फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 22-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:30 PM, 22-Jan-2025

Bihar: कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र रहेगी बिहार की झांकी, भगवान बुद्ध और प्राचीन नालन्दा महाविहार होगा शामिल

Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार दिल्ली के परेड में बिहार की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगा। कर्तव्य पथ पर निकलने वाले झांकी में भगवान बुद्ध और प्राचीन नालन्दा महाविहार के दृश्य को शामिल किया गया है।  और पढ़ें

09:43 PM, 22-Jan-2025

Bihar News : बेउर जेल अधीक्षक हुए निलंबित, आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में हुई है कार्रवाई

Bihar Police : बिहार में डीजीपी ने एक थानेदार को 32 लाख रूपये की जबरन वसुली के आरोप में बर्खास्त कर दिया। कुछ इसी तरह की कार्रवाई 
बेउर जेल अधीक्षक पर भी हुई है। उन्हें भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। और पढ़ें

09:24 PM, 22-Jan-2025

Bihar: पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे

Purnia News: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के सोशल मीडिया प्रभारी आर्यन शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। आर्यन अपने परिवार के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:13 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने जमकर किया हंगामा; अस्पताल कर्मियों पर गंभीर आरोप

Muzaffarpur News: मृतका के पति ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मियों ने रिशा के इलाज के दौरान 10,000 रुपये की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी, फिर भी मैंने दो-तीन हजार रुपये दिए, लेकिन कर्मियों ने लापरवाही बरती और मेरी पत्नी की जान चली गई। और पढ़ें

09:04 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: दो टेंपो की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौत, पांच लोग घायल; इस काम से जा रहे थे सभी

Bettiah News: बेतिया में दो टेंपो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:26 PM, 22-Jan-2025

रेलयात्री कृपया ध्यान दें: गया-पटना-गया और गया से DDU के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

Bihar Train News: पूर्व मध्य रेल गया-पटना-गया और गया से DDU के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह सुविधा जनवरी से मार्च तक जारी रहेगी। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:07 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: अब युवक-युवती ने बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, पहले पिस्तौल के साथ और चलती ट्रेन में बना चुके रील

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अब युवक-युवती बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिखे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे लेकर पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:53 PM, 22-Jan-2025

Bihar News : इंडिगो फ्लाइट की पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से लखनऊ जाने के दौरान हुई तकनीकी खराबी

 Emergency landing :  पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो फ्लाइट की पटना 
एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। अब दूसरी फ्लाइट से उन्हें लखनऊ भेजने की तैयारी की जा रही है। और पढ़ें

07:33 PM, 22-Jan-2025

Pragati Yatra: कल सहरसा पहुंचेंगे सीएम नीतीश, करोड़ों की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Pragati Yatra Saharsa: सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को सहरसा में करोड़ों की लागत से बने सात विभाग के 36 योजनाओं का उद्घाटन और तीन विभाग की 16 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:03 PM, 22-Jan-2025

Bihar News : अपराधियों ने अनंत सिंह पर की गोलीबारी, बाल-बाल बचे मोकामा के पूर्व विधायक;  तनाव की स्थिति

Anant Singh : बेखौफ अपराधियों ने अनंत सिंह पर फायरिंग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है। और पढ़ें

06:57 PM, 22-Jan-2025

Pragati Yatra: सीएम नीतीश ने अररिया को दी करीब 305 करोड़ की सौगात, 449 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Pragati Yatra Araria: सीएम नीतीश ने प्रगति यात्रा के तहत अररिया को करीब 305 करोड़ रुपये की सौगात दी है। उन्होंने यहां 449 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:28 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: घर लौटकर नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, पिता के भूत प्रभाव का दावा; जानें क्या है सच्चाई

Purnea News: नाबालिग लड़की ने बताया कि जब वह बांसबाड़ी गई थी, तो उसके पिता का भूत आया और उसे अपने पास बुलाने लगा। इस घटना के बाद उसने घर लौटकर फांसी लगा ली। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:27 PM, 22-Jan-2025

Bihar: भाजपा बोली- सीएम नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार में हो रहा विकास, जदयू ने कहा- फिर बनेगी NDA सरकार

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को एक साथ चट्टानी एकता दिखाते हुए जिला स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर एकजुट रहना है। आने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है। और पढ़ें

06:16 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने बिहार से लेकर झारखंड तक की छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला

झारखंड से आई एसीबी की टीम ने औरंगाबाद के बेनीगंजहर पहुंचते ही पहले एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों की व्यक्तिगत तलाशी ली। इसके बाद घर में तलाशी और कागजात खंगाले। और पढ़ें

06:03 PM, 22-Jan-2025

Bihar Crime: किशोरी को अकेला पाकर घर में घुसा पड़ोसी, दुष्कर्म करके हुआ फरार; पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा

Bettiah News: बेतिया में एक युवक ने एक किशोरी को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
  और पढ़ें

05:39 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: बिहार की संस्कृति को जानने के लिए आ रहे पूर्वोत्तर राज्यों के प्रतिनिधि, 24 से 28 जनवरी तक रहेंगे

अभाविप की ओर से कहा गया कि बिहार सरकार के अदूरदर्शी नीति के कारण बिहार के युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में बढ़ते जा रहे हैं। यह बेहद जटिल और बहुआयामी मुद्दा है जो राष्ट्र, प्रान्त व समाज के सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक ताने-बाने को क्षति पहुंचा रहा है। और पढ़ें

05:24 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: गोपालगंज में हादसा, दो लोगों की मौत; टैंकर और जीप की टक्कर के बाद दोनों गाड़ी पलटी

गोपालगंज में दो वाहनों के बीच भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना हाईवे पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। और पढ़ें

05:09 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: कार्टून में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी, दो दिन पहले भी मिली थी लाश; प्रशासन पर उठे सवाल

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि रेलवे गुमटी खंदकपर के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। हम इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। और पढ़ें

04:59 PM, 22-Jan-2025

Bihar: सीएम नीतीश पर हमला करने के मामले में 18 आरोपी को कोर्ट ने किया बरी, अधिकार यात्रा के दौरान हुआ था ऐसा

खगड़िया व्यवहार न्यायालय के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय कुमारी विजया की कोर्ट ने यह अहम फैसला सुनाया है।  और पढ़ें

04:48 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: खगड़िया में सालाना हो रहा 22 करोड़ का मछली कारोबार, देश भर में खास है रोहू की मांग

Khagaria News: मछली कारोबारियों ने बताया कि खगड़िया से प्रतिदिन लगभग 100 टन मछली अन्य जिलों और राज्यों में भेजी जाती है। वहीं, रोहू मछली अपने स्वाद और गुणवत्ता के कारण खगड़िया के मत्स्य उद्योग का प्रमुख आधार बन चुकी है। और पढ़ें

04:26 PM, 22-Jan-2025

Railway Claim Scam: ED का बिहार में बड़ा ऑपरेशन, इनके ठिकाने पर अलसुबह से ही छापामारी जारी; JDU से है संबंध

Railway Claim Scam: रेलवे क्लेम घोटाले की जड़ें सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं हैं। ईडी की टीमें बिहार के पटना और नालंदा के अलावा कर्नाटक के मैंगलुरु में भी छापामारी कर रही हैं। इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष ने बिहार सरकार पर निशाना साधा है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:16 PM, 22-Jan-2025

Bihar: IT मंत्री बोले- हमारी पार्टी धीरे-धीरे बढ़ रही, एक दिन चार से 40 होंगे’, राहुल-तेजस्वी पर क्या बोल गए

Gaya News: मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हैं कि आप हमें कम से कम 20 सीट दीजिए, तो आपकी बातों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और उसे लागू कराने की कोशिश करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

03:01 PM, 22-Jan-2025

Bihar: नीतीश को दिखी टूटी पुलिया, प्रगति यात्रा के दौरान CM का फोटो वायरल; तेजस्वी समेत विपक्ष ने साधा निशाना

Nitish Kumar Viral Photo: किशनगंज में प्रगति यात्रा के दौरान की सीएम नीतीश कुमार की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह टूटी पुलिया को देखते हुए नजर आ रहे हैं। इसे लेकर विपक्ष बिहार सरकार पर हमलावर है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:30 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: पटना की मशहूर मिठाई दुकानों पर पहुंची इनकम टैक्स की टीम, एक बिल्डर ठिकाने पर भी छापेमारी

पटना के मशहूर मिठाई दुकान पर इनकम टैक्स की पहुंची तो हड़कंप मच गया। अलग अलग दुकानों पर अधिकारी रजिस्टर, कैश मेमो, रशीद सहित मोबाइल को जब्त कर जांच कर रहे है।  और पढ़ें

01:58 PM, 22-Jan-2025

Love Affair: दो पत्नियां घर में रख तीसरी से कर रहा था प्यार; बिहार में हक लेने घर पहुंची तो उठाया बड़ा कदम

Samastipur News: रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले दंपति मामले का खुलासा हो गया है। हालांकि युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। युवक (मृतक) की दो पत्नियां पहले ही थीं और तीसरी से प्यार कर रहा था। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

01:41 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: दिल्ली मोड़ बस स्टैंड में देर रात लगी भीषण आग, धू-धू कर जल गईं पांच बसें; इस वजह से भड़कीं लपटें

Darbhanga News: पुलिस ने बताया कि उन्हें रात में बस स्टैंड में आग लगने की सूचना मिली थी। पहले केवल एक बस में आग लगने की जानकारी दी गई थी, लेकिन आग तेजी से फैलकर पांच बसों को अपनी चपेट में ले गई। मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

12:51 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव; शादी करना चाहते थे, घरवाले तैयार नहीं हुए तो ऐसा किया

Motihari News: चिरैया थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के शव आम के पेड़ पर लटक रहे थे। प्रथम दृष्टया दोनों नाबालिग लग रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ पर पता चला कि दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। और पढ़ें

12:22 PM, 22-Jan-2025

Bihar News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, रिश्तेदार के साथ बहन के घर जा रहा था नीतेश, कोहरे के कारण ऐसा हुआ

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल ही है। कोहरे के कारण यह हादसा हुआ है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  और पढ़ें

10:42 AM, 22-Jan-2025

Bihar News: पटना, नालंदा समेत तीन शहरों में ईडी की छापेमारी, रेलवे क्लेम घोटाले में शामिल लोगों पर एक्शन

ED Raid : रेलवे कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए 100 करोड़ रुपये की हेराफरी की गई थी। इसमें रेलवे के न्यायिक अधिकारी, वकील और सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की बात सामने आई थी। और पढ़ें

10:32 AM, 22-Jan-2025

Bihar: बिहार में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ी, NMCH के छात्र और डायल 102 का स्टाफ हड़ताल पर

डायल 102 के एंबुलेंस के कर्मी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इनका कहना है कि नई एजेंसी के प्रति एंबुलेंस कर्मचारियें का कई बिंदुओं पर संशय बना हुआ है। एजेंसी इनका समाधान करने के बजाय मनचाहे ढंग से नियमों को जबरन लागू कर रही है।  और पढ़ें

09:48 AM, 22-Jan-2025

खबर का असर: बेतिया राज की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को पुलिस ने रोका, प्राथमिकी हुई दर्ज; जानें

Bihar: थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कदमवा गोला चौक स्थित बेतिया राज की कीमती भूमि पर मकान का निर्माण कार्य चोरी छिपे कराया जा रहा है। छापेमारी के बाद कई मजदूर भाग निकले थे। और पढ़ें

09:30 AM, 22-Jan-2025

Bihar Weather: बिहार के इन 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी, सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन; जानिए, कैसा रहेगा मौसम?

पटना, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर, मुंगेर समेत कई जिलों में धूप नहीं निकली है। लगभग पूरे बिहार ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली है। आज भी ज्यादातर इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से कम हो गई है। और पढ़ें

05:22 AM, 22-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 22 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

पूर्वी चंपारण पुलिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक की ओर से सोमवार को लंबित मामलों की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान पता चला कि 104 अधिकारियों ने तबादलों के बाद भी अपने स्थान पर आने वाले अधिकारियों को केस फाइलें नहीं सौंपी हैं, जिससे 990 मामलों की जांच प्रभावित हुई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें