फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 17 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 17-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:03 PM, 17-Jan-2025

Accident News : बाइक सवार युवक को डंपर ने कुचला, भीड़ ने गाड़ी में आग लगाई; PMCH जाने के दौरान हुई मौत

Road Accident : युवक देर शाम बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी अनियंत्रित डंफर ने उसे कुचल दिया। घटना होते ही आसपास के लोग वहां जुट गये और डंफर को आग के हवाले कर दिया।  और पढ़ें

09:21 PM, 17-Jan-2025

Bihar News: अजब पुलिस की गजब कहानी; गिरफ्तार चरस तस्कर को कोर्ट में पहचानने से इनकार, थानेदार निलंबित

Motihari News: एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि यह मामला पुलिस की छवि को धूमिल करता है। थानाध्यक्ष का होस्टाइल होना न्याय प्रक्रिया में बाधा डालता है। अब उनकी संपत्ति की जांच के लिए भी आदेश जारी किया गया है। और पढ़ें

08:50 PM, 17-Jan-2025

Bihar News: महिलाओं के लिए निगम क्षेत्र में बनेगा पिंक शौचालय, मुख्य चौक-चौराहों पर लगेंगे वाटर एटीएम

Saharsa News: सहरसा नगर निगम क्षेत्र में कुछ नए विकासकार्य किए जाएंगे, जिसे लेकर महापौर बैन प्रिया ने बैठक की। बैठक में उन्होंने हो चुके कार्य गिनाए और नए होने वाले कार्यों की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:48 PM, 17-Jan-2025

नेग के नाम पर मौत : बिहार में पहली बार ऐसा मामला, नर्स ने मेज पर नवजात को रख मांगे रुपये, जान गई तो हंगामा

Bihar : पिछले साल शादी हुई थी और यह उनका पहला बच्चा था। अपने शहर में व्यवस्था नहीं होने की वजह से पास के जिले के मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने आये थे। बड़ी मुश्किल से बेटे का जन्म हुआ, लेकिन नर्स के नेग लेने की जिद में बच्चे की मौत हो गई। और पढ़ें

08:22 PM, 17-Jan-2025

Bihar News: गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका

Bettiah News: एसडीपीओ रंजन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। संभवतः महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और सबूत छिपाने के लिए शव को गन्ने के खेत में फेंका गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
07:53 PM, 17-Jan-2025

Bihar News : बिहार सरकार ने फिर किया आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, स्वास्थ्य विभाग के सचिव भी बदले

Posting and Transfer : बिहार में फिर आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। कई अधिकारियों को पदोन्नत भी किया गया है।  और पढ़ें

07:46 PM, 17-Jan-2025

Bihar News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो हायर सेंटर रेफर; बहन के घर जा रहा था मृतक

Madhepura News: मधेपुरा जिले में लक्ष्मीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
  और पढ़ें

07:27 PM, 17-Jan-2025

Bihar: फॉल्स डैम टूटने से सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी, बर्बादी से किसानों में हताशा; खनन माफिया कैसे दोषी?

Muzaffarpur News: किसानों ने इस संकट के लिए मिट्टी खनन करने वाले माफियाओं को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इन माफियाओं ने अवैध खनन के चलते नदी किनारे कमजोर फॉल्स डैम बनाया था, जो अब टूट गया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:56 PM, 17-Jan-2025

Bihar Crime: खाद लूटने आए अपराधियों ने भागने के दौरान एक शख्स को मारी गोली, अस्पताल में मौत; इलाके में दहशत

Purnea Crime: Bihar Crime: खाद गोदाम के गार्ड ने पुलिस को बताया कि चार अज्ञात अपराधी गोदाम का ताला तोड़ रहे थे। जब हमने विरोध किया तो अपराधी हवाई फायरिंग शुरू कर बखरी कोल स्कूल रोड तरफ भागे। पढ़ें पूरी खबर...।
  और पढ़ें

06:16 PM, 17-Jan-2025

Bihar : धमाके में एक शख्स के उड़े चीथड़े, दूसरा गंभीर; पटना में अस्पताल के सामने सिलेंडर फटने से मची अफरातफरी

Patna News : बिहार की राजधानी पटना में सरकारी स्तर पर बसी बड़ी कॉलोनी भूतनाथ रोड इलाके में शुक्रवार की शाम सिलेंडर फटने से एक शख्स के चीथड़े उड़ गए। गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को बचाने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

06:16 PM, 17-Jan-2025

Bihar News: पीठासीन पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी जोरों पर, विधान सभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Patna News: पीठासीन पदाधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बिहार की समृद्ध संस्कृति और विकसित होते बिहार की झलक प्रस्तुत की जाएगी। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे बिहार की सकारात्मक छवि लेकर लौटें। और पढ़ें

05:30 PM, 17-Jan-2025

Bihar News: सिविल कोर्ट कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, न्यायिक कामकाज ठप; सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट के कर्मचारियों की हड़ताल ने न्यायिक प्रणाली में गंभीर अवरोध पैदा कर दिया है। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो यह आंदोलन और भी व्यापक रूप ले सकता है।
  और पढ़ें

04:58 PM, 17-Jan-2025

Bihar News: खड़ी जेसीबी से जा टकराई बाइक; भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल

Purnea News: स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ी थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी। लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की है। और पढ़ें

04:37 PM, 17-Jan-2025

Bihar: ‘JDU पार्टी नहीं, तीन-चार लोगों का गैंग’, RJD प्रवक्ता ने दही-चूड़ा भोज में CM नीतीश को यह क्या कह दिया

Nalanda News: राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अचेत अवस्था में हैं। जनता को यह जानने का हक है कि उनके स्वास्थ्य की सही स्थिति क्या है। उनका स्वास्थ्य बुलेटिन सार्वजनिक किया जाना चाहिए। और पढ़ें

04:23 PM, 17-Jan-2025

Bihar : स्पेशल विजलेंस की टीम ने उद्यान विभाग के सहायक निदेशक सहित दो पर की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते गिरफ्तार

Vigilance department : विजलेंस की टीम ने कल रात बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रोजेक्ट इंजीनियर के पटना और बक्सर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब उद्यान विभाग के कर्मी और सहायक निदेशक को स्पेशल विजलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

04:13 PM, 17-Jan-2025

Bihar News: खेत में दौड़ रही थी बिजली, करंट से युवक की मौत; गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

Muzaffarpur News: अंचल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। पुलिस ने परिजनों के बयान पर खेत मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भरोसा दिलाया। और पढ़ें

03:45 PM, 17-Jan-2025

Bihar: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को बाइक ने मारी टक्कर, थानेदार समेत तीन घायल

फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था। इसे लेकर पुलिस कर्मी ड्यूटी में तैनात थे। अचानक अनियंत्रित बाइक ने ठोकर मार दी, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।  और पढ़ें

02:59 PM, 17-Jan-2025

Bihar: बीते 17 दिनों बाद तालाब से मिला पांच साल की काव्या का शव, रहस्मय तरीके से हुई थी गायब; परिजनों में मातम

Nawada News: नवादा में बीते 17 दिनों से गायब पांच साल की काव्या का शव तालाब से मिला है। बच्ची रहस्मय तरीके से गायब हो गई थी। शव मिलने पर बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और पढ़ें

02:33 PM, 17-Jan-2025

Bihar : 'जो हमारी बात नहीं सुनेगा, उठाकर फेंक देंगे'- सभा में ऐसी धमकी देने वाले विधायक विशाल प्रशांत कौन हैं?

Bhojpur News: अधिकारियों को खुली धमकी देने वाले एक विधायक का वीडियो वायरल है। विपक्ष नहीं, यह बिहार में सत्ताधारी भाजपा विधायक का वीडियो है। यह विधायक नए-नए बने हैं। पहचान पुरानी है। बाहुबली पूर्व विधायक पिता सुनील पांडेय के बेटे हैं विशाल प्रशांत। और पढ़ें

02:08 PM, 17-Jan-2025

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कल आ रहे पटना; भाजपा ने चौक-चौराहे पर स्वागत की ऐसी तैयारी रखी है!

राहुल गांधी शनिवार दोपहर 12 बजे पटना के बापू सभागार पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम हैं। यहां करीब दो घंटे रुकने के बाद वह कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। और पढ़ें

01:51 PM, 17-Jan-2025

Pragati Yatra: CM नीतीश कल बेगूसराय में शुरू करेंगे 600 करोड़ की योजनाएं, 16 साल बाद खुलेगा यह अस्पताल

Pragati Yatra: पूर्व सांसद और कृषि मंत्री रामजीवन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डेवलपमेंट माइंडेड हैं। उनकी यह यात्रा जिले के विकास के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आई है। जब वे आ रहे हैं, तो निश्चित रूप से कुछ देकर जाएंगे। और पढ़ें

11:53 AM, 17-Jan-2025

Bihar News: खिलाड़ी को बैडमिंटन रैकेट से पीटने वाले एडीएम निलंबित, जानिए क्या था पूरा मामला

सामान्य प्रशासन विभाग ने डीएम के जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम को निलंबित कर दिया है। साथ ही निलंबन अवधि में शिशिर कुमार मिश्रा का मुख्यालय भागलपुर आयुक्त कार्यालय निर्धारित किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव उमेश प्रसाद ने अधिसूचना जारी कर दी है।  और पढ़ें

10:46 AM, 17-Jan-2025

Bihar News: तीन साल की भतीजी से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद चाचा ने ब्लेड से प्राइवेट पार्ट पर किया वार

Sitamarhi News: मासूम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का इलाज चल रहा है। इधर, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। और पढ़ें

10:29 AM, 17-Jan-2025

BPSSC Jobs: बिहार में पुलिस स्टेनो एसआई के ढेरों पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जल्द इस लिंक से भर दें फॉर्म

BPSSC Steno ASI Registration 2024: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग स्टेनोग्राफर सहायक उप-निरीक्षक पदों  के लिए पंजीकरण समाप्त कर देगा। इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

10:21 AM, 17-Jan-2025

Bihar:  एक DL नंबर पर तीन लोगों का फर्जी लाइसेंस बनाने वाले डीटीओ समेत चार लोगों पर केस; जानिए क्या था मामला

परिवहन सचिव ने इसी मामले में तत्कालीन डेटा ऑपरेटर रूपेश कुमार और प्रोग्रामर विक्रमजीत प्रताप की सेवा बेल्ट्रोल को वापस करने का निर्देश दिया था। इस दिशा में इन आरोपियों के खिलाफ डीएम द्वारा कार्रवाई की जा रही है।  और पढ़ें

08:47 AM, 17-Jan-2025

Bihar News: सरकारी स्थान के हॉस्टल में रसोइया की लाश पंखे से झूलती मिली, आत्महत्या की आशंका; सैंपल ले गई FSL

डायट थावे में शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। यहां खाना बनाने के लिए राधिका कुमारी समेत अन्य युवतियों को रसोइया के तौर पर काम करने के लिए रखा गया था। जिस कमरे में खाना बन रहा था, उसके बगल में राधिका रहती थी।  और पढ़ें

08:03 AM, 17-Jan-2025

Bihar Weather News: बर्फीली हवाओं के कारण शीत लहर जैसे हालात, ठिठुरन बढ़ी; कई जिलों में घना कोहरा

Bihar News: पटना, गया, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, कोसी और मुंगेर प्रमंडल के कई जिलों में शुक्रवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। और पढ़ें

07:13 AM, 17-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 17 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

मामले में अधिकारियों को संदेह है कि एक संगठित गिरोह मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा कर रहा था। अब तक 55 डाक्टरों को जांच के दायरे में लिया गया है, जिनमें से 12 डॉक्टर एम्स से एमबीबीएस कर चुके हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें