनता पेट्रोल पंप के पा दो वर्ष पूर्व वार्ड पार्षद प्रत्याशी रोहित कुमार मणि की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में सुनवाई के दौरान मंगलवार को कोर्ट ने पांच अभियुक्तों को सजा सुनाई।
  और पढ़ें

09:26 AM, 29-Jan-2025

Bihar Crime: प्रॉपर्टी डीलर को शराब पिलाई, फिर जमकर पीटा…इलाज के दौरान हुई मौत; पैसे के लेनदेन का है मामला

Bihar Crime: चारों आरोपियों ने मिलकर शराब पी फिर दीनानाथ को धोखे से शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। जिसके बाद सभी ने उन्हें जमकर पीटा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। और पढ़ें

09:15 AM, 29-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 29 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

सड़क सुरक्षा माह के तहत सारण पुलिस के द्वारा एक अनूठी पहल की गई है। जहां यातायात नियम तोड़ने वालों को चालान काटने की बजाय गुलाब का फूल देकर जागरूक किया जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें