फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:08 PM, 30-Nov-2024

Bihar News : नबीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले पैक्स चुनाव में पत्नी की हुई थी जीत

Murder case :  26 नवंबर को पत्नी की पैक्स चुनाव में जीत हुई थी। शनिवार की शाम उनके पति व्यापार मंडल के अध्यक्ष की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। और पढ़ें

09:46 PM, 30-Nov-2024

Bihar: सहरसा में अलग अंदाज में दिखीं ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की अदाकारा संचिता बसु, पटना में चखा लिट्टी-चोखा

Saharsa News: संचिता बसु ने अपनी वेब सीरीज को मिल रहे प्यार के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि लोगों की हमेशा से यह मांग थी कि मैं हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम करूं, और अब मैंने उनकी यह शिकायत दूर कर दी है। और पढ़ें

09:33 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: सरकारी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Purnea News: मृतका के परिजनों का कहना है कि देर दोपहर ऑपरेशन के लिए मरीज को ले जाया गया, लेकिन ऑपरेशन के तुरंत बाद डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा की मौत की सूचना दे दी। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजी और बच्चा दोनों स्वस्थ थे और मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 30-Nov-2024

Bihar News : सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत, अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर में मारी ठोकर

Accident News : दो छात्र बाइक पर सवार होकर घुमने निकले थे। बाइक की रफ़्तार काफी तेज थी। अधिक गति होने के कारण बाइक अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। और पढ़ें

09:04 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: विपक्ष पर बरसे केंद्रीय मंत्री ललन, नीतीश कुमार को 2025 तक सत्ता में रखने का किया आह्वान

Munger News: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि 1990 से 2005 तक सरकारी खजाने का पैसा सिर्फ राजाओं के पास जाता था, लेकिन नीतीश कुमार ने सत्ता संभालने के बाद उसे सीधे जनता की भलाई पर खर्च किया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
08:51 PM, 30-Nov-2024

Bihar News : सीआईएसएफ ने किया मिलेट्स मेले का आयोजन, लोगों को बताये गंभीर बीमारियों से बचने के उपाय

Bihar : ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी, कुटकी आदि "श्री अन्न" मानव जाति  के सबसे पुराने खाद्य पदार्थो में से हैं। यह मानव और मिट्टी दोनों की रक्षा करता है, इसलिए इसे सुपर फूड, न्यूट्रीशस अनाज, क्लाइमेट स्मार्ट अनाज और श्री अन्न की उपाधियां दी गई हैं।  और पढ़ें

08:50 PM, 30-Nov-2024

Bihar: बिहार यूनिवर्सिटी में नामांकन शुल्क वापस करने की मांग को लेकर हंगामा, कुलपति के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

Bihar University Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उनके मुद्दे को सुनने के लिए तैयार नहीं है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि जब तक शुल्क वापस नहीं लिया जाएगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे। और पढ़ें

08:20 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: राजद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद सहित नौ गिरफ्तार, पैक्स चुनाव में उपद्रव मचाने का आरोप

Saharsa News: सहरसा में पैक्स चुनाव में उपद्रव मचाने के आरोप में राजद अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष तंजीम अहमद सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों पर उपद्रव मचाने, पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। और पढ़ें

07:25 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: वन विभाग की हाजत में आरोपी युवक की संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jamui News: मृतक के परिजनों का कहना है कि नीतीश निर्दोष था और वन विभाग की हिरासत में हुई यह मौत कई संदेहों को जन्म देती है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:05 PM, 30-Nov-2024

Bihar News : जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ी; पुतला फूंका; कहा- आने वाले चुनाव में भुगतना होगा परिणाम

Bihar : प्रशांत किशोर के लिए बुरी खबर है। जन सुराज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पीके का पुतला दहन करते हुए उनका जमकर विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।  और पढ़ें

06:54 PM, 30-Nov-2024

Bihar: पैक्स अध्यक्ष पर हमले के बाद सुरक्षा की मांग तेज, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने खोला मोर्चा

Bihar Sharif News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता सोनू कुशवाहा ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे राजद नेताओं की साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिवचरण प्रसाद और उनके परिवार को सुरक्षा देने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:29 PM, 30-Nov-2024

Bihar Pacs: शराब की बोतल के साथ पैक्स अध्यक्ष उम्मीदवार गिरफ्तार, मतदान के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट

Bihar : पैक्स चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होते ही दो प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में जमकर हिंसक झड़प हुई। दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गये। इस दौरान पुलिस ने उम्मीदवार को शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

06:22 PM, 30-Nov-2024

Bihar News : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के स्टूडेंट्स ने बनाया औद्योगिक रोबोट्स, जानिए क्या हैं खासियत

Bihar : राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्रों ने रोबोट्स बनाया है, जिसे  
सोनपुर मेले में प्रदर्शित किया गया है। औद्योगिक स्वचालन के प्रोजेक्ट का नाम फायरबर्ड-5 एटीएमईजीए 2560 दिया गया है। और पढ़ें

06:21 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की मौत- हत्या या हादसा? नए खुलासे से प्रशासन में हड़कंप

Begusarai News: बेगूसराय जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो की मौत का मामला अब और उलझ गया है। पहले पुलिस ने मौत का कारण सड़क दुर्घटना बताया था। लेकिन अब नए खुलासे से पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:43 PM, 30-Nov-2024

Bodhivriksha Clinical Study: स्वस्थ है पवित्र बोधिवृक्ष! देहरादून से आई एफआरआई की टीम ने की बोधिवृक्ष की जांच

Bodh Gaya News: वैज्ञानिकों ने बताया कि पत्तियों में संक्रमण का कोई संकेत नहीं है। पेड़ की समग्र स्थिति किसी भी समस्या से मुक्त पाई गई है। नियमित रखरखाव के रूप में कुछ छोटी मृत शाखाओं को हटा दिया गया। पहले की तुलना में काफी दुरुस्त है। और पढ़ें

05:04 PM, 30-Nov-2024

BPSC Exam; भाई देशद्रोह के आरोप में जेल में बंद, बहन बनी जज; न्यायिक सेवा परीक्षा पास करने वाली फरहा चर्चा में

Bihar News: शरजील इमाम के छोटे भाई मुज्जम्मिल इमाम ने लिखा कि जिंदगी का यही फलसफा है। एक तरफ भाई ज़ुल्म के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ने के खातिर जेल में बंद है। वहीं दूसरी तरफ बहन ज़ुल्म के खिलाफ इंसाफ देने खातिर अब जज की कुर्सी पर बैठेंगी। और पढ़ें

05:00 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: पैक्स चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; कई घायल, दो गंभीर

Aurangabad News: औरंगाबाद मुफ्फसिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भरथौली गांव में पैक्स चुनाव को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई है। मामले में दोनों पक्षों से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:44 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: शादी में हथियार लहराकर डांस करना पड़ा महंगा, चाय बेचने की आड़ में करता था हथियार सप्लाई

Sitamarhi News: एसडीपीओ सदर रामकृष्ण ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब शिवम के नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है, जिसमें नेपाल और मुंगेर के तस्करों से उसके संपर्कों की पड़ताल की जा रही है। और पढ़ें

04:21 PM, 30-Nov-2024

Bihar: थानेदार ने महिला अंचलाधिकारी पर चला दिया थप्पड़, फिर होने लगी हाथापाई; सीतामढ़ी डीएम-एसपी भी पहुंचे

Bihar News : बिहार में पुलिस-प्रशासन के बीच समन्वय-झंझट का नमूना सामने आया है। एक थानाध्यक्ष ने राजस्व विभाग की महिला अंचलाधिकारी पर थप्पड़ चला दिया। फिर हाथापाई हो गई। खबर ऐसी फैली कि डीएम-एसपी को भी भागते हुए आना पड़ा। और पढ़ें

04:07 PM, 30-Nov-2024

SHS Bihar CHO Admit Card 2024: एक दिसंबर को होगी बिहार सीएचओ की परीक्षा, तुरंत डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र

SHS Bihar CHO Admit Card: बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती परीक्षा एक दिसंबर से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुका है। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
  और पढ़ें

04:06 PM, 30-Nov-2024

Bihar: 'बूथ लूटने के लिए लालू यादव बैलेट पेपर से चुनाव कराने की कर रहे मांग', केंद्रीय मंत्री ने कही यह बाते

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि विपक्ष के लोग कुछ भी तर्क देने लगते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि चुनाव जब विरोधी जीतते हैं, तो ईवीएम ठीक है और हार जाते हैं तो ईवीएम खराब है। और पढ़ें

03:32 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: झंझारपुर पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 1021 करोड़ रुपये के रोजगार ऋण का किया वितरण

Madhubani News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिहार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं। और पढ़ें

03:10 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, दोनों ओर से सात लोग घायल

Saharsa News: स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों में पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार बात इतनी बढ़ गई कि हिंसक झड़प हो गई। पुलिस इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है। और पढ़ें

02:47 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर को मिली बड़ी सौगात; यहां बनेगा हाईलेवल पुल, 16 स्कूली बच्चों की मौत के बाद आई तेजी

Muzaffarpur News: मधुरपट्टी गांव में बागमती नदी पर 180 मीटर लंबा आरसीसी पुल बनाने के लिए ₹16.20 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह पुल पिछले साल 14 सितंबर को हुए नाव हादसे के बाद से लगातार चर्चा में था। कुल 91 करोड़ की लागत से तीन पुल बनाए जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:22 PM, 30-Nov-2024

Bihar: ‘जिन शिक्षकों को लाठी से पीटा जाता है, वही सब भूलकर नीतीश को ही वोट दे देते हैं’- प्रशांत किशोर ने कहा

Muzaffarpur News: प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षकों को अपने भविष्य के लिए खुद ही कदम उठाने होंगे। ‘जो व्यक्ति खुद अपनी जिंदगी में सुधार नहीं चाहता, उसका कोई भला नहीं कर सकता’, उन्होंने यह कहते हुए शिक्षकों से आत्मचिंतन करने की बात कही। और पढ़ें

01:10 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: पप्पू यादव को फिर मिली धमकी, इस बार कहा- आखिरी दिन मजे कर लो, 24 घंटे में हत्या कर देंगे

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं लोकतंत्र को बचाने के लिए हर बार मरने को तैयार हूं। देश को बांटने वाली ताकतों से लोकतंत्र को बचाने के लिए मैं किसी भी कीमत पर नहीं डरने वाला हूं। और पढ़ें

01:06 PM, 30-Nov-2024

Bihar News: यूपी, पंजाब, कर्नाटक समेत कई राज्यों से कृषि यंत्र लेकर बिहार आए लोग, सीएम नीतीश ने कही यह बातें

Agro Bihar-2024: यांत्रिकरण मेले में बिहार के और बाहर राज्यों के वरीय पदाधिकारी, वैज्ञानिक, कृषि विशेषज्ञ एवं कृषि व्यवसाय से जुड़े उद्यमी भी मेले में भाग ले रहे हैं। सभी जिलों से 4500 किसानों को सरकारी खर्चे पर मेला भ्रमण की व्यवस्था की गयी है। और पढ़ें

11:24 AM, 30-Nov-2024

Bihar News: लालू-राबड़ी राज को सीएम नीतीश कुमार ने किया याद, कहा- भूलिएगा मत, 2005 से पहले क्या होता था?

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग बिहार के विकास के लिए कितना काम कर रहे हैं, यह सब जनता देख रही है। आज हर क्षेत्र में काम हो रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी काफी काम हुआ। पहले कोई काम नहीं होता था। 
  और पढ़ें

10:43 AM, 30-Nov-2024

Bihar: नशे में ड्यूटी करने के आरोप में गेटमैन गिरफ्तार, 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन, अब पुलिस पर केस करेगा रेलवे

छौड़ादानो स्टेशन अधीक्षक ने राजेश कुमार ने कहा कि गेटमैन की ऑन ड्यूटी गिरफ्तारी सही नहीं है। अगर ट्रेन स्टेशन खड़ी रहती तो कोई घटना भी हो सकती थी। रेलवे की तरफ से आरपीएफ थाने में मोतिहारी पुलिस पर FIR दर्ज कराई जाएगी। और पढ़ें

09:40 AM, 30-Nov-2024

Bihar News: मधुबनी के बीईओ और सुपौल की मुमताज को पटना में मिला यह सम्मान, नशामुक्ति अभियान चला रहे थे दोनों

Supaul News: मुमताज बेगम का चयन विभाग की ओर से किया गया। यह विभाग के लिए भी गौरव का विषय है, क्योंकि पूरे बिहार से मात्र दो लोगों को सम्मानित किया गया है। और पढ़ें

09:14 AM, 30-Nov-2024

Youth Festival 2024: आज से लखीसराय में बिहार युवा उत्सव का शुभारंभ; कला, संस्कृति, और प्रतिभा का भव्य प्रदर्शन

Bihar News: बिहार सरकार युवाओं को अपनी कला, संस्कृति, और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान कर रही। युवा महोत्सव में कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान पाने का मौका मिलेगा। इसमें करीब 2000 से अधिक एकल और समूह कलाकार, विज्ञान मेला के विजेता और अन्य युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। और पढ़ें

07:47 AM, 30-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 30 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Gaya News: ट्रक से टक्कर लगते ही बाइक के परखच्चे उड़ गए। जब तक बाइक सवार संभल पाते तब तक पेट्रोल टैंक में ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें