फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:26 PM, 07-Oct-2024

Accident News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, दुकान में घुसे कंटेनर ने पांच लोगों को रौंदा; महिला समेत दो की मौत

Ara News: पुलिस ने बताया कि मृतक रमेश सोनार जिस दुकान में मजदूरी करते थे, वहां के मालिक ने बताया कि सभी लोग सुबह चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

09:10 PM, 07-Oct-2024

Coaching Registration: पटना के 138 कोचिंग संस्थानों का निबंधन आवेदन रद्द, संचालन की जांच करने निकलेंगे अफसर

Patna Coaching Registration: डीएम ने बताया कि कुछ समय पहले कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों से भी बैठक कर उनका पक्ष सुना गया था। उन्होंने कोचिंग संचालकों को मानकों के अनुरूप संचालन की सलाह देते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। और पढ़ें

08:53 PM, 07-Oct-2024

Bihar News : शिक्षकों के लिए सरकार ने जारी की ट्रांसफर पोस्टिंग पॉलिसी, जानिए शिक्षकों को कैसे मिलेगा फायदा

Bihar : सरकार ने शिक्षकों की बहुप्रतीक्षित मांग को मानते हुए ट्रांसफर पॉलिसी की घोषणा की है। तबादला पॉलिसी की घोषणा होते ही बिहार के लाखों शिक्षकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। उनका कहना है कि शिक्षकों को सरकार ने दुर्गा पूजा का उपहार दिया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:50 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: गंडक नदी में तेजी से कटाव शुरू, ग्रामीणों का पलायन जारी; प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

Bihar News: गंडक नदी में तेजी से कटाव शुरू, ग्रामीणों का पलायन जारी; प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
Bihar Flood: Rapid erosion begins in Gandak river in Saran, villagers continue to migrate
  और पढ़ें

08:41 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: 'तेजस्वी यादव एसी-टोंटी चुरा ले गए'- भाजपा नेता के आरोप पर उखड़ा राजद, कहा- पहले विभाग से पूछ लेते

Tejashwi Yadav : विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर भाजपा प्रवक्ता दानिश इकबाल ने आरोप लगाया है कि वह उप मुख्यमंत्री के रूप में जिस बंगले में रहे रहे थे, जाते समय उससे नल की टोंटी तक ले गए हैं। राजद ने इस बयान का कड़ा प्रतिकार किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:38 PM, 07-Oct-2024

Bihar Police: बगैर हेलमेट निकले तो कटा लखटकिया चालान; बिहार सरकार के क्लर्क की फरियाद नहीं सुन रही पुलिस

Supaul News: जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम ने घटना को मानवीय भूल बताया। उन्होंने कहा कि आदमी ही एंट्री करता है, भूल हो जाती है। इसमें कोई पहाड़ तो नहीं उलट गया न। जिसने चालान किया होगा, उससे एंट्री करने में भूल हो गई होगी। और पढ़ें

08:09 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का आरोपी बिहार क्यों आया? आरोपों को लेकर कहा- सब गलत बात है

Muzaffarpur Balika Grih Kaand: सुधार गृह मामले में ब्रजेश ठाकुर का सफाई बयान आज विशेष एससी/एसटी कोर्ट में दर्ज किया गया। कोर्ट में उसने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया और सफाई में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...। और पढ़ें

07:41 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: बेतिया में दामाद ने सास और पत्नी को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; जानें मामला

Bettiah News: थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों के बयान पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी की जा रही है। और पढ़ें

07:26 PM, 07-Oct-2024

Flood: बिहार में बाढ़ की स्थायी रोकथाम के लिए बनेंगे चार नए बैराज, जानें क्या है 11,500 करोड़ की परियोजना

Darbhanga News: मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि राज्य सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटी हुई है। और पढ़ें

06:43 PM, 07-Oct-2024

Navratri: बिहार के इस शक्तिपीठ में नहीं दी जाती बलि, कबूतर उड़ाने की अनोखी परंपरा, नेपाल-बंगाल तक है ख्याति

Navratri: बिहार के इस शक्तिपीठ में नहीं दी जाती बलि, कबूतर उड़ाने की अनोखी परंपरा, नेपाल-बंगाल तक है ख्याति
Navratri: no sacrifice in Bhasmi Devi Shaktipeeth Muzaffarpur, tradition of flying pigeons, Nepal-Bengal
  और पढ़ें

06:15 PM, 07-Oct-2024

BPSC 70th CCE: अब नवंबर नहीं दिसंबर में होगी बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा, आयोग ने सभी डीएम को लिखी चिट्ठी

BPSC Exam: बीपीएसपी ने 70वीं पीटी परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। बीपीएससी ने सभी जिलाधिकारी को लेटर लिखा है। कहा है कि 17 नवंबर को होने वाली बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा अपरिहार्य कारणों से बदल दी गई है। और पढ़ें

06:10 PM, 07-Oct-2024

Navratri 2024: मुजफ्फरपुर में 5वें दिन माता स्कंदमाता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, दर्शन को लगीं लंबी कतारें

Navratri 2024: मुजफ्फरपुर में 5वें दिन माता स्कंदमाता की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, दर्शन को लगीं लंबी कतारें
Muzaffarpur: On 5th day of Navratri devotees immersed themselves in devotion of Mata Skandamata
  और पढ़ें

05:48 PM, 07-Oct-2024

Bihar News:  33 पंचायतों के 30 हजार परिवार बाढ़ से हुए प्रभावित, इस दिन से मिलेगी सात हजार रुपए सहायता राशि

डीएम ने बताया कि फिलहाल जिले में कुल 34 सामुदायिक रसोई केन्द्र संचालित हैं। जहां अब तक 860118 लोगों को भोजन कराया गया है। निर्मली एवं मरौना में सामुदायिक रसोई केन्द्र बंद कर दिया गया है। और पढ़ें

05:39 PM, 07-Oct-2024

Bihar News : कोटे में कोटा के लिए किया फर्जीवाड़ा खुला; IGIMS निदेशक के बेटे का प्रमाणपत्र रद्द

Fake Certificate : कोटे में कोटा को लेकर पिछड़े वर्ग के धनाढ्य लोग क्यों बिफरे थे, उसकी वजह एक-एक कर लगातार सामने आ रही है। अब इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक के डॉक्टर बेटे का ऐसा फर्जी प्रमाणपत्र रद्द हुआ है। और पढ़ें

05:30 PM, 07-Oct-2024

Bihar News : पटना के डीएम ने इन अधिकारियों पर कर दी बड़ी कार्रवाई, कहा- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी। सभी लोक प्राधिकारों एवं अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निदेश दिया गया। और पढ़ें

05:12 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: आईटी क्षेत्र में रोजगार की भरमार; सरकार का NASSCOM के साथ समझौता, युवाओं के लिए नए अवसर

Bihar News: आईटी मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार सरकार का NASSCOM के साथ यह समझौता रोजगार सृजन और आईटी सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। और पढ़ें

05:09 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: महागठबंधन के मुकेश सहनी ने सीएम नीतीश के शराबबंदी का किया समर्थन, कहा- अच्छी पहल है

मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने भले मन से बिहार में शराबबंदी लागू किया। शराब पीकर गरीब परिवार के लोग बीमार पड़ रहे थे और मर रहे थे। लेकिन अब शराबबंदी पूरी तरह फेल हो गई है। इस पर पुलिस और माफिया का कब्जा है। और पढ़ें

04:32 PM, 07-Oct-2024

Bihar: जहानाबाद में शिक्षक की मौत मामले में नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर किया हमला, चार पुलिसकर्मी घायल

Jehanabad News: पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी को नाजुक स्थिति में पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें

04:32 PM, 07-Oct-2024

Bihar News : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- लालू और केजरीवाल केवल जमानत मिलने पर ही खुश हो जाते हैं

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि लालू यादव तेजस्वी यादव और केजरीवाल जैसे लोग अदालत से जमानत मिलने पर ही खुश हो जाते हैं। अभी ये लोग आरोपी हैं, लेकिन इतना काफी है कि अब गलत करने वाले किसी भी रूप में बचने वाले नहीं है । और पढ़ें

04:11 PM, 07-Oct-2024

Bihar Flood: सीतामढ़ी में लखनदेई नदी के कटाव से मकान नदी में समाया, इलाके में दहशत का माहौल

Bihar Flood: सीतामढ़ी में लखनदेई नदी के कटाव से मकान नदी में समाया, इलाके में दहशत का माहौल
Bihar Flood: Due to erosion of Lakhandei river in Sitamarhi, a house got submerged in river
  और पढ़ें

04:02 PM, 07-Oct-2024

Bihar : नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट में सरकार के साथ आए तेजस्वी के तीन विधायक अब भी 'माननीय', क्या हुआ था खेल

Nitish Kumar : उप मुख्यमंत्री से कुछ ही घंटों के अंदर विपक्ष के नेता बने तेजस्वी यादव ने 12 फरवरी को बिहार की वापस बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ 'खेला' का एलान कर रखा था। लेकिन, उलटकर पड़ी चोट आज भी जिंदा है। और पढ़ें

03:15 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: बेगूसराय में सनकी ने पति-पत्नी और पोते पर किया चाकू से हमला, तीनों लोग गंभीर घायल

Begusarai News: नगर थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह मारपीट का मामला है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है और आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें

03:06 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: एक-एक लाख के इनामी नक्सली जोनल-सब जोनल कमांडर समेत चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

Aurangabad News: पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों में से तीन पर सरकार ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया था। इनमें जोनल कमांडर विनय रविदास, सब जोनल कमांडर सुभाष यादव और हार्डकोर नक्सली सत्येंद्र रविदास शामिल हैं। इनका आपराधिक इतिहास भी लंबा है। और पढ़ें

02:50 PM, 07-Oct-2024

Horse Trading Bihar: बिहार की नीतीश कुमार सरकार को गिराने के लिए हवाला डील, फ्लोर टेस्ट का प्लान EOU ने पकड़ा

Bihar News : बिहार की नीतीश कुमार सरकार के साथ जिस 'खेला' की बात कही जा रही थी, उसका खुलासा अब आर्थिक अपराध इकाई ने कर दिया है। सामने आया है कि सरकार गिराने के लिए कुछ विधायकों से हवाला डील हुई थी। और पढ़ें

02:34 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: नालंदा में सुबह की सैर पर निकले अधेड़ को ट्रक ने कुचला, गई जान; वाहन चालक गिरफ्तार

Nalanda News: नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

02:14 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: बेगूसराय में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, पोष्यपुत्र पोते पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप

Begusarai News: बेगूसराय में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने पोष्यपुत्र पोते पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

01:17 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: समस्तीपुर में लड़की की मौत के विरोध में हाईवे पर बवाल, परिजन मां-बेटे की गिरफ्तारी की कर रहे मांग

उजियारपुर थाना क्षेत्र के महंथी गांव के मनोज कुमार सिंह की पुत्री मौसमी कुमारी समस्तीपुर शहर के कृष्णापुरी मुहल्ला में रहकर पढ़ाई करती थी। गत अक्टूबर को मौसमी का शव किराए के मकान में फंदे से लटकता हुआ मिला था। और पढ़ें

12:10 PM, 07-Oct-2024

Bihar News: रुस-यूक्रेन समेत विभिन्न देशों से 160 विदेशी पिंडदानी गया पहुंचे, अपने पूर्वजों का किया पिंडदान

भारतीय संस्कृति की सनातन धर्म के प्रति आस्था जताते हुए विदेशियों की दल ने सामूहिक रूप से गया जी में फल्गु नदी के तट पर स्थित देव घाट पर अपना माता-पिता सहित पूर्वजों के आत्मा के शांति के लिए पिंडदान और तर्पण किया।   और पढ़ें

10:45 AM, 07-Oct-2024

Land For Job Scam: दिल्ली की कोर्ट से लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को राहत, एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू, तेजस्वी, तेज प्रताप समेत 8 आरोपियों की पेशी हुई। इसमें अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह और किरण देवी शामिल थे। इससे पहले ईडी ने मामले में पूरक आरोप पत्र दायर किया था। इसके आधार पर कोर्ट ने तीनों को समन भेजा था। और पढ़ें

10:26 AM, 07-Oct-2024

Bihar Police: एनकाउंटर में तीन लाख का इनामी खूंखार अपराधी ढेर; सालों से फरार था, गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस

सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि मृतक बाबर पर डकैती और आर्म्स एक्ट के कई मामले विभिन्न स्थानों में दर्ज हैं। उस पर पुलिस मुख्यालय द्वारा तीन लाख का इनाम भी घोषित किया गया है। वह वर्षों से फरार चल रहा था। और पढ़ें

10:15 AM, 07-Oct-2024

Bihar News : दरभंगा में भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत; विरोध में हाईवे पर बवाल, मुआवजा की मांग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बेनीपुर-बिरौल पथ को जाम कर दिया और सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। लोग मृतकों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटनास्थल पर बहेड़ा थाना की पुलिस लोगों समझाने में कर रही है। और पढ़ें

09:22 AM, 07-Oct-2024

Bihar: सेंट्रल जेल पहुंची एनआईए की टीम, माओवादी नेता हिमांशु से की पूछताछ; जदयू नेत्री के बेटे निशाने पर

राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम गया पहुंची और गया सेन्ट्रल जेल में बंद प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता नक्सली हिमांशु उर्फ मंदीप उर्फ मतला से बंद कमरे में घंटों पूछताछ किया। नक्सली हिमांशु काफी दिनों से पटना बेऊर जेल में बंद था। और पढ़ें

08:47 AM, 07-Oct-2024

Shardiya Navratri: 52 शक्ति पीठों में एक मां मंगला गौरी मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भीड़; जानिए सब कुछ

Durga Puja: शारदीय नवरात्र में मां मंगला गौरी शक्ति पीठ में पूजा का खास महत्व है। बिहार के गया जिले भस्मकुट पर्वत पर स्थित मां मंगला गौरी पालन पीठ के रूप में विराजमान हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पूजा करने वाले किसी भी भक्त को मां मंगला खाली हाथ नहीं भेजती है। और पढ़ें

12:15 AM, 07-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar : शराबबंदी वाले बिहार में खाकी वाले ही शराबबंदी का मजाक उड़ा रहे हैं। शराब पीकर थाना में हंगामा करते हुए एक दारोगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब आरोपी दारोगा पर कार्रवाई की जा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें