फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:49 PM, 15-Oct-2024

IPS Transfer : बिहार सरकार ने आखिर इस सीनियर IPS अधिकारी की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति स्वीकारी, सीनियर को प्रभार

Bihar News : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में उप-महानिरीक्षक के रूप में अधिसूचना जारी होने के करीब एक महीने बाद आखिरकार बिहार सरकार ने श्रीमती किम को विरमित कर दिया है। सीनियर आईपीएस किम अभी सीआईडी की डीआईजी थीं। और पढ़ें

09:44 PM, 15-Oct-2024

Bihar News : कपड़ा व्यवसायी के पुत्र की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका, पहचान छुपाने के लिए चेहरे को बिगाड़ा

Bihar : एक कपड़ा व्यवसायी के पुत्र को अपराधियों ने दुर्गा पूजा के मेले में कॉल कर के घर से बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश दो दिन के बाद पोखर से बरामद किया गया। अब पुलिस वजह तलाश रही है। और पढ़ें

09:43 PM, 15-Oct-2024

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच नई ट्रेन की शुरुआत, 23 अक्तूबर से चलेगी नियमित

Bihar Train News: गया से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच नई ट्रेन की शुरुआत हो रही है। यह ट्रेन 23 अक्तूबर से नियमित तौर पर चलेगी। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:30 PM, 15-Oct-2024

Bihar: नवादा में भोजपुरी गायिका से अभद्रता और मारपीट, FIR दर्ज; मुखिया समेत कई नामजद, अनुपमा पर भी SC/ST केस

Nawada News: भोजपुरी गायिका और आरोपी दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि दोनों पक्षों के बयान और सबूतों की जांच की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। और पढ़ें

09:11 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: गया में कुख्यात नक्सली बैधनाथ गिरफ्तार, साल 1997 से पुलिस को दे रहा था चकमा; लूटे गए हथियार बरामद

Gaya News: गया में पुलिस और एसटीएफ ने करीब 27 साल बाद कुख्यात नक्सली बैधनाथ यादव को गिरफ्तार किया है। बैधनाथ साल 1997 से पुलिस को चकमा दे रहा था। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

विज्ञापन
09:07 PM, 15-Oct-2024

Bihar News : बेगूसराय में अपराधियों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, गोली लगने से युवक हुआ घायल

Bihar : बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया। इस घटना में युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

08:48 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: समस्तीपुर में पुलिस और आरोपी के घर वालों में झड़प, बदमाश की मां के पैर में लगी चोट; मारपीट का आरोप

Samastipur News: सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि हालांकि वह छुट्टी पर है। लेकिन एक बदमाश को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के साथ झड़प की बात सामने आई है। झड़प के दौरान ही महिला को चोट लगने की बात बताई जा रही है। वैसे पूरे मामले की जांच की जा रही है। और पढ़ें

08:24 PM, 15-Oct-2024

Bihar Crime: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी रेलवे गार्ड गिरफ्तार, शिक्षक भाई फरार; पुलिस कर रही छापामारी

Purnea Crime: पूर्णिया में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी रेलवे गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी का शिक्षक भाई फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। और पढ़ें

08:17 PM, 15-Oct-2024

Bihar Police : जो काम अपराधी करते हैं, सिपाही ने वही किया; शादी का झांसा देकर दुष्कर्म में गिरफ्तार

Bihar : बिहार पुलिस का एक कांस्टेबल गिरफ्तार हुआ है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका के साथ तीन वर्षों तक शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया और फिर नौकरी होते ही वह अपने वायदे से पलट गया। और पढ़ें

07:48 PM, 15-Oct-2024

Crime: सहरसा में दिनदहाड़े शिक्षक से 1.60 लाख रुपये और मोबाइल की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Saharsa News: बलवा हाट थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि उन्हें मोबाइल पर घटना की सूचना मिली है और पीड़ित को थाने आने के लिए कहा गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। और पढ़ें

07:40 PM, 15-Oct-2024

Bihar News : ममेरी बहन की शादी में जा रहे भाई की सड़क हादसे में हुई मौत, ट्रक ने रौंदा

Bihar : एक युवक अपनी ममेरी बहन की शादी में शामिल होने जा रहा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।  और पढ़ें

07:24 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: वैशाली में पानी से भरे गड्ढे में मिला दिव्यांग बालक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Vaishali News: बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

07:13 PM, 15-Oct-2024

Bihar News : एशिया प्रसिद्ध सोनपुर मेले का होगा आयोजन, सांसद ने की बैठक; जानिये कब से हो रहा है शुरू

Bihar : विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला के आयोजन फिर से किया जायेगा। एशिया प्रसिद्ध सोनपुर मेला क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा 25 करोड़ रुपए स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत स्वीकृति दी गई है।  और पढ़ें

06:49 PM, 15-Oct-2024

Bihar Crime: जंगल में पशु चराने गई महिला से वीभत्स रेप; मारपीट और अंग काटकर लहूलुहान किया, उंगली भी चबा डाली

Nawada News: पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बताया कि महिला जंगल में पशु चराने गई थी, तभी आरोपी ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:39 PM, 15-Oct-2024

Bihar News : कबिनेट बैठक में 22 प्रस्ताव पास, बिहार पुलिस बनेगी अब हाईटेक; मोकामा को भी मिली सौगात

Bihar :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मंगलवार को कबिनेट की बैठक की, जिसमें 22 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि बिहार पुलिस को अब हाईटेक बनाया जायेगा। साथ ही मोकामा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाने की भी घोषणा की गई है।
  और पढ़ें

06:28 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: औरंगाबाद में उत्पाद विभाग पर रिश्वतखोरी का आरोप, 50 हजार में युवक को फर्जी तरीके से छोड़ा

Aurangabad News: उत्पाद अधीक्षक अनिल आजाद से बातचीत की गई। उन्होंने कहा कि घटना उनके संज्ञान में आई है और जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की गहनता से जांच होगी और दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

05:45 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: सम्मान के लिए बुलाकर गुलदस्ता दिया, फिर पता चला अपमान कर रहे; क्या हुआ महिला पार्षद के साथ?

Begusarai News: बेगूसराय से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला पार्षद ने उससे दुर्व्यवहार किए जाने और जातिसूचक गाली दिए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उसका वीडियो वायरल कर छवि धूमिल करने का भी आरोप है। जानें पूरा मामला...। और पढ़ें

05:09 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: सहरसा में मेला देखने गए युवक का तालाब में उतराता मिला शव, गांव में फैली सनसनी

Saharsa News: मामले को लेकर बसनही थानाध्य्क्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि एक युवक का शव पानी से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

04:48 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: पूर्णिया में सात साल के मासूम की मौत; खेलने के दौरान पोखर में डूब गया, तीन घंटे बाद मिला शव

डगरूआ थाने की पुलिस ने बताया कि खेलने के दौरान पोखर में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हुई। मौत के बाद लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। और पढ़ें

04:30 PM, 15-Oct-2024

Bihar News : अपने ही घर में एक साथ दो भाइयों की आ गई मौत; साथ में रहा तीसरे ने भी जान गंवाई; दरभंगा में हादसा

Darbhanga News : पुलिस का कहना है कि सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन लोगों की मौत की सूचना मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।  और पढ़ें

04:26 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: विदेशी नौकरी छोड़ चंदन राज ने भारत में शुरू किया स्वेदशी चिप प्लांट, अब इन चीजों ने खड़ी की मुसीबत

Bihar News: विदेशी नौकरी छोड़ चंदन राज ने भारत में शुरू किया स्वेदशी चिप प्लांट, अब इन चीजों ने खड़ी की मुसीबत
Bihar: Poor infrastructure now becomes hindrance in Chandan Raj's indigenous chip plant, semiconductor chips और पढ़ें

03:53 PM, 15-Oct-2024

Election 2024: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव का एलान; आयोग ने कर दी मतदान की तारीख की घोषणा

Bihar News: आज निर्वाचन आयोग की टीम तारीख की घोषणा भी कर सकती है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए और महागठबंधन के नेता उपचुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। 

  और पढ़ें

03:23 PM, 15-Oct-2024

Crime: बेगूसराय में अपराधियों ने घर में घुसकर की गोलीबारी और मारपीट; एक व्यक्ति को गोली लगी, चार गंभीर घायल

Begusarai News: पीड़ित अमन कुमार ने बताया कि अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें उनके पिता प्रमोद सिंह को पैरों में गोली लगी। किसी तरह भागकर वे घर पहुंचे, लेकिन अपराधी भी उनके पीछे-पीछे घर पहुंच गए। और पढ़ें

02:55 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: समस्तीपुर रेलवे मंडल ने मक्का लदान में रचा नया इतिहास, 208 रैक मक्के से 109 करोड़ की आय

Bihar News: समस्तीपुर रेलवे मंडल ने मक्का लदान में रचा नया इतिहास, 208 रैक मक्के से 109 करोड़ की आय
Bihar: Samastipur Railway Division created a new history in maize loading, earning 109 crores from 208 racks
  और पढ़ें

02:26 PM, 15-Oct-2024

Love Marriage: तीन साल तक चला प्यार, शादी चली महज तीन महीने; फांसी पर लटकी मिली, दहेज प्रताड़ना का आरोप

Bihar News: तीन साल तक दोनों के बीच खूब प्यार परवान चढ़ा था। दोनों परिवार राजी हुए तो तीन महीने पहले शादी हुई। अब नव-विवाहिता का शव ससुराल में लटका मिला है। बिहार के नालंदा जिले की पुलिस फरार हो चुके ससुराल वालों का पता लगा रही है।
  और पढ़ें

02:21 PM, 15-Oct-2024

Hindu Swabhiman Yatra : बिहार के पूर्व मंत्री बोले- गिरिराज सिंह पांखडी-नफरती; हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर रोष

Bihar News : भागलपुर से शुरू हो रही हिंदू स्वाभिमान यात्रा की तैयारी तेज है और इधर राष्ट्रीय जनता दल इसपर गरमा गया है। राजद कोटे से बिहार के मंत्री रह चुके प्रो. चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पाखंडी-नफरती-उन्मादी जैसे विशेषणों से नवाजा है। और पढ़ें

02:14 PM, 15-Oct-2024

Bihar News: बिजली का तार ही नहीं, ट्रांसफार्मर भी खोलकर ले जा रहे चोर; 300 घरों में बत्ती गुल हुई तो खुला सच

Muzaffarpur Power Cut: तार चोरी कर लिए जाने की घटना बिहार में विधानसभा के पास भी होती रही है, लेकिन पुलिस गश्ती के दावों के बीच अब चोर पूरा का पूरा ट्रांसफार्मर ही खोलकर ले जा रहे। मुजफ्फरपुर में मामला तब खुला, जब एक साथ 300 घरों की बत्ती गुल हो गई।
  और पढ़ें

12:59 PM, 15-Oct-2024

Bihar Police: वाहन जांच के दौरान बिहार पुलिस के सिपाही ने डंडे से फोड़ी वकील की एक आंख; NHRC ने लगाया जुर्माना

Bihar News : रात में वाहन जांच कर रहे सिपाही ने पटना से मुजफ्फरपुर आ रहे एक अधिवक्ता की आंख में डंडे से ऐसी चोट लगाई कि रोशनी चली गई। एक आंख फोड़े जाने के इस केस में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जुर्माना लगाया है। और पढ़ें

12:20 PM, 15-Oct-2024

Triple Talaq : बिहार में फिर आया कॉल पर तीन तलाक का मामला; दो महीने पहले ही हुआ था निकाह, फिर क्यों आई नौबत

Bihar News : तीन तलाक पर कानून भी बिहार आकर फेल हो जा रहा है। एक बार फिर एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कॉल पर तीन बार तलाक बोलकर शौहर ने रिश्ता तोड़ लिया। निकाह के महज दो महीने में क्या हुआ कि दरभंगा पुलिस तक यह मामला पहुंच गया? और पढ़ें

12:03 PM, 15-Oct-2024

Bihar Police : आज कल रात भर नींद आती नहीं... महिला सिपाही का वीडियो वायरल; इंस्टा रील्स से बिहार पुलिस परेशान

Bihar News : बिहार के डीजीपी आलोक राज पुलिस मुख्यालय की ओर से साफ दिशा-निर्देश जारी करा रहे, मगर पुलिसकर्मी उनकी बातों को दरकिनार कर रह हैं। अब एक महिला सिपाही का कई वीडियो वायरल है। इसमें वह वर्दी में अलग-अलग गीतों पर एक्ट कर रही है। और पढ़ें

10:45 AM, 15-Oct-2024

Bihar News: बिहार पुलिस के तीन थानेदार निलंबित, हेराफेरी से चोरी तक का आरोप लगने पर एसपी ने की कार्रवाई

Bihar Police : बिहार में पुलिस क्या-क्या करती है, इसकी एक बानगी सामने आने पर तीन थानाध्यक्षों को निलंबित किया गया है। थानाध्यक्षों पर हेराफेरी, तस्करों से सांठगांठ से लेकर चोरी करने तक का आरोप है, जिसके बाद एसपी के स्तर से कार्रवाई हुई है। और पढ़ें

09:32 AM, 15-Oct-2024

Bihar News : मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या, परिजन बोले- इस विवाद के कारण दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला

परिजनों का कहना है कि वारदात से कुछ घंटे पहले संदीप के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दोस्तों ने मारपीट की थी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।  और पढ़ें

09:20 AM, 15-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

BSEB: बिहार बोर्ड ने कक्षा 10, 12 पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई, विलंब शुल्क के साथ 19 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें