01:56 PM, 16-Sep-2023
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने गृह मंत्री को गदा भेंट किया।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होने का लालू-नीतीश सरकार ने फतवा जारी किया
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता सीता की धरती को मैं नमन करता हूं। इसी भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से मिथिलांचल और पूरे देश की ख्याति को विदेशों में फैलाया है, उस धरती को मैं नमन करता हूं। कुछ दिन पहले लालू-नीतीश सरकार ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी। लेकिन, बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाया, उसके लिए मैं आपका धन्यवाद देता हूं। 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ आपने मोदी जी को पीएम बनाया। 2019 में आपने 53 प्रतिशत वोट और 39 सीट दिलाकर मोदी जी को फिर से पीएम बनाया। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद देता हूं।