11:44 AM, 23-Feb-2022
Maruti Baleno 2022 Features
- फोटो : Maruti Suzuki
होगी कनेक्टेड कार
हाल ही में मारुति ने नई बलेनो फेसलिफ्ट मॉडल के कनेक्टेड कार टेक फीचर्स का एक टीजर वीडियो जारी किया था। टीजर वीडियो सुजुकी कनेक्ट एप को दिखाता है, जिसे 2022 मारुति बलेनो के साथ कनेक्ट किया जाएगा। सुजुकी कनेक्ट एप में वाहन से संबंधित कई जानकारी जैसे फ्यूल गेज रीडिंग, डिस्टेंस टू एम्प्टी, ओडोमीटर और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े शामिल होंगे। एप कार के ओवरऑल हेल्थ के बारे में भी जानकारी देगा, दूर से हैजर्ड लाइट को चालू करने के साथ-साथ कार को लॉक या अनलॉक भी करेगा।