फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2026 Live: कल लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें क्या भारत पर होगा इसका असर

Tue, 11 Aug 2026 06:18 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Grahan 2026 Timing Visibility in India Sutak Kaal Samay: 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण अमावस्या तिथि पर पड़ेगा। ऐसे में इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा? अगर ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, तो क्या इसका सूतक काल भी मान्य होगा? आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की तारीख, समय, दृश्यता और सूतक काल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Grahan 2026 Live: साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, बुधवार को होने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसका नजारा दुनिया के कुछ चुनिंदा हिस्सों में देखने को मिलेगा। इस खगोलीय घटना को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता है, खासकर इस बात को लेकर कि क्या इसे भारत से भी देखा जा सकेगा। 12 अगस्त को होने वाले ग्रहण के दौरान कुछ क्षेत्रों में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेगा, जिससे वहां कुछ समय के लिए दिन में अंधेरा जैसा दृश्य दिखाई देगा। भारतीय समय अनुसार इस सूर्य ग्रहण का प्रारंभ रात 09:04 बजे से होगा, रात 11:16 बजे ग्रहण अपने चरम पर होगा और ग्रहण की समाप्ति देर रात 01:28 बजे होगी। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण की दृश्यता और सूतक काल से लेकर ज्योतिष प्रभाव तक संपूर्ण जानकारी।

विज्ञापन

Surya Grahan 2026 in India: क्या भारत में नजर आएगा सूर्य ग्रहण?

12 अगस्त 2026 को होने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में रात का समय होगा, इसलिए देश के किसी भी हिस्से से इस खगोलीय घटना को प्रत्यक्ष रूप से देख पाना संभव नहीं होगा।

Surya Grahan 2026 Sutak Kaal: सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल उसी स्थान पर मान्य होता है, जहां ग्रहण दिखाई देता है। 12 अगस्त 2026 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में देश में इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं माना जाएगा। इसलिए भारतीय लोगों को सूतक काल से जुड़े किसी विशेष नियम या धार्मिक प्रतिबंध का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी। 

Surya Grahan Timing in India: सूर्य ग्रहण का समय क्या रहेगा? 

सूर्य ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार रात से शुरू होगा। इसकी शुरुआत रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी। इसके बाद रात 11 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण अपने अधिकतम चरण में पहुंचेगा। वहीं, ग्रहण की प्रक्रिया देर रात 1 बजकर 28 मिनट पर पूरी होगी। यानी इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 24 मिनट रहेगी। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि उस दौरान देश में रात का समय रहेगा।

Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा?

य़ह सूर्य ग्रहण यूरोप के अधिकांश हिस्सों, कनाडा, रूस के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के कुछ देशों में नजर आएगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा ग्रीनलैंड, आइसलैंड, आर्कटिक क्षेत्र, उत्तरी स्पेन, अटलांटिक महासागर और पुर्तगाल के कुछ इलाकों में देखने को मिलेगा। वहीं फ्रांस, ब्रिटेन समेत यूरोप के कई देशों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई देगा।

Surya Grahan 2026 Do’s and Don'ts: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

  • सूर्य ग्रहण को सीधे नग्न आंखों से न देखें, सुरक्षित सोलर फिल्टर का इस्तेमाल करें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान खाना बनाने और खाने से बचना चाहिए।
  • इस अवधि में नया काम, गृह प्रवेश या अन्य शुभ कार्य शुरू न करने की परंपरा है।
  • देवी-देवताओं की मूर्तियों को छूने से बचने और इष्ट देव का ध्यान करने की मान्यता है।
  • चाकू, कैंची, सुई और ब्लेड जैसी धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी जाती है।

Surya Grahan Pregnant Lady Kya Kare: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाए रखें सावधान

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती है।
  • चाकू, कैंची, सुई और अन्य नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचने की परंपरा है।
  • इस दौरान शांत रहकर ईश्वर का स्मरण या मंत्र जाप करने की मान्यता है।
  • मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल में सोने से भी परहेज करना चाहिए।

Surya Grahan 2026 Effects On Zodiac Signs: क्या राशियों पर पड़ेगा असर? n

12 अगस्त 2026 को कर्क राशि में सूर्य, चंद्रमा और गुरु (बृहस्पति) की युति बनेगी, जिसे ज्योतिषीय नजरिए से महत्वपूर्ण संयोग माना जा रहा है। इन तीनों ग्रहों के एक ही राशि में स्थित होने का असर अलग-अलग राशियों के जातकों पर भिन्न रूप से देखने को मिल सकता है। खासतौर पर कर्क राशि वालों को सलाह दी जाती है कि 12 अगस्त के बाद करीब 30 दिनों तक बड़े फैसले लेने से बचें, विशेषकर प्रॉपर्टी खरीदने या भारी निवेश से जुड़े मामलों में। बेहतर होगा कि ऐसे निर्णय ग्रहण से पहले या 30 दिन बाद लिए जाएं, क्योंकि इस अवधि में जल्दबाजी से लिए गए फैसलों में असमंजस और अस्थिरता की स्थिति बन सकती है।

Surya Grahan 2026 Effects On Zodiac Signs: सभी 12 राशियों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव और उपाय

मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
  • व्यापार करने वाले लोगों को नए प्रोजेक्ट या कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं।
  • पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है।
  • परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि

 
  • वृषभ राशि वालों के लिए यह ग्रहण मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है। 
  • करियर और आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं।
  • स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। 
  • इस अवधि में अनावश्यक यात्राओं और खर्चों से दूरी बनाकर चलना बेहतर रहेगा। 
  • खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से लाभ मिलेगा।

उपाय: भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • अचानक धन लाभ और आय के नए साधन बनने के योग हैं। 
  • नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। 
  • बातचीत के दौरान सावधानी रखना जरूरी होगा। 
  • गुस्से में बोले गए शब्द रिश्तों और कामकाज दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। 
उपाय: जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियों का दान करें।

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है।
  • कामकाज में कुछ धीमापन महसूस हो सकता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
  • आर्थिक मामलों में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।
  • लेन-देन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
  • स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
उपाय: ग्रहण के अगले दिन उगते सूर्य को जल अर्पित करें।

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। 
  • अनावश्यक विवादों और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। 
  • अचानक बढ़ने वाले खर्च आर्थिक दबाव बढ़ा सकते हैं। 
  • स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। 
  • नियमित दिनचर्या और संतुलित जीवनशैली अपनाना लाभकारी रहेगा।

उपाय: सूर्य देव की कृपा पाने के लिए सूर्य अष्टकम का पाठ करें।

कन्या राशि

  • कार्यक्षेत्र से जुड़ी कुछ छोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 
  • आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 
  • इस दौरान किसी भी बड़े निवेश या धन से जुड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचें। 
  • धैर्य और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने पर आप परिस्थितियों को अपने नियंत्रण में कर सकते हैं।

उपाय: जरूरतमंद विद्यार्थियों को किताबें या पढ़ाई से जुड़ी सामग्री दान करें।

तुला राशि

  • सूर्य ग्रहण 2026 तुला राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। 
  • इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। 
  • परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे
  •  किसी करीबी व्यक्ति की सलाह भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

उपाय: शाम के समय घी का दीपक जलाकर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें।

वृश्चिक राशि

  • वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त 2026 का समय नए अवसरों और प्रगति के संकेत दे सकता है। 
  • नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। 
  • आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनने के योग हैं। 
  • आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है और धन से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। 
  • परिवार में कोई शुभ समाचार खुशियां लेकर आ सकता है। 

उपाय: भगवान शिव को जल और शहद अर्पित करें।

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण कुछ सावधानियां बरतने का संकेत दे रहा है।
  • इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा। 
  • अपनी दिनचर्या में सुधार करें और खानपान पर विशेष ध्यान दें। 
  • आर्थिक मामलों में किसी भी बड़े निवेश या नए फैसले को सोच-समझकर लें। 
  • कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव महसूस हो सकता है। 

उपाय: पीली मिठाई या हल्दी का दान करें।

मकर राशि

  • मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण की अवधि थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। 
  • इस दौरान किसी भी व्यक्ति की बातों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। 
  • गलत सलाह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। 
  • धन और निवेश से जुड़े फैसले लेते समय पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें। 
  • धैर्य, समझदारी और सही योजना बनाकर चलने से आप इस समय को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।

उपाय: कुछ समय शांत बैठकर ध्यान और आत्मचिंतन करें।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण का समय सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। 
  • करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 
  • व्यापार करने वाले लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। 
  • परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा। 
  • आत्मविश्वास बढ़ने से आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

उपाय: भगवान शिव को जल और शहद अर्पित करें।

मीन राशि

  • मीन राशि के जातकों को इस दौरान सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी। 
  • काम का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए ऑफिस की परेशानियों को निजी जीवन पर हावी न होने दें। 
  • काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। 
  • भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। 
  • गुस्से या जल्दबाजी में उठाया गया कदम रिश्तों और कार्यक्षेत्र दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 
उपाय: मंदिर में केसर या पीले रेशमी धागे का दान करें।
विज्ञापन

August Grahan 2026: एक पखवाड़े में दो बड़े ग्रहण का दुर्लभ संयोग

अगस्त 2026 में करीब 15 दिनों के अंतराल पर दो महत्वपूर्ण ग्रहण पड़ने जा रहे हैं। पहला ग्रहण 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण के रूप में होगा, जबकि दूसरा 28 अगस्त को रक्षाबंधन की पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा। इतने कम अंतराल में दो ग्रहणों का होना खगोलीय दृष्टि से खास संयोग माना जा रहा है। 

हालांकि, दोनों ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देंगे, इसलिए देश में इनका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। रक्षाबंधन के पर्व पर भी इसका कोई धार्मिक असर नहीं होगा। फिर भी खगोल विज्ञान और मुंडेन ज्योतिष में ऐसे संयोगों को वैश्विक घटनाक्रमों से जोड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें