फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2021: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से दिखीं ग्रहण की शानदार तस्वीरें, कहीं आंशिक, कहीं वलयाकार दिखा ग्रहण

Thu, 10 Jun 2021 06:42 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

LIVE Solar Eclipse 2021 (सूर्य ग्रहण ) Updates: साल के पहले सूर्यग्रहण की दुनिया के अलग-अलग देशों से शानदार तस्वीरें देखने को मिली। ग्रहण कहीं आशिंक रूप में दिखाई दिया तो कहीं आग के छल्ले की तरह दिखा। जेठ अमावस्या तिथि पर लगा यह ग्रहण 5 घंटे तक रहा। ग्रहण दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जो 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हुआ। ग्रहण का दृश्य क्षेत्र अमेरिका, यूरोप, उत्तरी कनाडा, एशिया, रूस और ग्रीनलैंड रहा। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार, यह ग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगा था। अब साल का दूसरा सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, भारत में नहीं दिखाई देगा।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण 10 जून 2021 लाइव अपडेट: आज साल का पहला सूर्यग्रहण है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Grahan 10 June 2021 LIVE Updates: Sun Solar Eclipse Sutak Time Today: आज सूर्य ग्रहण है। साल का पहला सूर्य ग्रहण हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को लग रहा है। सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ अमावस्या 10 जून, बृहस्पतिवार को मृगशिरा नक्षत्र और बृषभ राशि में लग रहा है। यह ग्रहण भारत के राज्य अरुणांचल प्रदेश और जम्मू-काश्मीर के उत्तरी भाग में कुछ क्षणों के लिए लगेगा जिसे देख पाना कठिन रहेगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक तथा इससे सम्बंधित अन्य दोष भारत में मान्य नहीं होंगे। ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से आरम्भ होकर शायं 06 बजकर 41मिनट तक चलेगा। ग्रहण का मध्य 04 बजकर 12 मिनट पर होगा।  यह ग्रहण वलयाकार सूर्यग्रहण होगा जिसमें सूर्य अंगूठी के आकार का दिखाई पड़ेगा। इससे पहले 26 मई को ब्लड मून चंद्र ग्रहण देखने को मिला था। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा इस कारण से ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह सूर्य ग्रहण अमेरिका, यूरोप और एशिया, उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में दिखाई देगा। हालांकि खगोल के जानकारों का कहना है कि भारत में इस ग्रहण को सूर्यास्त के कुछ मिनटों पहले लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में आंशिक तौर पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें