या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}साल का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है। पांच महाद्वीपों पर करोड़ों लोगों ने इस दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा देखा। साल के पहले चंद्र ग्रहण पर दिल्ली, लखनऊ, श्रीनगर समेत में अद्भुत नजारा दिखा। यह एक उपच्छाया चंद्रग्रहण था। इसलिए चंद्रमा थोड़ा धुंधला दिखा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्तूबर को लगने वाला है।
साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है और इससे पहले 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था। अब इसके बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्तूबर को लगेगा।
खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रग्रहण तीन तरह का होता है। पूर्ण, आंशिक और उपच्छाया चंद्र ग्रहण। पूर्ण चंद्र ग्रहण में चांद पूरी तरह से पृथ्वी की छाया से ढ़क जाता है जबकि आंशिक चंद्र ग्रहण में चांद के कुछ ही हिस्से में पृथ्वी की छाया पड़ती है । वहीं उपच्छाया चंद्र ग्रहण में ग्रहणके शुरु होने से पहले चंद्रमा धरती की उपच्छाया में प्रवेश करता है और फिर वहीं से बाहर निकल जाता है। उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद धुंधला सा दिखाई पड़ता है।
साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है जिसमें चांद के आकार में कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिलता है बल्कि चांद की सतह पर एक धुंधली सी परत चढ़ी हुई दिखाई देती है। यह ग्रहण रात 01 बजे तक चलेगा।
वैशाख माह की पूर्णिमा और बुद्ध जयंती पर साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण अब जारी है। यह ग्रहण देर रात लगभग 01 बजे तक चलेगा। 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगा है। 15 दिनों के अंतराल पर यह दूसरा ग्रहण है। आपको बता दें कि 20 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगा था।
जब ग्रहण शुरू हो जाए तो इस दौरान अपने ईष्ट देवी-देवता का ध्यान और उनसे संबंधित मंत्रों का जाप करना काफी लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ग्रहण के दौरान न तो खाना बनाना चाहिए और न ही खाना चाहिए।
अब से कुछ ही देर बाद साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आप इस चंद्र ग्रहण को अपने घर के बाहर से देख सकते हैं। यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसमें चांद के ऊपर पृथ्वी की परछाई नहीं दिखाई देगी बल्कि चंद्रमा का रंग आम दिनों के मुकाबले मलिन होगा।
आज देश-दुनिया के लोग साल के पहले चंद्र ग्रहण का नजारा आसमान में देखेंगे। अब से कुछ ही देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण होगा जिसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण कहा जाता है। इस तरह के चंद्र ग्रहण में चांद के आकार में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है बल्कि चांद के ऊपर एक धूल सी परत जैसे दिखाई देती है। चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है पहला पूर्ण, दूसरा आंशिक और तीसरा पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण। खगोल शास्त्र के अनुसार जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है। इसे अग्रेंजी भाषा में पेनुमब्र कहते हैं। यह न तो पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है और न ही आंशिक चंद्र ग्रहण बल्कि इसमें चंद्रमा की छाया न पड़कर एक उपछाया पड़ती है। जिसमें चांद पर एक धुंधली सी परछाई नजर आती है।
अब से कुछ देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू होने वाला है लेकिन उसके पहले देश का कई जगहों पर चांद अपने पूरे आकार में दिखाई दे रहा है। चांद का रंग भी आम दिनों के मुकाबले आज मटमैले रंग का दिखाई पड़ रहा है। भारतीय समय के अनुसार 8:45 पर शुरू हो जाएगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
भारतीय समय के अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह चंद्र ग्रहण देर रात तक 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।
आज अब से कुछ देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। क्या आपको पता है कि आखिरकार चंद्र ग्रहण कैस लगता है। जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ आती है। पृथ्वी जब सूर्य के सामने आ जाती है तो चंद्रमा पर सूर्य का प्रकाश नहीं पहुंच पाता है। पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है जिसके कारण चांद पर कुछ देर के लिए चांद पर अंधेरा हो जाता है।
अब से थोड़ी देर बाद साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण की शुरूआत रात 8 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा।
चंद्र ग्रहण के मोक्षकाल यानी समापन के बाद पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें। साथ ही घर के देवी-देवताओं को भी स्नान करवाएं। पानी में नमक डालकर पूरे घर में पोछा लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से ग्रहण के बाद का नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाता है।
आज रात साल का पहला उपच्छाया चंद्र ग्रहण स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में लगने वाला है। यह चंद्र ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।
आज रात को लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण होगा। शास्त्रों में इस तरह के ग्रहण का कोई खास प्रभाव नहीं होता है। लेकिन फिर भी कुछ राशि वालों पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहते हुए केतु से पीड़ित रहेंगे। मिथुन, कर्क, तुला और मकर राशि वालों का सावधान रहना होगा।
आज रात साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके पहले 20 अप्रैल को भी साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा जो रात के 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसके बाद साल 2023 का दूसरा ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को होगा।
आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। आज होने वाला यह चंद्रग्रहण बहुत ही दुर्लभ योग में योग होगा, दरअसल 12 साल के बाद इस चंद्र ग्रहण पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक चलेगा। आज होने वाले इस चंद्र ग्रहण पर बुध, सूर्य, गुरु और राहु मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे।
आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण की शुरूआत आज रात करीब 08 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद के आकार में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसमें चांद के ऊपर हल्की सी धूल भरी आंधी के रूप चांद दिखाई देगा।
ग्रहण जब-जब लगता है तब इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर जरूर होता है। ग्रहण का प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चों पर नकारात्मक रूप से पड़ता है। ग्रहण के दौरान अच्छी किरणें नहीं निकलती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्र ग्रहण और तीसरा पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण। खगोल शास्त्र के अनुसार जब भी चंद्र ग्रहण लगता है तो ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया में प्रवेश करता है। इसे अग्रेंजी भाषा में पेनुमब्र कहते हैं। यह न तो पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है और न ही आंशिक चंद्र ग्रहण बल्कि इसमें चंद्रमा की छाया न पड़कर एक उपछाया पड़ती है। जिसमें चांद पर एक धुंधली सी परछाई नजर आती है। पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण की घटना के दौरान चांद के आकार में किसी भी तरह का कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलता है। पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह से आम दिनों की तरह ही दिखाई देता है लेकिन चांद का रंग हल्का सा मटमैला रंग सा दिखाई पड़ता है। इसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण या उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं।
चंद्र ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके अलावा आप चंद्र ग्रहण के दौरान आप माता बगलामुखी के मंत्र का जाप कर सकते हैं। ॐ ह्री बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखम पदम् स्तम्भय। चंद्र ग्रहण के दौरान आप चंद्र देव के मंत्र ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नमः का जाप करें। चंद्र ग्रहण के दौरान शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
चंद्र ग्रहण धार्मिक लिहाज से शुभ नहीं माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की किरणें दूषित अवस्था में पृथ्वी तक पहूंचती हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए ग्रहण के दौरान अपने ईष्ट देव की आराधना करना चाहिए। साथ ही भगवान शिव और चंद्रदेव के मंत्रों का जाप करते रहना चाहिए। इस दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। ग्रहण में सूतक काल लगने पर मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।
भारतीय समय के अनुसार आज रात 8 बजकर 45 मिनट से लगने वाले साल के पहले चंद्र ग्रहण को अमेरिका की स्पेस एजेंसी NASA की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।
जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती है तब पृथ्वी की छाया से पूरा चांद ढक जाता है, तब पूर्ण चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना होती है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल दिखाई देने लगता है।
ग्रहण की घटना का धार्मिक और खगोल शास्त्र में विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को और सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या तिथि को ही होता है। चंद्र ग्रहण में चंद्रमा केतु से पीड़िती होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का पूजा-पाठ और शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है क्योंकि इस दौरान चंद्रमा पीड़ित रहता है। वहीं चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना होती है। जब सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच में आ जाती है तब चंद्र ग्रहण होता है। चंद्र ग्रहण तीन तरह का होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण, आंशिक चंद्र ग्रहण और उपच्छाया चंद्र ग्रहण।
ग्रहण जब भी लगता है तो उसके पहले सूतक काल प्रभावी हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है जबकि सूर्य ग्रहण लगने पर 12 घंटे पहले सूतक काल मान्य होता है। आज लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। आप आम दिनों की तरह की सभी तरह के कार्य कर सकते हैं।
उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने से इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं होगा। आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस चंद्र ग्रहण को एशिया, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अमेरिका, उत्तरी अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।
ग्रहण का महत्व धार्मिक नजरिए से बहुत खास होता है। ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा और यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। जब ग्रहण लगता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर अवश्य होता है।