फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:04 PM, 28-Oct-2024

Traffic Challan: इस राज्य में 90 दिन के भीतर भरना होगा चालान, भुगतान न करने पर गाड़ी की जाएगी ब्लैकलिस्ट

बिहार परिवहन विभाग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है। वाहन मालिकों को 90 दिनों के भीतर अपने चालान का भुगतान करना होगा। ऐसा न करने पर उनके वाहनों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा। और पढ़ें

09:32 PM, 28-Oct-2024

Bihar Hooch Tragedy : 'रोज शराब पीते थे, कल पीने के बाद आंख की रोशनी गई', दरभंगा में मौत के बाद बोले परिजन

Liquor Ban in Bihar : सारण, सीवान, गोपालगंज के बाद अब दरभंगा में जहरीली शराब पीने से एक अधेड़ की मौत हो गई। हालांकि पुलिस दलील दे रही है कि मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है, जबकि मृतक के परिजन कह रहे हैं कि मौत जहरीली शराब पीने से हुई है।  और पढ़ें

09:26 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: इस दीपावली मिट्टी के दीये खरीदकर दो फायदा उठाएं; कुम्हारों का घर भी रोशन, पर्यावरण भी बचेगा

Diwali 2024: कुंभकार सुखदेव पंडित ने बताया कि एक समय था जब उनके मिट्टी के बर्तनों की काफी मांग थी, लेकिन आधुनिकता ने इस परंपरा को लगभग खत्म कर दिया है। चाइनीज लाइटों और आधुनिक बर्तनों ने उनके व्यवसाय को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:07 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़, ऐसे हत्थे चढ़ा साइबर ठगी गिरोह

Nalanda News: पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान जारी है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

08:49 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: सरकारी अस्पताल के एंबुलेंस चालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, पांच महीने से वेतन न मिलने पर विरोध

Kishanganj News: एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पांच महीने से वेतन न मिलने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। वेतन न मिलने से चालकों को अपने परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 28-Oct-2024

By-Election 2024 : गया के दो विधानसभा के तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द, दो दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Bihar : गया में दो विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। स्क्रूटनी के बाद दो विधानसभा के तीन प्रत्याशियों का आवेदन रद्द कर दिया गया, जिसमें बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के दो और इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी शामिल हैं।  और पढ़ें

08:35 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: अवैध नियुक्ति मामले में सरकारी स्कूल के तीन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, अपीलीय प्राधिकार का फैसला

Aurangabad News: सहायक शिक्षक अजय शर्मा ने कहा कि तत्कालीन प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद सिन्हा ने अपने रिश्तेदारों की नियुक्ति करते समय नियमों को दरकिनार किया। मैंने इसकी शिकायत समय पर की थी और अब वर्षों के संघर्ष के बाद न्याय मिल सका है। और पढ़ें

07:59 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: दरभंगा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत, तीसरा गंभीर

Darbhanga News: दरभंगा में डॉक्टर के पास से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें

07:43 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर में खेलते-खेलते पोखर में डूबे दो मासूम बच्चों की मौत, दिवाली की खुशियों में मातम

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में दिवाली की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इससे उनके परिवार में शोक का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:12 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: औरंगाबाद में अदरी नदी के पास कचरा फेंके जाने से भड़के शहरवासी, मुख्य पार्षद को सुनाई खरी-खोटी

Aurangabad News: औरंगाबाद में शहरवासियों और मुख्य पार्षद के बीच तीखी बहस होती रही, जो करीब दो घंटे तक चली। प्रदर्शनकारियों की मांग रखी कि नगर परिषद लिखित आश्वासन दे कि कचरा डंपिंग यार्ड को तय समय सीमा में हटा लिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

06:54 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए साइक्लिस्ट शंकर ने शुरू की देशव्यापी यात्रा, फ्रांस में दिखा चुके जलवा

Aurangabad News: शंकर ठाकुर ने कहा कि साइकिल चलाना फिट रहने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। उनके अनुसार, बढ़ती वाहन संख्या और उससे फैलने वाले प्रदूषण को साइकिल के अधिक उपयोग से कम किया जा सकता है। और पढ़ें

06:28 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: गोपालगंज में प्रसव के वक्त मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Gopalganj News: परिजनों ने आरोप लगाया कि जब मरीज की स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो उसे गोपालगंज के एक अन्य निजी अस्पताल में भेजा गया, उससे पहले रोके रखा था। लेकिन दुखद यह था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मरीज ने दम तोड़ दिया। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

05:59 PM, 28-Oct-2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: DDU-पटना के रास्ते दिल्ली से जयनगर-भागलपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Bihar Train News: दिवाली और छठ के मौके पर DDU-पटना के रास्ते दिल्ली से जयनगर-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

05:28 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: राज्य में डूबने की घटनाओं को कम करने की दिशा में ठोस पहल, SDRF निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

Patna News: बैठक में माननीय सदस्य पी.एन. राय ने बताया कि राज्य में डूबने की घटनाएं रोकने के लिए तत्परता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि ‘गुड सेमेरिटन’ योजना के तहत समुदाय स्तर पर डूबते व्यक्तियों की जान बचाने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा। और पढ़ें

05:00 PM, 28-Oct-2024

Bihar: शिवहर में ‘जानवर’ का आतंक, अब तक सात लोगों को काटा; ग्रामीणों में दहशत, एक को मौत के घाट उतारा

Sheohar News: ग्रामीणों ने बताया कि भेड़िया या सियार अक्सर रात में निकलता है और घरों में घुसकर हमला कर देता है। इसके हमले से लोगों के अलावा उनकी फसलों और अन्य सामानों को भी नुकसान पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

04:45 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: शराब पीकर छात्रों से उलझे शिक्षक, अब वीडियो हो रहा वायरल; बच्चों को नेपाल घुमाने ले गए थे गुरुजी

Saharsa News: ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि परिभ्रमण का उद्देश्य छात्र छात्राओं को इतिहास और ऐसी स्थानों की जानकारी देना है। इससे वह कुछ सीख सके। लेकिन, शिक्षकों के आचरण के कारण सभी को शर्मसार होना पड़ा। लोगों ने कहा कि शिक्षकों के मुंह से अपशब्द और गाली ही निकला है। और पढ़ें

04:41 PM, 28-Oct-2024

Bihar: हत्या या आत्महत्या! बीकॉम की छात्रा फंदे से लटकी थी... पर पैर जमीन पर थे, किराए के घर में मिला शव

Kishanganj News: टाउन थाना के थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, तो युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। फिलहाल हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। और पढ़ें

04:09 PM, 28-Oct-2024

AIIMS Patna: कल पटना एम्स में कई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी; जानिए, क्या और कैसे होगा कार्यक्रम

Bihar News : बिहार के दूसरे एम्स को दरभंगा में बनाने की तैयारी चल रही है। इस बीच पटना एम्स में कई नई सुविधाओं का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। पीएम मोदी वर्चुअल मोड में नई सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे। और पढ़ें

03:51 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: पटना में एक युवक की हत्या, अपराधियों ने पैर की नस काटकर मार डाला; छानबीन में जुटी पुलिस

Patna News: आर्य नगर कॉलोनी में अपराधियों ने युवक के पैर की नस काट दी और फरार हो गए। युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। परिजनों ने आननफानन में अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  और पढ़ें

03:09 PM, 28-Oct-2024

Bihar News: युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी का आरोप- पिता और भाई ने केरोसीन डालकर जिंदा जलाया

Muzaffarpur News: मृतक की पत्नी प्रिया ने बताया कि उसके पति को पहले भी परिवार के सदस्यों द्वारा टॉर्चर किया जाता रहा है, लेकिन इस बार उन्हें जिंदा जलाकर मार डाला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:23 PM, 28-Oct-2024

Accident Today: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से अधेड़ की मौत, परिजन कर रहे बालू माफियाओं पर कार्रवाई की मांग

Nawada News: मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार तेज रफ्तार ट्रैक्टरों और अवैध बालू खनन के खिलाफ आवाज उठाई है। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

02:01 PM, 28-Oct-2024

Bihar Crime: सिर और कमर में गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या, सहरसा में दिनदहाड़े वारदात

Saharsa Crime: सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने अधिवक्ता की हत्या मामले की जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश हो सकती है, लेकिन मामले की तहकीकात जारी है। और पढ़ें

01:03 PM, 28-Oct-2024

Bihar News : सीएम आवास के पास पुतला जलाते हुए युवक चिल्लाया- भाजपा नेता ने हत्या करा दी; पुलिस के खिलाफ गुस्सा

Bihar Police : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सीएम आवास में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे, उस समय बाहर मीडिया का जुटान था। तभी एक युवक पुतला जलाए हुए बिहार पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करता हुआ अचानक दौड़ पड़ा। और पढ़ें

12:55 PM, 28-Oct-2024

NDA Meeting : सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जुटे एनडीए के सभी दलों के नेता, चुनाव से पहले डबल इंजन चलने पर मंथन

Bihar News: जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि आज एनडीए की विस्तृरित मीटिंग अणे मार्ग में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है। इसमें एनडीए के सभी सांसद, विधान मंडल दल के नेता, जिलाध्यक्ष और प्रदेश स्तर के वरीय नेता शामिल हुए। और पढ़ें

12:22 PM, 28-Oct-2024

Bihar: सलमान को धमकाने वाले बिश्नोई गैंग ने बिहार के सांसद को दी धमकी, पप्पू यादव ने लॉरेंस को दी थी चुनौती

सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया रेंज के डीआईजी, एसपी के अलावा डीजीपी को भी शिकायत की है। साथ ही गृह विभाग से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पत्र लिखकर कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए। और पढ़ें

08:05 AM, 28-Oct-2024

Bihar: चांदी व्यापारी की हत्या, अपराधियों ने घर में घुसकर मारी गोली; दो दिन पहले कोर्ट का आया था फैसला

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी का अवलोकन किया जा रहा है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। और पढ़ें

01:00 AM, 28-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में शराब की खेप लगातार अन्य राज्यों से बिहार तक पहुंचाई जा रही है। तस्कर लगातार अपने पैंतरे बदल रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने आज एक चर्चित और नामी कंपनी की दवा के साथ भारी मात्रा में शराब की खेप को जब्त किया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें