फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 17 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 17-Oct-2024

Bihar News : कई दिनों से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, लोगों ने बाईपास सड़क को जामकर किया प्रदर्शन

Bihar News : एक युवक रावण दहन देखने के लिए अपने घर से निकला था, और फिर वह लापता हो गया। कई दिनों के बाद उसकी लाश पानी भरे गड्ढे में मिला। लाश मिलने के बाद लोग गुस्से से भड़क उठे और सड़क जामकर प्रदर्शन करने लगे। और पढ़ें

09:42 PM, 17-Oct-2024

Bihar: 'हुजूर कुर्की मत कीजिए, मुझे तीन घंटे की मोहलत दीजिए सरेंडर करने आ रहा हूं,' फिर थानाध्यक्ष ने कहा...

लहेरिया सराय थाना पुलिस दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की जब्ती करने गई थी। इस दौरान आरोपी विजय यादव ने थानाध्यक्ष दीपक कुमार को फोन करके कहा कि मेरे घर कुर्की जब्ती न कीजिए, मुझे दो घंटे मोहलत दीजिए, मैं दरभंगा आकर सरेंडर कर रहा हूं। और पढ़ें

09:30 PM, 17-Oct-2024

Love Affair: पूर्णिया में जान देकर चुकानी पड़ी युवक को प्यार करने की सजा, जहर खाकर की खुदकुशी

बिहार के पूर्णिया जिले में प्यार करने की सजा एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:20 PM, 17-Oct-2024

Kalpvas Mela : कभी राजा दशरथ भी आए थे कल्पवास मेले में, आज से 15 नवंबर तक सिमरिया का रूप निखरा

Kalpvas 2024 : गंगा के इस तट पर राजा दशरथ भी कल्पवास करने आए थे। कल्पवास की इस अनोखी परंपरा में देश भर के लोग आते हैं। वहीं, यह मिथिलांचल और नेपाल देश के लोगों के लिए खास महत्व रखता है। और पढ़ें

08:48 PM, 17-Oct-2024

Bihar News: दरभंगा में कपड़ा व्यवसाई हत्याकांड का खुलासा, गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताई चौंकाने वाली बात

बीते 15 अक्तूबर को चमनपुर गांव के तालाब में उफनाता हुआ एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान दुर्गा प्रसाद गुप्ता के व्यवसाई पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
08:45 PM, 17-Oct-2024

Bihar News : शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान, शराब पीने के लिए रुपया नहीं देने पर होती थी लड़ाई

Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति घर छोड़कर फरार हो गया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। और पढ़ें

08:37 PM, 17-Oct-2024

Bihar: 'गिरिराज सिंह लोकतंत्र को नहीं मान रहे, इसलिए निकाल रहे हिंदू जागरण यात्रा,' पूर्व MP आनंद मोहन का बयान

गिरिराज सिंह लोकतंत्र को नहीं मान रहे हैं, इसलिए वे हिंदू जागरण यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा पर रोक लगाई जानी चाहिए। बता दें, यह बातें पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कही। और पढ़ें

08:24 PM, 17-Oct-2024

Bihar News: मधेपुरा में शिक्षक हत्याकांड का 50 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो महीने पहले किया था मर्डर

शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बता दें कि दो महीने पहले शिक्षक की हत्या की गई थी। और पढ़ें

08:14 PM, 17-Oct-2024

Bihar News : जन सुराज को लगा झटका, पार्टी छोड़ जदयू को थामा, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती का भी हुआ विरोध

Bihar : बिहार में जन सुराज को बड़ा झटका लगा है। एक जिले में जहां कई लोगों ने जनसुराज छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया, वहीं यात्रा शुरू होने वाले स्थल पर जन सुराज के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती का जमकर  विरोध हुआ।  और पढ़ें

08:00 PM, 17-Oct-2024

Bihar News : पटना में होगा बिहार फिल्म कॉन्क्लेव, मनोज तिवारी और रवि किशन सहित 65 दिग्गज कलाकार होंगे शामिल

Bihar : बिहार में फिल्म निर्माण और बिहार के कलाकारों को फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल और अन्य डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के लिए 4 करोड़ की राशि दी जाने के टर्म एंड कंडीशन के बारे में बताया जाएगा।  और पढ़ें

07:40 PM, 17-Oct-2024

Bihar News : पिता ने दो मासूम बच्चों की ली जान, पत्नी से चल रहा था विवाद

Bihar : बिहार में एक पिता पर अपने दो मासूम बेटों की हत्या करने का आरोप लगा है। आरोप लगाने वाली कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी ही है। परिजनों का कहना है कि पत्नी के साथ विगत 9 वर्षों से उसका विवाद चल रहा था। और पढ़ें

07:35 PM, 17-Oct-2024

Railway: जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड के गोंदवाली स्टेशन पर एनआई कार्य, कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

जबलपुर मंडल के कटनी-सिंगरौली रेलखंड के गोंदवाली स्टेशन पर एनआई कार्य चल रहा है। इस कारण कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। और पढ़ें

07:13 PM, 17-Oct-2024

Bihar News: मदद के नाम पर गाड़ी में बैठाकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

Bihar News: मदद के नाम पर गाड़ी में बैठाकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

06:50 PM, 17-Oct-2024

Bihar Liquor Tragedy: बिहार में जहरीली शराब का कहर बेकाबू!

Bihar Liquor Tragedy: बिहार के सीवान और सारण के 16 गांवों में जहरीली शराब पीने से एक महिला समेत 29 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सीवान के 25 और सारण के चार लोग शामिल हैं। और पढ़ें

06:48 PM, 17-Oct-2024

Bihar Crime: पल्लेदारी का काम करने वाले व्यक्ति पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

बिहार के गोपालगंज जिले में एक व्यक्ति पर चाकू से वार किया गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहीं, इलाज के दौरान घायल व्यक्ति की मौत हो गई। और पढ़ें

06:30 PM, 17-Oct-2024

Bihar News: सहरसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला और उसका बेटा जख्मी

बिहार के सहरसा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान एक पक्ष की एक महिला और उसका बेटा जख्मी हुए हैं। और पढ़ें

06:10 PM, 17-Oct-2024

Bihar Teacher : बिहार के 33893 शिक्षकों को बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने दी सौगात; जानिए, किन शिक्षकों को राहत

Bihar Teacher News : बिहार में कार्यरत 33893 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। स्थानीय निकाय शिक्षक साक्षमता परीक्षा 2024 प्रथम के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के संबंध में हुई बैठक के बाद यह फैसला हुआ। और पढ़ें

06:08 PM, 17-Oct-2024

Bihar: 'कोठा पर भी लोग कमाते हैं, तो क्या शराब बेचकर प्रदेश की तरक्की करेंगे,' दिलीप जायसवाल का PK पर तंज

प्रशांत किशोर द्वारा शराबबंदी कानून समाप्त करने की वकालत पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखा व्यंग्य किया है। उन्होंने शराब बेचकर पैसा कमाने की तुलना 'कोठा' पर जाकर पैसा कमाने से की है। और पढ़ें

05:48 PM, 17-Oct-2024

Bihar Politics: गोपालगंज में जनसुराज को झटका, भोरे प्रखंड अध्यक्ष सहित कई लोगों ने पार्टी छोड़ जदयू ज्वाइन की

Bihar Politics: बिहार के गोपालगंज जिले में जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भोरे प्रखंड अध्यक्ष सहित कई अन्य लोगों ने पार्टी छोड़ दी है। और पढ़ें

05:34 PM, 17-Oct-2024

Love Marriage: परवीन के लिए आजाद ने झा से आलम बनकर किया निकाह, 16 साल बाद मौत हुई तो दफन-दाह पर हंगामा

Bihar News: उस शख्स का नाम आजाद झा था, लेकिन परवीन के प्यार में वह आलम बन गया। धर्म बदलकर उससे निकाह किया। 16 साल बाद जब आजाद आलम ने ससुराल में ही आत्महत्या कर ली तो दफन या दाह-संस्कार को लेकर दोनों घरों के बीच हंगामा मच गया। और पढ़ें

05:17 PM, 17-Oct-2024

Bihar News: 12 अक्तूबर से लापता युवक की तलाश को लेकर एनएच-20 पर लगाया जाम, मेला देखने गया था हरनौत बाजार

बिहार के नालंदा से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-20 पर गुरुवार को लोगों ने जाम लगा दिया। दरअसल, एक युवक 12 अक्तूबर से लापता है। जो हरनौत बाजार में मेला देखने गया था। और पढ़ें

04:48 PM, 17-Oct-2024

Crime in Bihar: जहानाबाद के घोसी में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

बिहार के जहानाबाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। और पढ़ें

04:28 PM, 17-Oct-2024

Bihar: सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, DRM के पोस्ट तस्वीर पर रेल मंत्री का लाइक

सहरसा-लहेरिया सराय ट्रेन में महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया है। वहीं, DRM समस्तीपुर कार्यालय ने तस्वीर साझा कर खुशी जाहिर की है। और पढ़ें

04:08 PM, 17-Oct-2024

Bihar Hooch Tragedy: तेजस्वी यादव को सीएम नीतीश कुमार से तकलीफ; बोले- शराब से मौतों पर संवेदना भी नहीं दिखाई

Bihar News: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से तकलीफ है कि उन्होंने शराबबंदी वाले बिहार में इतनी मौतों के बावजूद अब तक संवेदना नहीं जताई है। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान राज्य सरकार पर हमला बोला। और पढ़ें

03:51 PM, 17-Oct-2024

Bihar News : बस में बिजली के हाई टेंशन लाइन का करंट; छत पर बैठे लोगों को पहले झटका, फिर गाड़ी के अंदर असर

Electric Shock : छत पर बैठे कुछ लोग रास्ते से गुजर रही बिजली की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए और फिर कुछ ही पलों के अंदर पूरी बस में करंट दौड़ गया। वैशाली में हुई इस घटना में पांच लोग गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए हैं। और पढ़ें

03:47 PM, 17-Oct-2024

Bihar Hooch Tragedy: सिपाही का पति शराब कारोबारी, पुलिस के स्टीकर वाली गाड़ी से वैशाली में बड़ी खेप बरामद

Bihar News: सीवान-सारण में जहरीली शराब से मौतों की खबरें और दरभंगा में शराब बनाने की फैक्ट्री के उद्भेदन के साथ एक और खबर। बिहार पुलिस की महिला सिपाही का पति पुलिस स्टीकर लगी गाड़ी से शराब तस्करी करा रहा था। शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। और पढ़ें

03:22 PM, 17-Oct-2024

Bihar Hooch Tragedy : सारण-सीवान के बाद अब बिहार के तीसरे जिले में जहरीली शराब से मौत; प्रशासनिक पुष्टि बाकी

Bihar News : बिहार के कुछ जिलों जहरीली शराब का मामला कुछ-कुछ अंतराल पर आता रहा है। सारण-सीवान उसमें प्रमुख हैं। इस बार भी दो दिनों से इन दो जिलों की खबरें सामने आ रही थीं। अब इसके लिए चर्चित रहे गोपालगंज का भी नाम ताजा केस में जुड़ गया है। और पढ़ें

03:19 PM, 17-Oct-2024

Bihar News: शिक्षक की पिटाई से छात्र का कान खराब; पीटे जाने से हुआ बेहोश; अस्पताल पहुंचा तो पता चली गंभीर हालत

School News : विद्यार्थियों की पिटाई पर रोक है, लेकिन बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है कि शिक्षक के पीटे जाने से छात्र बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि उसकी सुनने की क्षमता ही खत्म हो गई है। और पढ़ें

02:50 PM, 17-Oct-2024

Bihar Crime: सहरसा में सेवानिवृत्त महाप्रबंधक की पीट-पीट कर हत्या, रास्ता और मकान प्लास्टर को लेकर हुआ विवाद

बिहार के सहरसा में सेवानिवृत्त महाप्रबंधक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला बैजनाथपुर थाना एरिया के खजुरी गांव का है। और पढ़ें

02:33 PM, 17-Oct-2024

Muzaffarpur: जेसीबी से हेलीकॉप्टर उठाकर कंटेनर में ले गए, बाढ़ पीड़ितों की मदद के दौरान हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

मुजफ्फरपुर में हादसे के 14 दिन बाद वायु सेना के हेलीकॉप्टर को बाढ़ के पानी से बाहर निकाल लिया गया है। बुधवार को जेसीबी की मदद से हेलीकॉप्टर को बाहर निकाला गया। इसके बाद खुले कंटेनर पर लोड कर ले जाया गया। और पढ़ें

02:22 PM, 17-Oct-2024

Bihar News : जहरीली शराब कांड पर सीएम नीतीश कुमार का एक्शन, कहा- जांच कर कड़ी कार्रवाई करें एडीजी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब पीना बुरी बात है, यह लोगों को समझना चाहिये। शराब पीने से न सिर्फ स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि परिवार और समाज में अशांति का माहौल भी उत्पन्न होता है। और पढ़ें

02:16 PM, 17-Oct-2024

Bihar News: सीतामढ़ी में बैरगनिया थाने के SHO का पार्थिव शव पहुंचा सदर थाना, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

सीतामढ़ी के बैरगनिया थाना के थानाध्यक्ष कुंदन कुमार का पार्थिव शव पटना जाने के दौरान जिले के भगवानपुर सदर थाना पहुंचा। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को करीब 20 मिनट के लिए रखा गया। जहां पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। और पढ़ें

01:16 PM, 17-Oct-2024

Bihar News: उपचुनाव की घोषणा के बाद अब महारथियों के मैदान में उतरने का इंतजार, दो विधानसभा सीट पर होगा उपचुनाव

बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान होते ही जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में 240 मतदान केंद्र हैं और पढ़ें

12:49 PM, 17-Oct-2024

Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब से मरने वालों के आंकड़े चौंका रहे, सारण-सीवान में अबतक 29 की मौत

Bihar News : बुधवार सुबह से बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ और गुरुवार को अब भी आंकड़े बढ़ ही रहे। जो बीमार बताए जा रहे थे, अब मृतकों की सूची में शामिल हो रहे। सारण-सीवान में अबतक मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है। और पढ़ें

11:46 AM, 17-Oct-2024

Bihar: 'बंटोगे तो कटोगे यात्रा' पर जा रहे गिरिराज सिंह, राहुल गांधी और वक्फ बोर्ड के बारे में कह दी यह बातें

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि यह 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होकर 22 अक्टूबर को खत्म होगी। आज से हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर हमलोग निकल रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं। और पढ़ें

09:57 AM, 17-Oct-2024

Bihar News: स्कूल में मोबाइल चला रही थीं दो शिक्षिका, अधिकारी ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ा; एक दिन का वेतन कटा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से भी जवाब तलब किया गया है। प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही के कारण ही शिक्षक-शिक्षिका मनमानी ढंग से काम करते हैं। और पढ़ें

08:42 AM, 17-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 17 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

2009 बैच के इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने सीतामढ़ी पुलिस बल में इसी साल फरवरी में योगदान दिया था।योगदान करने के बाद से ही कुंदन को बैरगनिया थानाध्यक्ष की जवाबदेही सौंपी गई थी। तब से वह लगातार बैरगनिया थाना में कार्यरत थे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें