फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:25 PM, 03-Oct-2024

Bihar News : पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, टूटा शीशा; इससे पहले भी हो चुकी है घटना

Bihar : बिहार में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई है। हालांकि इस घटना में कोई घायल या चोटिल नहीं हुआ है, लेकिन रेल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। और पढ़ें

09:49 PM, 03-Oct-2024

Bihar News: मोतिहारी में कलश स्थापना के दौरान चार युवक बुढ़ी गंडक नदी में डूबे, दो की मौत, अन्य को बचाया गया

बिहार के मोतिहारी में कलश स्थापना के दौरान चार युवक पानी में डूब गए। इनमें से दो युवकों को बचा लिया गया है, जबकि दो युवकों की पानी में तलाश जारी है। और पढ़ें

09:37 PM, 03-Oct-2024

Muzaffarpur News: बंगाल भेजी जा रही थी मैदे की खेप, रक्सौल से ट्रक बरामद, मालिक और चालक पुलिस गिरफ्त में

मैदे के भरी खेप बंगाल भेजी जा रही थी। ऐसे में पुलिस ने रक्सौल से ट्रक को बरामद कर लिया। वहीं, चालक और मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:34 PM, 03-Oct-2024

Bihar News : प्ले स्कूल के प्रिंसिपल पर नाबालिक बच्ची ने लगाया छेड़खानी करने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar : पुलिस ने प्ले स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। उस पर नाबालिग छात्रा ने छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने इस मामले पर प्ले स्कूल में जमकर हंगामा किया। और पढ़ें

09:27 PM, 03-Oct-2024

Bettiah News: त्रिवेणी कैनाल में मछली पकड़ने गई किशोरी पर मगरमच्छ का हमला, गंभीर स्थिति में इलाज जारी

त्रिवेणी कैनाल में मछली पकड़ने गई एक किशोरी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। किशोरी को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:19 PM, 03-Oct-2024

Shardiya Navratri: मुजफ्फरपुर में तंत्र साधना के लिए विख्यात मां बगलामुखी पीतांबरी सिद्धपीठ, खूब आते हैं भक्त

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कच्ची सराय रोड पर प्रसिद्ध मां बगलामुखी पीतांबरी सिद्धपीठ स्थित है। यहां पर तांत्रिक पूजा विधान के लिए हमेशा भक्तों का जनसैलाब उमड़ता है। और पढ़ें

08:58 PM, 03-Oct-2024

Bihar News : सांप काटने से मां-बेटे की मौत, इलाज की जगह करवाने लगे थे झाड़-फूंक

Bihar : कोसी क्षेत्र में बाढ़ की विभीषिका ने तबाही मचा रखी है। ऐसे में आमजन के साथ-साथ जंगली जीव पर भी संकट है। कोसी क्षेत्र में मां-बेटे की सर्प-दंश से मौत हो गई। और पढ़ें

08:38 PM, 03-Oct-2024

नालंदा में पुलिस कार्रवाई: साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, हथियार और लाखों की नकदी बरामद

नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही हथियार और लाखों की नकदी बरामद की है। और पढ़ें

08:34 PM, 03-Oct-2024

Bihar News : संजय झा ने बताया बाढ़ से बचने का उपाय, कहा -मिथिला को बचाने के लिए नेपाल में बनाना होगा हाईडैम

 Bihar : मिथिला में आने वाली बाढ़ से होने वाली तबाही से बचाव के लिए पड़ोसी देश नेपाल के साथ केंद्र सरकार और बिहार सरकार को स्थायी समाधान के लिए बात करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि नेपाल में हाइडेम बनाने से इस समस्या का निदान हो पाएगा। और पढ़ें

08:28 PM, 03-Oct-2024

Vaishali News: जमीन विवाद में जमकर हुई मारपीट, चाकूबाजी में एक व्यक्ति घायल

घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। और पढ़ें

08:14 PM, 03-Oct-2024

Motihari News: बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सीएसपी संचालक से की लूट, दिनदहाड़े दो लाख रुपये लेकर फरार

मोतिहारी में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े दो लाख रुपये की लूट कर ली। पीड़ित ने इसकी सूचना रामगढ़वा पुलिस को दी है। और पढ़ें

08:10 PM, 03-Oct-2024

Bihar News : पूर्व मंत्री वृषिण पटेल को हाईकोर्ट ने दी राहत, पोक्सो कोर्ट ने जारी किया था समन

Bihar : पूर्व शिक्षा मंत्री वृषिण पटेल को हाई कोर्ट ने राहत दी है। पॉक्सो कोर्ट ने 
नाबालिग लड़की से रेप के मामले में वृषिण पटेल को समन जारी किया था। अब उन्हें बेल मिल गया है। और पढ़ें

08:03 PM, 03-Oct-2024

Muzaffarpur: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जलस्तर घटने से राहत, पीड़ितों के बीच पहुंचे DM और SSP ने लिया जायजा

बाढ़ प्रभावित एरिया में जलस्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, स्थिति का जायजा लेने बाढ़ पीड़ितों के बीच कलेक्टर और एसएसपी पहुंचे। और पढ़ें

07:41 PM, 03-Oct-2024

Darbhanga Flood: बांध पर खुले आसमान में रहने को विवश बाढ़ पीड़ित, जानें प्रशासनिक दावों के बीच पीड़ितों की जुबानी

प्रशासनिक दावों के हिसाब से काफी राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत थोड़ा हटके है। बाढ़ का पानी आए इन इलाकों में पांच दिन हो गए हैं, अभी काफी संख्या में लोग खुले आसमान में रहने को विवश हैं। और पढ़ें

07:13 PM, 03-Oct-2024

Bihar News: समस्तीपुर में गुणवत्ता पूर्ण MDM नहीं देने पर स्कूल में अभिभावकों का हंगामा, DPO ने की जांच

गुणवत्ता पूर्ण एमडीएम नहीं देने पर स्कूल में अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद डीपीओ ने एमडीएम की जांच की। मामला उत्क्रमित मध्य विद्यालय भटौरा का है। और पढ़ें

07:08 PM, 03-Oct-2024

Bihar News : बिहार के अधिकारी की अनोखी गाड़ी, आगे बिहार तो पीछे यूपी का है नंबर

Bihar : बिहार में एक गाड़ी का फोटो खूब वायरल हो रहा है। वायरल होने की वजह यह है कि उस गाड़ी में आगे बिहार का नंबर प्लेट लगा है, जबकि पीछे यूपी का। फोटो वायरल होने पर भी इस गाड़ी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, क्यों यह गाड़ी बीडीओ साहब की है। और पढ़ें

06:55 PM, 03-Oct-2024

Bihar News: औरंगाबाद के सरसोल गांव में बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मामला सरसोल गांव का है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। और पढ़ें

06:45 PM, 03-Oct-2024

Samastipur: स्नातक की छात्रा का फंदे से लटकता मिला शव, किराए के मकान में रहती थी, बॉयफ्रेंड पुलिस हिरासत में

बिहार के समस्तीपुर में स्नातक की छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि छात्रा किराए के कमरे में अकेली रहती थी। वहीं, पुलिस छात्रा के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

06:26 PM, 03-Oct-2024

Bihar News: जहानाबाद में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर गरीबों को किया बेघर, जानें प्रशासन ने ऐसा क्यों किया

जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए थे। कब्जा करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दर्जनों मकान को ध्वस्त किया है। और पढ़ें

06:14 PM, 03-Oct-2024

Muzaffarpur News: बेटी की पढ़ाई के लिए रुपये निकाल कर आ रहे अधिवक्ता से चार लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी

बेटी की पढ़ाई के लिए रुपये निकालने गए अधिवक्ता से चार लाख रुपये लूट का मामला सामने आया है। फिलहाल, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

05:52 PM, 03-Oct-2024

पप्पू का PK पर तंज: चोर-उचक्के और भू-माफिया थे पार्टी गठन के दौरान मंच पर, जानें और क्या कहा...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जुबानी हमला बोला है। यादव ने कहा, पार्टी गठन के दौरान मंच पर चोर-उचक्के और भू-माफिया मौजूद थे। और पढ़ें

05:48 PM, 03-Oct-2024

Bihar News: बाढ़ के पानी में डूबकर एक युवक सहित दो की मौत, जिला प्रशासन ने कहा- हर हाल में बरतें सावधानी

बहुत लोग बेवजह अपने मोबाइल में सेल्फी बनाने और वीडियो बनाने नदी किनारे या बाढ़ के पानी के पास जाते हैं और बड़ी घटना हो जाती है। ऐसे में बेवजह ऐसे जगहों पर जाने से बचे और यह काम बिल्कुल न करें। और पढ़ें

05:26 PM, 03-Oct-2024

Bihar: मंत्री बोले- चुनाव बाद शटर डाउन हो जाएगा, शैलेंद्र सिंह ने कहा- नशे के नाले में बहाना चाहते हैं पीके

सारण विकास मंच के संयोजक शैलेंद्र सिंह ने कहा कि शराब के बारे में बापू की सोच स्पष्ट थी कि यह शरीर और आत्मा दोनों को नष्ट कर देती है। इस विचार के बाद बापू को मानने वाला कोई व्यक्ति कैसे शराब को सही ठहरा सकता है।  और पढ़ें

05:05 PM, 03-Oct-2024

Gopalganj News: मुखिया प्रतिनिधि को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार

गोपालगंज जिले में मुखिया प्रतिनिधि को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुखिया प्रतिनिधि ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। और पढ़ें

04:51 PM, 03-Oct-2024

Bihar News: यूपी निवासी शिक्षक की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ने कही हैरान करने वाली बात

बिहार के समस्तीपुर में उत्तर प्रदेश की शिक्षिका की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी का कहना है कि साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है। और पढ़ें

04:21 PM, 03-Oct-2024

Chhapra News: चौक-चौराहों पर पंडाल और प्रतिमा लगाने के लिए ये निर्देश, डीजे और आर्केस्ट्रा संचालन पर रहेगी रोक

चौक-चौराहों पर 40 फीट पंडाल और 20 फीट प्रतिमा निर्माण के लिए अनुमति मिलेगी। वहीं, पूजा समितियों की ओर से डीजे और ऑर्केस्ट्रा संचालन पर रोक रहेगी। और पढ़ें

03:29 PM, 03-Oct-2024

Bihar Crime: गोपालगंज में बदमाशों ने किसान को उसके घर पर ही मारी पांच गोली, गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर

आनन-फानन में किसान को इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद किसान की स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। और पढ़ें

03:17 PM, 03-Oct-2024

Muzaffarpur News: पत्नी की विदाई कराने गए युवक का पेड़ से लटका मिला शव, छह महीने पहले हुई थी शादी

पत्नी की विदाई कराने गए युवक का पेड़ से लटका हुआ शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

03:04 PM, 03-Oct-2024

Netula Temple: बिहार के अलावा दूसरे प्रदेशों से आते हैं श्रद्धालु, नेत्र और पुत्र प्राप्ति के लिए दे रहे दंडवत

Netula Temple: बिहार के अलावा दूसरे प्रदेशों से आते हैं श्रद्धालु, नेत्र और पुत्र प्राप्ति के लिए दे रहे दंडवत और पढ़ें

03:00 PM, 03-Oct-2024

Bihar News: बृज बिहारी हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मुन्ना शुक्ला समेत दो को उम्रकैद

बिहार के चर्चित बृज बिहारी हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। शीर्ष अदालत ने इस मर्डर केस में मुन्ना शुक्ला को उम्रकैद की सजा सुनाई है। और पढ़ें

02:54 PM, 03-Oct-2024

Flood In Bihar: सहरसा में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और प्लास्टिक शीट के लिए सड़क जाम किया, टायर जलाकर विरोध जताया

बिहार के सहरसा में बाढ़ पीड़ितों ने राहत और प्लास्टिक शीट के लिए सड़क पर जाम लगा दिया। कई घंटे तक सड़क पर जमकर हंगामा किया। और पढ़ें

02:23 PM, 03-Oct-2024

Bihar Flood News:  बाढ़ का पानी घट रहा, पर इन गांवों तबाही का मंजर जारी; अब कटाव के खतरे से सहमे लोग

नेपाल के तराई इलाके में भारी बारिश के बाद वाल्मीकिनगर बराज से 5.62 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर गंडक नदी में बाढ़ आ गयी थी। जिले के लगभग पांच दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गये थे। अब निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी भी गांवों से उतरने लगा है। और पढ़ें

01:34 PM, 03-Oct-2024

Bihar: राजद नेता मुन्ना शुक्ला क्यों भुगतेंगे उम्रकैद? जानिए रमा देवी ने कैसे पति बृज बिहारी को दिलाया न्याय

पूर्वी सांसद रमादेवी ने कहा मेरे पति के हत्यारे को सर्वोच्च न्यायालय ने बड़ी सजा दी है। आज न्याय की जीत हुई है। हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और अन्य दोषियों को भी सजा दिलाएंगे। और पढ़ें

12:45 PM, 03-Oct-2024

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सीओ से कहा- इस चीज से वह संतुष्ट नहीं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सूखे फूड पैकेट का बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण किया गया था। डिप्टी सीएम ने कहा कि बाढ़ राहत कार्य और अच्छे तरीके किया जाय। किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। शिकायत आने पर कार्रवाई होगी।  और पढ़ें

10:56 AM, 03-Oct-2024

SC: बिहार के पूर्व मंत्री की हत्या मामले में पूर्व विधायक समेत दो को आजीवन कारावास; पूर्व सांसद सूरजभान बरी

जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस आर महादेवन ने मामले में फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने 22 अगस्त को इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था।इससे पहले मामले में पूर्व सांसद सूरजभान और विधायक मुन्ना शुक्ला समेत आठ लोगों को पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। और पढ़ें

10:53 AM, 03-Oct-2024

Shardiya Navratri 2024 : जानिए, पटन देवी शक्ति पीठ के बारे में; नवरात्र में लाखों श्रद्धालु आते हैं पूजा करने

Bihar News: शारदीय नवरात्र में बिहार के पटन देवी शक्ति पीठ में पूजा का खास महत्व है। यहां दो विधियों से पूजा होती है। नवरात्र के अवसर पर यहां दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु पटन देवी माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। और पढ़ें

09:52 AM, 03-Oct-2024

Bihar: दो की जान लेने वाले जंगली भैंसे ने फॉरेस्टर और रेंजर को भी किया घायल; मारने के लिए चली 26 राउंड फायरिंग

दो लोगों की मौत के करीब 6 घंटे बाद वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को कोसी तटबंध के इलाके में ले जाया गया।  और पढ़ें

08:37 AM, 03-Oct-2024

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

पुलिस का कहना है कि राजद नेता को एक गोली सीने के पास लगी है। उनका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें