फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 10 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:12 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: आपातकाल के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाली प्रखर समाजसेविका की मनाई गई पुण्यतिथि, ऐसी थीं कमला देव

Bihar : कमला देवी सादगी और परोपकार की प्रतिमूर्ति थीं। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने माना कि आपातकाल के दौरान जीवन संगिनी के रूप में वे निडर होकर मेरे साथ खड़ी रहीं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहीं। और पढ़ें

10:26 PM, 10-Nov-2024

Bihar News : पटना निवासी शिक्षक ने की ख़ुदकुशी, सुसाइड लेटर में लिखी बात देखकर पुलिस भी परेशान

Bihar : एक शिक्षक की पंखे से लटकी लाश मिली। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि सुसाइड नोट में वजह नहीं लिखा। बस इतना लिखा- आपलोगों का प्यार सदा मिला है.... और पढ़ें

10:03 PM, 10-Nov-2024

Bihar Bypolls: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद ने शायरी के जरिए BJP और जन सुराज पर कसा तंज, वक्फ संशोधन बिल भी बोले

Belaganj Bypoll: सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने शेरो-शायरी, तंज और कड़ी आलोचना के जरिए भाजपा, जन सुराज और वक्फ संशोधन बिल पर जोरदार प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने राजद के लिए वोट की अपील की। साथ ही उन्होंने धर्मनिरपेक्षता और एकता पर जोर दिया।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:35 PM, 10-Nov-2024

Bihar News : मोबाइल में मिले वीडियो क्लिप से खुला युवती की मौत का रहस्य, त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में गई जान

Bihar : पुलिस ने एक युवती का शव उसके घर से बरामद किया। इस मामले में पुलिस का दावा है कि उसने त्रिकोण प्रेम की पेंच में फंसकर आत्महत्या कर ली, जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन में मिले वीडियो क्लिप इस बात के प्रमाण हैं। और पढ़ें

09:32 PM, 10-Nov-2024

Bihar: अंग्रेजी शासन में हालात अब से बेहतर थे... मायूसी में बोले ग्रामीण, सरकार से उम्मीद भी टूटी; जानें मामला

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के एक गांव के लोग आज भी एक अति जोखिमपूर्ण पुल से गुजरने के लिए मजबूर हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को खतरा है। गांव के लोग महसूस करते हैं कि यह स्थिति सुधारने के लिए सरकार का ध्यान जरूरी है।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:50 PM, 10-Nov-2024

Bihar: होल्डिंग एरिया, लंगर और विशेष ट्रेनें; यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर रेलवे मंडल का ऐसा प्रबंध

Samastipur News: डीआरएम श्रीवास्तव ने बताया कि होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधा के लिए अराउंड द क्लॉक टीटीई, आरपीएफ और मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस व्यवस्था से यात्री किसी भी समय ट्रेन की जानकारी ले सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:40 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: शराब के व्यवसाय से जुड़े धंधेबाजों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई, 170 आरोपियों पर लगाया गया सीसीए -3

Bihar : 170 व्यक्तियों पर शराब के व्यवसाय से जुड़े धंधेबाजों के खिलाफ बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम सीसीए-3 की कार्रवाई की गई है। इसमें मशरक थाना क्षेत्र के कुल - 28 धंधेबाजों का नाम शामिल किया गया है। और पढ़ें

08:19 PM, 10-Nov-2024

Bihar Politics: संतोष सुमन बोले- RJD में उग्र प्रवृत्ति के कार्यकर्ता; 2025 में क्यों हारेगी, यह भी बता दिया

Belaganj Bypoll: बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि ‘डबल इंजन की सरकार’ के विकास कार्यों के सामने राजद का उग्र व्यवहार जनता के सामने स्पष्ट हो गया है। 2025 के चुनाव में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:59 PM, 10-Nov-2024

Bihar News : छह वर्ष की बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस ने नहीं सुनी फ़रियाद; दबंग समझौता करने का बना रहे हैं दवाब

Bihar : पड़ोसी ने छठ की शाम बच्ची को गोद में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म  किया। पुलिस ने भी हद कर दी। परिजनों की फरियाद नहीं सुनी। अब एक तरफ आरोपी मामले को रफा-दफा करने की धमकी दे रहे हैं और उधर बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। और पढ़ें

07:44 PM, 10-Nov-2024

Bihar Bypolls: केंद्रीय मंत्री का RJD पर पलटवार, कहा- इमामगंज में उन लोगों को पहले पटका था, इस बार भी पटकेंगे

Imamganj Bypoll: 'उसका बाप केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी है, उसका शौहर राज्य का मंत्री और उसकी मां विधायक है', ऐसा क्यों बोलने लगे केंद्रीय मंत्री जीतन मांझी। जानें पूरा मामला...।   और पढ़ें

06:35 PM, 10-Nov-2024

Bihar: मुखिया पति ने प्रेमी युगल और उनके पिता को बंधक बनाकर की मारपीट, रंगदारी मांगी; फिर पुलिस से भी उलझे

Supaul News: सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने कहा कि आरोपी मुखिया पति के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:09 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: बी फार्मा के छात्र का शव राजस्थान में कुएं से मिला, गम में डूबे परिजन; साजिश के तहत हत्या की आशंका

Saharsa News: सहरसा के बी फार्मा के छात्र का शव राजस्थान में कुएं से मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:50 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: छठ के बाद ट्रेनों में लंबी वेटिंग, हवाई किराया आसमान पर; परदेश लौटने में लोगों के छूट रहे पसीने

Darbhanga News: छठ के बाद ट्रेन के टिकट में लंबी वेटिंग और हवाई किराए के आसमान छूने से परदेश लौटने में प्रवासी मजदूरो को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। दरभंगा रेलवे स्टेशन पर मजदूरों ने कहा कि अगर बिहार में रोजगार होता तो इस दिक्कत से बच जाते। और पढ़ें

05:35 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई की हालत गंभीर; कोसी नदी से मछली पकड़ लौट रहा था, ट्रक ने मारी टक्कर

हादसे के बाद त्रिवेणीगंज थाना के एसआई सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। और पढ़ें

05:25 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: कपड़े की माप लेने के बहाने छात्रा से बैड टच करने लगा टेलर मास्टर; परिजनों ने जमकर किया हंगामा

Muzaffarpur News: छात्रा अपने कपड़े का माप देने के लिए गई थी। उसे काफी देर तक टेलर में बैठाकर रखा गया। इसके बाद उसके पिता के उम्र का टेलर मास्टर माप लेने के बाद बैड टच करने लगा। यह देख छात्रा हैरान रह गई।   और पढ़ें

05:23 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: ट्रैक्टर और ई-रिक्शा टक्कर में युवक की मौत, महिलाओं और बच्चों समेत चार लोग गंभीर घायल

Madhepura News: मधेपुरा में ट्रैक्टर और ई-रिक्शा टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। और पढ़ें

04:58 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: हिंसक झड़प के बाद युवक की मौत; टैक्सी स्टैंड पर शव रखकर लोगों ने किया बवाल, आगजनी भी की

Gopalganj News: दो गांव के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल किया।  और पढ़ें

04:45 PM, 10-Nov-2024

Bihar: ‘अगर बिहार में अच्छी नौकरी मिलती तो परिवार के पास रहकर कमाई करते’- स्टेशन पर मजदूरों ने बयां किया दर्द

Migrant Labourers Pain: प्रवासी मजदूर बुधन कुमार ने कहा कि बिहार की आमदनी से परिवार का खर्च नहीं चल पाता है। इसलिए दिल्ली जाकर मेहनत करता हूं। वहां जो कमाई होती है, उससे परिवार का गुजारा अच्छे से हो जाता है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:18 PM, 10-Nov-2024

Bihar: स्वास्थ्य मंत्री बोले- पीएम मोदी मिथिलांचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध, 1700 करोड़ की लागत से बनेगा एम्स

Darbhanga AIIMS: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस मेडिकल संस्थान के निर्माण से न केवल मिथिलांचल बल्कि पूरे उत्तर बिहार को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि पीएम मोदी 13 नवंबर को दरभंगा एम्स का शिलान्यास करेंगे। और पढ़ें

04:07 PM, 10-Nov-2024

Bihar News: दंपती की लाश मिलने से सनसनी, लोगों ने कहा- पत्नी की हत्या कर पति ने कर लिया सुसाइड

Saharsa News: सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति द्वारा पत्नी की हत्या के बाद खुद आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। और पढ़ें

03:01 PM, 10-Nov-2024

Bihar: जननायक एक्सप्रेस के यात्रियों का अंधेरे में सफर, 40 किलोमीटर तक ट्रेन में नहीं थी बिजली; जानें मामला

Samastipur News: यात्री अखिलेश मंडल ने बताया कि दरभंगा में ट्रेन के रुकने के दौरान रेलवे कर्मचारियों ने भरोसा दिया था कि ट्रेन चलने के बाद लाइट आ जाएगी। लेकिन ट्रेन के चलने के बावजूद बोगी में रोशनी नहीं आई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। और पढ़ें

02:46 PM, 10-Nov-2024

एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: सभी हॉकी मुकाबलों का 168 देशों में होगा सीधा प्रसारण; जानें टिकट प्रक्रिया

Asian Women's Hockey Champions Trophy: 11 नवंबर यानी कल से राजगीर में आयोजित होने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खबर में जानें मैच के टिकट पाने की पूरी प्रक्रिया...। और पढ़ें

02:21 PM, 10-Nov-2024

एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024: बिहार में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी का आगाज, भारत का पहला मुकाबला मलेशिया से

Asian Women's Hockey Champions Trophy 2024: बिहार के राजगीर में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी हो रही है। भारतीय टीम के कोच हरेंद्र सिंह और कप्तान सलिमा टेटे ने जीत की उम्मीद जताई है।
  और पढ़ें

02:04 PM, 10-Nov-2024

Bihar By Election: मांझी की बहू के लिए वोट मांगने पहुंचे सीएम नीतीश, लालू-राबड़ी राज के बारे में यह बातें कही

Gaya News: इमामगंज और बेलागंज के लिए होने वाले उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के लिए 36 घंटे शेष रह गए है। इसी 36 घंटे में सभी प्रत्याशियों की जीत के लिए उनके संगठनों के नेताओं की ओर से जीत के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं। दोनों सीटों पर 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। और पढ़ें

02:01 PM, 10-Nov-2024

Bihar News : चाचा की प्रेम कहानी में भतीजा भी मारा गया; तीन दिन की योजना के बाद डबल मर्डर को किसने दिया अंजाम?

Bihar Police : तीन दिन के अंदर न केवल योजना बनाई, बल्कि एक साथ दो हत्याओं को अंजाम दिया। 18 साल के नौजवान के साथ 14 साल का भतीजा भी मारा गया। अब पुलिस ने सामने लाया है कि चाचा की प्रेम कहानी में भतीजे की भी दौड़ा-दौड़ा कर हत्या की गई। और पढ़ें

12:35 PM, 10-Nov-2024

Barauni Junction Accident : अमर की मौत में साथी शंटिंग मैन दोषी- रेलवे; आरोपी ने ड्राइवर पर मढ़ा दोष

Train Accident : किसी ट्रेन हादसे में इस तरह इंजन-बोगी के बीच दबकर मौत के बाद मृतक की तस्वीर शेयर करना गलत है। उसके बाद अब घटना के लिए रेलवे की ओर से दोषी बताए गए शंटिंग कर्मी को धार्मिक आधार पर निशाने पर लिया जा रहा है। क्या हुआ था, क्या हो रहा? और पढ़ें

12:16 PM, 10-Nov-2024

JPC Waqf Board : वक्फ की जमीन को लेकर पीएम मोदी पर बड़ा आरोप; सांसद ने संयुक्त संसदीय समिति पर भी किया सवाल

PM Modi : वक्फ की जमीन पर मालिकाना हक तय करने के लिए बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति के सदस्य और कांग्रेसी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। डॉ. मोहम्मद जावेद के अनुसार जेपीसी गलत लोगों से राय लेकर बरगला रही है। और पढ़ें

10:57 AM, 10-Nov-2024

पार्सल पैक कर हत्या: बोरे के अंदर बाइक समेत युवक को बंद कर जिंदा जला दिया; बिहार में मृतक की नहीं हुई पहचान

Bihar News : ऐसा पहली बार हुआ है कि पार्सल की तरह किसी बाइक को पैक करते समय किसी आदमी को भी उसमें रख दिया गया हो। सिर्फ पैक किया ही नहीं गया, बल्कि इस पार्सल बैग को आग के हवाले भी कर दिया गया। मृतक की पहचान भी अबतक नहीं हो सकी है। और पढ़ें

10:32 AM, 10-Nov-2024

Asian Hockey : कीट-पतंगों के कारण महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में बड़ा बदलाव, फ्लड लाइट्स में मैच नहीं

Bihar News : बिहार में अरसे बाद एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है कि महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी। मैच शाम में फ्लड लाइट्स में भी होने थे, लेकिन कीट-पतंगों मुसीबत बन गए। इसके कारण आयोजकों ने बड़ा बदलाव किया है। और पढ़ें

09:24 AM, 10-Nov-2024

Bihar News : 22 साल के युवक ने नाबालिग को अकेली देख उठा लिया; रोती हुई घर पहुंची तो खुला पूरा मामला, गिरफ्तार

Bihar Police : लड़कियों का इधर-उधर निकलना मुश्किल है। नाबालिग लड़की रात के अंधेरे में निकली तो एक युवक ने उसे उठा लिया। कुछ घंटे बाद घर पहुंची तो रोते हुए उसने जो कुछ बताया, परिवार हैरान रह गया। बेतिया पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

08:26 AM, 10-Nov-2024

Bihar News : नीतीश कुमार ही बिहार में एनडीए का चेहरा होंगे? भाजपा अध्यक्ष नड्डा के दौरे के बाद जदयू की दो टूक

Nitish Kumar : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात के कई मायने निकाले गए। अब जनता दल यूनाईटे के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर दो टूक जानकारी दे दी है। और पढ़ें

07:54 AM, 10-Nov-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 10 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News : दिवंगत बाहुबली मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब राष्ट्रीय जनता दल के लिए सक्रिय राजनीति में आते ही चर्चा में हैं। बेलागंज विधानसभा से राजद प्रत्याशी के प्रचार में पहुंचे ओसामा की एक बात जनसभा में मौजूद युवक ने काटी तो मौके पर सजा दी गई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें