फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:29 PM, 01-Dec-2024

Bihar News : भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला

Bihar : तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक में पेट्रोल डालने के लिए जैसे ही पेट्रोल पंप की ओर मुड़े, एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार ठोकर मारी। और पढ़ें

10:11 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: कारोबारी की संदिग्ध मौत, शराबी पत्नी से चल रही थी अनबन; गले पर मिले काले निशान ने मामला उलझाया

Raxaul News: थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि यह हत्या है या आत्महत्या। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

09:46 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: भाजपा प्रदेश नेता अमित दांगी पर जानलेवा हमला, राजद विधायक के भाई पर गंभीर आरोप

Gaya News: भाजपा नेता अमित दांगी का कहना है कि यह हमला पैक्स चुनाव के कारण किया गया है, जिसमें वह खुद प्रत्याशी हैं और राजद समर्थित उम्मीदवार भी मैदान में हैं। हालांकि राजद विधायक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:33 PM, 01-Dec-2024

Bihar Road Accident : बेलगाम ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों के साथ बुजुर्ग को रौंदा, एक बच्चे की मौत

Bihar News : बिहार के औरंगाबाद में मदनपुर के पास एनएच-19 पर टोल गेट के सामने एक बेलगाम ट्रक सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों के साथ एक बुजुर्ग को रौंदते हुए खड्ड में जा गिरा। एक बच्चे की तत्काल मौत हो गई।  और पढ़ें

09:15 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात बच्ची की मौत; परिजनों ने जमकर काटा बवाल, सीएस से की शिकायत

Bettiah News: प्रसूता महिला के चाचा रामबली महतो ने आरोप लगाया कि जब नवजात बच्ची की स्थिति बिगड़ी, तब चिकित्सक या अस्पताल स्टाफ ने तुरंत उसे रेफर क्यों नहीं किया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:00 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: हार्ट अटैक से सेना के जवान की मौत पर गांव में शोक, प्रशासन की गैरमौजूदगी से जवानों में नाराजगी

Chhapra News: शव यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन की अनुपस्थिति पर सेना के जवानों और ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। जवानों ने इसे अपमानजनक बताते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी थी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:54 PM, 01-Dec-2024

Bihar Board : नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा का बाकी परिणाम भी जारी; कब-कैसे रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे

 Bihar board : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 9-10 के पांच विषयों, हिन्दी, फारसी, संगीत, नृत्य एवं गृह विज्ञान की पुनर्परीक्षा का आयोजन 13 नवम्बर 2024 को किया था, जिसमें 429 शिक्षक अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।  और पढ़ें

08:43 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान हादसे में शहीद हुए बिहार के जवान संजीव भंडारी, गांव में मातम

Supaul News: हिमाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान एक हादसे में सुपौल के लाल जवान संजीव भंडारी शहीद हो गए। इस खबर से उनके परिजनों में मातम छा गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके गांव पहुंच जाएगा, जहां श्रद्धांजलि के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। और पढ़ें

08:28 PM, 01-Dec-2024

Bihar: जदयू विधायक बोले- हम जरासंध हैं, कितना अलग करोगे फिर जुट ही जाएंगे; अपने ही मुख्यमंत्री पर उठा दिए सवाल

Bettiah News: जदयू विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही पार्टी के सांसद पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांसद अजय मंडल पार्टी में दरार न डालें, क्योंकि चुनाव जीतने के बाद उनका व्यवहार बदल गया है। इसके साथ ही उन्होंने नवगछिया एसपी पर भी गंभीर आरोप लगाए। और पढ़ें

08:20 PM, 01-Dec-2024

Bihar News : अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े तीन बच्चों सहित चार को रौंदा, एक की मौत

Accident News : तीन बच्चे और एक बुजुर्ग सड़क के किनारे उस पार जाने के लिए खड़े थे। इससे पहले कि वेसब सड़क पार करते, एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।  और पढ़ें

08:05 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा बोले- तिरहुत स्नातक चुनाव से तय होगी बिहार की सियासी दिशा, 2025 का दिया यह संकेत

Tirhut Graduate By-election: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से हमारी जीत विधानसभा चुनाव की नींव रखेगी। यह चुनाव एनडीए के लिए बेहद अहम है। इस दौरान उन्होंने राजद पर तीखा हमला भी किया। और पढ़ें

07:21 PM, 01-Dec-2024

Bihar: चिराग बोले- RJD-कांग्रेस सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार करते हैं; पूर्णिया MP को धमकी पर जताई चिंता

Bhagalpur News: चिराग पासवान ने कहा कि RJD और कांग्रेस सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाती हैं और जनता से दूर हो जाती हैं। इनके लिए सत्ता केवल अपने स्वार्थ पूरे करने का साधन है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:16 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: सीएम ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के टीम को किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र भी दिए

Bihar : बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम इंडिया को सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और मुख्य कोच को 10-10 लाख रुपया और सपोर्टिंग स्टाफ को 5-5 लाख रुपया का पुरस्कार राशि दी।  और पढ़ें

06:57 PM, 01-Dec-2024

Bihar: 'लेट्स इंस्पायर बिहार' अभियान का आयोजन, IPS विकास वैभव ने 2047 तक विकसित बिहार की परिकल्पना पर दिया जोर

Let's Inspire Bihar: आईपीएस अधिकारी विकास वैभव ने कहा कि यह अभियान जाति, संप्रदाय, और लिंगभेद से ऊपर उठकर समाज में समरसता और विकास का मार्ग प्रशस्त करने का प्रयास है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:01 PM, 01-Dec-2024

Love Affair: पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक की हत्या, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Madhepura News: आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। और पढ़ें

05:05 PM, 01-Dec-2024

Bihar: 'दूसरे राज्यों से लड़का-लड़की बुलाकर लोगों को किया दिग्भ्रमित'- पीके पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा हमला

Imamganj News: मांझी ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास पैसा और संसाधन हैं, जिसकी बदौलत वे मैनेजमेंट के नाम पर झूठे वादों के साथ लोगों को फंसाने में कामयाब रहे। और पढ़ें

04:21 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: 14 साल की लड़की से हैवानियत, घर घुसकर दो किशोर ने किया सामूहिक दुष्कर्म; पुलिस ने एक को पकड़ा

Nalanda News: लड़की के माता-पिता घर से बाहर गए थे। इसी बीच गांव के ही दो लड़के घर घुस गए। लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों ने उसके साथ हैवानियत की।  और पढ़ें

04:03 PM, 01-Dec-2024

Bihar: पुनौरा धाम की पार्किंग से लोगों में नाराजगी, जबरन वसूली का आरोप; राम बारात के स्वागत में उत्साह भी नहीं

Punaura Dham: मंदिर के महंत कौशल किशोर दास ने आयोजन की असफलता के लिए धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य और एसडीओ को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन बोर्ड और प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। और पढ़ें

03:45 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: लेफ्टिनेंट बने मुजफ्फरपुर के सौरभ राज; पासिंग आउट परेड में हुए शामिल, परिवार में खुशी की लहर

Lieutenant Saurabh Raj: सौरभ ने बताया कि एनडीए की तैयारी के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सौरभ ने कहा कि कड़ी ट्रेनिंग के दौरान कभी-कभी लगता था कि यह कठिन है, लेकिन असंभव नहीं। और पढ़ें

03:24 PM, 01-Dec-2024

Pappu Yadav: वीडियो से सांसद पप्पू यादव को धमकी- लॉरेंस भाई से माफी मांगो, वरना अब मार देंगे

Bihar News : बिहार के इकलौते निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को अंतिम धमकी मिल गई है, वह भी वीडियो के जरिए और खुलकर। वीडियो में कहा जा रहा कि लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगो, वरना अब मार देंगे। और पढ़ें

03:10 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: तेज रफ्तार का कहर; अनियंत्रित ट्रक ने टेंपो को मारी टक्कर, एक की मौत, पांच अन्य घायल

Begusarai News: बेगूसराय में फिर से तेज रफ्तार की वजह से एक युवक की जान चली गई। हादसे के वक्त वह टेंपो से घर लौट रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

02:57 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: दर्दनाक हादसे में दो बहनों समेत चार बच्चियों की मौत; भरभरा कर गिरा मिट्टी का टीला, एक गंभीर

Buxar News: मिट्टी का टीला बहुत पुराना था। लागातार मिट्टी खुदाई करने से वह खतरनाक हो गया था। पांच बच्चियां मिट्टी लाने के लिए गई थी। इसी दौरान भरभरा कर टीला गिर गया। इसमें दबने से चार बच्चियों की मौत हो गई।  और पढ़ें

02:44 PM, 01-Dec-2024

Bihar News: पत्नी के भाई की शादी में युवक की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटका मिला शव; बीबी पर हत्या का आरोप

Muzaffarpur News: एसएचओ ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों का आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

02:09 PM, 01-Dec-2024

Patna Marathon 2024: देश-विदेश के नौ हजार धावक दौड़े पटना मैराथन में, साइना नेहवाल ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

Bihar News: पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पटनावासियों एवं बिहारवासियों के लिए गौरवशाली क्षण है। उन्होंने सफलतापूर्वक आयोजन के लिए धावकों, आयोजकों, अधिकारियों तथा जिलेवासियों का आभार जताया।
  और पढ़ें

12:25 PM, 01-Dec-2024

Bihar Social Media Policy: सोशल मीडिया यूजर्स को इस चीज के लिए मोटी रकम देगी बिहार सरकार, ऐसे करें आवेदन

Bihar News: नीतीश सरकार के नेतृत्व में बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली 2024 लाई है। इस पर बिहार सरकर की कैबिनेट की ओर से मुहर भी लगा दी गई है।  और पढ़ें

10:49 AM, 01-Dec-2024

Bihar News: बिहार में नकली बीज एवं खाद की फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनी के रेपर और नकली सामान मिले

Gaya News: डीसीएम ने बताया कि मेरी कम्पनी के सैकड़ों नकली पैकेट यहां से बरामद किया गए हैं। इसमें साधारण गेहूं के बीज भरकर उसकी सप्लाई की जा रही थी। यह सामान बाजार में धड़ल्ले से बेचे जा रहे थे। और पढ़ें

09:47 AM, 01-Dec-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने 'इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024' ग्रहण किया। खेल और खेल उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित लोगों के निर्णायक मंडल द्वारा इस सम्मान के लिए व्यक्ति और राज्य को चुना जाता है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें