फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar By Election Result: बिहार में चारों सीटों पर NDA की जीत, महागठबंधन को मिली शिकस्त; जनसुराज का हाल देखें

Sat, 23 Nov 2024 03:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Bye Election Result Vote Counting Live News in Hindi: बिहार विधानसभा उपचुनाव की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। तरारी में भाजपा ने भाकपा माले को हार का स्वाद चखा दिया है। वहीं रामगढ़, बेलागंज और इलामगंज में एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। नतीजों से जुड़ा हर अपडेट यहां देखें।
विज्ञापन
बिहार उपचुनाव परिणाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:35 PM, 23-Nov-2024
उपचुनाव में जीत का जश्न मनाते एनडीए समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

Bihar By Election Result: रामगढ़ में भाजपा ने बसपा को हराया
रामगढ़ विधानसभा में वोटों की गिनती खत्म हो गई। शुरुआत के कुछ राउंड में बसपा प्रत्याशी सतीश यादव ने बढ़त बनाए रखा। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर आए। कम अंतर से वह आगे बढ़ते गए। फाइनल राउंड में वह 1362 वोट से जीत गए। उन्हें 62257 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव रहे। इन्हें 60895 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह रहे। इन्हें 35825 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा रहे। इन्हें 6513 वोट मिले हैं। 

01:55 PM, 23-Nov-2024
जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक। - फोटो : अमर उजाला

Bihar By Election Result: तरारी से विशाल प्रशांत से विधायक चुने जाने की घोषणा
तरारी उपचुनाव में आधिकारिक घोषणा हो गई है। तरारी से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत 10612 वोट से जीत चुके हैं। जिला निर्वाचन आयोग ने विशाल प्रशांत तरारी विधानसभा का नया विधायक घोषित कर दिया है। विशाल ने 10612 से भाकपा माले के राजू यादव को हरा दिया। विशाल प्रशांत को 78755 वोट मिले। वहीं भाकपा माले के राजू यादव को 68143 वोट मिले। जनसुराज की किरण देवी 5622 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। 3560 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया। 

01:40 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज और इमामगंज में एनडीए प्रत्याशियों की जीत
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। दोनों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है। महागठबंधन दूसरे और प्रशांत किशोर की पार्टी को तीसरे नंबर पर जनता ने पहुंचा दिया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी इमामगंज से अपनी किस्मत आजमा रही थीं। मतगणना की शुरुआत में वह पीछे चल रही थी। लेकिन, पांचवे राउंड की गिनती में उन्होंने आगे चल रहे राजद के रोशन मांझी को पछाड़ दिया। इसके लिए लगातार बढ़त बनाईं रहीं। करीब छह हजार वोटों के अंतर से उन्होंने जीत हासिल की। जनसुराज के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे। बेलागंज में जदयू की मनोरमा देवी को 72178 वोट मिले। राजद उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह को 51210 वोट मिले। इस तरह मनोरमा देवी ने राजद प्रत्याशी को 20993 मतों से हरा दिया।

विज्ञापन
01:13 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में बारहवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में बारहवें राउंड के रुझान आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 62257 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 60895 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 35825 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 6513 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह  1362 वोट से आगे चल रहे। 

 

12:55 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: तरारी विधानसभा सीट पर भाजपा के विशाल प्रशांत की जीत
तरारी विधानसभा सीट पर सभी राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा के विशाल प्रशांत ने भाकपा-माले के राजू यादव 11012 वोटों के अंतर से हरा दिया है। अंतिम राउंड की गिनती के अनुसार उन्हें 79155 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 68143 वोट मिले हैं।  तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। इधर,काउंटिंग हॉल के बाहर समर्थकों के बीच होली खेली जा ही है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। 

विज्ञापन
12:46 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में ग्यारहवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में ग्यारहवें राउंड के रुझान आ गए हैं।  भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 61910 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 60133 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 35598 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 6487 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह  1777 वोट से आगे चल रहे। 
 

12:40 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज में दसवें राउंड में भी जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में दसवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें 65671 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 47144 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 16523 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। मनोरमा देवी जीत लगभग तय मानी जा रही है। 

12:30 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज और इमामगंज ने एनडीए की जीत तय 
बेलागंज और इमामगंज विधानसभा में तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। दोनों सीटों पर एनडीए की जीत तय मानी जा रही। जदयू की मनोरमा देवी 20968 से आगे चल रही हैं। वहीं इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी 6014 वोटों से आगे चल रही हैं। 

 

12:25 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में दसवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में दसवें राउंड के रुझान आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर चल रहे हैं। उन्हें 58375 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 57656 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 33848 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 6127 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह 719 वोट से आगे चल रहे। 
 

12:10 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: तरारी विधानसभा सीट से बारहवें राउंड में भी भाजपा आगे
तरारी विधानसभा सीट पर बारहवे राउंड का रुझान सामने आ गया है। इसमें भी पहले नंबर पर भाजपा के विशाल प्रशांत हैं। वह 10507 वोटों से आगे चल रहे। उन्हें 78964 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 68057 वोट मिले हैं।  तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। इधर,काउंटिंग हॉल के बाहर समर्थकों के बीच होली खेली जा ही है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है।

12:04 PM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में आठवें राउंड में भाजपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में आठवें राउंड के रुझान आ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा भी कर दिया है। इन्हें 46835 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 47005 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 27324 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 5010 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह 170 वोट से आगे चल रहे। 

 

11:58 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज में आठवें राउंड में भी जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में आठवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें 52329 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 35979 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 14674 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। 


 

11:37 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में ग्यारहवें राउंड में भी केंद्रीय मंत्री मांझी की बहू पहले नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से ग्यारहवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर रही। उन्हें 45523 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 41651 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 32902 वोट मिले हैं। इमामगंज में 

 

11:34 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: तरारी विधानसभा सीट से ग्यारहवें राउंड में भी भाजपा आगे
तरारी विधानसभा सीट पर ग्यारहवें राउंड का रुझान सामने आ गया है। इसमें भी पहले नंबर पर भाजपा के विशाल प्रशांत हैं। वह  9996  वोटों से आगे चल रहे। उन्हें 73507 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 63511 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। उन्हें 5160 वोट मिले हैं। 



11:22 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज में सातवें राउंड में भी जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में सातवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें 44612 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 31250 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 12898 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। 
 

11:12 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में नौवें राउंड में भी केंद्रीय मंत्री मांझी की बहू पहले नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से आठवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 38064 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 34346 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 28025 वोट मिले हैं।

 

11:05 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज में छठे राउंड में भी जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में छठे राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं। उन्हें 38168 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 27781 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 10162 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। 
 

10:54 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में आठवें राउंड में भी दीपा मांझी की पहले नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से आठवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 34117 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 30259 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 25123 वोट मिले हैं।


 

10:52 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में पांचवें राउंड में भी बसपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में पांचवे राउंड के रुझान आ गए हैं। इसमें पहले नंबर पर बसपा के सतीश यादव बने हुए हैं। इन्हें 31036 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के अशोक सिंह हैं। इन्हें 27923 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 17446 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 544 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी सतीश यादव 3113 वोट से आगे हैं। 
 

10:51 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: तरारी विधानसभा सीट से दसवें राउंड में भी भाजपा आगे
तरारी विधानसभा सीट पर दसवें राउंड का रुझान सामने आ गया है। इसमें भी पहले नंबर पर भाजपा के विशाल प्रशांत हैं। वह 9778 वोटों से आगे चल रहे। उन्हें 75087 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव को 47299 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। 

 

10:49 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में सातवें राउंड में भी दीपा मांझी की पहले नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से सातवें राउंड का रुझान आ गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 29131 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 26834 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 21828 वोट मिले हैं।
 

10:48 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज में पांचवे राउंड में भी जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में पांचवे राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी को 31155 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 22810 वोट मिले हैं। वह दूसरे नंबर पर हैं। जनसुराज के मो. अमजद को 8901 वोट मिले हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं। 

 

10:45 AM, 23-Nov-2024
मतगणना केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

Bihar By Election Result: तरारी विधानसभा सीट से आठवें राउंड में भी भाजपा आगे
तरारी विधानसभा सीट पर आठवें राउंड का रुझान सामने आ गया है। इसमें भी पहले नंबर पर भाजपा के विशाल प्रशांत हैं। वह 11007 वोटों से आगे चल रहे। उन्हें 54951 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 43944 वोट से आगे चल रहे। तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। 

10:33 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में चौथे राउंड में भी बसपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में चाौथे राउंड के रुझान आ गए हैं। इसमें भी पहले नंबर पर बसपा के सतीश यादव बने हुए हैं। इन्हें 25821 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के अशोक सिंह हैं। इन्हें 22788 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 12306वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 1880 वोट मिले हैं। 
 

10:26 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में छठे राउंड में भी दीपा मांझी की पहले नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से छठे राउंड का रुझान आ गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर चल रही हैं। उन्हें 24942 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 23439 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 19071 वोट मिले हैं।

10:18 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में अब मांझी की बहू पहले नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से पांचवे राउंड का रुझान आ गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी पहले नंबर पर आ चुकी हैं। उन्हें  20653 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी रोशन कुमार मांझी हैं। उन्हें 20086 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जनुसराज पार्टी के प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 15608 वोट मिले हैं।

10:14 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में अब मांझी की बहू दूसरे नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से चौथे राउंड का रुझान आ गया है। इसमें राजद प्रत्याशी को रोशन कुमार मांझी को 17204 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी हैं। उन्हें 16235 वोट मिले हैं। तीसरे जनसुराज प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 12657 वोट मिले हैं।
 

10:13 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में  तीसरे राउंड में भी बसपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में तीसरे राउंड के रुझान आ गए हैं। इसमें पहले नंबर पर बसपा के सतीश यादव बने हुए हैं। इन्हें 19584 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के अशोक सिंह हैं। इन्हें 16495 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 8935 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 1377 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी सतीश यादव 3089 वोट से आगे हैं। 

10:10 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: तरारी विधानसभा सीट से भाजपा आगे
तरारी विधानसभा सीट पर पहले राउंड का रुझान सामने आ गया है। इसमें पहले नंबर पर भाजपा के विशाल प्रशांत 6034 वोट से आगे चल रहे। वहीं दूसरे नंबर पर भाकपा माले के राजू यादव 5901 वोट से आगे चल रहे। तीसरे नंबर पर जनसुराज की किरण सिंह हैं। उन्हें 628 वोट मिले हैं। 
 

10:09 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज में तीसरे राउंड में जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में तीसरे राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी को 18322 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 13367 वोट और जनसुराज के मो. अमजद को 4862 वोट मिले हैं। 

 

10:01 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में अब मांझी की बहू दूसरे नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से तीसरे राउंड का रुझान आ गया है। इसमें राजद प्रत्याशी को रोशन कुमार मांझी को 13352 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी हैं। उन्हें 11048 वोट मिले हैं। तीसरे जनसुराज प्रत्याशी जितेंद्र पासवान हैं। उन्हें 9588 वोट मिले हैं।

09:53 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में दूसरे नंबर पर आए राजद के अजीत सिंह
रामगढ़ विधानसभा में दूसरे राउंड के रुझान आ गए हैं। इसमें पहले नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 13844 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 10344 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर भाजपा के अशोक सिंह हैं। इन्हें 10340 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 971 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड तक बसपा के सतीश कुमार यादव 3500 मतों से आगे चल रहे हैं। 

09:48 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में मांझी की बहू तीसरे नंबर पर
इमामगंज विधानसभा से दूसर राउंड का रुझान आ गया है। इसमें राजद प्रत्याशी को रोशन कुमार मांझी को  10748 मत मिले हैं। वहीं जनसुराज प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 6050 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी हैं। उन्हें 7765 मत मिले हैं। 
 

09:45 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज में जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में दूसरे राउंड का रुझान आ गया है। दूसरा राउंड में पहले नंबर पर मनोरमा देवी चल रही हैं। इन्हें 12903 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह हैं। इन्हें 10160 वोट मिले हैं। वहीं जनसुराज के मो अमजद तीसरे नंबर पर हैं। इन्हें 2639 वोट मिले हैं। 


 

09:41 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: रामगढ़ में बसपा पहले नंबर पर 
रामगढ़ विधानसभा में पहले राउंड के रुझान आ गए हैं। इसमें पहले नंबर पर बसपा के सतीश यादव हैं। इन्हें 7531 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा के अशोक सिंह हैं। इन्हें 5128 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर राजद के अजीत सिंह हैं। इन्हें 2950 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर प्रशांत किशोर की पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुशवाहा हैं। इन्हें 504 वोट मिले हैं।  
 

09:33 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बेलागंज में जदयू पहले नंबर पर 
बेलागंज विधानसभा में पहले राउंड का रुझान आ गया है। इसमें जदयू की मनोरमा देवी को 7114 वोट मिले हैं। वहीं राजद के विश्वनाथ कुमार सिंह को 4721 वोट और जनसुराज के मो. अमजद को 842 वोट मिले हैं। 

09:11 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: तरारी में भाजपा पहले नंबर पर 
तरारी विधानसभा उपचुनाव में पहले राउंड में 132 मतों से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाकपा माले प्रत्याशी राजू यादव हैं। दूसरे राउंड में भी 2678 मतों से भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत आगे चल रहे हैं। 

09:06 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: इमामगंज में जनसुराज दूसरे नंबर पर 
इमामगंज विधानसभा से पहले राउंड का रुझान आ गया है। इसमें राजद प्रत्याशी को रोशन कुमार मांझी को 6135 मत मिले हैं। वहीं जनसुराज प्रत्याशी जितेंद्र पासवान को 4165 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू और हम की प्रत्याशी दीपा कुमारी हैं। उन्हें 3387 मत मिले हैं। 

08:57 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: तरारी में भाकपा माले आगे
इमामगंज विधानसभा सीट पर पहले राउंड का रुझान आ गया है। राजद प्रत्याशी रोशन मांझी पहले राउंड की गिनती में आगे चल रहे। वहीं रामगढ़ विधानसभा सीट से बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सतीश कुमार यादव आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी अशोक सिंह दूसरे नंबर और राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह तीसरे नंबर पर हैं। वहीं तरारी  विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत के भाकपा माले के राजू यादव से आगे चल रहे हैं।

08:28 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: राजद प्रत्याशी ने यह बातें कहीं
गया कॉलेज मतगणना केंद्र पर बेलागंज से राजद प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेलागंज की जनता का प्यार और जो विश्वास किया है उसका आकलन करने आए है। हमने तो सरकार के खिलाफ चुनाव लड़ा है।मतदान के दिन प्रशासन के द्वारा हमारे दर्जनों कार्यकर्ताओं को पकड़ कर थाना में बंद किया। मतदान को डिस्टर्ब किया। परमिशन देने में कोताही की गई। 2 से 3 घंटे में चुनाव परिणाम सामने आएगा।

08:02 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: चारों सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है
बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़ विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही। सभी जगह सुरक्षा व्यव्यस्था चाक चौबंद हैं। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। कहीं किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

07:31 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result:  चारों विधानसभा में कुल 12 लाख 2063 मतदाता 
चार विधानसभा में कुल 12 लाख दो हजार 63 मतदाता हैं। इसमें पुरुषों मतदाताओं की संख्या छह लाख 28 हजार 395 है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या पांच लाख 73 हजार 649 है। 19 अन्य मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वालों की संख्या 7789 है।

07:06 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: चारों सीटों पर 38 प्रत्याशी 
चारों सीटों पर 38 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में रामगढ़, तरारी, बेलागंज पर महागठबंधन का कब्जा था। इमामगंज से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी विजयी हुए थे। इस बार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने भी चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 

06:30 AM, 23-Nov-2024

Bihar By Election Result: बिहार में चारों सीटों पर NDA की जीत, महागठबंधन को मिली शिकस्त; जनसुराज का हाल देखें

बिहार की चार विधानसभा (बेलागंज, इमामगंज, तरारी और रामगढ़) सीटों पर सबकी निगाहें टिकीं हैं। आज चुनाव परिणाम आ जाएगा। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अलग-अलग सीटों के लिए 28-28 टेबल बनाए गए हैं। बता दें कि 13 नवंबर को चारों सीटों पर 52.83 फीसदी वोटिंग हुई थी। तरारी में 50.10 फीसदी, बेलागंज में 56.21 फीसदी, इमामगंज में 51.01 फीसदी और रामगढ़ में 54.02 फीसदी वोट पड़े थे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें