फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Expo 2023: 'लोग मुझे दोषी बता रहे', किस बात पर ऐसा बोले गडकरी; सेमीकंडक्टर की समस्या को बताया गंभीर

Thu, 12 Jan 2023 05:03 PM IST
विशाल मैथिल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

2023 Auto Expo Car and Bikes Unveiled Launch Live: ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत 11 जनवरी से हो गई है, आज एक्सपो का दूसरा दिन है। लेकिन आम जनता के लिए यह 13 जनवरी से खुलेगा। इस एक्सपो में कई कंपनियों की ओर से अपने वाहनों को प्रदर्शित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:02 PM, 12-Jan-2023

ऑटो एक्सपो में ऐसे ढूंढे अपनी पसंदीदा कंपनी

  • हॉल नंबर-नौ में मारुति।
  • हॉल नंबर-15 में एमजी और क्यूमिंस।
  • हॉल नंबर- 11 में ग्रीव्स कॉटन, वोल्वो आयशर, हैक्सल मोटर्स, ओमेगा, जूपिटर इलेक्ट्रिक।
  • हॉल नंबर-12 में जेबीएम और अशोक लीलैंड, अतुल ऑटो, सन मोबिलिटी, एसएमएल इजूजू।
  • हॉल नंबर-पांच में बीवाईडी और मेटा।
  • हॉल नंबर- तीन में ह्यूंदै।
  • हॉल नंबर- सात में किआ।
  • हॉल नंबर-10 में टोयोटा और लैक्सस।
  • हॉल नंबर-आठ में मैटर मोटर वर्क्स, एमटीए, मोटोवोल्ट, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स।
  • हॉल नंबर-छह में टॉर्क मोटर्स।
  • हॉल नंबर-चार में बनेली, कीवे, वार्ड विजार्ड, अल्ट्रावॉयलट।
  • हॉल नंबर-14 में टाटा मोटर्स।

04:17 PM, 12-Jan-2023

ऑटो एक्सपो में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम ग्रीन हाइड्रोजन पर ट्रेन, विमान, ट्रक और बसें चला सकते हैं। आज, भारत इस ऊर्जा का आयातक है, लेकिन उद्योग नवाचार के साथ, भारत ग्रीन हाइड्रोजन का निर्यातक होगा। खुशी है कि ऑटोमोबाइल उद्योग वैकल्पिक ईंधन के बारे में गंभीरता से सोच रहा है।

03:56 PM, 12-Jan-2023

कौन-कौन सी कंपनियां हुईं हैं शामिल

बता दें कि ऑटो एक्सपो में कई बड़ी कंपनियों के साथ ही कई स्टार्टअप भी शामिल हुए हैं। इनमें मारुति सुजुकी, एमजी, ग्रीव्स कॉटन, जेबीएम, अशोक लीलैंड, वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल, ह्यूंदै, किआ, बीवाईडी, क्यूमिंस, टोयोटा, लैक्सस, अतुल ऑटो, मैटर मोटरवर्क्स, टॉर्क मोटर्स, बनेली, कीवे, मैटा, टाटा मोटर्स, हैक्सल मोटर्स, सन मोबिलिटी, एसएमएल इजूजू, ओमेगा मोबिलिटी, जूपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, वार्ड विजार्ड इनोवेशंस, एमटीए ई-मोबिलिटी, मोटोवॉयट मोबिलिटी, गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स, अल्ट्रा वॉयलट, प्रावेग जैसी कंपनियां शामिल हैं।

विज्ञापन
03:30 PM, 12-Jan-2023

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोग रोड सेफ्टी पर ध्यान दें। लोग मुझे दोष दे रहे हैं कि आप रोड बना रहे हैं और रोड एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 से 34 साल के लोगों की सबसे ज्यादा रोड एक्सीडेंट में मौतें हो रही हैं। रोड सेफ्टी पर ध्यान दें और सबको एजुकेट भी करें। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम छह महीने में रोड इन्फ्राट्रक्चर बढ़ा रहें हैं। हमारे देश में 2024 तक यूएसए के बराबर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर होगा।

02:36 PM, 12-Jan-2023
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा, " मैं फ्लेक्स फ्यूल के लिए 2004 से सपना देख रहा हूं। ब्राजील में पहले से ही फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी है। इथेनॉल 60-62 रुपये के पास आ सकता है वहीं अभी पेट्रोल 100 के पास है। पुराने वाहन रिसाइकल से कच्चा माल सस्ता मिलेगा। बायो बिटुमिन भी बन रहा है। भारतीय विज्ञान संस्थान से हाइड्रोजन लागत 100 रुपये तक आ सकती है।" केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेमी कंडक्टर की समस्या काफी सीरियस है। 

विज्ञापन
02:31 PM, 12-Jan-2023

केंद्रीय ने ऑटो एक्सपो 2023 में कहा, "कंपनियों को रीसायकल होने से कम दाम में कच्चा माल मिलेगा। कंपनियां अपनी स्क्रैपिंग यूनिट खोल सकती हैं। इससे आखिरकार मैन्युफैक्चरर को फायदा होगा। कभी-कभी प्रदूषण की वजह से दिल्ली आने का मन नहीं करता। हमें प्रदूषण को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों पर जाना बेहतर विकल्प है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए काम के रहे हैं। हम सड़कें बना रहे हैं और इसका भी आपको फायदा होगा।"

02:05 PM, 12-Jan-2023
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की औपचारिक तौर पर शुरुआत की। कार्यक्रम में नितिन गडकरी के साथ केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और सियाम सहित कई कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।

01:46 PM, 12-Jan-2023

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ऑटो एक्सपो 2023 का औपचारिक तौर पर उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की शुरुआत की। यह एक्सपो कल यानी 13 जनवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा।

01:41 PM, 12-Jan-2023

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को ऑटो एक्सपो 2023 का औपचारिक तौर पर उद्घाटन करने के लिए पहुंच गए हैं। केंद्रीय मंत्री थोड़ी देर में ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की शुरुआत करेंगे। 
 

01:31 PM, 12-Jan-2023

बता दें कि ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन कई सारे शानदार और हाईटेक फीचर्स वाले वाहनों को शोकेस किया जा रहा है। एक्सपो में देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने दो नई एसयूवी को पेश किया। वहीं एमजी ने भी अपनी नई ईयूनिक 7 को पेश किया है। अब ऑटो एक्सपो 2023 की औपचारिक तौर पर शुरुआत होने वाली है। केंद्रीय सड़क परिहवन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ऑटो एक्सपो 2023 के 16वें संस्करण की औपचारिक तौर पर शुरुआत करेंगे।

12:08 PM, 12-Jan-2023

ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत हो चुकी है। आज गुरुवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ऑटो एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे। गुरुवार को भी कई सारी शानदार कारों को शोकेस किया गया है। 
 

12:00 PM, 12-Jan-2023

फ्रॉन्क्स एसयूवी में कंपनी हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, 22.86 सेमी का स्मार्ट प्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्किमिस साउंड सिस्टम, वायरलैस एंड्राइड और एपल कार प्ले, ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट, ओवर द एयर अपडेट, यूएसबी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार स्पीकर, दो ट्विटर, टीएफटी डिस्प्ले, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, वायरलैस चार्जर, पैडल शिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक फोल्डेबल ओआरवीएम, इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, की-लैस एंट्री, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, 60:40 स्पिलट सीट्स, पावर विंडो, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स इस एसयूवी में मिलेंगे।

11:44 AM, 12-Jan-2023
Maruti FRONX - फोटो : अमर उजाला

मारुति ने ऑटो एक्सपो 2023 में जिस दूसरी एसयूवी को पेश किया गया है। वह फ्रॉन्क्स है। फ्रॉन्क्स की बात करें तो यह कंपनी की ओर से एकदम नई एसयूवी है। इसे कंपनी की ओर से पांच वैरिएंट में पेश किया जा रहा है। इनमें सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और एल्फा हैं। इसे भी जिम्नी की तरह ही सिंगल और ड्यूल टोन कलर स्कीम में पेश किया गया है। मोनो टोन में पांच कलर के विकल्प और ड्यूल टोन में तीन रंगों के विकल्प के साथ यह एसयूवी मिलेगी। इसमें आर्कटिक वाइट, अर्थन ब्राउन, ओपलनट रेड और सिल्वर कलर शामिल हैं।

11:28 AM, 12-Jan-2023

प्रीमियम एसयूवी है जिम्नी

जिम्नी एसयूवी को कंपनी ने प्रीमियम एसयूवी के तौर पर पोर्टफोलियो में शामिल किया है। इस एसयूवी की बिक्री भी कंपनी प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए करेगी।

11:17 AM, 12-Jan-2023
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला

जिम्नी को कंपनी ड्यूल टोन और सिंगल टोन कलर्स के विकल्प के साथ बाजार में उपलब्ध कराएगी। सिंगल टोन में एसयूवी को पर्ल आर्कटिक वाइट, ब्लश ब्लैक, नेक्सा ब्लू, ग्रेनाइट ग्रे, सिजलिंग रेड हैं। जबकि इसे सिजलिंग रेड और ब्लूइश ब्लैक रुफ के साथ ड्यूल टोन विकल्प में भी ऑफर किया जाएगा।

10:50 AM, 12-Jan-2023

कैसी हैं एसयूवी

जिम्नी की बात करें तो यह कार पहले भी कई बार टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर दिखाई दे चुकी है। जिम्नी को कंपनी ने फाइव डोर एसयूवी के तौर पर पेश किया है। इससे उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें टू डोर वाली एसयूवी में सफर के दौरान परेशानी होती है। वहीं फ्रॉन्क्स की बात करें तो यह कंपनी की ओर से एकदम नई एसयूवी है।

10:37 AM, 12-Jan-2023
Maruti FRONX - फोटो : अमर उजाला

मारुति सुजुकी ने जिम्नी के साथ एक और नई एसयूवी मारुति FRONX को भी पेश किया है। कंपनी ने कहा कि इस कार को भारत में कई सिक्सोरिटी फीचर्स से लैस किया गया है।

10:29 AM, 12-Jan-2023
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला

कंपनी ने कहा की नई जिम्नी को कई सारे सिक्योरिटी फीचर्स से लैस किया गया है। एसयूवी में शानदार ऑफ रोड कैपेबिलिटी मिलती है। नई जिम्मी को पहले की तरह 4×4 पावर मॉडल में पेश किया गया है। वहीं कंपनी ने कहा कि नई एसयूवी के साथ पहले के मुकाबले अच्छा इंटीरियर और डिजाइन मिलना है। एसयूवी के साथ अच्छा माइलेज और पांच गियर का सपोर्ट मिलता है। 

10:13 AM, 12-Jan-2023
Maruti JIMNY - फोटो : अमर उजाला

मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हिसाशी ताकेची (Hisashi Takeuchi) ने कहा कि कंपनी भारत में पहली बार JIMNY को पेश कर रही है। इसे भारतीय यूजर्स के लिए पांच डोर में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि JIMNY को दुनियाभर में काफी प्यार मिला है। दुनियाभर के 199 देशों में 3.2 मिलियन यानी 32 लाख लोगों ने इस एसयूवी को खरीदा है। 

09:57 AM, 12-Jan-2023

एमजी ईयूनिक 7

एमजी की ओर से ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन ईयूनिक7 को पेश किया गया। कंपनी ने इसे एमपीवी के तौर पर पेश किया है। ईयूनिक7 को अभी लॉन्च नहीं किया है, लेकिन आने वाले समय में इसे भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इस एमपीवी के साथ ही कंपनी लगातार पांच से सीटर कारों को पसंद करने वालों को लुभाने की कोशिश कर रही है। एमपीवी में एक बार की चार्जिंग में 600 किलोमीटर से अधिक की रेंज मिलती है। वहीं यह एसयूवी  3 मिनट में रिचार्ज हो सकती है।

09:33 AM, 12-Jan-2023
एमजी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव चाबा - फोटो : अमर उजाला

एमजी हैक्टर के ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन अपनी MG Euniq 7 एसयूवी को पेश किया। एमजी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि यह एमपीवी हाइड्रोजन आधारित है। यह एमपीवी 3 मिनट में रिचार्ज हो सकती है। एमजी की नई एमपीवी एक बार की चार्जिंग में 600 किलोमीटर चल सकती है।

09:19 AM, 12-Jan-2023

Auto Expo 2023: 'लोग मुझे दोषी बता रहे', किस बात पर ऐसा बोले गडकरी; सेमीकंडक्टर की समस्या को बताया गंभीर

ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की एसयूवी के साथ ऑटो एक्सपो 2023 के दूसरे दिन का आगाज हो रहा है। पहले दिन इलेक्ट्रिक वाहनों का बोलबाला रहा। मारुति, टाटा से लेकर एमजी तक ने अपनी शानदार ईवी को शोकेस और रिवील किया।  
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें