फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

बिहार से जुड़ी आज - 03-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:06 PM, 03-Jan-2025

BPSC: छात्रों का भला नहीं, अपनी चमका रहे राजनीति, भाजपा ने पीके पर उठाया सवाल; कहा- रोज खर्च कर रहे हैं 25 लाख

Prashant Kishor : बीपीएससी अभ्यर्थियों का साथ दे रहे प्रशांत किशोर कल से आमरण अनशन शुरू करने की वजह से सुर्ख़ियों में सबसे ऊपर थे। आज भी कुछ ऐसा ही है, लेकिन आज की वजह पीके नहीं, बल्कि पंजाब से मंगाया गया  वैनिटी वैन है, जिस पर भाजपा ने तंज कसा है। और पढ़ें

10:12 PM, 03-Jan-2025

Bihar Police : पुलिस की हिरासत में दो घंटे के अंदर हो गई मौत, परिजनों ने जमकर किया बवाल; एसपी से भी उलझे

Bihar : आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई मौत। इसके बाद परिजनों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी में पिटाई के कारण उसकी मौत हुई है।   और पढ़ें

09:58 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: रास्ते के विवाद में जमकर चली लाठियां, 15 लोग घायल, सभी का अस्पताल में चल रहा इलाज

बिहार के गया जिले में रास्ते के विवाद को लेकर जमकर लाठियां चली। इस दौरान 15 लोग घायल हो गए, सभी का इलाज जारी है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:50 PM, 03-Jan-2025

Crime In Bihar: बदमाशों ने एक युवक को चाकू मार किया घायल, इलाके में फैली सनसनी

बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाके में सनसनी फैल गई। और पढ़ें

09:43 PM, 03-Jan-2025

Bihar Train Accident: बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में बड़ा हादसा टला, चलती ट्रेन में धुंआ देख मची थी अफरा-तफरी

बलिया-सियालदह एक्सप्रेस हाजीपुर-बछवारा रेलखंड के बिदुपुर स्टेशन से जैसे ही आगे बढ़ी कि ट्रेन पर तैनात आरपीएफ के कर्मी शाहीर अली की नजर ट्रेन के दो डब्बे के बीच से निकल रही धुंआ पर पड़ी। धुंआ देख अफरा-तफरी मच गई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: कंपाउंडर ने महिला से की दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर चाकू से गला रेतने का प्रयास

बिहार के पूर्णिया जिले में कंपाउंडर ने एक महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। नाकाम होने पर चाकू से गला रेतने का प्रयास किया। और पढ़ें

09:25 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: कोर्ट से अपना काम कर घर लौट रहे दो चचेरे भाइयों में एक की सड़क हादसे में मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोर्ट से अपना काम कर लौट रहे दो चचेरे भाई ने बाइक का संतुलन खो दिया और पेड़ से जा टकराया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी है। और पढ़ें

08:58 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: मुजफ्फरपुर की कोर्ट में प्रशांत किशोर के खिलाफ परिवाद दायर, BPSC छात्रों को भड़काने का है आरोप

बिहार में मुजफ्फरपुर की कोर्ट में प्रशांत किशोर के खिलाफ परिवाद दायर हुआ है। बता दें कि पीके पर BPSC छात्रों को भड़काने का आरोप है। और पढ़ें

08:55 PM, 03-Jan-2025

Bihar News : पप्पू यादव और शकील अहमद सहित कई लोगों पर FIR, रेल परिचालन और यातायात में व्यवधान करने का है आरोप

Bihar Bandh : पटना जिला प्रशासन ने पप्पू यादव और शकील अहमद सहित कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें नरेल प्रशासन ने भी FIR किया है। और पढ़ें

08:49 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: पूर्णिया में होगा 53वीं महिला राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप, 30 राज्यों के खिलाड़ी करेंगे शिरकत

बिहार के पूर्णिया जिले में 53वीं महिला राष्ट्रीय हैंडबाल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें 30 राज्यों के खिलाड़ी शिरकत करेंगे। ट्राफी का अनावरण हो चुका है। और पढ़ें

08:40 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: सुपौल में विश्व का 5वां फिजिकल मॉडलिंग सेंटर बनकर तैयार, चालू हुआ मॉडल फेब्रिकेशन का निर्माण

वीरपुर का फिजिकल मॉडलिंग सेंटर एशिया का दूसरा सबसे बड़ा सेंटर होगा। यह 72 घंटे पूर्व ही सूचना प्रदान करने में सक्षम होगा। इससे बाढ़ राहत और बचाव कार्य में काफी सहयोग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, यहां कोसी नदी मॉडल और बराज मॉडल ट्रे में फेब्रीकेशन शुरू हुआ है।
  और पढ़ें

08:35 PM, 03-Jan-2025

BPSC Student Protest: प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार को दी चेतावनी

BPSC Student Protest: बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, "किसी भी हालत में मैं प्रशासन के कहने से आंदोलन वापस नहीं लूंगा। और पढ़ें

08:32 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: छह महीने पहले गांजा तस्करी करते धराए तीन नेपाली नागरिक दोषी करार, नौ जनवरी को सजा पर होगी सुनवाई

सुपौल के निर्मली थाना क्षेत्र में बीते दो जून को पुलिस ने बाइक से गांजे की तस्करी करते तीन लोगों को पकड़ा था। उनके पास से 3.93 किलो गांजा बरामद हुआ था। तीनों नेपाल के सप्तरी जिला के निवासी हैं। ट्रायल में कोर्ट ने तीनों को दोषी करार दिया। और पढ़ें

08:05 PM, 03-Jan-2025

Bihar: DARPG सचिव वी श्रीनिवास की बिहार सरकार के उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर की चर्चा

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग के सचिव वी श्रीनिवास ने तीन जनवरी को बिहार सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों और दौरे में भाग लिया। उन्होंने बिहार के बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम तथा बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की जानकारी प्राप्त करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया।  और पढ़ें

07:52 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: तस्करी की सूचना पर गश्त कर रही एसएसबी टीम निराश लौट रही थी, फिर मिल गई बड़ी खेप

एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वस्त सूचना के आधार पर नाका दल की तैनाती की गई थी। लेकिन वहां पूरी रात कोई तस्कर नजर नहीं आया। नदी के रास्ते लौटने के दौरान गंध मिलने पर सघन जांच शुरू की गई, जिसमें गांजा की बरामदगी हुई। और पढ़ें

07:21 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: महिला विश्व कप कबड्डी समेत इन बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करेगा बिहार, जानें कहां-कहां होंगे मैच

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी खेल आयोजनों की तैयारी को लेकर चर्चा की गई, जिसकी मेजबानी बिहार करने जा रहा है। और पढ़ें

07:20 PM, 03-Jan-2025

Bihar News : राजधानी के पॉश एरिया में व्यवसायी का अपहरण, पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

Bihar : राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने एक व्यवसायी का अपहरण कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को जितनी जल्दी मिली, पुलिस ने भी उसी रफ़्तार से काम किया, और चार अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। और पढ़ें

07:13 PM, 03-Jan-2025

BPSC 70th Re Exam: पटना के बापू केंद्र में रद्द हुई बीपीएससी परीक्षा कल; एग्जाम से पहले जरूर पढ़ें दिशा-निर्देश

BPSC 70th Re Exam: बिहार की राजधानी पटना के बापू केंद्र की रद्द की गई 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी 2025 को दोबारा किया जाएगा। इस परीक्षा में लगभग 12,000 अभ्यर्थी भाग लेंगे। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले आयोग के जारी दिशा-निर्देश जरूर पढ़ें। और पढ़ें

06:51 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया के पुत्र विनोद राय की मौत, गांव में शोक की लहर

पिछले साल 23 अक्तूबर को सासामुसा से बाइक पर घर लौटते समय बघउच मोड़ के पास एक साइकिल सवार लड़की को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया था, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। और पढ़ें

06:43 PM, 03-Jan-2025

Bihar Weather: शीतलहर की चपेट में बक्सर, न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.8 डिग्री, शाम चार के बाद पठन-पाठन पर रोक

तेज शीतलहर के चलते विद्यालयों की समय सारणी में बदलाव हुआ है। अब सुबह नौ से पहले और शाम चार बजे के बाद पठन-पाठन पर कलेक्टर ने रोक लगा दी है। और पढ़ें

06:33 PM, 03-Jan-2025

BPSC TRE 3.O: बिहार शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी; इस तारीख से शुरू होगी काउंसलिंग

BPSC TRE 3.O: बिहार में तीसरी शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बीपीएससी द्वारा अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग सत्र 7 से 10 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। और पढ़ें

06:30 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: भोरे में चल रहे अस्पतालों की शुरू हुई जांच, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

आरटीआई कार्यकर्ता देवरिया (यूपी) जिले के रहने वाले ओमहरि ने सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखकर भोरे में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर लगाम कसने की मांग की थी। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिए थे। और पढ़ें

05:33 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश, अपहरण कर मार डाला; पटना पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा जानें

अनुराग कुमार 30 दिसंबर को अपने घर से निकला और उसके बाद घर वापस नहीं आया। परिजनों ने काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। थक-हारकर परिजन पुलिस से पास पहुंचे। पुलिस ने जब गुत्थी सुलाझाई तो सब दंग रह गये।  और पढ़ें

05:23 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: बीवी की हत्या के मामले में शौहर को उम्रकैद की सजा, 30 हजार रुपये जुर्माना भी भरेगा

बिहार के मधुबनी जिले में बीवी की हत्या मामले में शौहर को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। और पढ़ें

04:51 PM, 03-Jan-2025

Bihar Teacher Transfer : शिक्षकों के स्थानांतरण पर आ गई गाइडलाइन, जानिए, BPSC प्रधान शिक्षक को क्या विकल्प

Bihar News : सरकार पूरी तरह से अपने काम में लगी हुई है। तेजी से प्रावधानों की जानकारी के साथ अधिसूचना-पत्र जारी किए जा रहे हैं। अब शिक्षकों के स्थानांतरण और बीपीएससी प्रधान शिक्षक के पोस्टिंग विकल्पों को लेकर नई जानकारी सामने आई है। और पढ़ें

04:44 PM, 03-Jan-2025

Bihar Train Accident: जयनगर से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस में लगी आग, मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मी

जयनगर से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस में राजनगर स्टेशन के आगे एस-8 नंबर बोगी के नीचे चक्के में आग लग गई। फिलहाल, कोई हताहत नहीं हुआ और सूचना मिलते ही रेलवेकर्मी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाए। और पढ़ें

04:31 PM, 03-Jan-2025

Bagwani Mahotsav 2025: बिहार की अर्थव्यवस्था में बागवानी की अहम भूमिका, जानें कार्यक्रम से जुड़ी हर एक डिटेल

Bagwani Mahotsav 2025: राजधानी पटना के गांधी मैदान में तीन से पांच जनवरी तक बागवानी महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में छत पर बागवानी योजना, तकनीकी सत्र, पुष्प सज्जा और बिहारी व्यंजनों जैसे आकर्षण हैं। और पढ़ें

04:00 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: करंट से झुलसे स्कूली छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- शिक्षकों ने पढ़ाई के दौरान बांस काटने भेजा

करंट से झुलसे स्कूली छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पढ़ाई के दौरान शिक्षकों ने बच्चे को बांस काटने भेजा था। और पढ़ें

03:20 PM, 03-Jan-2025

Rajdhani Express : डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस की बोगी के नीचे से उठने लगा धुआं, स्टेशन पर मची अफरातफरी

Kishanganj News: करीब 40 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस एक नंबर प्लेटफॉर्म पर रुकी रही। इस दौरान रेलवे के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। कुछ ही देर में सबकुछ ठीक कर लिया गया। और पढ़ें

03:19 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: बच्चा चोरी के आरोप में युवक की जमकर हुई पिटाई, फिर लोगों ने किया पुलिस के हवाले

बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पहले पकड़ा और फिर जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद युवक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। और पढ़ें

03:15 PM, 03-Jan-2025

Nitish Kumar Bihar CM : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या है? किस बात पर 'सब ठीक' होगा, जानें अब

Bihar News : बिहार की राजनीति में संशय की जितनी बातें चल रही हैं, उसमें फिलहाल कितनी सच्चाई है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या है? इन दो सवालों का जवाब आप चाहते हैं तो यह पढ़ लें। क्योंकि, समस्या से समाधान तक सामने ला रहे हैं हम। और पढ़ें

03:07 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: मुंबई से कमाकर लौट रहा युवक रास्ते से लापता, दोस्तों संग गया था, पत्नी को दी थी आने की जानकारी

बिहार में दरभंगा से एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ मुंबई कमाने के लिए गया था। दोस्तों से विवाद होने के बाद वह वापस घर लौटने की बात बताया, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है। और पढ़ें

02:53 PM, 03-Jan-2025

पति-पत्नी और बीमारी: 'मैं बीमार व्यक्ति के साथ जिंदगी नहीं काट सकती', डेढ़ दशक बाद पति को छोड़ चली गई पत्नी

मुजफ्फरपुर जिले में पत्नी ने पति को महज इसलिए छोड़ दिया कि वह गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। पति की लाचारी और बेबसी को देख पत्नी 16 साल बाद छोड़कर चली गई, जिसके बाद पति दर-दर की ठोकरें खाने को विवश है। और पढ़ें

02:38 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: बस की ठोकर से जिंदगी और मौत से जूझ रहा वेंडर, स्थानीय लोगों का बस पड़ाव हटाने को लेकर विरोध

बस की ठोकर से गैस वेंडर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने अवैध बस पड़ाव को हटाने को लेकर विरोध कर रहे हैं। वहीं, घायल गैस वेंडर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। और पढ़ें

02:30 PM, 03-Jan-2025

BPSC Protest: पटना में प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी, अभ्यर्थी बोले- हर हाल में लेकर रहेंगे री-एग्जाम

Bihar News: प्रशांत किशोर की टीम की ओर से कहा गया है कि आज हमलोगों के प्रदर्शन का दूसरा दिन है। जब तक नीतीश सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। और पढ़ें

02:29 PM, 03-Jan-2025

BSSC Exam 2025: बिहार इंटर लेवल भर्ती से जुड़ा ताजा नोटिस, इन उम्मीदवारों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल; जानें वजह

BSSC 2nd Inter Level Exam: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बीएसएससी द्वितीय इंटरस्तरीय परीक्षा 2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। यह नोटिस खासतौर पर तांती जाति के उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें हाल ही में अनुसूचित जाति की सूची से हटाकर अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है। और पढ़ें

02:24 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। और पढ़ें

02:10 PM, 03-Jan-2025

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत, शराब पीने से मौत होने की परिजन कह रहे बात

संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि परिजन मौत का कारण शराब पीना बता रहे हैं। वहीं, घटना के सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। और पढ़ें

12:58 PM, 03-Jan-2025

Bihar Politics: लालू यादव ने नीतीश कुमार को दिया साथ आने का ऑफर तो भड़क गए देवेंद्र फडणवीस

Bihar Politics: बिहार में सियासी सुगबुगाहट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लालू यादव पर कटाक्ष किया है। और पढ़ें

09:21 AM, 03-Jan-2025

Bihar News : नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष की हत्या, तेज धारदार हथियार से किया था हमला

Murder Case : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पर तेज धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  और पढ़ें

04:37 AM, 03-Jan-2025

सियासत: बिहार में नेतृत्व को लेकर उलझी भाजपा-जदयू की गुत्थी, लालू के न्योते व नीतीश की मुस्कान ने बढ़ा दी हलचल

बिहार की राजनीति में राजग में जारी उठापटक का मुख्य कारण इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़े भाई की भूमिका और नेतृत्व को लेकर है। जदयू चाहता है कि भाजपा पहले की भांति राज्य में न सिर्फ जदयू को बड़े भाई की भूमिका दे, बल्कि नेतृत्व के संबंध में भी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट करे। और पढ़ें

12:34 AM, 03-Jan-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : बिहार के एक पूर्व मुखिया पर कुछ नकाबपोश अपराधियों ने हमला कर दिया। यह हमला तलवार और लाठी-डंडे से किया गया। गंभीर रूप से घायल पूर्व मुखिया को फिलहाल पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें