फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:04 PM, 24-Oct-2024

Bihar News : विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिका पर लगा गंदा आरोप, डीईओ ने कहा- होगी कार्रवाई

Bihar : बिहार के एक विद्यालय में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं ने अनुसार दोनों शिक्षक और शिक्षिका दूसरी कक्षा में एक साथ गंदी हरकत कर रहे थे। हालांकि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई करने की बात कही है। और पढ़ें

10:09 PM, 24-Oct-2024

Bihar News : मुखिया के ससुर को अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी, स्थिति गंभीर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Bihar : मुखिया के ससुर अपने एक साथी के साथ प्रखंड कार्यालय से काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों  ने पहले उनको ओवरटेक किया और फिर उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये।  और पढ़ें

09:44 PM, 24-Oct-2024

Railway News: अब 30 दिसंबर तक चलेगी मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन, दिवाली और छठ के लिए ये रहा ट्रेन शेड्यूल

दीपावली एवं छठ पूजा में यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे द्वारा कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। साथ कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं, जिनकी परिचालन अवधि में वृद्धि भी की गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:18 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: गड्ढे में डूबने से एक ही गांव के दो मासूम बच्चों की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

बिहार के समस्तीपुर में गड्ढे में डूबने से एक ही गांव के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना शिवाजीनगर प्रखंड की है। और पढ़ें

09:05 PM, 24-Oct-2024

Bihar News : बिहार की एक मुखिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने किया पदमुक्त, वजह बना नेपाल

Bihar : राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार की एक मुखिया को उनके पद से मुक्त कर दिया है। उनपर आरोप है कि उनके पास न सिर्फ भारत की बल्कि नेपाल की भी नागरिकता उनके पास है। अब यही मामला उनके लिए नुकसान साबित हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:48 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: तेल कटवा गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए, कई जिलों में मचा रखा था आतंक

तेलकटवा गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए हैं। कई जिलों में इन लोगों ने आतंक मचा रखा था। पुलिस नाकेबंदी में हथियार के साथ गिरफ्तार की है। और पढ़ें

08:35 PM, 24-Oct-2024

Bihar: फर्जी ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर छापेमारी, ठगी के शिकार 80 युवकों को DSP ने कराया मुक्त

फर्जी ग्लोबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर छापेमारी की गई। इस दौरान ठगी के शिकार 80 नवयुवकों को डीएसपी ने मुक्त कराया। और पढ़ें

08:24 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: पूर्णिया के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो लोग गिरफ्तार

बिहार में पूर्णिया जिले के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। और पढ़ें

08:03 PM, 24-Oct-2024

Bihar: शराब तस्कर को छोड़ने की एवज में तीन लाख मांगने वाले सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, एक अन्य भी गिरफ्तार

शराब तस्कर को छोड़ने की एवज तीन लाख रुपये मांगने वाले सिपाही के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो गई है। सिपाही को पैसा देने आए युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

07:53 PM, 24-Oct-2024

Bihar Liquor Scandal: जहरीली शराब मामले का तार रक्सौल से जुड़ा, ट्रांसपोर्ट में हुई छापेमारी, 5 तस्कर गिरफ्तार

Bihar Liquor Scandal: रक्सौल में आबकारी और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में स्प्रिट के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया के पास एक पिकअप से एक हजार लीटर स्प्रिट के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया था।
  और पढ़ें

07:44 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: मुकेश सहनी बोले- शराबबंदी कानून को संभालने में सीएम नीतीश कुमार फेल, संभल नहीं रहा तो...

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचे मुकेश सहनी ने कहा, शराबबंदी कानून को संभालने में सीएम नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल हैं। अगर शराबबंदी नहीं संभल रही है तो शराब बिक्री शुरू करवा दें। और पढ़ें

07:32 PM, 24-Oct-2024

Bihar : अयोध्या से सीतामढ़ी तक 4553 करोड़ की लागत से होगा रेल लाइन का दोहरीकरण, सीएम ने पीएम का जताया आभार

Bihar : अयोध्या से सीतामढ़ी तक 4553 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 256 किलोमीटर की रेल लाइन के दोहरीकरण किया जायेगा। इसका फैसला आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी का आभार जताया है। और पढ़ें

07:32 PM, 24-Oct-2024

Crime In Bihar: बेटी के प्रेमी ने की युवक की हत्या, शराब पिलाकर घटना को दिया अंजाम, चार दोस्तों संग गिरफ्तार

सदर डीएसपी ने पीसी कर मामले की जानकारी दी। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि जितेंद्र रविदास की पुत्री और गांव के ही अजय रविदास मोबाइल फोन से एक दूसरे से बातचीत किया करते थे एवं आपस में प्यार करते थे। और पढ़ें

07:23 PM, 24-Oct-2024

Jyoti Maurya जैसा मामला फिर बिहार में, पति की फरियाद- सिपाही बनने के बाद छोड़ रही, समझाएं | Bihar

Jyoti Maurya जैसा मामला फिर बिहार में, पति की फरियाद- सिपाही बनने के बाद छोड़ रही, समझाएं | Bihar और पढ़ें

07:23 PM, 24-Oct-2024

Bihar: सुल्तानगंज-बाबाधाम मार्ग पर श्रद्धालु सुविधा हेतु असरगंज में तीर्थयात्री शेड-कैफेटेरिया का होगा निर्माण

सुल्तानगंज-बाबाधाम मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए असरगंज में तीर्थयात्री शेड एवं कैफेटेरिया का निर्माण होगा। बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा चौदह करोड़ अठासी लाख पैंसठ हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। और पढ़ें

07:12 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: लड़की के लिए घर से दूर रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, कोरियर कंपनी में करता था काम

बिहार के सहरसा जिले में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक प्रेम-प्रसंग के चलते अपने परिजनों से बीते छह महीने से अलग रह रहा था। और पढ़ें

07:11 PM, 24-Oct-2024

Bihar By Election: प्रशांत किशोर बोले- प्रत्याशी बदलना मेरी रणनीति का हिस्सा, सीएम नीतीश के बारे में ऐसा कहा

Bihar News: प्रशांत किशोर ने कहा- अगर आप नीतीश कुमार को वोट दे रहे हैं या भाजपा को वोट दे रहे तो याद रखिए कि यही वो आदमी हैं जिन्होंने डेढ़ साल पहले छल किया और महागठबंधन के साथ जाकर सरकार बना ली थी। और पढ़ें

07:07 PM, 24-Oct-2024

Bihar News : पटना में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, वजह तलाश रही पुलिस

Bihar : बिहार में अपराधी बेखौफ हैं और इसी का नतीजा है कि अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के दो खोखे बरामद किए हैं। फिलहाल सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।  और पढ़ें

07:00 PM, 24-Oct-2024

Bihar Weather: चक्रवाती तूफान दाना से पहले बारिश बनी आफत, 50 एकड़ में लगा धान बरसात और हवा के चलते गिरा

बिहार के जमुई जिले में चक्रवाती तूफान दाना के दस्तक देने से पहले किसानों के लिए बारिश आफत बनकर आई। 50 एकड़ में लगी धान की फसल बारिश और हवा के चलते गिर गई। और पढ़ें

06:33 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: जनसुराज के नेता ने स्मार्ट मीटर लगाने गए जेई को पीटा, खूब हुआ हंगामा, एफआईआर दर्ज

बेतिया में जनसुराज के नेता द्वारा बिजली विभाग के जेई के साथ धक्का-मुक्की करने और उन्हें कमरे में बंद करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। और पढ़ें

06:17 PM, 24-Oct-2024

Bihar News : दबंग मुखिया पति और वार्ड सदस्य ने रेप पीड़िता को दी धमकी, कहा- मामले को रफा-दफा करो वरना....

Bihar : बिहार में एक नाबालिग लड़की के साथ एक बदमाश ने चाकू के बल पर रेप किया। शिकायत करने पर दबंग मुखिया पति और वार्ड सदस्य ने मां-बेटी को मामला रफा-दफा करने का दवाब बनाया। इस दौरान दबंगों ने कहा कि मामले को रफा दफा करो वरना अच्छा नहीं होगा। और पढ़ें

06:13 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: मुंगेर में पहुंचा ट्रॉफी गौरव यात्रा, संग्रहालय सभागार में किया गया भव्य स्वागत

ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के मुंगेर जिले में पहुंचा है। यहां संग्रहालय सभागार में ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। और पढ़ें

05:58 PM, 24-Oct-2024

Bihar: दूसरे की गर्लफ्रेंड छेड़ने के आरोप में नाबालिग को अपराधी ने मारी गोली, घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची औद्योगिक थाने की पुलिस ने घायल किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है। जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल किशोर का इलाज किया जा रहा है।
  और पढ़ें

05:47 PM, 24-Oct-2024

Bihar Road Accident: भीषण सड़क हादसे में बीजेपी नेता सहित दो लोगों की मौत, चार लोग गंभीर घायल

बिहार के पूर्णिया जिले में ऑटो और स्कार्पियो की जबरदस्त टक्कर में बीजेपी नेता सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें

05:01 PM, 24-Oct-2024

Crime In Bihar: बिट्टू हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दोस्त ही निकला हत्यारा, ये रहा पूरा मामला

बिहार के बेगूसराय जिले में हुए बिट्टू हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोस्त ही हत्यारा निकला है। और पढ़ें

04:46 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: ससुराल वालों से तंग आकर महिला ने खुद जहर खाकर बेटे को भी खिलाया, इलाज के दौरान एक की मौत

ससुराल वालों से तंग आकर एक महिला ने अपने बेटे संग जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। और पढ़ें

04:24 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

सारण जिले में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा एकमा थाना क्षेत्र चकमीरा गांव में निर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मुखिया शिवशंकर महतो सहित ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई है। और पढ़ें

04:13 PM, 24-Oct-2024

Bihar Politics: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई पार्टी बनाएंगे RCP सिंह, भाजपा से कोई नाराजगी नहीं

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी नेता RCP सिंह भाजपा छोड़कर नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर वे नई पार्टी का गठन करेंगे। फिलहाल, पार्टी का नाम क्या होगा, इसकी घोषणा अभी नहीं की है। और पढ़ें

03:57 PM, 24-Oct-2024

Bihar: 'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा,' BJP-MP प्रदीप सिंह के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा की प्रतिक्रिया

बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा के दौरान कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा। इस बयान पर राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। और पढ़ें

03:56 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: बिहार सरकार इस विभाग में जल्द बहाल करेगी इंजीनियर, इतने पदों पर कनीय अभियंताओं की कर दी नियुक्ति

Bihar : नगर विकास एवं आवास विभाग में 44 कनीय अभियंताओं की नियुक्ति की गई है। अगले कुछ महीने के अंदर 60 कार्यपालक अभियंता भी बहाल किए जाएंगे।  और पढ़ें

03:37 PM, 24-Oct-2024

BSEB Sent-up Exam 2024: बीएसईबी 10वीं-12वीं के लिए सेंट-अप परीक्षा की तिथियां घोषित, 11 नवंबर से होगा एग्जाम

BSEB Sent-up exam 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सेंट-अप परीक्षा की डेट शीट जारी कर दी है। परीक्षाएं 11 नवंबर से शुरू होंगी और 19 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। पूरा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं। और पढ़ें

03:24 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: एमआरजेडी कॉलेज में शिक्षकों की गुंडागर्दी, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जमकर पीटा

बिहार के बेगूसराय में एमआरजेडी कॉलेज के शिक्षकों की गुंडागर्दी सामने आई है। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के साथ जमकर मारपीट की है। और पढ़ें

02:47 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, पांच कट्ठा जमीन का है विवाद

बिहार के भोजपुर जिले में अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। जख्मी हालत में डीलर का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि पांच कट्ठा जमीन विवाद के चलते यह वारदात हुई है।  और पढ़ें

02:32 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर की बागमती नदी में नाव पलटी, आठ लोगों को बचाया गया, दो लोग अभी भी लापता

घटना जिले के औराई थाना क्षेत्र की है। जहां बागमती नदी को पार कर रहे लोगों से नाव भरी हुई थी। बताया जा रहा है कि नाव में मवेशियों के लिए चारा भी लोड था। और पढ़ें

02:17 PM, 24-Oct-2024

Bihar: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से CM नीतीश ने 7160 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास, ये रहे मौजूद

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में रिमोट का बटन दबाकर पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 7,160 करोड़ रुपये की लागत की 2,615 पंचायत सरकार भवन एवं राज्य पंचायत संसाधन केंद्र, सोनपुर के भवन का शिलान्यास किया। और पढ़ें

12:53 PM, 24-Oct-2024

Bihar Election: नामांकन के बाद राजद प्रत्याशी बोले- वंशवाद से कोई दल अछूता नहीं; दीपा मांझी ने यह बातें कहीं

Bihar News: इमामगंज विधानसभा से एनडीए से हम प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहु और आपदा मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी दीपा मांझी ने भी नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। दीपा मांझी के नामांकन में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी खुद शामिल हुए। और पढ़ें

12:43 PM, 24-Oct-2024

Bihar News: बाढ़, सूखा जैसे आपदाओं के जोखिम को कम करने के लिए TISS से करार, पटना में काम करेगी कोर टीम

Patna News: TISS और BSDMA संयुक्त रूप से शोध विषय बैंक का निर्माण करेंगे, जिसमें संबंधित शोध विषयों पर कार्य किया जाएगा। TISS एक शिक्षण कार्यक्रम तैयार करेगा, जिसमें प्रतिभागियों को शोध के डिजाइन और कार्यान्वयन में मार्गदर्शन मिलेगा। और पढ़ें

11:16 AM, 24-Oct-2024

Bihar By-Election: बेलागंज और इमामगंज से इन पार्टियों के उम्मीदवार ने भरा अपना नामांकन पर्चा, पढ़िए पूरी खबर

Bihar News: बेलागंज विधानसभा से किसान संघर्ष समिति के मंजय कुमार, समाजवादी लोक परिषद के मुन्ना कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के जितेंद्र यादव और राष्ट्रीय जनतांत्रिक मोर्चा के अभिषेक कुमार ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। और पढ़ें

10:07 AM, 24-Oct-2024

Bihar News: गिरिराज सिंह को राजद विधायक ने दी खुली चुनौती, कहा- दम है तो दलित के घर भोजन करके दिखाएं

राजद विधायक ने कहा कि आरएसएस के लोग खुद सच्चे हिन्दू नहीं है। बल्कि हिन्दू को बेवकूफ बनाने वाले लोग हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग को तो देश की आजादी में हिंदू से अधिक मुसलमान ने अपनी कुर्बानियां को दिया है। और पढ़ें

09:49 AM, 24-Oct-2024

Patna: एडवेंचर टूरिज्म में बदली बिहार की तस्वीर, पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने भ्रमण के लिए किया आमंत्रित

बिहार में पर्यटन का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, जहाँ देसी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर 2024 के समापन पर कहा कि आधारभूत संरचनाओं को बेहतर बनाने और प्रचार-प्रसार के माध्यम से पर्यटन को और बढ़ावा दिया जा रहा है। और पढ़ें

09:10 AM, 24-Oct-2024

Weather Today Bihar: सुबह ठंडी हवा क्यों चलने लगी, बदल बरसेंगे या नहीं? बिहार का मौसम अपडेट देखें यहां

Bihar Weather : यह तूफान का असर है या अब ठंड आ गई है? गुरुवार की सुबह बिहार में लोगों ने ठंडी हवा का एहसास किया। मौसम पूर्वानुमान में कई जगह बारिश के आसार बताए गए हैं। पूरी जानकारी इस खबर में। और पढ़ें

06:00 AM, 24-Oct-2024

Bihar Police Result 2024: जल्द जारी होगा बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, जान लें कैसे होगा फिजिकल टेस्ट

Bihar Police Constable 2024: बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें अब भर्ती के दूसरे चरण यानी, फिजिकल टेस्ट की तैयारी करनी होगी। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें। और पढ़ें

12:21 AM, 24-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 24 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : एक महिला को पुलिस ने 24.12 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ), 1 देशी कट्टा और 5 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का कहना है कि उसके पति यह काम करते हैं, लेकिन पुलिस ने महिला को पकड़ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें